Blog

  • Jalandhar News : चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, CCTV कैमरे में कैद

    Jalandhar News : चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, CCTV कैमरे में कैद

    जालंधर : घर से रेंजर साइकिल चोरी की खबर सामने आई है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर द्वारा गोल्डन एवेन्यू छोटी बारादरी में एक घर से नया रेंजर साइकिल चोरी करके ले गया। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुलदीप कुमार ने बताया चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    उसने बताया कि यह साइकिल 4 महीने पहले उसने 11500 रूपए में अपनी बेटी के स्कूल जाने के लिए लिया था। उसने बताया कि चोरों ने यह साइकिल रात 12.19 बजे चोरी किया है। कैमरे में कैद हुए चोरों ने के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। इन वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।

  • Jalandhar News: Online दवा भेजने का दिया झांसा, निजी खाते में डलवाए पैसे, केस दर्ज

    Jalandhar News: Online दवा भेजने का दिया झांसा, निजी खाते में डलवाए पैसे, केस दर्ज

    जालंधरः महानगर के आरोग्य आयुर्वेद एवं पंचकर्मा सेंटर से काम छोड़ चुके कर्मचारी द्वारा आनलाइन दवा भेजने का झांसा देकर अपने निजी खाते में पैसे जाम करवाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोग्य आयुर्वेद एवं पंचकर्मा सेंटर से काम छूटने के बाद एक आरोपित ने मरीजों को आनलाइन दवा देने का झांसा दिया और अपने निजी खाते में पैसे जमा करवा लिए। जब पैसे देने के बाद भी मरीजों को दवा न मिली तो उन्होंने सेंटर से संपर्क किया तो सारा मामला सामने आया। सेंटर के सतनाम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

    थाना डिवीजन नंबर छह के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि फिलहाल दो हजार रुपये लेने की बात सामने आई है।अभी इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के फोन डिटेल और खातों की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    शिकायत में सतनाम सिंह ने बताया है कि गोपाल नगर में रहने वाला अक्षय कुमार उनके सेंटर में काम करता था। वह अकसर मरीजों से मोबाइल फोन पर आनलाइन दवाओं के आर्डर लिया करता था। बाद में उसने बिना बताए किसी वजह से उसने काम छोड़ दिया। उसके बाद अक्षय अपने मोबाइल से मरीजों को दवा देने के आर्डर लेने लगा। आरोपित ने आर्डर के बहाने अपने बैंक खाते में पैसे डलवा रहा था। थाना प्रभारी ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

  • Property Share Investment Trust का IPO आज से खुलेगा, listing 9 को

    Property Share Investment Trust का IPO आज से खुलेगा, listing 9 को

    बिजनेसः प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (PSIT) का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसके लिए 4 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। PSIT इस इश्यू के जरिए टोटल 352.91 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी पूरे 352.91 करोड़ के 3,361 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी।

    कंपनी ने PSIT IPO का प्राइस बैंड 10 लाख से 10.5 लाख प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। निवेशक मिनिमम 1 शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट REIT IPO के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड होगा और बुक-बिल्ट इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड है। प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने इश्यू का 75% हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 25% हिस्सा अन्य निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

  • आज शेयर मार्केट की शुरुआत रही सतर्क, इंडेक्स रेड तो हरे निशान पर खुला निफ्टी

    आज शेयर मार्केट की शुरुआत रही सतर्क, इंडेक्स रेड तो हरे निशान पर खुला निफ्टी

    नई दिल्लीः शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट नजर आने लगी है। दिसंबर के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानी आज शेयर मार्केट की शुरुआत आज सतर्क रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां लाल तो निफ्टी हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 58 अंक नीचे 79743 और निफ्टी 9 अंक ऊपर 24140 के लेवल पर खुला।

    सेंसेक्स अभी 79375 के आज के नीचले स्तर को टच करने के बाद 345 अंक नीचे 79457 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 76 अंक टूटकर 24054 के लेवल पर आ गया है। ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, सिप्ला, रिलायंस और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।

    घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत होने की उम्मीद है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स पर शुक्रवार के बंद होने से 30.25 अंकों की वृद्धि का संकेत दे रहा है। वहीं, शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट हरे निशान पर बंद हुआ। जबकि, चीन से मिले उत्साहजनक आर्थिक आंकड़ों की बदौलत एशियाई बाजारों में तेजी आई और वॉल स्ट्रीट के शेयर भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

  • Punjab News: आज श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक में पूर्व मंत्रियों को सजा सुना सकते हैं जत्थेदार

    Punjab News: आज श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक में पूर्व मंत्रियों को सजा सुना सकते हैं जत्थेदार

