कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और बाजना चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नोएडा से आगरा जा रही प्राइवेट बस में सवार 50 यात्रियों में बड़ी संख्या में महिला, बच्चे और बुजुर्ग थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के प्रारंभिक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नौझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस जो कि नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। उसमें अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जारी है।View this post on Instagram
Blog
-

यात्रियों से भरी चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
कानपुर: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बस में सवार 50 यात्रियों की सुरक्षित जान बच पाई। यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते बस धूं-धूं-कर जल उठी। मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस आगरा से नोएडा जा रही थी। इस दौरान माइलस्टोन संख्या 64 के पास हादसा हो गया, जहां बस संख्या DD01AA9317 में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। -

Punjab News: दिन-दहाड़े नाबालिग युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में सड़क पर फैंका शव, देखें वीडियो
फिरोजपुरः शहर के कैंट इलाके में दिन-दहाड़े एक नाबालिग युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। इस हत्या को 2 नाबालिग युवकों ने ही अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर विवाद था, जिसके बाद उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। मृतक आशीष की उम्र 17 से 18 साल के बीच थी। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गवाल टोली निवासी आशीष का कुछ दिन पहले वहां के कुछ लड़कों से मामूली झगड़ा हुआ था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह झगड़ा उसकी जान ले लेगा। जिन लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था, उन्होंने आज उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके शव को अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। जैसे ही परिवार को इस बारे में पता चला, वे मौके पर पहुंचे और अपने बच्चे को मृत अवस्था में पड़ा पाया। यह देखते ही इलाके में इस हत्या को लेकर सनसनी फैल गई।
परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्हें एक-दूसरे से लड़ने के लिए मना किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ युवक उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह युवक उनके बेटे को जबरदस्ती साथ ले गए और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार सड़क पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और मांग कर रहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। DSP सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में ले लिया है और सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

CHC में खड़ी 43 एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 13 गाड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
बाराबंकी: जिले के जैदपुर सीएचसी में खड़ी 43 एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। गाड़ियों में डीजल होने की वजह से धमाके, आग और धुएं का गुब्बार आसमान में कई फिट ऊपर उड़ने लगा। जिससे आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ये निष्प्रयोज्य (कंडम) 108 और 102 एंबुलेंस को वेल्यूएशन और स्क्रैप के लिए सीएचसी परिसर में खड़ी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, जैदपुर कोतवाली के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोने में 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। मिली जानकारी के अनुसार खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई।
कुछ ही मिनटों में बेकाबू हुई आग की लपटों ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई एंबुलेंस धूं-धूं कर जल उठीं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से आसपास रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के मुताबिक, एंबुलेंस में मौजूद डीजल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। गाड़ियों में लगी आग और धुएं का गुब्बार आसमान में कई फिट ऊपर दिखने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रयास कर करीब 30 एंबुलेंस को बचा लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि किसी बाहरी स्रोत से आग लगी हो। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।View this post on Instagram -

Punjab News: इस इलाके में चली गोली, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, बिल्डर पर लगे आरोप, देखें वीडियो
करोड़ों रुपए बिल्डर से लेने को लेकर सांसद चन्नी से मृतक करवा चुका था फोन
बठिंडाः जिले की मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दविंदर नत्त के रूप में हुई है। दविंदर नत्त एडवोकेट था। मृतक ने बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह मोहाली के एक बिल्डर पर अपने साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहा हैं। वीडियो में बिल्डर और उसके दोनों बेटों पर कार्रवाई की मांग की है। दविंदर ने चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल से परेशान होकर यह कदम उठाया है। वीडियो में उसने कहा है कि वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कई नेताओं से भी मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते अब वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हैं। दविंदर नत्त ने वीडियो में बताया कि चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल के पास उसने 4 करोड़ से ज्यादा पैसा निवेश किया था। साथ ही उसने अपने दोस्तों का भी करोड़ों रुपये उक्त बिल्डर के पास निवेश करवाए थे। अब ये बिल्डर उसका और उसके दोस्तों का पैसा वापस नहीं कर रहे। बिल्डर से पैसा वापस लेने के लिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से बिल्डर को फोन करवाया, लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। वह बिल्डर और उसके दोनों बेटों से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। वीडियो में नत्त ने कहा कि उसके परिवार को इंसाफ दिया जाए और शव का पोस्टमार्टम ना करवाया जाए। बता दें, विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले उनके पिता सुखराज नत्त का भी काफी साल पहले निधन हो चुका है। फिलहाल, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। -

