Blog

  • आरटीओ राजेश कौंडल ने बंगाणा में चालकों को सिखाए यातायात नियम

    आरटीओ राजेश कौंडल ने बंगाणा में चालकों को सिखाए यातायात नियम

    दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी :कौंडल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के गाड़ी चालकों को जिला ऊना के आरटीओ राजेश कुमार कौंडल ने रोड़ सेफ्टी क्लब सप्ताह के चलते यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया ओर गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतने की हिदायत दी। आरटीओ राजेश कुमार कौंडल ने बताया कि टेक्सी यूनियन बंगाणा डुमखर एसडीएम ऑफिस बंगाणा में चालकों की बैठक करके उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गाड़ी चालकों को जागरूक कर रही है। कि गाड़ी चलाते समय नशे का सेवन न करें। सीट बैल्ट लगाकर रखें।ओर यातायात के सभी नियमों का पालन करें।

    जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है। कि रोजाना सड़कों पर हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है उनमें अंकुश लगाया जा सके। आरटीओ राजेश कौंडल ने कहा कि सभी टैक्सी चालक समय पर अपनी गाड़ी की इंश्योरेंश टैक्स की अदायगी करें। ओर बिना पासिंग वह गाड़ी न चलाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार अब कोई भी चालक प्राइवेट या फिर निजी गाड़ियों को टेक्सी बनाकर सवारियां नहीं ले जा सकता हैं। और अगर कोई प्राइवेट या फिर निजी गाड़ी टैक्सी के रूप में पकड़ी जाती है। और उसमें सवारियां उपलब्ध हुई। तो उक्त गाड़ी को रजिट्रेशन के समय से लेकर मौजूदा समय तक जुर्माना पड़ेगा ।  

    आरटीओ राजेश कौंडल ने कहा कि उपमण्डल बंगाणा में बहुत जल्दी चार्जिंग गाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी। और बंगाणा मुख्यालय हटली ओर डुमखर में तीन जगहों पर चार्ज़िंग डिपू बनाये जा रहे है। और इसी संदर्भ में हमने बंगाणा बिद्युत सव डिविजन में एसडीओ व अन्य कर्मचारियों से बैठक भी की है। ताकि जल्द से जल्द बंगाणा मुख्यालय पर चालकों को चार्जिंग गाड़ियों के डिपू उपलब्ध हो सकें। बहीं आरटीओ राजेश कौंडल ने उपमण्डल बंगाणा के कई जगहों पर खड़े होकर चालकों को यातायात नियमों के वारे में बताया । इस मौके पर कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह राणा ,मुनीश शर्मा ,संजय राणा, दीपक शर्मा,राजेन्द्र सोनी, मुनीश ठाकुर व अन्य टैक्सी चालक मौजूद रहे। 

  • कपूरथलाः DC ने 593 असला लाइसेंस Suspended करने के जारी किए आदेश, जाने मामला

    कपूरथलाः DC ने 593 असला लाइसेंस Suspended करने के जारी किए आदेश, जाने मामला

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी आदेशों के तहत डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिले में 593 असला लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मामले को लेकर डीसी ने बताया कि इन असला लाइसेंस धारकों ने समय पर अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि जब तक इनके लाइसेंसों रिन्यू नहीं हो जाता, तब तक असला जमा करा दिए जाएं।

    इस संबंध में संबंधित थान प्रमुख को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला टैकनीकल को-ऑर्डिनेटर द्वारा समाप्त हो चुके लाइसेंसों के संबंध में दी गई रिपोर्ट के आधार पर 593 ऐसे असला के लाइसेंसों को रद्द किया गया, जिन्होंने रिन्यू के लिए आवेदन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सभी 593 आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है और उक्त बन्दूक लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लाइसेंस धारक निर्धारित समय के भीतर रिन्यू आवेदन नहीं करते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। बता दे की 593 निलंबित लायसेंस में पुलिस स्टेशन बेगोवाल के 15, भुलतथ के 34, सिटी कपूरथला के 69, सिटी फगवाड़ा के 44, ढिलवां के 43, फतूढींगा के 12, कबीरपुर के 41, कोतवाली कपूरथला के 43 रावलपिंडी 16, सदर फगवाड़ा के 59, सदर फगवाड़ा के 23, सतनामपुरा के 9, सुभानपुर के 30, सुल्तानपुर लोधी के 119 व थाना तलवंडी चौधरी के 36 लाइसेंस शामिल है।

