Blog

  • Punjab News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर वर्करों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर वर्करों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की कोठी पर देर रात 1.30 बजे ग्रेनेड हमला किया गया। इस घटना की 2 सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें ई-रिक्शा में आरोपी ग्रेनेड हमला करके फरार हो जाते है। वहीं घटना को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज मनोरंजन कालिया के घर हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस घटना को लेकर पंजाब भर में भाजपा वर्करों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

    वहीं जिले के मेन चौक में 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना हैकि पंजाब सरकार की अगुवाई में लगातार शरारती तत्वों द्वारा हैंड ग्रेनेड फैंके जा रहे है। जिसको लेकर पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना का मास्टरमाइंड जीशन अख्तर बताया जा रहा है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार Car ने Activa को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार Car ने Activa को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    महिला की मौत, 2 बच्चों सहित 3 घायल

    बठिंडाः थाना कैंट के समीप रिंग रोड़ पर तेज़ रफ़्तार कार ने स्कूटरी को टक्कर मार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौक से फरार हो गया। हादसे में स्कूटरी चालक व्यक्ति, महिला और 2 बच्चे गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जहां राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। Click Here to Watch Video जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों की पहचान अश्मीत कौर (5 वर्ष) पुत्री अमनप्रीत सिंह, जयदीप (1 वर्ष) पुत्र अमनप्रीत सिंह, सुखमंदर सिंह (52 वर्ष) पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है, जबकि मृतक महिला की पहचान मनदीप कौर (50 वर्ष) पत्नी सुखमंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी सुशांत सिटी के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Jalandhar News: हसंराज के घर पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी और अकाली दल नेता सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हसंराज के घर पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी और अकाली दल नेता सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी का रेशम कौर का 3 अप्रैल को निधन हो गया। वहीं रेशम कौर के निधन पर रविवार को डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इसी के चलते आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल हंस राज हंस के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। बता दें कि हंस राज हंस की पत्नी की रस्म किरया 11 अप्रैल को मॉडल गुरुद्वारा की जाएगी। हंसराज हंस की पत्नी रेशम कर का 2 अप्रैल को निधन हो गया था। उनका उपचार टैगोर अस्पताल में चल रहा था। जहां पर तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हंस राज हंस लोकसभा में उनके साथी भी रहे है। उनकी पत्नी रेशमा कौर के निधन की सूचना मिलने पर आज वह भाई हंस राज हंस के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान रेशम कौर की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और उन्हें अपने चरणों में भगवान स्थान दें। वहीं भगवान परिवार को दुख को सहने की शक्ति दें। 14 अप्रैल को हरियाणा में एयपोर्ट का प्रधान मंत्री एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे है, उसको लेकर कहा कि पीएम विकसित भारत बनाने में लगे हुए है।

    इस दौरान पंजाब और राजस्थान के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक को लेकर कहा कि वह निंदनीय है। इस मामले में पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। वहीं आप पार्टी द्वारा भाजपा पर ही अटैक करवाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी कमियां छुपाने के लिए तो हर कोई कुछ ना कुछ बोलेगा ही। आज पंजाब में जो लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति है और जो घटना हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना को लेकर पूर्ण विश्वास है कि पुलिस जल्द न्याय दिलाएगी।

    हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का अंतिम संस्कार शनिवार को हंसराज हंस के पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन करने को लेकर भारतीय पूर्व किक्रेटर शिखर धवन, प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी हंसराज हंस के समधी हैं। रेशम कौर के निधन की सूचना मिलते ही गायिका अमर नूरी, पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह, रोमी रंजन, मंगी माहल, खान साब, दीपक हंस, दलजीत, मास्टर सलीम, जस्सी गिल सहित कई पंजाबी गायक और राजनेता लोग पहुंचे थे। बता दें कि रेशम कौर बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी की समधन भी थीं। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर का विवाह रेशम कौर के बेटे नवराज हंस से हुआ है।

  • भारतीय किक्रेट का पूर्व धाकड़ बल्लेबाज BJP में शामिल

    भारतीय किक्रेट का पूर्व धाकड़ बल्लेबाज BJP में शामिल

    मुंबई: महाराष्ट्र के क्रिकेटर केदार जाधव 8 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। वह राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। जाधव मंगलवार को मुंबई कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी वहां मौजूद रहे। ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले केदार से पहले भी ढेरों क्रिकेटरों ने राजनीति में एंट्री मारी। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर बंगाल में यूसुफ पठान और खेल मंत्री (बंगाल) मनोज तिवारी तक राजनीति में अच्छा कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी बीजेपी में शामिल हुए थे।

