Blog

  • पंजाबः सैर करके लौट रही महिला से बालियां झपट कर लुटेरे फरार

    पंजाबः सैर करके लौट रही महिला से बालियां झपट कर लुटेरे फरार

    लुधियानाः न्यू हरगोबिंद नगर में सैर करके घर जा रही बुजुर्ग महिला को चोरो ने निशाना बना लिया। महिला सैर करके घर लौट रही थी कि बाइक सवार बदमाशों ने बालियां झपट ली। वारदात वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला मनजीत कौर अपनी बहन गुजर कौर के साथ

    किसी बात में वयस्त थी कि पीछे से एक युवक आया जिसने उसकी बहन के कान से बालियां झपटकर भाग गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बालियां झपटने वाले युवक का दूसरा साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके उसका इंतजार कर रहा था।

    पीड़ित की बहन गुजर कौर ने बताया कि जिन बदमाशों ने झपटमारी की घटना को अंजाम दिया उनके पास एक पिस्टल भी था। जो व्यक्ति बाइक पर बैठा था उसने पिस्टल लगाया था। उन्होंने आरोपी का पीछा भी करने की कोशिश की और शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इलाके के लोगों ने भी आरोपियों के पास पिस्टल होने के कारण उनका पीछा नहीं किया।

  • दर्दनाक : पुल से गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 छात्रों की मौत

    दर्दनाक : पुल से गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 छात्रों की मौत

    झारखंड: झारखंड के रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी पुल पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है. बता जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल, नाबालिग बच्चों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चों की पहचान 10वीं के छात्र ईसया तिर्की और राजकीय मध्य विद्यालय के छठी कक्षा का छात्र प्रकाश तिर्की के रूप में हुई है।

    दोनों फुलवार टोली स्कूल के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार को घर में बिना कुछ कहे बाइक लेकर रायडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। दोनों बच्चों का परिवार गुमला के सरहुल नगर व फुलवार टोली में किराए के मकान में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर दोनों मृतक छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

  • पंजाबः बस स्टैंड के बाहर PRTC बस और एक्टिवा की टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत

    पंजाबः बस स्टैंड के बाहर PRTC बस और एक्टिवा की टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत

    भोगपुर : जिले के बस स्टैंड के बाहर बस और एक्टिवा की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव डल्ली का एक बुजुर्ग एक्टिवा पर सवार होकर सर्विस लेन से भोगपुर आ रहा था। इसी बीच पटियाला डिपो में भोगपुर नवनिर्मित बस स्टैंड से पीआरटीसी की बस मुड़ने लगी।

    इसी दौरान बस ने सर्विस लेन से आ रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग बस के टायरों के नीचे कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। थाना भोगपुर के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े बंदूक के बल पर गाड़ी छीन फरार हुए लुटेरे

    पंजाबः दिन-दिहाड़े बंदूक के बल पर गाड़ी छीन फरार हुए लुटेरे

    डेराबस्सी: पंजाब में लूटपाट और चोरी की घटनाए दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज डेराबस्सी जिले से लूट का मामला सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े लुटेरे बंदूक के बल पर गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक एटीएस वैली स्कूल से सैदपुरा जाने वाली एक गाड़ी को 4 लुटेरों ने निशाना बनाया है। चारों लुटेरों द्वारा बंदूक के बल पर गाड़ी छीन ली गई। वहीं, टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर डेराबस्सी पुलिस ने 4 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 379 बी, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कुल्लू-मनाली जाने वालों के लिए बुरी खबर

