Home Punjab>Moga Punjab News : तेजधार हथियार से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : तेजधार हथियार से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : तेजधार हथियार से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा। जिले में शरारती तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कुलविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जिनसे दो तेज धार हथियार और वारदात करते इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है।

मामले संबंधी डीएसपी वरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चारिक के अधीन पड़ते बस्ती सरकार रहने वाले शिंदर पाल सिंह को 25.12.2824 को बुरी तरह से आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद मामला दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह बठिंडा के रहने वाले है और लवप्रीत सिंह बरनाला का रहने वाला है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शिंदर पाल सिंह हर रोज की तरह ही सुबह 25.12.2024 को भी घर से बाहर सैर करने के लिए निकला था कि शिंदर पाल सिंह के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर (DL 9C4257) रुकी और उसमें तीन नौजवान जिनके हाथों में तेज धार हथियार थे। जिन्होंने शिंदर सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया। सिंह की नाजुक हालत देखते हुए उसे डीएमसी लुधियाना इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here