Yo Yo Honey Singh को लेकर DCPO और DGP को दी शिकायत, इन गानों पर रोक की मांग, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने कई साल बाद कमबैक किया है। हनी सिंह जगह- जगह अब लाइव कॉन्सर्ट करने लगे हैं। उनकी टीम इस बात का ख्याल रखती है कि हनी जहां भी परफॉर्म करें, क्राउड जबरदस्त रहे। हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट्स हाथों- हाथ कुछ ही मिनटों में बिक भी जाती हैं। वहीं कई बार यो यो अपने गानों के चलते विवादों में भी घिर जाते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर हनी सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-41 बी के डा. पुनदित राव ने डीसीपीओ पुणे और डीजीपी महाराष्ट्र को शिकायत दी है जिसमें उन्होंने हनी सिंह के कुछ गानों को स्टेज में न गाने देने की मांग की है।
https://youtube.com/shorts/DiU7XiUm-vk?feature=share
शिकायत में डा. पुनदित राव दरनिवार निवासी सेक्टर-41बी चंडीगढ़ ने कहा कि यो यो हनी सिंह अपने कई गानों में शराब को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं जिससे लाइव शो में आए बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। उनके शो में हजारों की तदाद में लोग आते हैं और अगर वे शराब और हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों को गाएंगे, तो सभी पर बुरा असर पड़ेगा और बच्चे भी उस काम की ओर आकृषित होंगे। इसलिए उन्होंने डीजीपी और डीसीपीओ से मांग की कि हनी सिंह के कुछ गानों को स्टेज पर गाने से रोका जाए।
इन गानों में उन्होंने खासतौर पर वान बोटल डाउन, चार बोटल वोडका, मनाली ट्रेस, दिस पार्टी गेटिंग हॉट, मख्खना, गोलियां और मिलिनेयर जैसे गानों का जिक्र किया है। इसी के साथ उन्होंने यो यो हनी सिंह के हाथ में शराब लेकर स्टेज पर आने और बाइक पर स्टंट करने का संज्ञान लेने की भी बात कही है।
-

Jalandhar News: मेन चौक के पास बाइक को टक्कर मारकर E-Rickshaw चालक फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पीएपी चौक के पास ई-रिक्शा और बाइक सवार में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक का अगला हिस्सा, हैंडल और एक्सल पूरी तरह टूट गए। गनीमत यह रही कि बाइक सवार की जान बच गया। बाइक सवार की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। हादसे में मनोज को मामूली चोटें आई हैं और हादसे में फोन भी टूट गया। वहीं ई-रिक्शा चालक घटना स्थल से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार रामा मंडी क्षेत्र में मिलिट्री बूट बनाने का काम करता हैं। वह काम से वापस घर बस्ती पीर दाद की ओर जा रहा था।
ऐसे में पीएपी चौक के पास अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने बिना इंडिकेटर दिए रिक्शा अचानक क्रॉस कर दी। मनोज कुमार के अनुसार ई-रिक्शा अचानक सामने आने से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला टायर और हैंडल वाला हिस्सा टूट गया। पीड़ित मनोज ने बताया की ई-रिक्शा चालक रुकने की बजाय घटना स्थल से फरार हो गया।
हादसे में मनोज कुमार को हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर मामूली चोटें आई हैं। बाइक के साथ-साथ उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह टूट गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है, लेकिन हादसे के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था। पीड़ित ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
-

