Blog

  • नील गाय ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर, मौत

    नील गाय ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई व उस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली में आज CHC दुलैहड़ से सुचना मिली की जसविन्द सिंह(65) पुत्र नसीब चन्द निवासी गांव व डा0 कोट फतूही तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब व कमलजीत कौर पत्नी जसविन्दर सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है यहां जसविंदर मृत घोषित कर दिया गया।

    सुचना मिलते ही पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची कमलजीत कौर का मेडिकल करवाया गया और कमलजीत कौर का व्यान कलमबन्द किया गया जिस पर पता चला कि जसविन्द्र सिंह व उसकी पत्नी स्कूटी संख्या (पीवी 24 डी-3696 पर अपने घर से अपनी बेटी के ससुराल घर व्रह्मपुर पंजाब जा रहे थे । जब यह पोलियां से लालूवाल की तरफ जा रहे थे तो प्रधान के मकान के सामने सड़क पर अचानक नील गाय दौड़ती हुई सड़क पर स्कूटी के आगे आ गई।

    जिससे बचने के लिये जैसे ही जसविन्द्र सिंह ने स्कूटी की व्रेक लगाई तो स्कूटी एकदम स्किड होकर पलट गई तथा ये दोनों पति-पत्नी स्कूटी सहित रोड़ से नीचे झाड़ियों में जाकर गिरे जिससे कमलजीत कौर व जसविन्द्र सिंह को काफी चोटें आईं । कमलजीत कौर के शोर मचाने पर पंचायत प्रधान व अन्य लोग मौके पर पहुंचे जो पंचायत प्रधान राकेश कुमार अपनी गाड़ी में इन दोनों को इलाज हेतू CHC दुलैहड़ ले आए ।

    यह हादसा इनकी स्कूटी के आगे अचानक नील गाय आने के कारण हुआ है जिसमें किसी की कोई गलती या लापरवाही नहीं पाई गई है ।मृतक जसविन्द्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवा कर शव को अन्तिम संस्कार हेतु उसके वारिसों के हवाले किया गया । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बतलाया कि घटना के संदर्भ में धारा 194 BNSS के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

  • Jalandhar: Uppal Accessories में विभाग की रेड, मचा हड़कंप

    Jalandhar: Uppal Accessories में विभाग की रेड, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: कचहरी चौक के पास कार बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कार बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब Uppal Accessories की दुकान पर पंजाब सरकार के एक विभाग ने दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम द्वारा दुकान के दस्तावेज चैक किए जा रहे है।

    वहीं इस कार्रवाई को लेकर अन्य दुकानदार में हलचल शुरू हो गई है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर विभाग की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है, कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा हैकि विभाग की टीम के द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

  • पेड़ से बंधी मिली महिला, कई दिनों से नहीं खाया खाना, जाने मामला

    पेड़ से बंधी मिली महिला, कई दिनों से नहीं खाया खाना, जाने मामला

    सिंधुदूर्ग : जिले के कराड़ी जंगल वाले इलाके से एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया गया है।यह मामला सिंधुदूर्ग जिले का है। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला अमेरिका की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने महिला को पेड़ से बंधा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का इलाज कराया जा रहा है।

    पुलिस का कहना है कि पीड़िता बेहद कमजोर है। पीड़िता से बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता इतनी कमजोर थी कि वह कुछ भी बोल सकने में सक्षम नहीं दिखी। किसी तरह से कॉपी-पेन देकर महिला से घटना के बारे में लिखवाया गया, जिसके बाद महिला ने कॉपी पर लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी।

    पीड़ित महिला के लिखित बयान के मुताबिक उसने तमिलनाडु के एक शख्स से शादी की थी। उसके पति ने उसे इंजेक्शन लगाया और फिर उसे यहां लाकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसका पति वहां से चला गया और महिला को वहीं पर छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि वो 40 दिन से बिना खाये जंगल में थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए टीमें बनाई है।

  • Mahindra Thar Roxx इस दिन होगी Launch

    Mahindra Thar Roxx इस दिन होगी Launch

    नई दिल्लीः महिंद्रा थार रोक्स की लॉन्च डेट सामने आ गई है। Mahindra Roxx, Thar एसयूवी का 5-डोर वाला वर्जन है। ये एसयूवी काफी लंबे समय से कारों की दुनिया में चर्चा में बनी हुई है। अब कंपनी ने इस मॉडल की लॉन्चिंग से 17 दिन पहले लॉन्च डेट को कंफर्म किया है। महिंद्रा थार ने सोशल मीडिया पर सोमवार 29 जुलाई को टीजर के साथ लॉन्च डेट का ऐलान किया है। कंपनी इससे पहले अपने कुछ और मॉडल की लॉन्चिंग 15 अगस्त के दिन कर चुकी है।

