Blog

  • GST ऑफिस में CBI का छापेमारी, डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

    GST ऑफिस में CBI का छापेमारी, डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

    जबलपुरः सीबीआई ने जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले को उनके साथी अधिकारी कर्मचारियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रसल चौक के समीप स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में की गई। सीबीआई ने दावा किया है कि उन्होंने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  सीबीआई की तरफ से बताया गया है कि राजस्थान के पान मसाला कारोबारी त्रिलोक चंद्र सेन ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि CGST के डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले ने उनसे 1 करोड़ रुपए रिश्वत मांगी है।

    नहीं तो GST चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी है। पान मसाला व्यापारी ने बताया कि वह अब तक 25 लाख रुपए दे चुका है लेकिन डिप्टी कमिश्नर मानने को तैयार नहीं है। सीबीआई ने शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि करने के बाद कार्रवाई की रणनीति बनाई और शिकायतकर्ता व्यापारी को 7 लाख रुपए बतौर रिश्वत देने के लिए भेजा। जबलपुर स्थित CGST ऑफिस में जैसे ही रिश्वत का लेनदेन हुआ, सीबीआई ने छापामार कार्रवाई कर दी। 

  • जालंधरः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रहा तस्कर, घटना CCTV में क़ैद 

    जालंधरः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रहा तस्कर, घटना CCTV में क़ैद 

    चंद पैसे कमाने के लिए युवाओं की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं तस्कर

    जालंधर, वरुण/हर्ष : कमिश्नरेट पुलिस शहर में नशे पर नकेल कसने का दावा कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नशा तस्कर सरेआम नशा बेच कर पुलिस की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। नशा तस्कर चंद पैसे के लिए बच्चों का भविष्य खतरे में डाल रहे है। इंटरनेट पर किशनपुरा से मुस्लिम कालोनी भट्टा रोड की सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है। इसमें नशा तस्कर सरेआम पैसे लेकर नशा बेचते हुए दिखाई दे रहा है।

    हैरानी की बात है कि पुलिस को इन नशा तस्करों की भनक तक नहीं लगती। दूसरी तरफ इलाका निवासियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस रोड पर नशा खरीदने और बेचने वालो की भीड़ लगी रहती है। कई बार यहां हंगामा भी होता है, जिसके कारण उन्हें वहां से निकलने में परेशानी होती है। शहर में कई इलाके ऐसे भी हैं जो नशा बेचने के लिए बदनाम हैं। पुलिस ने यहां कई बार रेड भी की, लेकिन रेड की सूचना पहले ही लीक होने के कारण हर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है।

  • आज फिर भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    आज फिर भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर के कटरा और डोडा क्षेत्रों में बुधवार तड़के भूकंप के कुल तीन झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का पहला भूकंप 14 जून को सुबह 2.20 बजे महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र कटरा से 10 किमी और 81 किमी की गहराई में था। दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई और इसे सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था। तीसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई और इसे सुबह 8.29 बजे महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तीसरे भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ में 5 किमी की गहराई में था।

    बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचा था और कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि क्षेत्र में दोपहर 1:33 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका उपरिकेंद्र डोडा में था। कहा गया है कि भूकंप छह किलोमीटर की गहराई में आया था। अधिकारियों ने कहा कि डोडा जिले में दो बच्चों सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।

  • 4 हाथ-4 पैर, 2 दिल वाली विचित्र बच्ची का जन्म

    4 हाथ-4 पैर, 2 दिल वाली विचित्र बच्ची का जन्म

    छपरा: बिहार के सारण जिले के निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 हाथ, 4 पैर और एक सिर वाली विचित्र बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद लोगों में यह बच्ची कौतुहल का विषय बन गई। महिला ने बीती देर रात बच्ची को जन्म दिया। हालांकि जन्म के बाद विचित्र बच्ची की कुछ ही समय बाद मौत हो गई। मामला छपरा शहर के श्याम चक के एक नर्सिंग होम का है। यहां महिला प्रिया देवी ने विचित्र बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल मे मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली, लोगों मे चर्चा का विषय बन गया। बच्ची के एक सिर, चार कान, चार पैर चार हाथ, दो हार्ट व दो रीढ की हड्डी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान हो गए हैं।

