Blog

  • खालिस्‍तानियों ने दशहरे पर तिरंगे में लिपटे PM मोदी का जलाया पुतला

    नई दिल्ली : कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नाक तले एक बार फिर भारत विरोधी घिनौनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।  यहां खालिस्‍तान समर्थकों ने ओटावा में  दशहरा पर्व वाले दिन तिरंगे में लिपटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पुतले जलाए । इन्‍हें जलाते समय खालिस्‍तानी भारत और हिंदू विरोधी नारे भी लगा रहे थे। इस घटना के बाद से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो फिर से अलोचनाओं में घिर गए हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्‍या वह इसी तरह से अभिव्‍यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। 

    ट्रूडो सितंबर में हुए जी-20 सम्‍मेलन के लिए भारत आए थे। यहां पर सम्‍मेलन के खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने खालिस्‍तानी तत्‍वों की अपने देश में मौजूदगी पर जवाब दिया और इसे अभिव्‍यक्ति की आजादी करार दे डाला था। ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विवेक की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन साथ ही कनाडा हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए भी काम करता रहेगा। 

  • डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने खाई कई पलटियां, व्यक्ति को कुचला, देखें वीडियो

    मेरठ: जिले में देर रात को एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। जिसमें नशे में धुत गाड़ी सवार ने गुब्बारे बेचने वाले को कुचल दिया था। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। कार में सभी लोग नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने चालक को स्थानीय लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। जबकि कार में सवार अन्य युवक एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गये थे। हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो पूरी तरह अनियंत्रित थी।

    जिसने पहले एक साइकिल सवार को रौंदा फिर सड़क किनारे रखे गमलों से टकराती हुई स्कॉर्पियो पलट गई। स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद केवल एक युवक पकड़ में आया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसके साथ कार्तिक उर्फ कुश गुप्ता, तनिष्क शर्मा और मानिक निवासी कृष्णा वाटिका भी कार में सवार थे और सभी शराब के नशे में थे। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला अनुभव गोयल कार चला रहा था।

    कार चालक भी हादसे में घायल हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस को कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई थी। कार में सभी लोग नशे में धुत थे। कार चालक समेत उसमें सवार उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाला साईकिल सवार भानु उन्नाव के गांव नारायण खेड़ा का रहने वाला था। वर्तमान में मेरठ के कंकरखेड़ा रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहता था और गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक के बहनोई तारा सिंह ने बताया कि भानु कुछ समय पहले ही मेरठ आया था।

  • ED का बड़ा एक्शन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर छापेमारी

    बेटे को हाजिर होने का समन जारी

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में कथित अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को तलब किया गया है। वहीं डोटासरा के यहां ईडी छापेमारी पेपर लीक मामले में हो रही है। खबर के मुताबिक जयपुर के साथ-साथ यह छापेमारी सीकर में भी रही है। ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस नेता आरसी चौधरी ने कहा कि बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    सीएम गहलोत ने इस छापेमारी को लेकर सीएम गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा दिनांक 25/10/23 राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लॉंच की। दिनांक 26/10/23 को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ ED की रेड, मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਪੈਟਰੋਲ ਟੈਂਕਰ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਮੌ’ਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਿੱਚ ਤੇਲ ਪਵਾ ਕੇ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਪੈਟਰੋਲ ਟੈਂਕਰ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੋਟਰ ਸਵਾਰ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡਾ ਭਰਾ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਿਸ ਦੀ ਉਮਰ 45 ਸਾਲ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ, ਤੇ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਬਾਪ ਹੈ। ਉਹ ਪੰਪ ਤੋਂ ਤੇਲ ਭਰਵਾ ਕੇ ਨਿਕਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਪਿੱਛੋਂ ਦੀ ਆ ਰਹੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਟੈਂਕਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

    ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੜਕ ਤੇ ਇੰਨੇ ਕੁ ਡਿਵਾਈਡਰ ਹਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਆਏ ਦਿਨ ਇਹ ਹਾਦਸੇ ਹੁੰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਅਪੀਲ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ ਪਰ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟੈਂਕਰ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹੀ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ।  ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਹਨ। ਪਰ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।

    ਅਸੀਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਬਲ ਕਲ਼ਾ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿ ਇੱਕ ਪੈਟਰੋਲ ਦਾ ਟੈਂਕਰ ਅੰਬ੍ਰਿਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਰੋਡ ਵੱਲ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਤੇਲ ਪਵਾ ਕੇ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਡਿਵਾਈਡਰ ਕੱਟ ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਟੈਂਕਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਜਿਸ ਤੇ ਚਲਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਟੈਂਕਰ ਡਰਾਈਵਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਉਸਦੇ ਮਾਲਕ ਆਉਣ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ

  • जालंधरः इस इलाके में पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला घायल, देखें Live

    घर में तोड़फोड़ करने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख से बड़ी सामने आई है। जहां गली नंबर 4 में पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस हादसे में एक पक्ष की महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल महिला को ईलाज के सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। हादसे में शालू भट्टी गंभीर रुप से घायल हो गई।

    मोनू, काजू और विशाल को 2 जीजे व अनमोल ने साथियों सहित महिला पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में कैमरे लगे हुए है। हमलावारों ने कैमरों की सीसीटीवी भी डिलीट कर दी। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि 5 बार वह थाने में शिकायत दे चुके है। वहीं देर रात पड़ोसियों के घर में शादी के दौरान आए व्यक्तियों के साथ मिलकर हमलावारों ने घर पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई और उनके घर के कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त पड़ोसी पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोस्ट एक्ट भी लगा था। जिसे 20 साल की सजा हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले के बाद पड़ोसी पुरानी रंजिश निकाल रहे है। जिसके कारण देर रात 1.30 बजे पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। 

  • जालंधर की 2 लड़कियों ने गुरुद्वारे में रचाई शादी, रक्षा के लिए पहुंची हाईकोर्ट

    हाईकोर्ट ने एसएसपी को दिए ये निर्देश

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2 लड़कियों ने खरड़ (मोहाली) के गुरुद्वारे में विवाह रचाया। जिसके बाद अब उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एसएसपी को दोनों के जीवन व स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

    याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने हाईकोर्ट को बताया कि वे एक-दूसरे को पसंद करती हैं और 18 अक्तूबर को उन्होंने खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह रचाया है। इस विवाह से उनके परिजन खुश नहीं हैं और याचिकाकर्ताओं को जीवन का खतरा है। खतरे का अंदेशा जताते हुए उन्होंने जालंधर के एसएसपी को मांगपत्र भी दिया था

    लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए अब जालंधर के एसएसपी को इस मामले में याची के मांगपत्र पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आदेश दिया है। साथ ही जोड़े के जीवन व स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश में यह स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो यह आदेश उसके मार्ग में बाधा नहीं होगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੈਰਿਜ ਪੈਲਸ ‘ਚ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਰ ਵਿਚਾਲੇ ਰੋਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਛੇਹਾਟਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪੈਲਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਰਾਤੀਆਂ ਦੀ ਰੋਟੀ ਦੌਰਾਨ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਕੀੜੇ ਨਿਕਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਉਸੇ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ ਜੁਲਦਾ ਮਾਮਲਾ ਵਲਾ ਵੇਰਕਾ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਸਥਿਤ ਇਕ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲਸ ਵਿਚ ਭੜਕੇ ਲੜਕੀ ਪਖ ਦਾ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਕੀ ਲੜਕੀ ਵਾਲੀਆ ਵਲੋ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲੇਸ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਦਿਆ ਦਸਿਆ ਕੀ ਅਸੀ ਇਸ ਪੈਲੇਸ ਵਿਚ 400 ਦੇ ਉਪਰ ਪਲੇਟਾ ਦੀ ਬੁਕਿੰਗ 2400 ਰੁਪਏ ਪਰ ਪਲੇਟ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਸਾਡੇ 350 ਦੇ ਕਰੀਬ ਮਹਿਮਾਨ ਪਹੁੰਚੇ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਸਾਡੇ ਮਹਿਮਾਨਾ ਨੂੰ ਖਾਣਾ ਨਹੀ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਪਲੇਟਾ ਵੀ ਟੇਬਲ ਤੇ ਪੈਂਡਿੰਗ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀਆ ਹਨ।