    कुल्लू-मनाली जाने वालों के लिए बुरी खबर

    कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। कुल्लू से मनाली के बीच पड़ने वाले टोल प्लाज पर टोल टैक्स में भारी इजाफा किया गया है। मनाली जा रहे लोगों को अब डबल टोल टैक्स भरना होगा। डोहलू नाला टोल प्लाजा को पार करने के लिए अब छोटे वाहनों को 35 रुपये के बजाए 75 रुपये चुकाने होंगे। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत कुल्लू-मनाली NH-3 पर टोल-वे प्राइवेट लिमिटेड ने टोल दरें बढ़ा दी हैं। वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित टोल दरों में कार, जीप और वैन को पहली श्रेणी में रखा गया, इनमें एक तरफा यात्रा के लिए 75 देने होंगे. यदि 24 घंटे के लिए आप दोतरफा टोल लेते हैं तो 115 रुपये देने होंगे।

    गौरतलब है कि इस टोल प्लाजा का क्षेत्र में पहले से ही विरोध चल रहा है। विरोध में क्षेत्र के लोग कई बार सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन आज तक प्रदेश की सरकारें और इलाके का कोई विधायक और सांसद इस समस्या का समाधान नहीं करा पाया है, फिलहाल, लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने लूट मचा रखी है।

  • नए साल पर इन चीजों को घर लाने से सारा साल मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

    नए साल पर इन चीजों को घर लाने से सारा साल मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

    हर व्यक्ति चाहता है कि आने वाला नया साल उसके लिए खुशियां लाए, लकी रहे। नया साल सभी के लिए मंगलमय हो, इसके लिए ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में कुछ उपायों को बताया गया है। वास्तु में बताया गया है कि नए साल पर घर में कुछ चीजें लाने से मां लक्ष्मी की कृपा सालभर बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में।

    साल 2022 खत्म होने की ओर है। लोगों में अभी से नए साल को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। नए साल पर किए  गए छोटे-छोटे उपाय व्यक्ति के जीवन में खुशियों की बहार ला सकते हैं। अगर ये साल आपके लिए तनाव भरा या आर्थिक रूप से मुश्किल रहा है, तो वास्तु के अनुसार साल की शुरुआत कुछ इस तरह से की जानी चाहिए। घर में कुछ चीजों को रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। आइए जानते हैं साल की शुरुआत में घर पर किन चीजों को लाना शुभ माना गया है।

    ज्योतिष शास्त्र में मोरपंख का विशेष महत्व है। ऐसे में नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर पर मोरपंख ले आएं। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति को धन हानि नहीं होती कहते हैं कि घर में मोरपंख रखने से घर में अद्भुत और चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसलिए नए साल 2023 की शुरुआत होने से पहले ही मोरपंख ले आएं। इससे व्यक्ति की बंद किस्मत के दरवाजे भी खुल जाते हैं। 

    वास्तु में कछुए के कई चमत्कारी फायदों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु के कछुए को घर में रखना बेहद शुभ होता है। इसलिए 2023 के शुरु होने से पहले ही घर में धातु का कछुआ ले आएं। बता दें कि वास्तु में इसे सुख-संपत्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से बुरी शक्तियां पीछा छोड़ देती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पीतल, कांसा और चांदी से बने कछुओं को घर लाया जा सकता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर घर में धातु से बने हाथी की मूर्तियां घर लाई जा सकती हैं। मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही, बिजनेस का इजाफा होता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, इस साल धातु से बने ठोस हाथी की खरीददारी पहले ही कर लें. और नए साल को मंगलमय बनाएं। 

  • सेना के ट्रक में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

    सेना के ट्रक में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

    उदयपुर: राजस्थान में उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर भारतीय सेना के गोला बारूद से भरे एक ट्रक में शुक्रवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में आग लगने के बाद उसमें रखे गोला बारूद में धमाके होने लगे। आर्मी के इस ट्रक में ड्राइवर सहित दो लोग मौजूद थे लेकिन वे सुरक्षित बाहर निकल गए। ट्रक में भरे गोला बारुद में लगातार धमाके होने के चलते हाईवे जाम हो गया. करीबन 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    जानकारी के अनुसार यह घटना उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर गोंडा में हुई। आग लगने के स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आ सके लेकिन आर्मी अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी आने से ट्रक में आग लगी थी। आर्मी स्टेशन आ रहे इन ट्रकों में गोला बारूद रखा था. आग लगने के बाद एक के बाद एक कई विस्फोट हुए. उनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