    बताया जाता है कि महिला का ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया, उस वक्त बच्ची जीवित थी। करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है, जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते है। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों बच्चे अलग हो जाते हैं तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। अगर किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते हैं तो ऐसे बच्चों का जन्म होता है। ऐसे बच्चों के जन्म के समय जन्म देने वाली महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    डॉ अनिल कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म कराया गया। जन्म के 20 मिनट से कम ही समय में उसका मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था। समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वे परेशान थे। जांज के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्ची को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

  • टाटा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, भाप की चपेट में आने से कई घायल, देखें वीडियो

    टाटा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, भाप की चपेट में आने से कई घायल, देखें वीडियो

    ओडिशा: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है। बालासोर के बाद अब टाटा स्टील कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। ओडिशा ढेंकनाल में टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट में यह हादसा हुआ है। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टाटा स्टील ने अपने बयान में कहा कि ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकलने के कारण बीएफपीपी2 पावर प्लांट में हादसा हुआ है। हादसे की इस खबर से काफी दुख पहुंचा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया गया कि निरीक्षण कार्य के दौरान और साइट पर काम करने वाले 19 लोग भाप की चपेट में आ गए। जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद, सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही प्लांट को बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए कटक के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुछ गैस रिसाव के बाद भाप का पाइप फटने के बाद यह हादसा हुआ है। इस घटना में निरीक्षण कर रहे कुछ मजदूर और इंजीनियर घायल हो गए हैं। गर्म पानी गिरने से सभी लोग घायल हुए हैं। शुरुआत में इन सभी को प्लांट के अंदर मेडिकल यूनिट में प्राथमिक उपचार दिया गया था। ढेंकानाल के एसपी ज्ञानरंजन महापात्र ने कहा कि गर्म पानी ले जाने वाला वॉल्व खुल गया और इस घटना में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं।

    कटक स्थित अश्विनी अस्पताल के डॉ. सुब्रत जेना ने कहा कि कुल 19 मरीजों को यहां लाया गया था। ये सभी झुलस गए हैं। 19 मरीजों में से 2 मरीजों को फ्रैक्चर भी हुआ है। जिनमें से 6 मरीज 40 प्रतिशत से ऊपर जल चुके हैं। एक मरीज 70 प्रतिशत से अधिक जल चुका है। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

  • मशहूर एक्ट्रेस की सीढ़ियों से गिरने से मौत

    मशहूर एक्ट्रेस की सीढ़ियों से गिरने से मौत

    मुंबई: दक्षिण कोरियाई टीवी ‘स्नोड्रॉप’ में अहम किरदार निबाने वाली एक्ट्रेस पार्क सू रयुन की एक हादसे में मौत हो गई। वह 29 साल की हैं। उनकी 11 जून को सीढ़ियों से गिरने के बाद मौत हुई। पार्क को सीढ़ियों से गिरने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पार्क सू का ब्रेन डेड हो गया था। पार्क टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ थिएटर भी करती थीं।

    दक्षिण कोरिया के न्यूज पोर्टल सोम्पी के मुताबिक, पार्क सू रयुन के परिवार ने उनके ऑर्गन डोनेट करने का फैसला किया है। पार्क की मां ने कहना था, “केवल उसका ब्रेन डेड हुआ है, और उसका दिल अभी भी धड़क रहा है। कोई तो होगा जिसे अंगों की सख्त जरूरत होगी। उसके पेरेंट्स के रूप में, हम यही सोच कर जी लेंगे कि उसका दिल किसी के काम आया है और धड़क रहा है।”

    पार्क सू रयुन ने 2018 में ‘इल टेनोर’ के साथ अपनी शुरुआत की। उसके बाद, उन्होंने ‘फाइंडिंग किम जोंग वूक’, ‘पासिंग थ्रू लव’, ‘सिद्धार्थ और द डे वी लव्ड’ जैसे कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया था। ‘स्नोड्रॉप’ में काम करने के बाद पार्क सू रयुन ने हाल में कलाकारों के साथ कई तस्वीरें अपलोड की थीं। इनमें से एक तस्वीर में वह जूर रे के साथ दिखाई दी थीं।

    पार्क यू रयुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, “सीनियर जुग हए इन, हालांकि मेरी भूमिका बहुत छोटी थी, आखिरी तक बनाए रखने के लिए और यूनिवर्सिटी के हर स्टूडेंट्स की केयर करने के लिए धन्यवाद! मैं आपसे किसी अन्य प्रोजेक्ट पर मिलने की उम्मीद करती हूं।”

