Home Haryana विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला : विदेश भेजने के नाम ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। आए दिन एजेंट भोलेभाले लोगों को निशाना बना रहे है। महेंद्र सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-19 पंचकूला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके लड़के सुरेश को जर्मनी भेजने के नाम पर एजेंट ने लाखों की ठगी की है। पीड़ित महेंद्र ने साहिल निवासी कोटकपूरा जिला फरीदकोट व उसके साथी हैप्पी बिट्टू व प्रताप निवासी अमृतसर ने 12 लख रुपए की ठगी की है।

जिसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमा नं० 207/ 24 थाना सेक्टर-20 पंचकूला दर्ज कर लिया था और इसकी इन्वेस्टिगेशन एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला को सौंप दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिल निवासी कोटकपूरा को बाल्टना पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेशकर दो दिन का डिमांड हासिल किया है। पुलिस ने 38000 रुपए आरोपी के मकान से बरामद किए है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के अन्य साथी हैप्पी और बिट्टू दोनों विदेश में फिलीपींस में हैं और चौथा साथी प्रताप वासी अमृतसर अपने घर से फरार है। जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और शिकायतकर्ता की बाकि रकम को वापिस दिलवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here