    । हाईवे पर जैसे ही ट्रक में आग लगी उसके ठीक बाद आर्मी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। आर्मी की क्विक रिएक्शन टीम ने घटनास्थल के आधा किलोमीटर दूर तक के एरिया को सीज कर दिया और हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी। घटनास्थल पर करीबन 10-10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अधिकारियों की मानें तो ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ भी था।

  • गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, इस गैंग के साथ चल रही थी दुश्मनी, देखें वीडियो

    गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, इस गैंग के साथ चल रही थी दुश्मनी, देखें वीडियो

    सीकर: राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने राजू ठेहट को घर के पास ही गोली मार दी। राजू ठेहट की आनंदपाल गैंग से रंजिश चल रही थी। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आंतक मचाने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

    लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। गोदारा ने कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी। मिली जानकारी के अनुसार राजू ठेहट के एक और साथी के गोली लगी है।

    सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाका बंदी कर दी है। राजू ठेहत के तीन गोली लगने की सूचना मिली है। हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजू ठेहत की राजनीति में आने के की चर्चा चल रही थी।

  • पंजाब: ड्रोन के जरिए फिर भेजी गई करोड़ों के हेरोइन और हथियार, बीएसएफ ने किए बरामद

    पंजाब: ड्रोन के जरिए फिर भेजी गई करोड़ों के हेरोइन और हथियार, बीएसएफ ने किए बरामद

    फाजिल्का: पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब में भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन की खेप भेजने का मामला सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार तड़के हथियार और ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश को विफल कर दिया।

    जवानों ने करोड़ों की हेरोइन के साथ हथियारों की खेप बरामद की है। बीएसएफ पीआरओ के मुताबिक, यह हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से फाजिल्का जिले के चुरीवाला चुस्ती के पास एक ड्रोन द्वारा गिराए गए थे। दरअसल, बीएसएफ के जवानों ने चूरीवाला चुस्ती के पास 3-4 संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखी।  जवानों ने उन्हें चुनौती दी और संदिग्धों की दिशा में गोलीबारी की। हालांकि, संदिग्ध मौके से भागने में सफल रहे। 

    जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने तीन पैकेट बरामद किए। इनमें 7.5 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 राउंड .9 एमएम मिले,  यह पाकिस्तान से चुरीवाला चुस्ती, फाजिल्का के पास एक ड्रोन द्वारा ले जाए गए थे। उन्होंने फायरिंग कर इसे रोकने की कोशिश की थी। बीएसएफ पीआरओ ने बताया कि हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी।

  • होशियारपुर के युवक ने दुबई में फांसी लगाकर दी जान

    होशियारपुर के युवक ने दुबई में फांसी लगाकर दी जान

    होशियारपुर: पिछले पांच साल से रोजी-रोटी कमाने दुबई गए प्रखंड माहिलपुर के गांव बाड़ी कलां निवासी युवक रवि कुमार ने जालंधर निवासी युवक से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर परिजनों को जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को पत्र लिखकर युवक का शव दुबई से लाने और कथित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रवि कुमार के पिता परमजीत कुमार, भाई विजय कुमार निवासी बडियां कलां ने नगर कल्याण क्लब अध्यक्ष चंचल वर्मा व भाजपा नेता डॉ. दिलबाग राय को युवक के सभी कागजात दिए।

    उन्होंने बताया कि रवि कुमार को 2017 में कर्ज लेकर दुबई भेजा था। कुछ दिन पहले उसने फोन कर बताया कि बगल की बिल्डिंग में रहने वाला जालंधर निवासी हनी कथित तौर पर परेशान कर रहा है। परमजीत ने बताया कि उसके लड़के का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवक हनी ने उनके लड़के का फोन छीन कर उस लड़की को गलत मैसेज भेजा और उनके बीच झगड़ा हो गया।