Blog

  • पंजाब : हमलावरों ने मां-बेटे की पिटाई कर, छीनी बालियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात भामियां रोड सब्जी मंडी के नजदीक मां-बेटे को घेरकर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। बुजुर्ग महिला के थप्पड़ मारे और उसकी बालियां उतार लीं। हमलावरों ने बीच राह सब्जी मंडी में बुजुर्ग महिला के बेटे की पिटाई करते समय वीडियो बनाकर उसे पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए कहा। लोगों की भीड़ एकत्र होती देख हमलावर मौके से भाग गए। 

    बलविंदर संधू ने कहा कि मैंने किसी व्यक्ति के खिलाफ सरकारी जमीन गबन की खबर चलाई थी। वह लोग उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से खबर हटाने की धमकियां दे रहे थे। उसने खबर को जब नहीं हटाया तो उन लोगों ने उसे सब्जी मंडी भामियां में उसकी मां गुरमीत कौर सहित घेर लिया। सरेआम बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।

    पिटाई की वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक तौर पर पैरों में गिरा लिया। उसे माफी मांगने के लिए कहा। संधू ने कहा कि उसके पास सीसीटीवी भी है, जिसमें वारदात से पहले हमलावर उसकी दुकान पर आकर उसे धमकाते हैं। संधू के मुताबिक उसकी मां की बालियां 2 ग्राम की थीं। उसके गले में पहले डेढ़ तोले की चेन बदमाश छीनकर ले गए। इस मामले संबंधी उसने चौकी मुंडियां में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में उप प्रधान के बेटे सहित 2 की मौ+त

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसा हुआ है। आधी रात हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है। घटना में ट्रैंपो ट्रेवलर गाड़ी भी सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग भी चोटिल हुए हैं। मृतक युवकों की पहचान 21 वर्षीय हरीश, पुत्र मितर देव और  20 वर्षीय ललित पुत्र विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। इस घटना में ट्रैवलर में सवार 3-4 सवारियों को भी चोटें आई हैं। हरीश उपप्रधान का बेटा था। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पुलघराट का पास यह हादसा हुआ है। बाइक और गाड़ी में टक्कर होने से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। बीती रात 12:30 बजे की यह घटना है। हादसे के बाद मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मंडी जिला के बल्ह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया था।

    बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ और ट्रैवलर गाड़ी कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ से जा रही थी। मंडी शहर में पुलघराट के पास इन दोनों वाहनों की टक्कर को गयी, जिसमें बाइक सवार दोनों युगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पर सड़क पर पत्थर भी गिरे हुए हैं। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • पंजाबः एक बार फिर से नशे को लेकर गर्वनर ने आप सरकार पर साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशे को लेकर सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित में मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पंजाब में नशा तेजी से बढ़ा है।  राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी में एक समारोह में अपने संबोधन में नशे के मुद्दे को उठाया और पंजाब सरकार से एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नशा गांव-गांव में बिक रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

    राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, इस बुराई को खत्म करने के लिए हर नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना जरूरी हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि आज पंजाब का हर निवासी नशे की समस्या से गंभीर रूप से चिंतित है और मेरी चिंता का कारण भी यही है। कुछ प्राचार्य भी मुझसे आकर मिले और इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

    कुछ सफेदपोश लोग भी आसान पैसा कमाने के चक्कर में नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं और यह सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल ने पंजाब में नशे का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया हो, इससे पहले भी जब उन्होंने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था तो उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाकर सरकार को घेरा था। राज्यपाल ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 

  • पंजाबः पूर्व भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत मामले में ED ने भेजा समन

    नई दिल्लीः विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमेशा आरोप लगाते रहे हैं कि ईडी का एक्शन अक्सर विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही होता है और विपक्ष को परेशान करने के लिए ईडी को हथियार बनाया जा रहा है। लेकिन विपक्ष के इन आरोपों के उलट अब ईडी ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक को समन जारी किया है। मामला पंजाब से है जहां भाजपा के नेता और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को  मनी लांड्रिंग के एक मामले में ईडी ने समन भेजा है और 30 जनवरी को पेश होने के लिए कहा हैं।