    हालांकि, दिल्ली से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कोचिंग करियर के लिए राजनीति छोड़ दी है। पुणे में जन्मे केदार जाधव ने जून 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का करीबी माना जाता है। धोनी के कप्तान रहते उन्होंने गेंद और बल्ले से कई मैच भारत को जिताए। उन्होंने नवंबर 2014 में रांची में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने 73 वनडे मैच खेले और 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। उन्होंने पार्ट-टाइम गेंदबाजी भी की और 5.15 की इकॉनमी से 27 विकेट लिए। 40 साल के केदार जाधव इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेले हैं।

    उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उनका IPL करियर 2009 से 2023 तक चला। जाधव 2010 में कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए भी खेले थे, जो अब बंद हो चुकी है। केदार जाधव को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेली गई पारी के लिए याद किया जाता है। 2017 में सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 351 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आधी टीम 63 रनों पर आउट हो गई। फिर जाधव ने जिम्मेदारी ली और 76 गेंदों में 120 रन बनाए। उन्होंने विराट कोहली (122 रन) के साथ 200 रनों की साझेदारी की और भारत को 11 गेंद शेष रहते मैच जिता दिया।

     

  • Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः सिटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने चोरी के 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरों की रिमांड हासिल की जा रही है ताकि अन्य वाहन भी बरामद हो सके और इनके अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

    पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है। मामले में डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि 31 मार्च को रात को 9 बजे के करीब मोगा के गांव बोहना रोड से रशपाल सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपनी CD DELUX बाइक से घर लौट रहा था कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की और बाद में मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।

    रशपाल सिंह के बयानों के आधार पर 3 अप्रैल को थाना सिटी में मामला दर्ज करके मामले की जांच करते हुए 6 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, बाज सिंह, शिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया और चोरी हुए मोटरसाइकल को भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि चारों पर सिटी साउथ में भी एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज है। पकड़े गए आरोपी में से एक आरोपी कुलदीप सिंह पर एनडीपीएस के अधीन 2 मामला दर्ज हैं। इनके पास से 2 चोरी के मोटरसाइकल बरामद हुई हैं। आज चारों आरोपियों को मोगा की आदालत में पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस मामले में और भी खुलासे हो सकें।

  • Punjab News: सरपंच का पति गिरफ्तार, 25 गांवों में करता था नशा सप्लाई, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच का पति गिरफ्तार, 25 गांवों में करता था नशा सप्लाई, देखें वीडियो

    77 किलो गांजा, 50 किलो डोडे, 240 ग्राम अफीम, 13 लाख की ड्रग मनी, 4 लग्जरी कारें बरामद

    मोहालीः ANTF की टीम ने युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 77 किलो गांजा, 50 किलो डोडे, 70 किलो भूक्की, 240 ग्राम अफीम, 13 लाख रुपए ड्रग मनी, चार लग्जरी कारें बरामद की है। इसके संबंध में जानकारी देते हुए एनटीएफ इंचार्ज राम दर्शन शर्मा ने बताया कि धर्मेद्र खुद को सरपंच बताता था, लेकिन जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी सरपंच है। आरोपी ने लॉक टाइल फैक्टरी लगाई हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, फॉर्च्यूनर गाड़ी, क्रिस्टा गाड़ी, क्रूज और इटियोस गाड़ी बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे तथा शराब तस्करी के 11 मुकदमे दर्ज है। सोर्स से पता चला है कि तरनतारन में किसी तस्कर के संपर्क में है और उसके साथ मिलकर नशे की सप्लाई करता है। वहीं इस मामले में एक अन्य तजिंदर सिंह गोलू को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि वह उसका नशीला पदार्थ बेचता था और उसके पैसे धर्मेंद्र को देता था। आरोपी हेरोइन मंगवा कर आसपास के 25 गांव में सप्लाई करता था।
  • पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, कई घायल, मची चीख-पुकार

    पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, कई घायल, मची चीख-पुकार

    हरियाणाः फतेहाबाद में सवारियों से भरी रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार बहबलपुर गांव के पास यह घटना हुई है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सवारियों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की आंख में मच्छर चले जाने के कारण यह हादसा हुआ है। राहगीरों की ओर से मामले की सूचना रोडवेज प्रशासन को दी गई। इसके बाद दूसरी रोडवेज बस मौके पर पहुंची। सवारियों को बस में बैठाकर रवाना किया गया।

