Home Punjab>Ludhiana पंजाबः युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज 

पंजाबः युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज 

0

लुधियाना: युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेशम सिंह नत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रेशम के खिलाफ थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला नगर निगम के बेलदार सुनील कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रेशम सिंह नत पुत्र लखविंदर सिंह निवासी मॉडल कॉलोनी सलेम टाबरी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट 1989 के तहत 323, 341, 353, 186, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में रेशम ने कहा कि यह मामला विधायक मदन लाल बागा ने साजिश के तहत दर्ज कराया है। जब विधायक मदन लाल बागा ने आरोपों से इनकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here