Blog

  • Punjab News: जेल में मजीठिया से मुलाकात के बाद डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरदिंर ढिल्लों का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में मजीठिया से मुलाकात के बाद डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरदिंर ढिल्लों का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद है। वहीं आज डेर ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जेल में बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान मजीठिया से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करके बड़ा बयान दिया है।

    बाबा गुरिदंर सिंह ढिल्लों का कहना है कि बिक्रम मजीठिया पर लगे सारे दोष गलत है। उनकी सेहत को लेकर कहा कि वह स्वस्थ है। बाबा गुरिंदर ढिल्लोंने कहा कि वह किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते और ना ही उन्हें शोभा देता है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारी अपनी जगह है और सरकार अपनी जगह पर है। उन्होंने कहा कि अगर आप में किसी का रिश्तेदार जेल में बंद होगा तो आप भी उनके साथ मुलाकात करने के लिए जाएंगे।

  • बजट के बाद Viral हुआ वित्त मंत्री का Reaction, यूजर्स बोले – ‘सवाल क्या था जवाब क्या दे रही है’

    बजट के बाद Viral हुआ वित्त मंत्री का Reaction, यूजर्स बोले – ‘सवाल क्या था जवाब क्या दे रही है’

    नई दिल्ली: कल यानी की 1 फरवरी को देश का बजट पेश हुआ है। जहां सरकार एक ओर अपनी घोषणाओं की बड़ी उपलब्धि बता रही है। वहीं अब मिडिल क्लास लोग एक बार फिर खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहे हैं। अब इसी के बीच बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीधा सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है। उन्होंने जवाब में जो कहा उससे ज्यादा उनका रिएक्शन वायरल हो गया। अब उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग अपनी राय रख रहे हैं।

    सवाल क्या था और जवाब क्या था

    बजट 2026 पेश होने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री से बजट को लेकर सवाल भी किए जा रहे थे। मीडिया ने वित्त मंत्री से पूछा कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है। इस सवाल पर वित्त मंत्री का जवाब कुछ गोलमाल ही दिखा। उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो वायरल हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि सवाल मिडिल क्लास को लेकर था लेकिन जवाब में वित्त मंत्री एजुकेशन सेक्टर की बात करने लग गई। यही कारण है कि उनका एक्सप्रेशन और जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर अब लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है।

    यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

    शेयर किए गए इस वीडियो पर अब लोगों के कमेंट भी वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सवाल कुछ और था लेकिन जवाब वो तो अलग ही दिशा में चला गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वित्त मंत्री की तुलना दूसरे देशों के साथ भी कर दी है। वित्त मंत्री के इस वीडियो पर एक कमेंट आया क्या बात क्या पूछा जा रहा है और क्या उत्तर दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘मिडिल क्लास के लिए कुछ है ही नहीं तो ऐ बुढि़या बोलेगी क्या’। अन्य ने लिखा कि – ‘सवाल किया है जवाब किया दे रही हैं मैडम’। एक ने लिखा कि – ‘मिडिल क्लास को बस लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है तुम लड़ो वो भी जात और धर्म के नाम पर’ ।
  • विदेश में पंजाबी और हरियाणवी दोस्तों की मौत, इस माह थी एक की शादी

    विदेश में पंजाबी और हरियाणवी दोस्तों की मौत, इस माह थी एक की शादी

    सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुई दर्दनाक घटना ने पंजाब और हरियाणा के 2 नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिन खिला निवासी राजपुरा (पंजाब) और साहिल बत्तरा निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सचिन इस महीने ही शादी करने के लिए पंजाब आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दुखद घटना हो गई। सचिन के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका बेटा साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया गया था। उन्होंने बताया कि सचिन और उसका बचपन का दोस्त साहिल समेत परिवार के सदस्य 25 जनवरी को घूमने के लिए गए थे।

    सभी लोग सिडनी के पास एक जगह पानी में गए। इस दौरान जैसे ही दोनों दोस्त पानी में गए, देखते ही देखते वह पानी में डूब गए। उन्हें बचाव टीम ने थोड़ी देर बाद पानी में से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। सचिन के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का मंगनी हुई थी और उसने शादी करने के लिए फरवरी महीने में पंजाब आना था, लेकिन अब उसकी लाश पंजाब आ रही है।

  • Jalandhar News: किसानों के हाईवे जाम को लेकर गरमाया मामला, देखें Live

    Jalandhar News: किसानों के हाईवे जाम को लेकर गरमाया मामला, देखें Live

    जालंधर, ENS: जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू ने पहले 1 जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी। ऐसे में अब किसान परागपुर को जाते कट पर हाईवे पर पहुंच गए है। किसान नेता ने कहा कि आज पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में रोक लिया गया है। जिसको लेकर किसान रास्ते में ही सड़क पर बैठ गए है। दरअसल, किसानों द्वारा हाईवे जाम करने से रोकने पर रोड को जाम कर दिया गया।