Jalandhar News: 10 रुपए महंगी शराब को लेकर चले डंडे, Excise Department के कर्मियों पर लगे मारपीट के आरोप, 2 घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: न्यू दशमेश नगर में ठेके को लेकर भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने महंगी शराब बेचने को लेकर विरोध किया था और उसके साथ ठेकेदार द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि 10 रुपए की महंगी शराब को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने 10 रुपए ज्यादा लेने को लेकर विरोध किया और उसके बाद एक्साइज विभाग के कर्मी गाड़ी में सवार होकर आए और उन्होंने डंडो से हमला कर दिया। घटना में ग्राहक की एक्टिवा तोड़ दी गई। महिला ने आरोप लगाए है कि एक्टिवा की नुकसान की भरपाई की जाए।
इस घटना में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सन्नी धवन और कमल के रूप में हुई है। महिला ने कहा कि उसके पति पर 4 लोगों ने डंडों से हमला किया। जिसके बाद लोगों द्वारा विरोध जताते हुए भारी हंगामा किया गया। लोगों ने आरोप लगाए है कि एक लाइसेंस पर इलाके में 2-2 ठेके खोले गए है। लोगों ने आरोप लगाए है कि सुबह 7 से 9 के बीच ही शराबी इलाके में इकट्ठे हो जाते है और हंगामा करते है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
वहीं लोगों ने कहा कि इलाके में एक ठेके को बंद करने को लेकर सभी पार्टियों ने विरोध किया, लेकिन आज तक ठेका बंद नहीं हुआ। जिसके बाद अब एक लाइसेंस पर इलाके में एक और ठेका खुल गया। घटना को लेकर परिजनों द्वारा ठेके को बंद करने का विरोध जताया जा रहा है। महिला ने ठेकेदार को कहाकि अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो वह खुद ईटों से हमला कर देगी।
हंगामा होने के बाद ठेका बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना हैकि एमएलआर काटने के बाद पीड़ित परिवार को बयानों पर सुबह कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना स्थल पर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब ठेकेदार ठेका बंद करके जाने लगा तो घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उससे चाबी छीनने की कोशिश की और ठेके को पूर्ण रूप से बंद करने को लेकर रोष जताया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद बीच-बचाव करके ठेकेदार को लोगों से बचाकर वापिस भेजा गया।
-

Jalandhar News: नाबालिक को देर रात रखा थाने, पुलिस ने किए गेट बंद, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में नाबालिग को पुलिस थाना 6 में ले गई। जहां पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस द्वारा गेट बंद कर दिए गए। इस मामले को लेकर को परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि उसका बेटा 10वीं कक्षा का छात्र है और 17 वर्षीय उम्र है। महिला ने कहाकि उसके बच्चे को पुलिस उठाकर ले गई, जिसके बाद वह सूर्य एंक्लेव थाने पहुंची तो पुलिस ने कहा कि उसके बेटे को थाना 6 में ले जाया गया।
जिसके बाद वह थाना 6 में परिवार पहुंचा तो वहां थाने के गेट बंद कर दिए गए। महिला ने कहा कि 6 घंटे से उसके बेटे को पुलिस उठाकर ले आई है, लेकिन उसके बेटे के बारे में कुछ भी बताने को कोई पुलिस अधिकारी तैयार नहीं है। महिला ने रो-रो कर गुहार लगाई है कि अगर उसके बेटे को कुछ हो गया तो वह थाने के बाहर अपनी जान दे देंगी। वहीं पुलिस कर्मी का कहना है कि स्नेचिंग की वारदात दोपहर को हुई थी और उस मामले में जांच की जा रही है।
वहीं लड़के के पिता ने कहा कि दोपहर से उसके बेटे को पुलिस उठाकर ले गई। देर रात 12 बजे से वह शहर के सभी थानों में बेटे को ढूंढने के लिए घूमते रहे और पता चला कि थाना 6 में उसके बेटे को पुलिस लेकर आई है। पिता ने आरोप लगाए है कि पुलिस लाइन में वह गया और उसे पुलिस कर्मी कहने लगे वह यहां कैसे आ गए और उनकी पिटाई की जाएगी। देर रात थाना 6 के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस अधिकारी से बात करनी चाही लेकिन कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था।
आरोप है कि नाबालिग लड़की का फोन छीनकर बच्चा भाग गया था। इस मामले को लेकर शिकायत मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई। जहां बच्चे से पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिवार द्वारा पुलिस पर गलत व्यवहार करने और बच्चे को झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए जा रहे है।
-

