Blog

  • जानिए कब शुरु है पितृ पक्ष, उनके खुश होने पर मिलते हैं ये संकेत

    जानिए कब शुरु है पितृ पक्ष, उनके खुश होने पर मिलते हैं ये संकेत

    नई दिल्ली – हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की अवधि को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वह समय माना गया है जब पितृ पृथ्वीलोक पर आते हैं। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध तर्पण और पिंडदान आदि करने का विधान है। ऐसे में यदि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं तो आपको कुछ खास संकेत मिल सकते हैं। हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक चलने वाला पितृपक्ष  इस साल 17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को 11 बजे से शुरू हो रहा है। जो अगले 15 दिनों तक यानी आश्विन माह की अमावस्या तक चलता है। इस दौरान पितरों को जल देने का विधान है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, उसके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होने लगते हैं। पिंडदान में पितरों को भोजन का दान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष यानी पूर्वज श्राद्ध में गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी या देवताओं के रूप में आकर भोजन ग्रहण करते हैं। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान भोजन के पांच अंश निकालने का विधान है। माना जाता है कि घर में लगाए हुए पेड़-पौधे कई बार बहुत देखभाल करने के बाद भी नहीं रह पाते। लेकिन पितृपक्ष में अगर मर चुका यानी मुरझा चुका कोई पौधा फिर से खिल जाए और फिर से हरा-भरा नजर आने लगे, तो यह भी एक संकेत है कि आपके पूर्वज आपसे बहुत खुश हैं। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि पितरों की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।
     
  • Delhi के नए CM पर लगी मोहर, पार्टी की सबसे बड़ी महिला चेहरा है आतिशी

    Delhi के नए CM पर लगी मोहर, पार्टी की सबसे बड़ी महिला चेहरा है आतिशी

    नई दिल्लीः दिल्ली में सियासत में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद नए सीएम का ऐलान हो गया है। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव तक दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया है। ये फैसला विधायक दल की बैठक लिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है। वहीं नए सीएम के ऐलान के बाद पूरे मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

    सूत्रों आतिशी मुख्यमंत्री बनने पर अब 2 नए मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। दरअसल, राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद से एक पद खाली चल रहा है। अरविंद केजरीवाल औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए आज शाम 04:30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने आबकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद 15 सितंबर दिन रविवार को घोषणा की थी कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

     

  • Gangster के भाई को बदमाशों ने मारी 15 गोलियां, मौत

    Gangster के भाई को बदमाशों ने मारी 15 गोलियां, मौत

    सोनीपतः हरियाणा में चुनाव के बीच सोनीपत में एक बार फिर से गैंगवार शुरू हो गई है। गैंगवार में गैंगस्टर रवि मुनिया के भाई की 15 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। सोनीपत के गांव बरोना में यह वारदात पेश आई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने गैंगस्टर रवि मुनिया के भाई की हत्या कर दी। हमलावरों ने बृजेश को 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। बृजेश कुमार रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर था। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है।

    सोमवार रात करीब पौने आठ बजे बृजेश घर के पास टहलने के लिए निकला था। इस दौरान घर से कुछ दूर जाने पर बाइक सवार हमलावरों ने उसे घेरकर निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि पुलिस को मौके से 10 खोल मिले हैं।

  • Punjab : लापता युवक का शव जली हालत में हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : लापता युवक का शव जली हालत में हुआ बरामद, देखें वीडियो

    मोगा – जिले में लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मिला। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान सुनील सिंह(22) पुत्र पप्पू सिंह निवासी सिंघनवाला के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक की एक साल की बेटी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर घर से बाहर गया।

    जब वह वापिस नही आया तो परिवारिक सदस्यों ने उसे फोन किया। लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद सुनील का शव सेम नाले पास से बरामद हुआ। शव की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग इलाकों से 6 लोग हुए लापता

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग इलाकों से 6 लोग हुए लापता

    अमृतसर: जिले में से पिछले 2 दिनों में के अलग-अलग इलाकों से 6 लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए है। दरअसल, दीपक शर्मा निवासी विकास नगर खंडवाला ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे शिवम शर्मा की उम्र 29 साल है। उनका बेटा एिक्टवा पर सवार होकर घर से गया था। फिर वापस नहीं लौटा है। उन्होंने काफी तलाश की मगर उनके बेटे का कोई पता नहीं चला है। थाना छेहर्टा में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    साहिल महाजन निवासी कटरा बगिया के परिवार ने पुलिस को बताया कि साहिल महाजन अपनी पत्नी एकता महाजन के साथ घर से बाहर गए थे। फिर वापस नहीं लौटे हैं। परिवार की तरफ से काफी तलाश भी की गई मगर कोई पता नहीं चला है। थाना रामबाग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसी तरह 28 साल का बेगिन शाह पुत्न बाबूलाल शाह निवासी परसौनी मुरली पश्चिम चंपारण बिहार इस समय अमृतसर में रह रहा था। लाली बेकरी में काम करता था। 12 सितंबर की सुबह 6 घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया है।

    थाना मोहकमपुरा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। सुशील कुमार निवासी नजदीक इंदिरा पैलेस किराएदार गुरप्रीत सिंह नजदीक धवन होटल निजामुद्दीन रोड रामबाग की पत्नी पिंकी लापता हो गई है। पिंकी की उम्र 48 साल है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। थाना रामबाग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। सुमन बाला पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गली नंबर 7 जवाहर नगर से छेहर्टा में पुलिस को बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार की उम्र 35 साल है।

    उनका पति रिकवरी एजेंसी फोर एस मार्कीट सामने सेलिब्रेशन मॉल बटाला रोड पर गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। उनके पति का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उनका पति लापता हो गया है। थाना छेहर्टा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। सभी मामलों में पुलिस द्वारा अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