    ਇਸ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲਸ ਦੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਸਰਵਿਸ ਵੀ ਬਹੁਤ ਢਿੱਲੀ ਸੀ। ਅੱਧਾ ਅੱਧਾ ਘੰਟਾ ਤੱਕ ਬਰਾਤੀ ਪਲੇਟਾਂ ਫੜ ਕੇ ਰੋਟੀਆਂ ਦਾ ਹੀ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਅਤੇ ਖਾਨੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਡਿਸ਼ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੁੱਕ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਉਹ ਵੀ ਡਿਸ਼ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਣੇ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀਆਂ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲਸ ਵਾਲੀਆ ਧੋਖਾ ਕਰ ਸਾਡੀ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਛਵੀ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੈਲਸ ਦੇ ਸਟਾਫ ਦੇ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਦੁਰਵਿਹਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਤੇ ਸਾਡੇ ਤੇ ਝੂਠੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਅਸੀ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਧਰ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲਸ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬੇਕਸੂਰ ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀ ਵਾਲੀਆ ਨੇ ਹੀ ਖਾਣਾ ਲੇਟ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਬਾਦ ਵਿਚ 15 ਪਲੇਟਾ ਦੀ ਪੈਮੇਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਗਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਬਾਕੀ ਪੈਮੇਟ ਮਿਲ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮਾ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਦੋਵੇ ਧਿਰਾ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਤੋ ਬਾਦ ਇਹਨਾ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਪਹੁੰਚਣ ਦਾ ਸਮਾ ਦਿਤਾ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ ਉਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਦੇ ਧਿਆਨ ਹਿਤ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः इस इलाके में गुटखा साहिब की बेअदबी, गली में बिखेरे मिले पावन स्वरूप

    तरनतारनः भिखीविंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोगों में उस समय गुस्से की लहर दौड़ गई जब पवित्र बानी श्री सुखमनी साहिब गुटका साहिब के पवित्र पन्ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गुरुद्वारा बाबा जगता जी के पास से गुजरने वाली गली में देर रात बिखरे हुए देखे गए। इस घटना को लेकर लोगों ने तुरंत गुरुद्वारा साहिब के मुख ग्रंथी सुखदेव सिंह पुत्र हरचंद सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

    जिसके बाद खालड़ा पुलिस चौकी के प्रमुख बलविंदर सिंह के साथ पुलिस पार्टी पास के गुरुद्वारा बाबा जगता जी पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के साथ गली में गुटका साहिब में पावन पन्ने सड़क पर बिखरे हुए देखें। खालड़ा थाना पुलिस बेअदबी की घटना को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। गौरतलब है कि भले ही लोगों में गुस्से की लहर है, लेकिन कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए थाना खालड़ा प्रमुख बलविंदर सिंह हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए हैं, ताकि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

    बेअदबी मामले की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्टेशन खालड़ा में एफआईआर नंबर 124 दिनांक 25-10-2023 धारा 295 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने लोगों से पुरजोर अपील की कि वे शांति बनाए रखने में सहयोग करें और बेअदबी करने वालों को सजा देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

  • बड़ी खबरः CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराया भर्ती

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीएम सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है।

    इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं। वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे।

    सीएम सुक्खू की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके समर्थकों और चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया है। उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की तबीयत को पूरी तरह स्थिर बताया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ऑब्जरवेशन में रखने के साथ जरूरी टेस्ट करने के बाद जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

    इससे पहले सीएम सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ थे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पुनर्वास योजना के तहत भारी बारिश और भूस्खलन से आई आपदा से प्रभावित जिला बिलासपुर के 1 हजार 162 परिवारों को 8.97 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की थी। उन्होंने जिला बिलासपुर में आपदा के दौरान जिन 94 प्रभावित परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये प्रदान किए थे।

  • जालंधरः मनी चेंजर की दुकान में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। दो दिन पहले देर रात देहात के लांबड़ा में भी दो पक्षों में गोलियां चलने का मामला सामने आया था। जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे। वहीं ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है। जहां फिल्लौर के नजदीक गांव नगर में मनी चेंजर (कटड़ इंटरप्राइजीज) की दुकान में लुटेरे घूस गए।

    बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से 2 बाइक सवार लुटेरे आए और पिस्तौल के बल पर दुकान से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने दुकानदार पर गोलियां चलाई। वहीं दुकानदार ने भी दिलेरी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान लुटेरे बिना वारदात को अंजाम देते हुए वहां से फरार हो गए।