अवैध शराब ब्रिकी को लेकर विवाद, गुस्साएं लोगों ने वाहन तोड़े, बाइक को लगाई आग
जयपुरः शराब की दुकान पर बीती रात अवैध शराब ब्रिकी को लेकर जमकर हंगामे का मामला सामने आया है। कॉलोनवासियों और शराब बेचने वालों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने स्कॉर्पियों और बाइकों में तोड़फोड़ कर एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने मामले में उपद्रव मचाने वाले 12 से ज्यादा लोगों को राउंडअप किया है।
जानकारी देते महेश नगर थाना पुलिस ने बताया कि रात 8 बजे दुकान बंद होने के बाद भी अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में स्थानीय लोगों और शराब बेचने वाले व्यक्तियों के बीच कहासुनी हो गई। केके फैक्ट्री के पास स्थित शराब की एक शॉप के बाहर देखते ही देखते विरोध के दौरान दोनों पक्षों में हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि शराब दुकानकर्मियों के मारपीट करने पर कॉलोनी के लोगों भी उग्र हो गए। दुकान के पास खड़ी तीन बाइक और एक स्कॉर्पियों में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महेश नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को शांत करवाया।
हालात पर काबू पाकर उपद्रव मचाने वाले 12 से ज्यादा लोगों को राउंडअप किया। हमले में घायल रामवतार सैनी के परिजनों का कहना है कि ठेका बंद होने के बावजूद अंदर से एक छोटे सुराख के जरिए शराब बाहर खड़े लोगों को दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
-

बांके बिहारी मंदिर में हुआ हंगामा, Security Guard ने की श्रद्धालुओं से मारपीट, देखें वीडियो
मथुराः वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, निजी सुरक्षागार्डों का कुछ दुकानदारों से विवाद हो गया। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षाकर्मियों की श्रद्धालुओं से मारपीट हो गई। मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मियों पर आरोप है कि श्रद्धालुओ के साथ उन्होंने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो बना रहे दुकानदार को भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, जिसमें सुरक्षा गार्ड कई श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट करते हुए नजर आए। महिला श्रद्धालु मारपीट की वजह से चीखती हुई दिखाई दीं। दरअसल, कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में काफी भीड़ थी। कुछ स्थानीय दुकानदार मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। किसी बात को लेकर सुरक्षा गार्डों का दुकानदारों से विवाद हो गया। इस पर दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मंदिर के प्रवेश द्वार में मारपीट हो गई। सुरक्षा गार्डों ने दुकानदारों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट कर अभद्रता कर दी। मारपीट में महिला श्रद्धालुओं की चीख निकल पड़ी। किसी प्रकार पुलिस ने स्थिति को संभाला। मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गिरने से सिर में चोट भी आई है। बांके बिहारी मंदिर के मुख्य गेट पर हुई मारपीट का वहां मौजूद दुकानदार योगेश वीडियो बनाने लगा। इस मामले के लेकर आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उसे भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई दुकानदार से मारपीट की। जानकारी जब आसपास के अन्य दुकानदारों को हुई, तो वह एकत्रित हो गए, जिसके बाद कहासुनी हो गई। दुकानदार के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद आसपास के अन्य दुकानदार दीपक, जितेंद्र, उस धर्मशाला में पहुंचे जहां गार्ड रह रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत परिवार की महिला नीलम गोस्वामी ने बताया कि गेट नंबर 1 पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की जा रही थी। ब्लैक ड्रेस सिक्योरिटी वाले मारपीट कर रहे थे। नीलम गोस्वामी ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद श्रद्धालु महिला कह रही थीं कि हजार हजार रुपए दो, नहीं दिए तो धक्के मार दिए गए। मारपीट की धक्के दिए, वह लोग चौकी गए वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। बांके बिहारी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह कह रही हैं कि वह लोग धक्के मार रहे थे। एक माताजी को धक्का मारा, उनके सिर पर चोट लगी है।View this post on Instagram