  • शराब सप्लाई करने आया तस्कर पुलिस ने किया काबू

    शराब सप्लाई करने आया तस्कर पुलिस ने किया काबू

    जालंधरः महानगर के को सदीक इलाके के पास थाना-5 की पुलिस ने अवैध शराब की सप्लाई करने आए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना-5 के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि
    अवैध शराब की सप्लाई करने आए आरोपी से 34 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसपर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गाय है।

  • वकील के घर गोली चलाने के मामले में आरोपियों को Jalandhar से ही मिली थी हथियारों की Delivery

    वकील के घर गोली चलाने के मामले में आरोपियों को Jalandhar से ही मिली थी हथियारों की Delivery

    जालंधरः वकील के घर गोली चलाने के वाले मामले में एक नया मौड़ सामने आया है। आरोपियों ने जालंधर में ही हथियार की डिलीवरी ली थी। जिसके बाद उन्होंने वकील के घर के बाहर फायरिंग की। जिस हथियार से आरोपियों ने गोलियां चलाईं थी उसी हथियार से आरोपी पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है।

    ऐसे में अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों को हथियार किसने सप्लाई किए और हथियार कहां छिपाकर रखे थे। पुलिस हथियार सप्लाई करने वालों की तालाश में जुट गई है। पुलिस आरोपियों को साथ लेकर वहां जाएगी, जहां से आरोपियों ने हथियार लिए थे।

    इसके साथ वहां आसपास के सीसीटीवी भी जांचे जाएंगे, ताकि हथियार सप्लाई करने वालों के बारे में पता चल सके। इसके आलावा आरोपियों के मोबाइल भी पुलिस ने ट्रेस करने के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिए है।

  • आज Arvind CM पद से देंगे इस्तीफा, Kejriwal से मिलने पहुंचे Manish Sisodia

    आज Arvind CM पद से देंगे इस्तीफा, Kejriwal से मिलने पहुंचे Manish Sisodia

    सीएम के रेस में शामिल है ये 3 फेस

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा देंगे और दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। वहीं केजरीवाल के इस्तीफा देने से पहले मनीष सिसोदिया केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। आखिर इस मुलाकात का क्या मकसद है, इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। आम आदमी पार्टी ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक के बाद होगा। लगभग साढ़े 11 बजे आप विधायक दल की बैठक शुरू होगी, इसके बाद नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल इस्‍तीफा देने से पहले कनॉट प्‍लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने मिलने का समय दे दिया है। अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे को एलजी से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली का नया सीएम कौन होगा, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार अतिशी, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय में से सीएम पद का चेहरा हो सकते है। लेकिन आज कुछ समय बाद इस सस्पेंस से पर्दा हट जाएगा। बताया जा रहा हैकि पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्य संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता सिंह मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हैं। संजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं सुनीता केजरीवाल न तो विधायक हैं और ना ही कोई और पद उनके पास है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें “ईमानदारी का सर्टिफिकेट” देगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, “विधायक दल की बैठक के बाद आज दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।”
  • Jalandhar: 100 साल पुराने वृक्ष काटने के विरोध में Civil Surgeon Office में हुआ प्रदर्शन

    Jalandhar: 100 साल पुराने वृक्ष काटने के विरोध में Civil Surgeon Office में हुआ प्रदर्शन

    जालंधर: सिविल सर्जन कार्यालय में 100 साल पुराने विरासती वृक्षों की कटाई को लेकर समाज सेवी तेजस्वी मिन्हास व एक्शन ग्रुप अगस्ट प्लास्टिक पॉल्यूशन (ए. जी. ए. पी.पी.)
    के डा. नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से 100 साल पुराने विरासती वृक्षों की कटाई के विरोध में हम सब यहां इक्कठे हुए हैं।

    मिन्हास ने कहा कि पी.डब्लयू, डी. ने ठेकेदार को वृक्ष काटने का अधिकार तो दिया है, लेकिन इन वृक्षों के काटने का वातावरण पर पड़ने वाले असर के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि वृक्षों को बेरहमी से काटने का काम शुरू कर दिया गया, इन वृक्षों को बचाने के लिए आज हमने यहां विरोध प्रदर्शन किया गया है।

    मिन्हास ने कहा कि भारत के शहरी इलाकों में बहुत कम पुराने पेड़ बचे हैं, जिनमें अधिकांश को विकास के नाम पर बिना सोचे-समझे काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में उनके द्वारा नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक मामला दायर किया गया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: Navjot Sidhu के करीबी को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab News: Navjot Sidhu के करीबी को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पटियालाः कांग्रेस पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी व राजनीतिक सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली को मोहाली पुलिस ने उनके भाई रणजीत सिंह ग्रेवाल के घर से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा हैकि सीआईए स्टाफ टीम का कहना है कि उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसके चलते मलविंदर माली को साथ चलने के लिए पुलिस ने कहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ देर पहले ही अपने भाई के घर पहुंचे थे जहां उसके बड़े भाई जतिंदर सिंह भी आए हुए थे। पुलिस द्वारा उन्हें बताया गया कि आईटी एक्ट के तहत उनके द्वारा डाली गई एक पोस्ट के कारण उन्हें पकड़ा गया है। जिसके चलते सीआईए मोहाली की टीम ने उनके भाई के घर से माली को हिरासत में लिया है। मोहाली सिटी थाने में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

    उनके खिलाफ धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जब उनके घर सैक्टर 91 के रीजेंसी हाईट्स पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। फोन करने पर माली ने बताया कि वह अपने भाई के घर पटियाला आए है। वहीं इस घटना को लेकर पटियाला से सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी और कांग्रेस के नेता परगट सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस गिरफ्तारी को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का घोर उल्लंघन बताया है और मांग की है कि माली को तुरंत रिहा किया जाए।