Blog

  • पंजाबः व्यक्ति से 7.15 लाख की मारी ठगी, केस दर्ज

    मोगाः जिले में व्यक्ति से 7 लाख 15 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। जहां 2 व्यक्तियों ने जमीन खरीदने के लिए पीड़ित को तीसरा पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगी मारी। पीड़ित के अनुसार 9 लाख रुपए लेने के बाद 1 लाख 85 हजार रुपए वापस कर दिए, लेकिन जमीन खरीदने में पार्टनर नहीं बनाया गया और ना ही बाकी की रकम वापस की। कोर्ट के आदेश पर थाना सिटी साउथ में दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मुखविंदर सिंह ने कहा कि वरिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी पहाड़ा सिंह चौक का रहने वाला है। उसने 3 अप्रैल 2023 को कोर्ट में दरखास्त दी थी कि जगजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी प्रीत नगर बोहना चौक ओर जसविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रहने वाले हैं।

    उन्होंने जमीन खरीदने के लिए मेरे से बात की थी। तीसरा पार्टनर बनाने की बात कहकर मेरे से 9 लाख रुपए ले लिए। कुछ दिनों बाद मेरे को 1 लाख 85 हजार रुपए वापस कर दिए। न ही उन्होंने मुझे तीसरा पार्टनर बनाया और न ही पैसे वापस किए। बार-बार बोलने पर बाकी के रुपए नहीं दे रहे। कोर्ट के आदेशों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

  • कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत : मां को पहले किया लहूलुहान, फिर लकड़ियों पर लिटाकर लगा दी आग

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। 26 वर्षीय शख्स ने खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां को आग के हवाले कर दिया पुलिस ने बताया है कि बुधवार (25 अक्टूबर) को वारदात के समय गंभीर रूप से झुलसी महिला ने आज (26 अक्टूबर) गुरुवार की सुबह अलीबाग के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हैमहिला की पहचान चंगुना नामदेव खोत के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम जयेश है वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार होने की फिराक में था।

    लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर जंगल से धर दबोचा हैरिपोर्ट के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रेवदंडा के पास नवखार गांव में हुई मंगलवार शाम खाना बनाने को लेकर शख्स का अपनी मां के साथ विवाद हो गया था उस बुजुर्ग महिला ने शायद ही सोचा होगा कि 9 महीने तक कोख में ढोने के बाद जिस जिगर के टुकड़े को मिन्नतों से पाल-पोसकर बड़ा किया था। उसी के हाथों उसकी ऐसी खौफनाक मौत होगीपुलिस ने बताया है कि खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आग बबूला हुए शख्स ने पहले मां की पिटाई की और उसके बाद जब वह लहुलुहान होकर घर में गिर पड़ी तो निर्दयी बेटा, बुजुर्ग को घसीटते हुए घर की खुली जगह में ले गया।

    वहां सुखी लड़कियां इकट्ठा कर मां को आग लगा दी बुजुर्ग महिला के बेतहाशा चीखने-चिल्लाने और शोरगुल की आवाज सुनने के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जानकारी मिलने के बाद रावदंडा पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है पुलिस ने जयेश के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है

  • पंजाबः दिन दहाड़े घर से भारी मात्रा में सोना और नगदी लेकर चोर फरार

    फ़िरोज़पुर : पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला मामला जीरा के मोहल्ला पीर बख्श से सामने आया है, जहां चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए निश्मा पत्नी राज कुमार ने बताया कि वे लोग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाजार गए थे। एक घंटे बाद जब वे घर लौटे तो देखा कि बरामदे का दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी गायब है।

    उन्होंने बताया कि करीब 12 तोला सोना और 70 से 80 हजार रुपये नकद चोर चुरा ले गये हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका सामान उन्हें वापस दिलाया जाए। इस संबंध में जब सिटी जीरा थाने के नवनियुक्त एसएचओ सुखविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : 3 ਦਿਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਦੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇੱਕ ਅਜੀਬੋ ਗਰੀਬ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ 3 ਦਿਨ ਤੋਂ ਗਾਇਬ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਲੱਭ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਰੋਸ਼ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹ ਸਮੇਂ ਚ ਉਸਦੀ ਪੈਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਤੇ ਸ਼ਾਇਦ ਉਸਦਾ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਹੋਈ। ਉਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਵੱਲੋਂ 3 ਦਿਨ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਗਾਇਬ ਹੋਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਟਾਲ ਮਟੋਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਅੱਜ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਹੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਵੇਖੀ ਸੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਿਰ ਅਤੇ ਮੱਥੇ ਦੇ ਉੱਤੇ ਸੱਟ ਦਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਧਰਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਵਾਂਗੇ।

    ਉਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸਮਾਜ ਦੇ ਆਗੂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਤਾਲੁਕਾਤ ਰੱਖਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਅੱਜ ਇਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਹੀ ਇਸ ਦਾ ਮੁਤਾ ਕਾਰਨ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਤਿੱਖਾ ਵਿਡ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਉਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਕੇਸ ਹੈ ਅਤੇ ਧਾਰਾ 304ਏ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਸੀ ਇਹ ਦਿਹਾੜੀਦਾਰ ਸੀ ਅਤੇ ਦਿਹਾੜੀ ਲਗਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਘਰ ਦਾ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਇੱਕ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

     ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਸਲਾਖਾ ਪਿੱਛੇ ਭੇਜਾਂਗੇ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।  ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਬੇਟੇ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਗਾਇਬ ਹੋਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਉਤੇ ਹੀ ਅਗਰ ਸਮੇਂ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਹੀ ਢੰਗ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਤਾਂ ਸ਼ਾਇਦ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਬਰ ਠੀਕ ਠਾਕ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਦੋਸ਼ ਕਿੰਨੇ ਕੁ ਸਹੀ ਹਨ ਇਹ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।  ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਜਾਂ ਇਹ ਵੀ ਮਾਮਲਾ ਠੰਡੇ ਬਿਸਤਰੇ ਵਿੱਚ ਪੈ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • जालंधरः भगवान महार्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा को लेकर रुट प्लान हुआ जारी

    जालंधर, ENS: भगवान महार्षि वाल्मीकि के प्रकाश दिवस के संबंध में कल निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा रुट प्लान जारी किया गया है। दरअसल, कल भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी द्वारा शहर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान वाल्मीक जी चौंक-लव कुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियापुर, माई हीरां गेट, शीतला माता मंदिर, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी, बस्ती अड्डा से होते हुए अली मोहल्ला भगवान वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त होगी।

    इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए, ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने निम्नलिखित बिंदुओं पर यातायात को सुबह 10.00 बजे से रात 10.00 बजे तक डायवर्ट किया गया है।

    जिसमें नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, भारतीय स्टेट बैंक के पास परिंदा चौक, पीएनबी चौक,  जीपीओ (प्रेस क्लब) चौक, श्री नामदेव चौक, शास्त्री चौक, मौड़ प्रतापबाग, मौड़ हेनरी पेट्रोल पंप, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर वन-वे, एकहरी पुली के सामने, होशियारपुर रेलवे फाटक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, मौड़ महालक्ष्मी नारायण मंदिर पुरानी जेल के पास, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, फुटबॉल चौक आदि शामिल है।

    इस दौरान वाहन चालकों और जनता से अपील की गई है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वह 26/10/2023 को शोभा यात्रा के उक्त निर्धारित मार्ग का उपयोग करने के बजाय डायवर्ट किए गए मार्ग और अन्य वैकल्पिक लिंक मार्गों का उपयोग करें। इस संबंध में अधिक जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर कॉल किया जा सकता है।

  • जालंधरः कल स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: भगवान महार्षि वल्मीकि महाराज के प्रकाश उत्सव पर प्रशासन ने 27 अक्तूबर को स्कूल-कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, शहर में भगवान महार्षि वल्मीकि महाराज की निकाली जा रही शोभायात्रा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा यह ऐलान किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक सभी सरकारी और प्राईवेट शिक्षण संस्थानों में 27 अक्तूबर को पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा आधे दिन का अवकाश की घोषणा की थी।