  • Breakfast में भूलकर भी न करें इन चीज़ों का सेवन, शरीर को हो सकता है नुक्सान

    Breakfast में भूलकर भी न करें इन चीज़ों का सेवन, शरीर को हो सकता है नुक्सान

    Health Tips: हर खाद्य पदार्थ को खाने का एक सही समय होता है और अगर किसी चीज़ को गलत समय या गलत ढंग से सेवन करने पर शरीर खराब हो सकता है। ऐसे ही कुछ फूड्स को ब्रेकफास्ट में खाने खाने से शरीर को नुक्सान हो सकता है। ऐसा करने पर हाई ब्लड शुगर, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ट्राइग्लिसराइड, किडनी-लिवर की बीमारी हो सकती है।

    ठंडा और गर्म पानी

    ज्यादातर लोगों को सुबह उठते ही पानी पीने की आदत है। यह एक अच्छी आदत है, लेकिन पानी ठंडा या गर्म नहीं होना चाहिए। इससे आपके पेट की गर्मी और एसिड असंतुलित हो सकता है। इसलिए आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए।

    कच्ची सब्जियां और सलाद

    खाने के साथ सलाद खाना अच्छी बात है लेकिन अगर आप सवेरे-सवेरे सलाद खाते हैं तो तुरंत बंद कर दें। यह आपके पाचन को खराब कर सकता है और पेट दर्द का कारण बन सकता है। इस वक्त आपको सब्जियां पकाकर खानी चाहिए।

    शुगर और एनर्जी ड्रिंक

    एनर्जी ड्रिंक और मीठे पेय पदार्थों में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। जो ब्लड शुगर को तुरंत ऊंचा कर देते हैं और आपको तकलीफ हो सकती है। इसके कारण दिन में थकावट-कमजोरी महसूस हो सकती है।

    डीप फ्राइड फूड

    ​ब्रेकफास्ट में डीप फ्राइड फूड खाने की गलती कभी ना करें। क्योंकि इस वक्त आपका पाचन काफी कमजोर होता है और ऐसा खाना पचने में काफी टाइम लग सकता है। जिससे पूरे दिन गैस, एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

    (यह आर्टिकल केवल सामानय जानकारी के लिए है हम इसकी पुष्टी नहीं करते। किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

  • दर्दनाक हादसा: नदी में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसा: नदी में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : उत्तरी नाइजीरिया में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। एक नाव के पलट जाने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में पलट गई। घटना के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। नाव में कुल कितने लोग सवार थे, इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है।

    राहत और बचाव दल नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं मृतकों के शव निकाले जाने के बाद उनके परिवारों में मातम मच गया है। आशंका है कि नाव अधिक संख्या में सवारों की वजह से डूबी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा। स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया कि पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। 

    बता दें कि नाइजीरिया के कई दूरस्थ समुदायों में नाव दुर्घटनाएं आम हैं जहां परिवहन के लिए आमतौर पर स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है।

  • आज का राशिफल,14 जून 2023

    आज का राशिफल,14 जून 2023

    आज का राशिफल,14 जून 2023

    मेष: निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रमाद न करें।
    वृष: लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
    मिथुन: नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
    कर्क: आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
    कन्या: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।
     
    तुला: यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।
    वृश्चिक: परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें।
    मकर: लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
    कुंभ: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
    मीन: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आलस्य हावी रहेगा।
  • जालंधरः व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने काबू कर की जमकर धुलाई

    जालंधरः व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने काबू कर की जमकर धुलाई

    जालंधर,वरुण/हर्ष: अमन नगर के पास रिक्शा सवार व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों को मोबाइल छीनते मौके पर पकड़ लोगों ने खूब धुनाई की। जिसके बाद चोरों को पीसीआर टीम के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए रिक्शा सवार बख्शीश सिंह निवासी टांडा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ माई हीरां गेट सामान लेने के लिए आया था। जब वह सामान लेकर रिक्शा पर वापस जा रहा था। इस दौरान अमन नगर के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया। लोगों ने दोनों लुटेरों को मौके पर ही पकड़ कर खूब धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पीसीआर 15 की टीम ने बताया कि दोनों लुटेरों को पकड़कर थाना आठ की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।