Blog

  • IndiGo की Flight में यात्रियों में हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    IndiGo की Flight में यात्रियों में हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, केबिन में सामान रखने को लेकर 2 पैसेंजर्स में विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पैसेंजर्स को अन्य लोगों के सामने एक-दूसरे पर चीखते-चिल्लाते और धमकाते हुए देखा जा सकता है। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद केबिन क्रू और दूसरे पैसेंजर्स ने मामले तो शांत कराया।

    इन सबके बावजूद भी लड़ाई रुकी नहीं और दोनों एक दूसरे को धमकी देने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में आप झगड़े में शामिल एक पैसेंजर को यह कहते हुए सुन सकते हैं, मेरे से बदतमीजी से कैसे बात कर रहा है। सॉरी बोलकर एहसान कर रहा है क्या। इस दूसरा शख्स धमकी भरे लहजे में कहता है, दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगा। साथ-साथ में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को भी उसने धमकाते हुए कहा कि कोई भी दिल्ली नहीं जा पाएगा, मैं इस फ्लाइट को उड़ने ही नहीं दूंगा। ऐसे ही फ्लाइट में हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

  • Punjab: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

    Punjab: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

    बठिंडा – जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव नाथपुरा में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

    पुलिस की तरफ से की गई जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदि था और शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे से मारपीट करता था। देर रात गांव नाथपुरा निवासी परमिंदर सिंह ने शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की, जिसके बाद परमिंदर सिंह सो गया।

    सुखदीप सिंह ने गहरी नींद में सो रहे पिता परमिंदर पर कुल्हाड़ी से हमला उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह थाना नथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: कांग्रेसी वर्करों ने घेरा पुलिस स्टेशन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेसी वर्करों ने घेरा पुलिस स्टेशन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु में डीएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग पहुंचे

    अमृतसरः बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर राज की अगुवाई में वेस्ट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं डाक्टर राजकुमार के साख अमृतसर के सीनियर कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। डाक्टर राजकुमार वेरका ने बताया कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरेआम लोगों से लूटा जा रहा है। लोग घर से बाहर निकलने पर डर महसूस कर रहे है। आज पूरे पंजाब भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो वह अपना प्रदर्शन तेज करेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने जंडियाला गुरु में डीएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरकत की और जहां उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजा वड़िंग ने बताया कि पिछले 2 साल से पंजाब में लूट की वारदातें लगातार बढ़ गई है। कानून व्यस्था पूरी तरह से चर्मा रही है। आज जो प्रदर्शन किया गया है वह कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए किया गया है।
  • Punjab News: इतने दिनों तक जेल में रहेंगे Sidhu के करीबी Malvinder Mali

    Punjab News: इतने दिनों तक जेल में रहेंगे Sidhu के करीबी Malvinder Mali

    पटियालाः कांग्रेस पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी व राजनीतिक सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली को मोहाली पुलिस ने उनके भाई रणजीत सिंह ग्रेवाल के घर से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने मलविंदर माली को मोहाली कोर्ट में पेश किया। मोहाली कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद मलविंदर माली को ज्यूडशिली कस्टडी में पटियाला जेल भेज दिया है। ऐसे में मलविंदर माली 1 अक्टूबर तक पटियाला जेल में रहेंगे।

    बता दें कि इस मामले को लेकर सीआईए स्टाफ टीम का कहना है कि उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसके चलते मलविंदर माली को पटियाला से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ देर पहले ही अपने भाई के घर पहुंचे थे जहां उसके बड़े भाई जतिंदर सिंह भी आए हुए थे। पुलिस द्वारा उन्हें बताया गया कि आईटी एक्ट के तहत उनके द्वारा डाली गई एक पोस्ट के कारण उन्हें पकड़ा गया है। जिसके चलते सीआईए मोहाली की टीम ने उनके भाई के घर से माली को गिरफ्तार किया था। मोहाली सिटी थाने में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

    बताया जा रहा हैकि मलविंदर के खिलाफ धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जब उनके घर सैक्टर 91 के रीजेंसी हाईट्स पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। फोन करने पर माली ने बताया कि वह अपने भाई के घर पटियाला आए है। वहीं इस घटना को लेकर पटियाला से सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी और कांग्रेस के नेता परगट सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस गिरफ्तारी को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का घोर उल्लंघन बताया है और मांग की है कि माली को तुरंत रिहा किया जाए।

  • Salman Khan के नाम पर चल रहा था स्कैम, हुआ पर्दाफाश

    Salman Khan के नाम पर चल रहा था स्कैम, हुआ पर्दाफाश

    मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सलमान खान के नाम पर एक स्कैम चलाया जा रहा था, जिसका उनकी टीम ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में उनकी टीम ने एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया है, जिसमें यूएस टूर के नाम पर पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही गई है।

    दरअसल सलमान खान का नाम लेकर दावा किया गया कि एक्टर 5 अक्टूबर को अमेरिका के अर्लिंग्टन थिएटर में नजर आएंगे। वह एक यूएस टूर करने वाले हैं, ये कह कर टिकट बेची जा रही थी और लोगों से पैसे वसूले जा रहे थे। जैसे ही यह मामला सलमान खान की टीम के नोटिस में आया तो सलमान खान ने ऑफिशियल नोट जारी कर सारी बात क्लियर की।