  • पुराना बस अड्डा से गेट नं 2 अस्पताल रोड चिंतपूर्णी रहेगा बंद

    पुराना बस अड्डा से गेट नं 2 अस्पताल रोड चिंतपूर्णी रहेगा बंद

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिलादंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 11़6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पुराना बस अड्डा चिंतपूर्णी से गेट नम्बर 2 अस्पताल रोड़ चिंतपूर्णी 23, 24, 27 व 30 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में निर्मित किए जा रहे मैनहोल चैम्बर, सीवर लाइन बिछाने के कार्यों को सुचारू संचालन हेतू ये आदेश जारी किए गए हैं। 

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में कार्यक्रम आयोजित 

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित : आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती व राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के शुभ अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन मोड पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका मनकोटिया ने, द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा रानी ने और तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शेल्जा ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सपना ने और द्वितीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा दीप्ति शर्मा ने और तृतीय स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया।

    कविता पाठन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक महान ने, द्वितीय स्थान बीएससी फाइनल ईयर का छात्र अमित ने और तृतीय स्थान बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा कंचन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती व राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के इस शुभ अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। भारत सरकार ने 2021 से उनकी जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था। तुम मुझे खून दो , मैं तुम्हें आजादी दूंगा …. ! जय हिन्द ! दिल्ली चलो , जैस करिश्माई नारों से देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं।

    वह आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद भी वह अपना जीवन आराम से व्यतीत कर सकते थे उसे  त्याग कर भारत के स्वतंत्रता के लिए हर संभव प्रयास किया। उनके इस  निष्ठा व नेतृत्व को देखकर एडोल्फ हिटलर ने उन्हें नेताजी की उपाधि दी थी । आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है ।देश के स्वाधीनता आंदोलन के नायकों में से एक नेताजी की जीवनी , उनके विचार और उनका कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है । आज के हर एक युवा वर्ग को उनके कठोर त्याग,देश भक्ति ,निष्ठा और उनके विचार से प्रेरणा लेनी चाहिए।

  • जालंधरः दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंची पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी, देखें तस्वीरें

    जालंधरः दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंची पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी, देखें तस्वीरें

    जालंधर, वरुण/हर्षः दिवंगत सांसद संतोख के निधन के बाद आज उनके घर पर दुःख व्यक्त करने के लिए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सासंद परनीत कौर पहुंची। इस दौरान परनीत कौर ने परिवार के साथ सासंद चौधरी के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। परनीत कौर ने कहा सासंद चौधरी एक दूरदर्शी नेता और एक अच्छे मित्र थे और उनका जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

  • एन यू जे आई की हिमाचल ईकाई ने धूमधाम से मनाया गया 51 वां स्थापना दिवस 

    एन यू जे आई की हिमाचल ईकाई ने धूमधाम से मनाया गया 51 वां स्थापना दिवस 

    विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की बतोर मुख्य अतिथि शिरकत 

    सोलन/ सचिन बैंसल : भारत में पत्रकारों का सबसे पुराना और बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) का स्थापना दिवस हिमाचल युनियन आफ जर्नलिस्ट द्वारा कुम्मारहटी मे धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट द्वारा इसके लिए एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक विनोद सुल्तानपूरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।विनोद सुल्तानपुरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद उन पत्रकारो को श्रदांजलि दी गई जो पिछले एक वर्ष मे इस दुनिया को छोड कर चले गये है। जिसमे एन यू जे आई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (कर्नाटक ) प्रकाश महाजन शैटर व मंडी जिला के पत्रकार राजू धरारिया शामिल है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को संगठन की ओर से टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया ।

    कार्यक्रम के मुख्यातिथि विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जो 21 सूत्री मांगपत्र आज मुझे इस मंच से दिया गया है उसको मेने पढा  है मेरा मानना है कि अधिकतर मांगे इस मे  जायज है और मे पत्रकारो को विश्वास दिलाता हूं कि  इस विषय को  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इन मांगो को लेकर बात करूंगा। विधायक का कहना था कि पत्रकार सरकार व समाज के बीच एक सेतू का काम करता है और ऐसे मे पत्रकारो की समाजिक सुरक्षा भी जरुरी है  वही विधायक विनोद सुल्तान पूरी ने कहा कि आपने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की हिमाचल इकाई ने मेरे विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम को किया है उस के लिए भी उंन्होने आये हुए सभी पत्रकारों का स्वागत व धन्यवाद भी किया।