    दरअसल, फतेहाबाद डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस लेकर ड्राइवर प्रदीप कुमार हांसपुर से फतेहाबाद आ रहे थे। बस में 20-25 सवारियां थीं। इनमें कुछ बच्चे भी थे। जैसे ही ड्राइवर बस लेकर बहबलपुर गांव के पास पहुंचे तो उनकी आंख में मच्छर चला गया। ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया। सिंगल रोड होने की वजह से बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में मौजूद सवारियों को संभाला।

    किसी भी सवारी को ज्यादा चोट नहीं लगी थी। हादसे में बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। बस का अगला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। रोडवेज अधिकारियों से संपर्क कर दूसरी बस मंगाई गई। इसके बाद सवारियों को बस में बैठाकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रोडवेज डिपो के कार्य प्रबंधक विजय कुमार का कहना है कि ड्राइवर प्रदीप की आंख में मच्छर गिरने से यह हादसा हुआ है। किसी को कोई बड़ी चोट नहीं लगी है। सभी ठीक हैं। क्षतिग्रस्त बस को कार्यशाला में पहुंचाया गया है।

     

     

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन आरंभ

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन आरंभ

    सांस्कृतिक मंच पर सुर, लय और भाव की त्रिवेणी का संगम

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन ऊना जिले के विभिन्न उपमंडलों से आए कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक मंच पर सुर, लय और भाव की त्रिवेणी का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि ऑडिशन 8 से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि नामी कलाकारों, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा प्रसिद्ध कलाकारों को ऑडिशन से छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन में भाग लेना अनिवार्य है।

    यहां करें आवेदन
    इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    27 से 29 अप्रैल तक होगा आयोजन
    हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महाउत्सव में प्रदेश व देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
    प्रशासन की प्राथमिकता हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करना है। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों तथा महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव की शोभा बढ़ाएंगी।

    स्मारिका के लिए लेख आमंत्रित
    इस बार हरोली उत्सव को विशेष बनाने के लिए एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है, जिसमें हरोली के विकास, समृद्ध परंपराओं, धरोहरों और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेख प्रकाशित किए जाएंगे। इच्छुक लेखक 15 अप्रैल तक उपरोक्त ईमेल पते पर अपने लेख भेज सकते हैं।

    उपमुख्यमंत्री के सतत प्रयासों का प्रतिफल
    लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहा यह भव्य उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। यह आयोजन लोक संस्कृति, धर्म, जनसरोकार और सामाजिक चेतना के समन्वय का जीवंत प्रतीक है।

  • Jalandhar News: BJP नेता के घर ग्रेनेड फेंकने की एक और CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: BJP नेता के घर ग्रेनेड फेंकने की एक और CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात 1.30 बजे हुए ग्रेनेड हमले की एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति ग्रेनेड फेंक रहे है। वहीं बाइक के पास ग्रेनेड गिरता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो जाते है। इस दौरान फुटेज में धमाका होता दिख रहा है। दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं बरामद किया गया ई-रिक्शा की तस्वीर सामने आई है। बता दें कि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करने के मामले को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले को लेकर जल्द स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड फेकने वाला मुख्य अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अटैक में इस्तेमाल की गई ई-रिक्शा भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। ⁠पूरा मामले का मास्टरमाइंड ज़ीशान अख़्तर है, जोकि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। सूत्रों के अनुसार ⁠ISI की पंजाब में धार्मिक सदभाव बिगाड़ने की साज़िश रची गई थी। बताया जा रहा है कि ये एक क्रॉस बॉर्डर प्लेंड अटैक था। बता दें कि ज़ीशान अख़्तर बाबा सिद्दीक़ मर्डर केस में भी वांटेड है। वहीं ⁠पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के लिंक की भी जांच कर रही है।
  • रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू

    रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। कृषि उपज मण्डी समिति ऊना के सचिव भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि रामपुर और टकारला क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गेहूं की सफाई के लिए मशीनों की मरम्मत भी करवा ली गई है, लेकिन अभी तक गेहूं की फसल तैयार नहीं हो पाई है, जिससे राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहूं मंडियों में आवक शुरू नहीं हो पाई है।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए www.hpappp.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। टोकन बुक करने के उपरांत किसान अपनी गेहूं को निर्धारित समय और तिथि के अनुसार इन मंडियों में बेच सकते हैं। मंडी में गेहूं की साफ-सफाई की सुविधा उपलब्ध होगी और इसके बाद फसल की गुणवत्ता जांच की जाएगी।

    गुणवत्ता जांच के बाद किसानों से गेहूं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का भुगतान किसान के बैंक खाते में 24 से 48 घंटों के भीतर किया जाएगा।