    एक्सटर लमान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर लिखा गया- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान या उनसे जुड़ी किसी कंपनी या उनकी टीम ने यूएस में कोई कॉन्सर्ट या अपीयरेंस ऑर्गनाइज नहीं किया है. कोई भी ऐसा दावा जहां ये कहा जा रहा हो कि सलमान खान परफॉर्म करने वाले हैं- बिल्कुल गलत है. कृप्या इन पर भरोसा ना करें. ना ही इस तरह के किसी इ-मेल, मैसेज या विज्ञापन को मानें। इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ फ्रॉड का सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं, ओर जल्द ही वह बिग बॉस सीजन 18 भी होस्ट करते दिखेंगे।

  • Punjab News: इस मामले को लेकर Congress ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले को लेकर Congress ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः राज्य भर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज जिले में कांग्रेस लीडरशीप ने विभिन्न उपमंडलों में धरना सरकार के खिलाफ धरना लगाया है। इसी के चलते बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हल्का सेंट्रल के थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर धरना लगाया है। जहां पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ​​ने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए है।

  • गणेश विसर्जन करके लौट रहे दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

    गणेश विसर्जन करके लौट रहे दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

    नई दिल्ली – गणेश पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मारपीट दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बीती रात गणेश विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवकों का त्रिलोकपुरी में ही रहने वाले दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि इन दोनों गुटों में पहली भी लड़ाई हो चुकी है। यह पुरानी रंजिश का मामला है। इस कारण दोनों गुट आमने सामने हुए और जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

     यूपी के महोबा में गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में इस दौरान खूब मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि जुलूस में जो आतिशबाजी की जा रही थी, उसका जला हुआ पटाखा एक मकान में जा गिरा। इस कारण वहां कुछ सामान को आग लग गई। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि जुलूस के दौरान बाल्टियों में भरकर पानी गिराया गया, इस कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और सांप्रदायिक माहौल बन गया।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में 20 वर्षीय नौजवान की मौत मामले में आया नया मोड़, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

    Jalandhar News: सड़क हादसे में 20 वर्षीय नौजवान की मौत मामले में आया नया मोड़, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

    जालंधरः महानगर के गांव रायपुर-रसूलपुर के पास नेशनल हाई-वे पर एक्टिवा सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान गांव रायपुर-रसूलपुर निवासी प्रभजोत सिंह (20) के रूप में हुई है।

    अब मामले में एक न्या मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता प्यारदीप सिंह उर्फ पारी ने बेटे की मौत को हादसा नहीं हत्या बताया है। उनका कहना है कि 18 महीने पहले उनका और उनके साथियों का 2 युवकों के साथ रंजिशन झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में कुछ युवक घायल हुए थे। उसी रंजिश में युवकों ने जिम से लौट रहे बेटे की एक्टिवा को जानबूझकर टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने रंजिशन रखने वाले युवकों पर आरोप लगाते कहा कि उनके बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि साजिशन कत्ल किया गया है। वहीं मामले में एसएचओ बिक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस पीड़ित द्वारा बताई कार के बारे में पता लगा रही है। मामले को जल्द हल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • इन कारणों से Atishi बनी Delhi की CM, इस दिन चलेगा 2 दिवसीय विधानसभा सत्र, मिल सकते हैं 2 नए मंत्री

    इन कारणों से Atishi बनी Delhi की CM, इस दिन चलेगा 2 दिवसीय विधानसभा सत्र, मिल सकते हैं 2 नए मंत्री

    नई दिल्लीः दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आप विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि आतिशी दिल्ली की अगली सीएम होंगी। माना जा रहा है कि आतिशी जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं, ताकि दिल्ली में रुके हुए विकास कार्य निपटाए जा सकें। इसी के साथ यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली को दो और मंत्री मिलेंगे, क्योंकि कैबिनेट में दो सीटें खाली हैं।

    आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के चुने गए कारणों को लेकर माना जा रहा है कि वह एक महिला चेहरा हैं, उनका एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन बेहतरीन है। सीएम केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान उन्होंने दिल्ली को अच्छे से संभाला। मनीष सिसोदिया जब जेल में थे, तब आतिशी ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके अलावा, वह उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ मिलकर दिल्ली के विकास कार्य आगे बढ़ाने की क्षमता रखती हैं।

    दिल्ली में सियासी हलचल के बीच 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा सत्र की घोषणा की गई है। आने वाले 10 दिन में दो दिवसीय विधानसभा सत्र चलेगा।

  • Jalandhar: Civil Hospital में चोर हुए सक्रिय, EMO का मोबाइल लेकर फरार

    Jalandhar: Civil Hospital में चोर हुए सक्रिय, EMO का मोबाइल लेकर फरार

    जालंधर: सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मंयक अरोड़ा जब मरीजों का उपचार कर रहे थे तो इसी बीच उनके मोबाइल फोन की बैटरी कम होने के चलते उन्होंने डाक्टर रूम में चार्जिंग पर लगा दिया ओर मरीजों को देखने लगे। कुछ ही समय बाद जब उन्होंने वापिस आकर देखा तो मोबाइल वहां से गायब था।

    इस सारी घटना की जानकारी उन्होंने थाना 4 की पुलिस को दी है। आपको बता दें कि सिविल अस्पाताल में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी कई बार डाक्टरों का सामान ड्यूटी के दौरान चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।