    ग्रास साप्ताहिक के संपादक संजय शर्मा  हिदंवान ने इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की और पत्रकारो को संबोधित करते हुये पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला और पत्रकारो से तथ्य पर आधारित पत्रकारिता करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों व उपमंडलों से पदाधिकारी व संगठन के सदस्य ने भाग लिया अपने संबोधन मे हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि  नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) की स्थापना जनवरी सन 1972 में हुईं थी, तब से लेकर आज 52 वर्षों तक नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने पूरी ईमानदारी से भारत निर्माण व भारत विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है और पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु अनगिनत फैसले लेकर पत्रकारों के स्वाभिमान व हितों की रक्षा की है और आज दिन तक करता आ रहा है |

    उन्होने बताया की करोना काल में भी एनयूजेआई पत्रकारों व आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा  और पत्रकारों के संगठन के रूप में यह भारत का सबसे पुराना संगठन है जिसके साथ भारत के हर राज्य से हज़ारों सदस्य जुड़े हुए है । प्रदेश महा मंत्री किशौर ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट की वार्षिक रिपोट पढी और हिमाचल प्रदेश मे युनियन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से पत्रकारो को जानकारी दी । कार्यक्रम में पत्रकारिता व पत्रकारिता के माध्यम से समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कुछ पत्रकारों को हिमाचल गौरव अवार्ड से भी विभूषित किया गया  जिन पत्रकारो को आज सम्मानित किया गया ।

    सम्मानित किए गए पत्रकार।।

    विनोद  कुमार अर्की (आल इंडिया रेडियो समाचार)  सचिन बैंसल (साधना चैनल/एनकाउंटर न्यूज) इलेट्रनिक मिडिया ,अमित ठाकुर (प्रिंट मिडिया) दिव्य  हिमाचल ,भुपेंद्र ठाकुर  प्रिट  मिडिया (दैनिक जागरण) , विनोद कुमार प्रिंट मिडियां दैनिक जागरण) टेकराज प्रजासता (वैब मिडिया ) अनिल भारद्वाज (पंजाब केसरी)   भूपेद्र शर्मा  (पंजाब केसरी)अ़ंबादत  (पंजाब केसरी  जोगेन्द देव आर्य उना , युवा पत्रकार मोहिनी सूद दिव्य हिमाचल  ,नवीन सूद पंजाब केसरी ,रमेश शर्मा दैनिक भास्कर ,शांति स्वरुप गौतम बिलासपुर  सुरैद्र शर्मा पंजाब केसरी अर्की  ,रामपाल शर्मा कांगडा  ,शवेता  भारद्वाज ,जय देव अत्री ,आदित्य सोफत,अनवर हुसेन बेव मिडिया  शामिल है ।
    इस मौके पर प्रदेश संगठन मत्री गोपाल दत्त शर्मा,प्रदेश महा सचिव किशोर ठाकुर,राज्य कार्यकारिणी सदस्य नवीन सूद,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  सुमित शर्मा,,जोगिंदर देव आर्य,विनोद शर्मा,राजैद्र  चौधरी अध्यक्ष प्रैस क्लब बद्वी ,हेमंत शर्मा सोलन ,अमित कुमार,पंकज कतना,अश्विनी सैनी,भरत भूषण,,बंसी बाबा,अंकुश नेगी,ऋषि ठाकुर,सुनील सिंह,रोहित,मोहन चौहान,अरंविद कश्यप ,यशपाल कपूर.,सुखर्दशन ठाकुर ,सतीश शर्मा ,सलीम कुरैशी ,सतविंद्र सैनी ,अंकुश नेगी ,सहित प्रदेश भर से आये लगभग  सौ पत्रकार उपस्थित रहे है।

  • जालंधरः पूर्व DSP HS Gill हुए लापता, देखें वीडियो

    जालंधरः पूर्व DSP HS Gill हुए लापता, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के लद्देवाली स्थित गुरदेव एंकलेव से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरदेव एंकलेव के हाउस नंबर 2 में रहने वाले पूर्व डीएसपी एचएस गिल के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर उनके बेटे करणवीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पिता अमृतसर में कोर्ट में सरकारी केस के लिए जाते रहते है। इस बार भी वह कोर्ट के लिए सरकारी केस को लेकर 16 जनवरी को गए हुए थे। लेकिन वहां से वापिस नहीं लौटे।

    इस मामले को लेकर परिवार वालों ने अमृतसर पुलिस से संपर्क भी किया। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट केस से 1 बजे फ्री हो गए थे। लेकिन उसके बाद से ना तो उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है और ना ही उनके बारे में कुछ पता चल सका है। परिवार वालों ने पूर्व डीसएपी के लापता होने का मामला सूर्य एंकलेव के थाने में दर्ज करवा दिया हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक पूर्व डीएसपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त ऊना का कार्यभार

    महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त ऊना का कार्यभार

    ऊना/ सुशील पंडित : महेंद्र पाल गुर्जर ने 23 जनवरी को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना का कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर मूलतः राजस्थान के निवासी हैं। ऊना में उपस्थिति देने से पूर्व उन्होंने जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) के रूप में लगभग अढाई बर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।

    नालागढ़ में अपने सफल कार्यकाल के दौरान महेंद्र पाल गुर्जर ने अपनी ईमानदार तथा कर्मठ प्रशासनिक कार्य प्रणाली के साथ-साथ कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के माध्यम से करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को जमीन पर उतारा तथा उपमंडल के शहरी, ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में भी लोगों को इसका लाभ पहुंचाया। सीएसआर के तहत उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में खोला गया ब्लड बैंक व डायलिसिस केंद्र, नालागढ़ तथा बद्दी में बनाए गए इंडोर स्टेडियम, नालागढ़ उपमंडल के आंगनवाड़ी केंद्रों का आधुनिकरण तथा हेरिटेज पार्क नालागढ़ में स्थापित ओपन जिम व झूले इत्यादि जैसे अनेक कार्यां ने उन्हें विशेष पहचान व सम्मान दिया।

    उपमंडल स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी नालागढ़ के माध्यम से गरीब मरीजों को इलाज के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता के अलावा दिव्यांग व वृद्धजनों को व्हीलचेयर प्रदान करने जैसे पुनीत कार्यों को उन्होंने ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाया तथा पत्र लोगों को इसका लाभ दिया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान विभिन्न कारणों से अपनी स्कूली पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल में दाखिल करने के लिए उनके द्वारा नई दिशा नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से एक विशेष मुहिम चलाई गई तथा आवश्यक सहायता प्रदान कर पुनः उनकी पढ़ाई आरंभ करवाई। ऊना में पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपायुक्त ऊना के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की जन कल्याणार्थ योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा सरकार व जनसाधारण की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

  • पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

    पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर जैजी बी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। गायक ने हाल ही में पंजाबी उद्योग में अपनी 30 साल का सफर पूरा किया है। इसके साथ ही उनके एल्बम ‘बॉर्न रेड्डी’ का एक और गाना ‘सूरमा 2’ भी रिलीज हो गया है। लेकिन लगता है कि जैजी बी इस गाने की वजह से विवादों में आने वाले हैं। दरअसल, जैजी बी का एल्बम सॉन्ग ‘सूरमा 2’ आज रिलीज हो गया है।

    इस गाने में जैजी बी के साथ तरसेम जस्सर भी नजर आ रहे हैं। इस गाने ने जज़ी बी के साथ-साथ तरसेम जस्सर को भी विवादों के घेरे में ला दिया है। दरअसल, गाने के बोल में जैजी बी को खुद को ‘दुनाली वाला गबरू’ कहते हुए सुना जा सकता है। गाने के बोल में दुनाली शब्द का इस्तेमाल हुआ है। इतना ही नहीं गाने के वीडियो में जैजी बी और तरसेम दोनों ही हथियार लिए और हथियार दिखाते नजर आ रहे हैं।

    क्यों उठ रहे सवाल?

    दरअसल, हाल ही में पंजाब सरकार ने पंजाबी कलाकारों के गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगा दिया है। इसके चलते सिंगर हिम्मत संधू को भी चेतावनी दी गई थी। पंजाब सरकार की इस चेतावनी के बाद हिम्मत संधू को अपने गाने की रिलीज डेट टालनी पड़ी और गाने का पोस्टर भी हटाना पड़ा। अब जैजी बी और तरसेम ने भी यही गलती की है। अब देखना यह होगा कि जैजी बी के इस गाने पर पंजाब सरकार क्या एक्शन लेती है।

  • पंजाबः सुखबीर ने पार्टी की नियुक्तियों का किया ऐलान, चरणजीत बराड़ को और परमबंस रोमाना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    पंजाबः सुखबीर ने पार्टी की नियुक्तियों का किया ऐलान, चरणजीत बराड़ को और परमबंस रोमाना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अहम नियुक्तियां करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। आज जारी सूची के अनुसार चरणजीत सिंह बराड़ को उनका राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। वह पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय कार्य के साथ-साथ प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक भी होंगे।

    इसी तरह परमबंस सिंह रोमाना को यूथ विंग शिरोमणि अकाली दल का महासचिव व पार्टी का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। गुरप्रीत सिंह रघुखनन को एसओआई का समन्वयक नियुक्त किया गया है। अर्शदीप सिंह क्लेयर एडवोकेट को पार्टी के लीगल विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह नछतर सिंह गिल को फिर से पार्टी का आई.टी. नियुक्त किया गया। विंग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।