  • जालंधरः मेन चौक के पास धंसी सड़क, फंसा वाहन, निगम प्रशासन की खुली पोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पटेल चौक के पास सड़क धंसने का मामला सामने आया है। जहां डोलफिन मार्किट के पास एक सड़क धंस गई। इस दौरान सामान से लोड हुआ वाहन धंसी हुई सड़क में फंस गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए गाड़ी चालक सरबजीत ने बताया कि करनाल से कनक का बीज लोड करके आया और उसने मकसूदां जाना था कि डोलफिन मार्किट के पास वह पता पूछने के लिए रूका। इस दौरान उसकी गाड़ी सड़क में धंस गई। बताया जा रहा है कि उक्त सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था।

    लेकिन इस सड़क धंसने के कारण निगम की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले बनी सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा इससे पता चलता है कि किस लेवल के मटीरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने के लिए किया गया होगा जो कि कुछ समय बाद सड़क धंस गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान गाड़ी में कोई बैठा नहीं हुआ था। वहीं अब देखना यह है कि इस सड़क धंसने के मामले को लेकर निगम प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

     

  • कांग्रेस नेता के आवास पर ED की छापेमारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी कथित राशन घोटाला मामले से जुड़ी है। बता दें ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर गुरुवार सुबह तलाशी ली।

    उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में मलिक के दो फ्लैटों पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि मलिक के खाद्य मंत्री रहने के दौरान उनके पूर्व निजी सहायक के आवास सहित आठ अन्य फ्लैटों पर भी तलाशी अभियान जारी है। ईडी ने बताया कि छापे के दौरान मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। वह बाद में आए। आते ही उनका फोन ले लिया गया।

  • पंजाबः निगम चुनावों की टिकटों को लेकर आप पार्टी का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि किसी को भी सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं दी जाएगी, बल्कि इसके लिए एक सर्वे कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर टिकट दिया जाएगा। पार्टी के विधायकों, जिला व ब्लाक प्रधानों के साथ बैठक करते हुए पार्टी के संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने यह स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए जीत ही टिकट की पहली शर्त होगी।  पाठक ने कहा कि हर नगर निगम में पार्टी सर्वे करवाएगी, जिसमें एक मंत्री, संबंधित जिलों के विधायक, जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान व एक निष्पक्ष पर्यवेक्षक होगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी तय करेगी कि किसको टिकट देना है।

    संदीप पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियां शुरू करने को कहा है और साथ ही दोहराया कि पंजाब सकरार की ओर से आम लोगों के लिए किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाएं। खासतौर पर तीन सौ यूनिट निशुल्क बिजली का लाभ, आम आदमी क्लीनिक से आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं और स्कूल आफ एमिनेंस जैसी सुविधाओं से उन्हें जागरूक किया जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों और जिला प्रशासन की ओर से उनके काम न किए जाने की भी शिकायतें कीं। इस पर संदीप पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके इन मसलों पर मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्रियों से बात की जाएगी।

  • भीषण सड़क हादसों में 9 की मौत

    बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक निजी बस और एक एम्बुलेंस के बीच हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक डॉक्टर सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बस वीरवार सुबह करीब छह बजे आष्टा फाटा में पलट गई, जब यह बस यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित मुंबई से बीड की ओर जा रही थी। बस तेज गति से चल रही थी।

    पुलिस ने कहा कि इसके चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप यह दुर्घटना का शिकार हो गई। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। लेकिन इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। आष्टी पुलिस थाने के प्रभारी संतोष खेतमलास ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनमें से चार बीड जिले के निवासी थे और एक यवतमाल का रहने वाला था। एक अन्य अधिकारी ने कहा, बस दुर्घटना में छब्बीस लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धोंडीबा शिंदे, देवदत्त पेचे, मोहम्मद आसिफ दोस्त मोहम्मद खान, अशोक भोंडवे और रवि गोदांबे के रूप में की गई है।

    अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीड में धामनगांव-अहमदनगर रोड पर अंभोरा में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस हादेस में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एंबुलेंस अहमदनगर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि उसके चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में मौजूद एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान अहमदनगर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अष्टी के डॉ. राजेश झिंझुरके (35), एम्बुलेंस चालक भरत लोखंडे (35), पाथर्डी के मनोज तिरपुडे और पप्पू तिरखुंडे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।