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा थार रोक्स में पावर्ड ड्राइवर सीट भी हो सकती है, इसके साथ-साथ कार में 360-डिग्री कैमरा भी लगा हो सकता है। कार में सेफ्टी की बात करें तो ADAS फीचर भी शामिल किया जा सकता है। इस नई थार में डुअल 10.25-इंच की टचस्क्रीन भी लगी मिल सकती है।

    महिंद्रा थार रोक्स में C-शेप्ड एलईडी DRLs लगे मिलेंगे। वहीं हेडलाइट यूनिट्स के साथ में नई ग्रिल भी लगी मिल सकती है। इस नई एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी लगे मिल सकते हैं। इस कार में बड़े व्हील बेस को इंस्टॉल करने के साथ ही दो और नए दरवाजों को इस कार में जोड़ा गया है।

    महिंद्रा थार रोक्स के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया। इस नई थार में 3-डोर मॉडल की तरह ही इंजन लगा मिल सकता है। इस थार में 2.0-लीटर डीजल, 2.0–लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। थार रोक्स की कीमत 3-डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा हो सकती है।

  • School में खाना खाने से 10 छात्र-छात्राएं बीमार

    School में खाना खाने से 10 छात्र-छात्राएं बीमार

    सुपौल : किसनपुर प्रखंड के कोशी पब्लिक मलाढ़ स्कूल में भोजन खाने के बाद 10 स्कूली छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। छात्रा आकांक्षा कुमारी की मां अर्चना भारती ने बताया कि सोमवार के दिन स्कूल में बच्चों को रोटी-सब्जी खाने में दिया गया। भोजन के खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत और उल्टी होना शुरू हो गई।

    स्कूल प्रशासन पहले बच्चों को किशनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर सभी का इलाज जारी है। परिजन ने कहा कि भोजन में गड़बड़ी को लेकर ही बच्चे बीमार पड़े हैं और इसकी शिकायत कई बार स्कूल के प्रशासन को भी की गई है।

     बावजूद इसके स्कूल प्रशासन सुधारने के बजाय यह कहता है कि लापरवाही घर में भी होती है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर मनोज दिवाकर ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सभी का यहां उपचार किया जा रहा है। इस मामले में स्कूल प्रशासन कुछ भी कहने से बचता हुआ नजर आ रहा है।

  • हाई कोर्ट से Baba Ramdev को झटका

    हाई कोर्ट से Baba Ramdev को झटका

    नई दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव को एक बार फिर अदालत से झटका लगा है। हाई कोर्ट में ‘कोरोनिल’ से कोरोना वायरस का इलाज होने के दावे को लेकर योग गुरुओं के खिलाफ कई चिकित्सक संघों की ओर से दायर याचिका  पर अपना फैसला सुनाया।

    अब दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को उस दावे को सोशल मीडिया से वापस लेने को कहा है जिसमें ‘कोरोनिल’ को कोरोना का इलाज बताते हुए प्रमोट किया गया था।

  • Punjab: Nishan Sahib को लेकर SGPC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab: Nishan Sahib को लेकर SGPC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में निशान साहिब को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, निशान साहिब को लेकर एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी ने एक सर्कुलर जारी करते हुए निशान साहिब की पोशाक का रंग बदलने के आदेश जारी किए हैं। केसरी निशान हटाकर बसंती रंग की पोशाक का निशान लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निशान साहब की पोशाक का रंग बसंती या सुरमई ही होना चाहिए।

    श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई को हुई बैठक में पंज सिंह साहिबों ने निर्णय लिया था कि गुरुद्वारा साहिबों में पहने जाने वाले निशान साहिब की पोशाक रंग रहित मर्यादा के अनुसार बसंती या सुरमई होनी चाहिए। इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र भेजकर संगत को इस बारे में जागरूक करने को कहा था।

    आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए निशान साहिब के रंग को लेकर कहा कि बीते दिन 25-7-2024 को पंज सिंह साहिबों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गुरुद्वारा साहिब में संगत के बीच निशान साहिब के कपड़ों के रंग को लेकर जो संशय था उसे दूर करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वीकृत सिख मर्यादा के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के निशान साहिब के कपड़े पहनने का आदेश दिया गया।

    ऐसे में यह सिख रहित मर्यादा के पेज नंबर 15 और सीरियल नंबर के अनुसार ये रंग श्री निशान साहिब की बसंती और सुरमखी हैं, इसलिए आने वाले दिनों में माननीय सिंह साहिबों के इन आदेशों का पालन किया जाएगा तुरंत लागू किया जाएगा।

  • Punjabi singer के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में रोष, लगाया धरना

    Punjabi singer के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में रोष, लगाया धरना

    लुधियानाः जिले के अधीन आते खन्ना में एक माह पहले इकोलाहा गांव में मर्डर का मामला सामने आया था। दरअसल, कबूतर उड़ान मुकाबले को लेकर 23 जून को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने 21 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह माणा का लोहे की रॉड से हमला कर मर्डर कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पंजाबी गायक कुलदीप सिंह विक्की उर्फ वी-दीप को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गायक का बेटा दमन औजला अभी भी फरार चल रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर आज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर से बाहर धरना लगाकर रोष जाहिर करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि दमन औजला को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मतृक की दादी ने कहा कि गुरदीप के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। ऐसे में अब गुरदीप सिंह कामकाज करके परिवार का गुजारा चला रहा था। आरोपियों ने उसका मर्डर करके परिवार को बेसहारा ही बना दिया।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि एक माह से अधिक का समय हो गया है कि लेकिन पुलिस इस केस में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने आरोप लगाए है कि बेटे समेत अन्य लोगों को बचाया जा रहा है। आज धरने के दौरान परिजनों ने कहा कि वे इंसाफ लेकर रहेंगे, चाहे उन्हें गोली मार दी जाए वे धरने से नहीं हटेंगे। वहीं मृतक के चचेरे भाई हरी सिंह ने कहा कि पुलिस ने मर्डर के बाद 5 दिनों का समय लिया था कि आरोपी का बेटा दमन गिरफ्तार होगा।

    एक महीने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर परिजनों द्वारा लगाए गए धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी खन्ना हरजिंदर सिंह, सदर थाना एसएचओ हरदीप सिंह और सिटी थाना एसएचओ राव वरिंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।

  • विदेश में Punjabi युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    विदेश में Punjabi युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक थाना क्षेत्र के गांव अलावलवाल के युवक की विदेश में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान अजय पाल सिंह गिल पुत्र परौपकर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अजय पाल की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

     गांव के सरपंच जगजीवन सिंह ने  बताया कि अलीवाल बिजली बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत पिता परौपकर सिंह गिल के बेटे अजय पाल सिंह गिल कुछ समय पहले अच्छे भविष्य के लिए अमेरिका में गया था। जहां उसका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

    उन्होंने बताया कि परिवार को उसके दोस्तों ने अमेरिका से फोन कर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि अजय पाल सिंह और उसके दोस्त रात को एक साथ सो रहे थे। लेकिन सुबह सभी दोस्त उठ गए। परन्तु अजय पाल सिंह नहीं उठा, तो उनके दोस्तों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं जगा, उसकी मौत हो चुकी है।

  • इस दिन मनाई जाएगी Hariyali Teej, ऐसा करने से होंगी मनोकामनाएं पूरी

    इस दिन मनाई जाएगी Hariyali Teej, ऐसा करने से होंगी मनोकामनाएं पूरी

    भागलपुरः सावन माह शुरू है, ऐसे में हरियाली तीज का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। इस बार 7 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। तीज का खास महत्व होता है। महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के लिए हरियाली तीज मनाई जाती है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस व्रत का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पीपल पेड़ का डंठल तोड़कर छत पर पूजा करती हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक फल मिलता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

    हरियाली तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था। उन्होंने रेत यानी बालू की शिवलिंग बनाकर तपस्या की थी। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान शिव माता पार्वती से प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए और उनकी मनोकामना को पूरा करने का वचन दिया। शिव जी ने कहा कि जो महिलाएं श्रावणी तीज पर विधि विधान से व्रत करेंगी, पूजा करेंगी और तुम्हारी कथा का पाठ सुनेंगी, उनके वैवाहिक जीवन के सारे संकट दूर होंगे और उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।