    जिसके बाद किसानों द्वारा कैंट काउंटी के सामने सोफी पिंड के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस और किसानों से बातचीत की जा रही है। किसानों की मांग है कि मंडी को बहाल किया जाए। किसान का कहना है कि चारा मंडी काफी समय से बनी हुई है, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह प्रदर्शन करेंगे। इस मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • सवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, 9 की मौत, देखें वीडियो

    सवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, 9 की मौत, देखें वीडियो

    अंकाराः तुर्की के अंताल्या शहर में सवारियों से बस पलटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में 26 लोग घायल हो गए है, वहीं 9 लोगों की मौत हो गई। टीआरटी हैबर टीवी ने घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस टेकिरदाग से अंताल्या जा रही थी, तभी आज सुबह एक तीव्र मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में पलट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत काम शुरू कर दिया गया। घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह दुर्घटना अंताल्या शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित डोसेमिलटी जिले में हुई। घटना के समय इलाके में भारी बारिश के कारण सड़क चिकनी थी और काफी धुंध भी छाई हुई थी। गवर्नर के मुताबिक, भले ही हालत खराब थे, लेकिन ऐसा लगता है कि बस की रफ्तार बहुत तेज़ थी, जिससे वह संतुलन खो बैठी और हाईवे के किनारे पलट गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह बस तुर्की के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र टेकिर्दाग से रात भर का सफर तय कर आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई सवारी बस से बाहर गिर गईं। घायलियों में से कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने का खतरा है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किए गए और घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
  • Punjab News: E-kart Delivery Boy पर दर्जन भर नौजवानों ने किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: E-kart Delivery Boy पर दर्जन भर नौजवानों ने किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जसिया इलाके के राजौरी गार्डन में काम से घर लौट रहे 19 वर्षीय E-kart कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय पर दर्जन भर नौजवानों ने हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान शिवम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम काम से घर लौट रहा था, इस दौरान उसे 10 से 15 हमलावरों ने घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने शिवम के सिर पर भारी हथियारों से इतने वार किए कि वह लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया।

    फिलहाल शिवम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे लुधियाना के DMC अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामले की जानकारी देते हुए शिवम के पिता लखमिंदर ने बताया कि शिवम ई-कार्ट (E-kart) में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। शनिवार शाम जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहा था तभी राजौरी गार्डन के पास पहले से मौजूद 10-15 युवकों ने उसे घेर लिया। बिना किसी बात के आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की संख्या इतनी अधिक थी कि शिवम को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    शिवम के पिता जो पेशे से प्लंबर हैं और उसकी मां (गृहिणी) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुताबिक शिवम अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए छोटी उम्र में ही काम करने लगा था। हमलावरों ने मुख्य रूप से उसके सिर को निशाना बनाया जिससे उसे गंभीर इंटरनल इंजरी हुई है।

    बेहोशी की हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रख दिया है। इस मामले में चौकी जगतपुरी के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

     

  • Toll Plaza पर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूंसे, 3 घायल देखें वीडियो

    Toll Plaza पर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूंसे, 3 घायल देखें वीडियो

    सोनभद्रः जनपद के रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पर भारी हंगामा हो गया। जहां टोल कर्मियों और एक महिला अधिवक्ता के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस मारपीट में अधिवक्ता पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि राबर्ट्सगंज निवासी महिला अधिवक्ता आरती पांडे अपने रिश्तेदारों नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ कार से ओबरा की ओर जा रही थीं। शाम करीब 4 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा हुआ था। नवीन सिंह गाड़ी से उतरकर टोल बूथ पर जाकर जाम का कारण पूछने लगे। इसी दौरान टोल कर्मियों ने उनसे बदतमीजी की और गालियां देनी शुरू कर दीं। विवाद बढ़ने पर अन्य साथी भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद टोल कर्मियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में नवीन सिंह को सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि गरिमा सिंह और अन्य भी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, टोल कर्मियों ने महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धक्का-मुक्की कर गिरा दिया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता और सवर्ण आर्मी के सदस्य टोल प्लाजा पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल बूथ और आसपास के हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हंगामे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता पक्ष की ओर से महिला अधिवक्ता आरती पांडे ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें टोल कर्मियों पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को सोनभद्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मारपीट के वीडियो भी सर्कुलेट हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है और टोल कर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  • Iran की धमकी के बाद Donald Trump का आया Reaction, बोले – ‘ऐसे माहौल में यह स्वभाविक है’

    Iran की धमकी के बाद Donald Trump का आया Reaction, बोले – ‘ऐसे माहौल में यह स्वभाविक है’

    नई दिल्ली: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के द्वारा क्षेत्रीय युद्ध की चेतावनी दिए जाने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीछे हटते नहीं दिख रहे। बढ़ते तनाव के बीच में ट्रंप ने कह दिया है कि उन्हें अभी भी तेहरान के साथ समझौते की उम्मीद है और सभी ऑप्शन्स खुले रखे गए हैं। मीडिया के साथ बात करते हुए ट्रंप ने खामेनेई की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में इस तरह की बयानबाजी स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि – वह ऐसा क्यों नहीं कहेंगे? ऐसे तनावपूर्ण माहौल में यही अपेक्षित है। ट्रंप ने यह दोहराया है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता कूटनीति है लेकिन अगर समझौता नहीं होता तो आगे के हालातों से सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि हम कोई डील करेंगे यदि नहीं हुई तो फिर देखेंगे कि वह सही थे या फिर नहीं।

