Home Haryana कार और ट्रक में हुई टक्कर, 3 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

कार और ट्रक में हुई टक्कर, 3 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

0

चरखी दादरी : जिले के गांव इमलोटा के समीप शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव इमलोटा निवासी साहिल 20, दीपक 27 व खेमचंद 28 के रूप में हुई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गांव इमलोटा निवासी प्रदीप, साहिल, दीपक और खेमचंद ये चारों दोस्त झज्जर जिले के छुछकवास में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। समारोह में शिरकत के बाद वह बीती रात को वापिस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव इमलोटा से थोड़ा पहले सड़क पर ट्रक खड़ा था जिससे सियाज गाड़ी वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। 

थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि रात करीब दो-ढाई बजे कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से लाइट पड़ने के कारण उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here