Blog

  • Punjab News: Social worker Chetan ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी धमकी, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Social worker Chetan ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी धमकी, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड समाज सेवी पर चेतन बवेजा पर विधवा महिला से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर धमकी देने के आरोप लगे है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने बीते दिन पुलिस को बताया कि वह आरोपी चेतन बवेजा के दफ्तर नजदीक चीमा चौक काम करती थी। शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिला दी।

    जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि होश आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी उससे शादी करवाने का वादा करने लगा। पीड़ित ने कहा कि शादी करवाने का झांसा देकर आरोपी उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

    पीड़ित ने कहा कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। वहीं इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस आरोपी चेतन बवेजा निवासी सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड के खिलाफ धारा S 64,351(2)BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच ASI कुलवंत सिंह कर रहे है। एएसआई ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

  • एक्शन में आई पुलिसः 300 वाहन जब्त, 221 पर मामला दर्ज

    एक्शन में आई पुलिसः 300 वाहन जब्त, 221 पर मामला दर्ज

    मुंबई: यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है। इस विशेष अभियान के तहत 300 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक जब्त कर 221 सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किए हैं।

    मुंबई में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कारवाई करते हुए ई-मोटरबाइक सवारों के खिलाफ 9 से 11 अगस्त तक अभियान चलाया। इसमें उन्होंने कुल 1,176 ई-मोटरबाइकों पर कार्रवाई की गई और गलती करने वाले सवारों से 1.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का उद्देश्य अनियंत्रित और नियम तोड़ने वाले ई-मोटरबाइक सवारों को रोकना था। इसके अलावा, गलत दिशा में खराब संचालित दोपहिया वाहन चलाने के लिए 272 व्यक्तियों के खिलाफ, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के लिए 491 सवारों के खिलाफ और नो-एंट्री जोन में ड्राइविंग के लिए 252 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

  • Punjab : बच्ची के सामने पुलिस कर्मी ने पिता से की बदसलूकी, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : बच्ची के सामने पुलिस कर्मी ने पिता से की बदसलूकी, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : मजीठा रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस जबरदस्ती गाड़ी में बिठा रही है। जानकारी के अनुसार दुकानदार और ग्राहक के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहक को खींच कर अपनी कार में बैठाया। उस युवक के साथ एक छोटी लड़की भी थी और लड़की रो रही थी और अपने पिता को बचाने की बात कर रही थी। लेकिन पुलिस ने उस छोटी लड़की की भी परवाह नहीं की और जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मजीठा रोड थाने में पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि शू हाउस के मालिक ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान पर एक शराबी युवक उनसे झगड़ा और मारपीट कर रहा है। जब हम मौके पर पहुंचे तो उसने हमारे पुलिसकर्मियों से झगड़ा शुरु कर दिया। जिसके बाद युवक को अपने साथ ले गए और उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल की रिपोर्ट में शराब पाई गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ जो भी बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: BJP नेता सहित परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Jalandhar News: BJP नेता सहित परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    जालंधर, ENS: पंजाब में विदेशी नंबरों से नेताओं, वीआईपी लोगों और कारोबारियों को धमकी भरे फोन आने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन विदेशी नंबर से फिरौती या मारने की धमकियां लगातार नेताओं, कारोबारियों व वीआईपी लोगों को मिल रही है।

    वहीं ताजा मामला वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा का सामने आया है। बताया जा रहा है कि सतनाम सिंह बिट्टा व उसके परिवार को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बिट्टा ने कहा कि सुबह 11.15 बजे उन्हें पाकिस्तान नंबर +92305565843 से धमकी मिली कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा।

    इसी बीच उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके कहा गया कि अगर उन्होंने किसानों का नेतृत्व और बीजेपी व मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी और मोदी साहिब के साथ हूं और हमेशा रहूंगा। बिट्टा ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा को मिली धमकी के बारे में पूरी जानकारी दे दी है और उन्होंने इस संबंध में पूरी जांच करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर इस मामले एडीजीपी प्रवीण सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई स्पेसविक नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी है उस पर कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Jalandhar-Amritsar Highway पर बिना पैसे दिए Pump से Petrol डलवाकर कार चालक हुए फरार, देखें CCTV