    अरविंद खन्ना को कथित एम्ब्रेयर भ्रष्टाचार मामले से संबंधित जांच में तलब किया गया है, जिसमें 2008 में ब्राजीलियाई फर्म के पक्ष में DRDO के साथ तीन विमानों का सौदा करने के लिए कथित तौर पर 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई थी। ED ने 2020 में इस मामले में एक चार्जशीट भी दायर की थी। सीबीआई ने जून 2023 में हथियार डीलर अरविंद खन्ना, वकील गौतम खेतान और व्यवसायी अनूप गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। हाल ही में एक विशेष सीबीआई अदालत में दायर चार्जशीट में एजेंसी ने आईपीसी की धारा 120-बी, जो आपराधिक साजिश से संबंधित है, और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया है।

    FIR में नामित अभियुक्तों में रक्षा सलाहकार और अरविंद खन्ना के पिता विपिन खन्ना भी शामिल थे, जिनके खिलाफ उनकी मृत्यु के बाद कार्यवाही बंद कर दी गई थी। आरोप है कि 2009 में सिंगापुर स्थित कंपनी इंटरडेव के माध्यम से उन्हें कमीशन का भुगतान किया गया था। अरविंद खन्ना पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं और 2 बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं। पहली बार वह 2002 से 2007 तक संगरूर से विधायक रहे हैं और उसके बाद 2012 -2015 तक धुरी से विधायक रहे हैं। करीब 2 साल पहले उन्होंने बीजेपी का थामन थामा था।

  • पंजाब : भिंडरावाले की फोटो को लेकर हुआ बवाल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    तरनतारन :  बाबा दीप सिंह जी की जयंती पर लगे मेले में संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर उतारने पर विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सिख संगठन जमा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। संगठनों का आरोप था कि जूतों की सेवा करने आए युवकों ने यह फोटो लगाई थी। जिसे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उतरवा दिया। इसको लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसका पता चलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। इस दौरान भीड़ ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े कर्नल हरसिमरन सिंह की कार पर हमला कर दिया। गाड़ी से तोड़फोड़ की। यहीं नहीं गुस्साई भीड़ ने एसएचओ परविंदर सिंह पर भी हमला कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मेले में पंडाल में श्रद्धालुओं के जूते बांधने की सेवा करने आए कुछ युवकों ने पंडाल में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगा दी। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक प्रभजोत सिंह और कर्नल हरसिमरन सिंह ने बताया कि उन्होंने युवाओं को जूते वाली जगह पर भिंडरावाले की फोटो न लगाने और कमेटी की अनुमति के बिना सड़क पर तंबू न लगाने को कहा था। इस वीडियो तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे सिख संगत गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अगर इस वीडियो से उन्हें ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं।

    भीड़ ने कर्नल हरसिमरन सिंह और पुलिस अधिकारी को घायल कर दिया। इस मामले को भिखीविंड डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वह कल दोनों पक्षों को बुलाएंगे और सारी गलतफहमियां दूर करेंगे। उन्होंने सभी सिखों से शांत रहने की अपील की है।

  • पंजाबः डॉक्टर गुरिंदर रंगरेटा को मेडिकल के लिए लाई पुलिस, देखें वीडियो

    इस मामले को लेकर रंगरेटा का आया बयान

    लुधियानाः समाज सेवक के रूप से जाने जाते डा. गुरिंदर सिंह रंगरेटा पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने और मां-बहन की गालियां पोस्ट करने के आरोप में FIR दर्ज कर बीते दिन गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस रंगरेट को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई है। पत्रकारों से बातचीत में रंगरेटा ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। उन्होंने एससी समुदाय से उनके साथ खड़े होने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास पीपी की एक वीडियो भी मौजूद है।

