Blog

  • हवा में दो हेलीकॉप्टर की भयानक टक्कर में 4 की मौत, देखें वीडियो

    हवा में दो हेलीकॉप्टर की भयानक टक्कर में 4 की मौत, देखें वीडियो

    क्वीन्सलैंड: समुद्र के तट पर होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के क्रम में एक और दर्दनाक हादसा ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है जहां दो हेलिकॉप्टर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में हवा में ही दो हेलिकॉप्टर्स की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान वहां नीचे काफी लोग मौजूद थे और वे सब इधर-उधर भागने लगे।

    समुद्र के व्यस्त बीच पर हादसा

    दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड स्थित एक समुद्री बीच की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना एक मरीन थीम पार्क के पास हुई, जब दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हैरानी की बात यह है कि उस समय पार्क में काफी लोग थे। बताया जा रहा है कि एक हेलिकॉप्टर पर थीम पार्क का लोगो लगा हुआ था। एक नीचे उतर रहा था जबकि एक नीचे आ रहा था।

    मृतकों में एक हेलिकॉप्टर का पायलट

    इसी बीच दोनों आपस में टकरा गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में नष्ट हुए हेलिकॉप्टर का पायलट और तीन लोग शामिल हैं।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में एक हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्रैश हो गया। जबकि दूसरा हेलिकॉप्टर रेत के बीच उतारने में कामयाब रहा। जिससे उस हेलिकॉप्टर के किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो देखकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

  • एयपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना पकड़ा

    एयपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना पकड़ा

    चंडीगढ़ः शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने दुबई से 1.60 करोड़ का सोना जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, दुबई से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की उड़ान शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ पहुंची। कस्टम कमिश्नर लुधियाना वृन्दाबा गोहिल ने बताया कि कस्टम अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग व खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को रोका, जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने व्यक्तिगत और गहन तलाशी के दौरान यात्री द्वारा उसके अंडरवियर के अंदर चिपकाए गए 6 रैक्टेंगुलर पाऊच का पता लगाया, जिसमें से 2907 ग्राम सोना मिला, जिसका बाजारी मूल्य 1,59,07,104 रुपए बताया जा रहा है। कस्टम अधिकारियों द्वारा फिलहाल सोने को जब्त कर लिया गया है क्योंकि इसे अवैध रूप से भारत में आयात किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • जालंधरः डिस्पेंसरी के बाहर लोगों ने लगाया पक्का धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः डिस्पेंसरी के बाहर लोगों ने लगाया पक्का धरना, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के गढ़ा में स्थित डिस्पेंसरी के बाहर लोगों ने पक्का धरना लगा दिया है। दरअसल, विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार उनके अर्बन प्राइमरी सेहत केंद्र को तोड़कर मोहल्ला क्लीनिक बनाने जा रही है। जिसके विरोध में मोहल्ला निवासियों ने आज सुबह से ही मोहल्ला डिस्पेंसरी के सामने धरना लगा दिया। बातचीत दौरान मोहल्ला निवासियों ने बताया कि कल यहां पर पंजाब सरकार के कई बड़े कर्मचारी आए थे।

    जिनके द्वारा बात की जा रही थी कि यह मौजूद अर्बन प्राइमरी सेहत सेंटर को तोड़कर मोहल्ला क्लीनिक बनाए जायेंगे। जिसके बारे में जब इलाका निवासियों को पता लगा तो उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगा दिया। उनका कहना है कि इस डिस्पेंसरी में हमें सभी तरह की सुविधाएं मिल रही है। इसीलिए हमें मोहल्ला क्लीनिक नहीं चाहिए।

    उन्होंने यह भी बताया कि हमने पंजाब सरकार के नुमाइंदों को गढ़ा में पढ़ते एक और इलाके को में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के बारे में भी बातचीत की थी। जहां पर वह मोहल्ला क्लीनिक बना सकते हैं, लेकिन पंजाब सरकार के नुमाइंदों का कहना है कि वह इसे ही तोड़कर मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। जिसके विरोध में आज सुबह से ही मोहल्ले के मौजूद सभी लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगा दिया है।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के एक और करीबी ने किया सरेंडर

    पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के एक और करीबी ने किया सरेंडर

    लुधियानाः अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह इंदी ने सोमवार को विजिलेंस के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे इंदरजीत सरेंडर कर सकता है। चार जनवरी को अदालत की तरफ से उसे भगोड़ा घोषित किए जाने की आशंका थी मगर नया साल चढ़ते ही सोमवार को इंद्रजीत ने सरेंडर कर दिया।

    सूत्र बताते हैं कि इंदरजीत टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और विजिलेंस की टीम पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा ने भी विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था उसके बाद से ही यह कहा जाने लगा था कि इंदरजीत भी जल्द ही सरेंडर कर देगा।

  • AAP के प्रदर्शन दौरान माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    AAP के प्रदर्शन दौरान माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के कंझावला मामले में एलजी (LG) दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने आप के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान लोग बैरिकेड को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस ने सभी को पीछे हटाया। इस दौरान आप विधायक आतिशी ने कहा कि पूरे मामले को लेकर एलजी की जिम्मेदारी बनती है। इसलिये उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। आतिशी ने कहा कि एलजी सिर्फ केजरीवाल सरकार के कामकाज को रोकने की कोशिश करते हैं। राजनीति करने में व्यस्त रहते हैं तो वो कानून व्यवस्था पर क्या ध्यान देंगे। केंद्र सरकार को ऐसे एलजी को हटा देना चाहिए।

    एलजी और पुलिस कमिशनर की करीब डेढ़ घंटा चली बैठक

    हालांकि एलजी विनय कुमार सक्सेना इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पल पल की जानकारी ले रहे है। एलजी विनय सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को सुबह राजनिवास बुलाया जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। इससे पहले पीड़िता की मौत के बाद परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज सोमवार (2 जनवरी) को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लड़की को एक कार में सवार पांच युवकों द्वारा कई किलोमीटर तक घसीटा गया था।

    मृतक युवती के परिजनों को साजिश का शक

    इवेंट प्लानर का काम करने वाली युवती के परिवार वालों को इस घटना में साजिश का शक है। परिजनों ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकली थी 31 दिसंबर को और उसका फोन लगभग 10 बजे बंद पाया गया। मृतक की मां ने कहा, “मेरी रात करीब 9 बजे उससे बातचीत हुई, उसने कहा कि वह लगभग 3-4 बजे वापस आ जाएगी। हमें सुबह पुलिस ने उसकी दुर्घटना के बारे में सूचित किया। मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार कराया गया।”

    पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सोमवार को पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था और क्या आरोपी का आपराधिक इतिहास था। इस दर्दनाक घटना में महिला के कपड़े फटे हुए थे और बाद में उसका नग्न शरीर पुलिस को मिला। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।

  • पंजाबः गैंगस्टर की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित 6 सदस्य गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित 6 सदस्य गिरफ्तार

    रोपड़ : पंजाब में डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।ष पुलिस ने काबू किए आरोपियों से हथियार भी बरामद किए है। जानकारी के अनुसार रोपड़ की सीआईए टीम ने 6 गुर्गों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी बड़ी गैंगवार की साजिश रच रहे थे और वह हथियार व नशा तस्करी करते थे।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 पिस्टल और 50 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।  बता दें कि पुलिस ने जिन आरोपियों को काबू किया है उन्होंने अपने नाम कोडवर्ड में रखे थे। इस दौरान बात सामने आई कि मुख्य आरोपी का नाम कोडवर्ड 777 रखा गया था। पुलिस द्वारा इन्हें काबू कर लिया गया है और इनसे पूछताछ की जाएगी। 

  • पंजाबः नगर निगम में विधायक की छापेमारी, मचा हड़कंप, देखें वीडियों

    पंजाबः नगर निगम में विधायक की छापेमारी, मचा हड़कंप, देखें वीडियों

    बटालाः नए साल की शुरुआत में आप सरकार के विधायक ए नगर निगम दफ्तर में छापेमारी की। इस दौरान नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया। दरअसल आप विधायक की छापेमारी दौरान दफ्तर में ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इस दौरान कई अफसरों के कमरे खाली दिखे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नगर निगम में अधिकर सनाटा पसरने के चलते वहां पर आवारा कुत्ते घूमते हुए दिखाई दिए।