    भीषण आंतरिक संकट से जूझ रहा ईरान

    यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है कि जब ईरान पिछले कई हफ्तों से भीषण आंतरिक संकट से जूझ रहा है। दिसंबर के अंत में आर्थिक बदहाली और जीवनयापन की समस्याओं से शुरु हुए विरोध-प्रदर्शन धीरे-धीरे 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक चुनौती में बदल गए हैं। सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई में हजारों लोगों के मारे जाने और गिरफ्तार होने की खबरें भी सामने आई हैं। इसी के चलते अमेरिका ने मध्य-पूर्व में अपनी नौसैनिकों की मौजूदगी बढ़ा दी थी वहीं ट्रंप प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा है कि यदि ईरान ने परमाणु समझौते से इंकार किया या प्रदर्शनकारियों पर हिंसा नहीं रोकी तो हस्तक्षेप संभव है।

    इस वजह से बढ़ा तनाव

    खामेनेई ने रविवार को यह कहा है कि किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब क्षेत्रीय युद्ध में बदल जाएगा। उन्होंने ईरान में चल रहे प्रदर्शनों को अमेरिका और इजराइल समर्थित साजिश बताया और कहा कि ईरानी जनता धमकियों से डरने वाली नहीं है हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा है कि ईरान किसी भी देश पर हमला शुरु नहीं करना चाहता लेकिन आक्रामकता का कड़ा जवाब देंगे। दोनों देशों के फिलहाल अभी रुख साफ नहीं है। ट्रंप ने यह दावा किया है कि ईरान अभी बातचीत करने को लेकर गंभीर है और परमाणु हथियारों के बिना एक स्वीकार्य समझौते की संभावना बनी हुई है। वहीं ईरान ने यह कहा है कि वह न्यायसंगत वार्ता के लिए तैयार है लेकिन अपनी रक्षात्मक क्षमताओं पर किसी की पाबंदी स्वीकार नहीं करेगा।
  • Punjab News: सरेआम फायरिंग करती दिखी महिला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम फायरिंग करती दिखी महिला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः थर्मल थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ महिला का फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की पहचान नवजोत कौर निवासी कॉलोनी हज़ूरा कपूरा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो में एक महिला खुलेआम हथियार दिखाते और गोलीबारी करते हुए नजर आ रही है।

    पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो में मौजूद हथियार लाइसेंसी है या गैरकानूनी। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो कहां, कब और किस हालात में बनाई गई थी। डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह बराड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना कानून के खिलाफ है। ऐसी कार्रवाइयां सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।

    उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलमर्ष बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताना जरूरी है कि एक महीने पहले, बठिंडा में एक और नवयुवक महिला ने सोशल मीडिया पर हथियार दिखाते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की थी। उस समय, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

  • Punjab News: NRI पर डेढ़ दर्जन लोगों में किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI पर डेढ़ दर्जन लोगों में किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    सरपंच ने डॉक्टर पर लगाए गलत रिपोर्ट बनाने के आरोप

    फिरोजपुरः जिले के अंदर लड़ाई झगड़ों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा घटना कस्बा तलवंडी भाई गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला में एनआरआई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना को 15 से 16 हथियारबंद लोगों ने दिया। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सरपंच ने एनआरआई की जान बचाई। इस संबंधी जानकारी देते हुए एनआरआई हरपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि वह टोरंटो (कनाडा) में रहता है। वह अपने परिवार से मिलने के लिए अपने गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला आया था। इस दौरान वह घर में बैठा धूप सेंक रहा था कि अचानक 2 गाड़ियां भर कर आए 15 से 16 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जब उसने अपने आप को बचाने के लिए कमरे में बंद किया तो हमलावरों ने भी दरवाज़े तोड़ दिए। इस दौरान हमलावारों उस पर क़िरपाणों और किरच से हमला कर दिया। जिसके बाद घर की महिलाओं से शोर मचाने के बाद वर्तमान सरपंच ने आकर उसकी जान बचाई और उसे तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घटना का पता चलने पर तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 3 व्यक्तियों को बायनेम नामज़द कर केस दर्ज किया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं गांव के वर्तमान सरपंच हरभगवान सिंह गिल ने बताया कि वह अपने घर थे। जब उन्होंने शोर सुना तो वह मौके पर पहुंचे, जहां 15-16 लोग नशे में धुत थे और उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। हमलावार हरपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। जब आसपास के लोग इकठ्ठे हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं सरपंच ने बताया कि जब घायल को अस्पताल ले जाया गया। सरपरंच ने आरोप लगाए है कि अस्पताल के ड्रॉक्टर द्वारा घायल का खुद इलाज करने के बावजूद भी रिपोर्ट गलत बना दी। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टर मरीजों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।