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब की आज जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अगुवाई में 5 सिख साहिबानों के साथ बैठक रखी गई है, जोकि दोपहर 1 बजे होगी। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ 2007-2017 के दौरान पद पर रहे मंत्रियों, पूर्व जत्थेदार, 2015 की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों और मौजूदा अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बुलाया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में सुखबीर बादल और 2007-17 के दौरान अकाली दल के मंत्रियों को सजा सुनाई जा सकती है।

    कुछ दिन पहले सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए थे और उन्होंने मांग की थी कि उन्हें तनखैया घोषित किए हुए तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है और उन्हें अब सजा सुनाई जानी चाहिए। जिसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने तकरीबन एक सप्ताह पहले इस बैठक को बुलाने की घोषणा की थी। श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे सुखबीर बादल ने अपने लिखित आवेदन में कहा था कि पार्टी के सारे वर्कर चाहते थे कि विशेष हालात के चलते मुझे अभी हो रहे उपचुनाव लड़ने और प्रचार की इजाजत दी जाए।

    उपचुनाव न लड़ पाने के कारण पंथ और पंजाब को बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन अकाल पुरख की रजा में उन्होंने यह नुकसान झेला है। इसीलिए उनकी सजा पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए और उन्हें इजाजत दी जाए कि वह पंथ विरोधी ताकतों से डटकर मुकाबला कर सकें। सुखबीर बादल को जुलाई महीने में धार्मिक सजा सुना दी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दिया था।

    सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने के अलावा सुमेध सैनी को DGP नियुक्त करने और श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा था। फैसला सुनाते हुए अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा था- ”अकाली दल प्रधान और डिप्टी CM रहते हुए सुखबीर बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे पंथक स्वरूप के अक्स को नुकसान पहुंचा। सिख पंथ का भारी नुकसान हुआ।”

     

  • आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

    आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

    नई दिल्ली : अपनी मांगों के पूरा न होने पर किसानों ने एक बार फिर सड़कों पर उतरने की योजना बना ली है। दिल्ली में एक बार फिर किसानों का जमावड़ा होने वाला है। किसान अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा के किसानों और प्राधिकरण के बीच लगभग 3 घंटे तक बैठक चली, लेकिन इस बैठक का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका। बैठक के बाद अब किसान अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है।

    जानकारी के मुताबिक किसानों के इस दिल्ली मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 10 से अधिक किसान संगठन शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मार्च में किसानों की संख्या 50 हजार से अधिक हो सकती है। किसानों का कहना था कि गोरखपुर में बन रहे हाईवे के लिए 4 गुना मुआवजा दिया गया, जबकि गौतमबुद्ध नगर को चार गुना मुआवजे के लाभ से वंचित रखा गया है। इसके अलावा 10 साल से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ा है।

    नए कानून के लाभ जिले में लागू करने पड़ेंगे। किसानों की प्रमुख मांगों में 10 फीसदी विकसित भूखंड, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ दिया जाना शामिल है। किसानों का लक्ष्य संसद का घेराव करना है इसके लिए वे सोमवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे तक एकत्र होंगे और यहीं से दिल्ली कूच करेंगे। फिलहाल यह सभी किसान बीते चार दिनों से यमुना प्राधिकरण के सामने धरने पर बैठे हैं।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर धनासू इलाके में बाइक पर जा रहे एक बदमाश को पकड़ने के दौरान पुलिस और बदमाश में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गुलाब सिंह शाहकोट में एक युवक के अपहरण के मामले में फरार चल रहा है और वह धनांसू साइकिल वैली की ओर बाइक पर जा रहा है। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर देर रात रात 11:45 बजे पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी को रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर करके उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की। आरोपी पर पहले से 4 से 5 मामले दर्ज हैं। एडीसीपी ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पर धनासू इलाके में बाइक पर जा रहे एक बदमाश को जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उक्त गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले हवा में फायरिंग की लेकिन जब बदमाश ने लगातार फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने उसकी जांघ में गोली मार दी। घायल होकर गिर पड़ा। एडीसीपी ने कहा कि गुलाब ने शाहकोट इलाके से एक युवक का अपहरण किया था। जिसके बाद से वह वांछित चल रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लुधियाना में कई मामलों में भगोड़ा भी घोषित है। पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। अपराधी का उपचार करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
  • Jalandhar News: भाभी और देवर के विवाद से हुई खूनी झड़प, एक की मौत, 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: भाभी और देवर के विवाद से हुई खूनी झड़प, एक की मौत, 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कैंट से सटे गांव बडिंग में देवर और भाभी में मामूली बात को लेकर विवाद होने की घटना सामने आई है। दोनों में मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई और भतीजों ने आकर देवर को पीट दिया। दरअसल, आलू गोभी की सब्जी स्वादिष्ट न बनाने को लेकर देवर का भाभी से विवाद हुआ था, जिसके बात महिला ने अपने भाई को सारी बताई। महिला के भाई व भतीजों ने देवर को कैंची मारकर उसे घायल कर दिया। घटना में घायल देवर को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    मृतक देवर की पहचान 23 वर्षीय आसिब निवसाी गांव बडिंग के रूप में हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर थाना कैंट के एसएचओ अनिल कुमार ने पीड़ितों के बयानों पर मामला दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई अलीशेर के बयान पर आरोपी नोशे, साजिद व आदिव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। मामले में नोशे और साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आदिव मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक आसिब की भाभी शाइन ने बताया कि ‘उनकी आसिब के भाई अलीशेर, जबकि उनकी बहन शम्मो की शादी कलिशेर के साथ हुई थी।