    Jalandhar-Amritsar Highway पर बिना पैसे दिए Pump से Petrol डलवाकर कार चालक हुए फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः पंजाब में लूटपाट और चोरी का ग्राफ इतना बढ़ गया हैकि रोजाना स्नेचिंग और चोरी के कई मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला अमृतसर जालंधर हाइवे पर स्थित मालिया गांव के पास से सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप पर कार सवार युवक पेट्रोल डलवाने के लिए आए।

    इस दौरान पेट्रोल डलवाकर युवक बिना पैसे दिए वहां से गाड़ी भागा कर ले गए, पेट्रोल पंप कर्मी देखते ही रह गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक और पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस कार में युवक आए थे उसका नंबर जालंधर का है।

  • Punjab: बाबा गुरिंदर सिंह के साथ हुए विवाद में चली गोलियां, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab: बाबा गुरिंदर सिंह के साथ हुए विवाद में चली गोलियां, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब की किसान नेता गुरजीत कौर का अपने दामाद खेड़ी वाला बाबा गुरविंदर से विवाद होने का मामला सामने आया है। इस विवाद में दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहै है। इन दोनों पक्षों में हुए झगड़े में दोनों पक्ष ज़ख्मी हो गए जिन्हैं इलाज के लिए सिविल असप्ताल में भर्ती करवाया गया।

    गुरजीत कौर और रमनजोत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक साल पहले बाबा गुरविंदर से हुई थी। लेकिन तब से वह उससे दहेज की मांग कर रहा है और आज वह उसके घर आया और कथित तौर पर उस पर गोली चलाई और उस पर हमला किया जिसमें से एक गोली जांघ में लगी। उन्होंने बताया कि वह पहले भी एक बार हमला कर चुके हैं जिसकी शिकायत उन्होंने 112 नंबर पर की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाए की उन्हैं गोल्डी बराड़ के द्वारा भी धमकी मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    उधर, जब बाबा गुरविंदर खेड़ी वाले के भाई से बात की तो उन्होंने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। बाबा गुरविंदर के भाई ने बताया कि उनकी छोटी भाभी कुछ महीनों के लिए अपने माता-पिता के घर आई हैं। आाज जब उसका भाई उसकी भाभी की नानी ओर एक अन्य महिला को अपने साथ लेकर अपनी पत्नी को लेने आाया तो उनरे साले ने उनपर हमला कर दिया घर ले जाने के लिए आईं, जिसके कारण उनका भाई प्रभदीप सिंह ज़ख्मी हो गया। घायल होने के बाद जब उनको असप्ताल लाया जा रहा था तो उनके साले ने पीछे से गाड़ी लाकर उनमें मार दी जिसके कारण बाबा गुरविंदर भी ज़ख्मी हो गया।

    इस संबंध में डीएसपी सुखनाज सिंह ने कहा कि गुरविंदर सिंह खेड़ी वाले और गुरजीत कौर का झगड़ा हुआ था और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरजीत कौर को गोली लगी है और उसे अस्पताल में रेफर किया गया है।इस मामले की जांच की जा रही है।

  • Hotel और Guest House पर Police की कार्रवाई, किए सील

    Hotel और Guest House पर Police की कार्रवाई, किए सील

    नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध होटल और गेस्ट हाउस पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, दक्षिण पूर्व एडीसीपी हर्ष इंदौरा ने आदेश जारी करके अवैध होटल और गेस्ट हाउस सील करा दिया हैं। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर कोई शरारती अंनसरों द्वारा घटना को अंजाम ना दिया जाए इसके लिए पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

    बिना लाइसेंस के जो कुछ भी मिलेगा, उसे सील किया जाएगा। इसी तरह दिल्ली से सटे बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग चल रही है। लाजपत नगर में स्थानीय पुलिस और बाहरी बलों को तैनात किया गया है। CCTV कैमरों से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।