    बता दें कि पुलिस को जानकारी देते हुए पीपी.सुखविंदर सिंह ने कहा कि उसने कुछ समय पहले फेसबुक पर कोई पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट पर डा. गुरिंदर सिंह रंगरेटा ने कमेंट करके उस पर अभद्र टिप्पणियां की। पीपी सुखविंदर ने कहा कि उस पोस्ट पर उसने मां-बहन की गालियां निकाली। इस मामले को लेकर बीते दिन लुधियाना पुलिस कमिश्नर से सुखविंदर सिंह ने मुलाकात की थी। उसने उन्हें वह पोस्टें भी दिखाई जिसमें रंगरेटा ने उसे गालियां दी थी। सुखविंदर ने कहा कि उसने भाना सिद्धू के हक में पोस्ट की थी। जिसके बाद डा. रंगरेटा ने गालियां देकर कमेंट किया।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना शिमलापुरी के पुलिस प्रमुख दविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रंगरेटा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC धारा 354,294,509,506 IPC,67, 67-A के तहत मामला दर्ज किया था।

  • जालंधरः 2 व्यक्तियों में हुई झड़प, ऑटो से बैटरी चोरी का लगा आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गदाईपुर गली नंबर 5 रात के समय 2 व्यक्तियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावार उसकी ऑटो से बैटरी चोरी करने लगा था। जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति की पत्नी मुस्कान ने बताया कि देर रात राजू नामक व्यक्ति के पास आए व्यक्ति ने उनके ऑटो से बैटरी चोरी करने लगा था। जिसका उन्होंने विरोध किया और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह उनके घर के पास राजा के साथ बैठकर नशा कर रहा था। जिसके बाद नशे में धुत्त उक्त व्यक्ति बैटरी चोरी करने लगा। जिसका परिवार ने विरोध किया। इस दौरान मुस्कान ने आरोप लगाए कि राजा और उसके साथ व्यक्ति दोनों ने उन पर भी हमला किया। इस घटना में सुशील की आंख पर गंभीर चोट लगी। 

  • पंजाब : फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    जीरकपुर : स्वास्तिक विहार कलौनी में एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के वक्त मकान मालिक मौजूद नहीं था। जीरकपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे स्वास्तिक विहार कॉलोनी स्थित सफायर कोर्ट सोसायटी के फ्लैट नंबर 825/बी में अचानक आग लग गई। जिस पर काबू पा लिया है। अग्निकांड के समय मकान मालिक अभय सिंह गुलेरिया अपने ससुर के घर करनाल गए हुए थे।

    पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। घर के मालिक ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल गया है और घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग से जले सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने बिल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि सोसायटी में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए थे। अगर सोसायटी में आग पर काबू पाने की व्यवस्था होती तो आग से ज्यादा नुकसान नहीं होता। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

  • पंजाबः युवक की मौत के मामले में कार्रवाई ना होने पर परिनजनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    श्रीमुक्तसर साहिबः बठिंडा हाईवे पर सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी वहीं दूसरा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान अक्षय निवासी गांव कोनी के रूप में हुई है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई ना होने के लेकर गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार चालक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजनों का कहना है कि जिस कार से हादसा हुआ उसकी भी पहचान कर ली गई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    बता दें कि परिजनों ने पुलिस को वह सीसीटीवी भी सौंप दी, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त के दौरान कार तेज रफ्तार से जाती हुई दिखाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि युवक की बीते दिन दुर्घटना में मौत हो गयी थी। कार्रवाई नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और ना ही युवक का संस्कार किया गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक युवक का संस्कार व पोस्टमार्टम नहीं किया जायेगा।

  • मजीठिया के बाद करीबियों पर SIT की कार्रवाही, नोटिस किया जारी

    चंडीगढ़ : करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT ने शिरोमिण अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है। इन लोगों में मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम का नाम शामिल है। इन लोगों को 2 फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले SIT मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।

    मजीठिया केस में पुलिस की तरफ से नई SIT बनाई गई है। अब SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे पहले मजीठिया को 15 जनवरी को बुलाया गया था, उनसे SIT ने 7 घंटे तक सवाल जवाब किए थे। हालांकि मजीठिया इस केस में जमानत पर चल रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

    पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 2 साल पहले 20 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को अदालतों ने दो महीने के लिए टाल दिया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।