    आसिब कुंवारा था। सम्मो और आसिव में सब्जी स्वादिष्ट न बनाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में गाली गलौज होने लगी। इसके बाद सम्मो रोते हुए अपने भाई नोशे के पास चली गई। बहन को रोते देख भाई को गुस्सा आया तो उसने शुक्रवार को आसीब को धमकी दी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई भी हुई। शनिवार को फोन पर फिर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद नोशे अपने बेटे साजिद और आदिब के साथ मौके पर पहुंचे, जहां तीनों की आसिब के साथ खूब बहसबाजी हुई। इस दौरान गुस्से में आए भतीजे आदिब ने कैंची निकाल कर आसिब के पेट में घोंप दी।

     

  • Cyclone Fangal का कहर, Landslide से बच्चे सहित 7 लोग मलबे में दबे

    Cyclone Fangal का कहर, Landslide से बच्चे सहित 7 लोग मलबे में दबे

    नई दिल्ली : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई जिले में देर शाम लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित इमारत चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन चक्रवात फेंगल के प्रभाव से जिले में हुई भारी बारिश के कारण हुआ।  इस लैंडस्लाइड में दो परिवारों के सात लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

    जिला कलेक्टर ने बताया कि घर के अंदर फंसे हुए लोगों में पांच बच्चे हैं। उनका कोई पता नहीं चल पाया है। यह घटना देर शाम को हुई, जब तिरुवन्नामलई में अन्नामलईयार पहाड़ियों की तलहटी में स्थित वीओसी नगर में भूस्खलन हुआ, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। चूंकि इलाके में घरों के ऊपर एक बड़ी चट्टान है, जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों से मदद मांगी है।

     कलेक्टर के अनुसार यदि बचाव अभियान सही तरीके से नहीं चला तो चट्टान के गिरने का खतरा बना हुआ है। घटनास्थल के पास कई अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

  • आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2024

    आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2024

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 8 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि-आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आज आपकी व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा, लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल रहेगा। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है।आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी।आज सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधानी बरतें क्योंकि जबरदस्ती से आपको ही नुकसान हो सकता है। काफी समय पहले दिए इंटरव्यू से जॉब का ऑफर आयेगा। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आज आप परिवार वालों की कुछ इच्छाएं पूरी कर सकते हैं।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके लिए बेहद खास होगा। आप किसी जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे। आपको इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे।आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। आपको अपने घरेलू काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। बड़े-बुजुर्ग की सेहत का ख्याल आपको उनका प्रिय बना देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

    कर्क राशि-  किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनका सपोर्ट मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे।आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

     सिंह राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम या कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। आपको फायदा भी हो सकता है। आज आप किसी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जिनसे मिलकर आप अपनी समस्याओं का हल निकल पाएंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। शाम को परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी।

    कन्या राशि- आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। फ़िजूल खर्चों पर आज आप रोक लगाकर बचत करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्टूडेंट का आज दिन मस्ती भरा रहेगा।आज आप पर ईश्वर की असीम कृपा है, जिससे आपके बिगड़ते सभी काम बन जायेंगे।  दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले बड़े भाई से सलाह अवश्य लें।

    तुला राशि-आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी ख़ास रिश्तेदार के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी इम्पोर्टेन्ट काम को करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे।

    धनु राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे।अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी।

    मकर राशि- आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करेंगे। आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमें आपका पैसा खर्च होगा।पार्टनरशिप में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। अपने स्वभाव को बैलेंस रखें आपके सभी काम बनेंगे। पुत्र पक्ष से सुख मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।

    कुंभ राशि-आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज काम-धंधे पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी।

     मीन राशि- आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपका दिन जोश से भरा रहने वाला है। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।कुछ लोगों पर और कुछ काम पर संदेह रहेगा। असुरक्षा की भावना भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।