  • Jalandhar News: कल CM Bhagwat Mann अपने निवास पर करेगे लोगो से मुलाकात

    Jalandhar News: कल CM Bhagwat Mann अपने निवास पर करेगे लोगो से मुलाकात

    जालंधर, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा दीप नगर के मकान से शिफ्ट होने की काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। वहीं अब मिली जानकारी के अनुसार कल यानी 14 अगस्त को सीएम मान अपने निवास स्थान में लोगों से मुलाकात करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान ऐलान किया था कि सप्ताह में 2 दिन जालंधर में रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

    ऐसे में वादे के मुताबिक चुनाव खत्म होने के बाद से सीएम मान 2 दिन जालंधर में अपने किराए के घर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का हल करेगे ।

  • Punjab News: कहीं आप तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध, 76 मामले दर्ज

    Punjab News: कहीं आप तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध, 76 मामले दर्ज

    मोहालीः मिलावटी दूध का खेल देश भर में कई राज्यों में चल रहा है। हालांकि इस मिलावटी खेल की बात करें आकंड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। जहां मिलावटी दूध के मामले पकड़े जा चुके है। यह निष्कर्ष फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआइ) की ओर से तीन वर्ष में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर निकला है। वहीं तमिलनाडू ने 944, केरला ने 737, महाराष्ट्र 191, बिहार 174, हरियाणा 117, पंजाब 76, राजस्थान 83, हिमाचल ने 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवाए। दूध के पैकेट, उससे बने उत्पाद, मिठाई इसके अलावा बिस्कुट, पनीर, दही आदि के सैंपल लिए जाते है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में पेश एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023-24 की बात करें तो पंजाब में 6041 में से 929 सैंपल फेल पाए गए। वहीं, पड़ोसी राज्य हिमाचल में 1617 में 396, हरियाणा 3485 में से 856, राजस्थान में 18264 में से 3565 सैंपल फेल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब की अगर बात की जाए तो दूध व दूध से बने उत्पादों के 20988 सैंपल तीन साल में लिए गए, जिसमें 3712 सैंपल फेल हो गए।

    दूध में पानी मिलाने की शिकायतें आम है, लेकिन पिछले कुछ सालों से दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए पानी की बजाय उसमें यूरिया, डिटर्जेंट, कास्टिक सोडा, माल्टोडेक्सट्रिन, पाउडर की मात्रा बढ़ी है। जोकि सेहत के लिए हानिकारक है। दूध में फैट और सॉलिड नॉन फैट होता है। मिलावटखोरों की ओर से दूध में इस तरह की चीजें मिलाने का उद्देश्य दूध की मात्रा के साथ सॉलिड नॉन फैट (एसएनएफ) और फैट बढ़ाना है। दूध जल्दी खराब न हो इस लिए उसमें हाइड्रोजन पेराक्साइड और फार्मालिन मिलाया जाता है। अमोनिया व यूरिया के कारण खराब हुए टेस्ट को ठीक करने के लिए उसमें आटा व स्टार्च मिलाया जाता है।

  • Punjab : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : कटड़ा दूलो इलाके में देर रात दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक पक्ष की महिला अनु ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात दो युवकों ने मेरा पति नरेश और मेरे भाई साहब सिंह पर हमला कर बुरी तरह पीटा। महिला ने आरोप लगाया कि जब छुड़ाने गई, तो उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति के भाई को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है।

    पीड़िता परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा भाई और मेरा पति किसी काम से बाहर गए थे। अनु ने बताया कि शिवम और विक्की हमारे नजदीक ही रहे है, दोनों भाई है। इन्होंने मेरे पति और भाई से फोन मांगा। जिसके बाद उन्होंने देने से मना कर दिया तो शिवम और विक्की ने इन दोनों पर हमला कर दिया।

    पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कटरा दूलो में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। जिससे एक पक्ष घायल हो गया। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर महिला के कपड़े फाड़े गए है, अगर शिकायत आएगी, तो जो भी बनती कार्रवाई की जाएगी।