    नगर निगम में अफसरों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी को लेकर विधायक ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। दअअसल, विधायक की छापेमारी को लेकर कई अधिकारी और कर्मचारियों ने देरी से आने का कारण घना कोहरा बताया था। जिसके बाद विधायक ने निगम कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा पहले जैसी आदतों को छोड़ दो, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अपने काम दौरान की गई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सरकार वेतन देती है तो काम भी समय पर होना चाहिए।

  • अब सस्ते होंगे शराब के जाम

    अब सस्ते होंगे शराब के जाम

    दुबई : दुबई के शाही परिवार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से शराब की बिक्री पर लगने वाले 30 फीसदी टैक्स और शराब का लाइसेंस लेने के लिए लगने वाली फीस दोनों को खत्म करने की घोषणा रविवार को की। नए साल पर यह घोषणा दुबई की दो सरकारी शराब कंपनियों ने की है और यह सत्तारूढ़ अल मख्तूम परिवार के आदेश पर हुआ है। 

    एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारियों ने तत्काल इस घोषणा की पुष्टि नहीं की है और ना ही इससे जुड़े सवालों का जवाब दिया है। दुबई को शराब की बिक्री से अभी तक राजस्व का बड़ा हिस्सा मिला करता था जो इस नए फैसले से मिलना बंद हो जाएगा, बता दें कि दुबई में शराब पीने की न्यूनतम आयु 21 साल है और शराब पीने के लिए एक प्लास्टिक कार्ड अपने पास रखना होता है। यह प्लास्टिक कार्ड  बीयर, शराब खरीदने और पीने की अनुमति देता है। अगर कोई इसका उलंघन करता है तो उसे फाइन देना पड़ सकता है या उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

  • पंजाबः कोहरे के कारण सड़क पर पलटे वाहन, उड़े परखच्चे

    पंजाबः कोहरे के कारण सड़क पर पलटे वाहन, उड़े परखच्चे

    फिल्लौरः पंजाब में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर आज सुबह भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा भगवान मईया दरबार के पास हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण एक-एक करके कई वाहन सड़क पर पलट गए है। स्थानीय लोगों के अनुसार कोहरे के कारण पहले बजरी से भरा ट्रक पलटा, वहीं उसके पीछे लकड़ी के लट्ठों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराकर पलट गई और उसके पीछे ही गन्ने से भरी ट्रॉली जबरदस्त टक्कर होने के बाद पलट गई। जिसके बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। घटना की जानकारी फिल्लौर पुलिस को सूचना दी गई है।

    सूचना मिलते ही मौके पर फिल्लौर के डीएसपी जगदीश राज और एडिशनल एसएचओ पंकज कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में वाहनों चालकों को बचा लिया गया, लेकिन एक ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद लगे लंब जाम में एंबुलेंस भी फंसी देखी गईं। फिल्लौर में यात्रियों को उतारने के बाद कई बसें वापिस लौट गईं। लुधियाना से जालंधर सिक्स लेन खुला रहा और उस सड़क पर ट्रैफिक जूं की चाल की तरह चलता नजर आया। 

  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

    पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

    हरियाणा: हरियाणा के जींद जिले के गांव सिवानामाल में महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी से हुई अनबन के बाद कथित तौर पर पहले छेनी से उस पर वार किए, फिर बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि गांव सिवानामाल निवासी राकेश ने परिजनों के साथ मिलकर 29 दिसंबर को पत्नी मोनी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता गांव भूना कैथल निवासी रोशनलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन मोनी से मारपीट करते थे, जिसके चलते कुछ समय से मोनी मायके आई हुई थी।

    उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को मोनी को उसका पति राकेश तथा सास कमलेश मायके से लेकर आए थे और 29 दिसंबर को उन्हें मोनी की मौत के बारे में पता चला। रोशनलाल ने आरोप लगाया कि मोनी के पति राकेश, सास कमलेश तथा ननद रेखा ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की है।
    सदर थाना प्रभारी कृष्ण खर्ब ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर राकेश, कमलेश तथा रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।