Blog

  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, पशु चिकित्सा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, पशु चिकित्सा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, और अवस्थी पशु चिकित्सा महाविद्यालय नालागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप रजत अवस्थी,   अवस्थी ग्रुप, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता, प्रधानाचार्य, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ और डॉ. वी.के. भारद्वाज, प्रधानाचार्य, अवस्थी पशु चिकित्सा महाविद्यालय, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर डॉ. वी.के. भारद्वाज, प्रधानाचार्य, अवस्थी पशु चिकित्सा महाविद्यालय ने छात्रों और स्टाफ को संबोधित किया और शिक्षक और छात्र के बीच के संबंध को समझाया।

    समारोह में विधि संकाय और, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षक-अजय कुमार जसवाल,  प्रीति ठाकुर, शिविंगी, माया देवी, रोली सिंह और सविता चौधरी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

    छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, भांगड़ा, नाट्टी, गिद्दा, कोरियोग्राफी, और स्किट जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे समस्त माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।

    इस अवसर पर अवस्थी ग्रुप के निदेशक, ऋषव अवस्थी ने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों और छात्रों के बीच सुदृढ़ संबंधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की और छात्रों के समर्पण की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम के अंत में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता ने सभी अतिथियों, छात्रों और संकाय सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।

  • भीषण सड़क हादसा: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत

    जयपुर। राजस्थान के गंगानगर जिले में बुधवार देर रात एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी जिससे छह युवकों की मौत हो गई। बिजयनगर के थानाधिकारी गोविंद राम ने बताया कि बुधवार देर रात यह हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ राज्य राजमार्ग पर हुआ। तेज गति से जा रही एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार युवक जागरण समारोह से लौट रहे थे।

    उन्होंने बताया, “दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम ताड़ दिया।” उन्होंने बताया कि कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान ताराचंद (20), मनीष (24), सुनील कुमार (20), राहुल (20), शुभकरण (19) और बलराम (20) के रूप में हुई है।

  • बडगाम से उमर अब्दुल्ला ने नामांकन किया दाखिल, अब दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

    बडगाम से उमर अब्दुल्ला ने नामांकन किया दाखिल, अब दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

    श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बृहस्पतिवार को बडगाम सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उमर अब्दुल्ला ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बडगाम निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। ’’अब्दुल्ला के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता आगा रूहुल्लाह मेहदी, आगा महमूद, पार्टी कोषाध्यक्ष शम्मी ओबेरॉय और प्रांतीय सचिव शौकत मीर भी मौजूद थे।

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बुधवार को अपने पारिवारिक गढ़ माने जाने वाले गांदरबल से नामांकन दाखिल किया था। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होना है जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

  • Jalandhar : आढ़ती को Gun Point पर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : आढ़ती को Gun Point पर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने लूट पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र भोला सिंह निवासी मकान नंबर 24/1, न्यू अमर नगर के रूप में हुई।

    प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एडीसीपी तेजबीर सिंह हुंदल ने बताया कि उक्त आरोपी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला नगर में लूट की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित रजीत ठाकुर पुत्र वीर सिंह निवासी भूपिंदर नगर, मकसूदां ने थाना 1 की पुलिस को दर्ज करवाई थी।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी मकसूदा में काम करता है और दोपहर करीब 2 बजे दुकान से एक्टिवा पर निकला था। जब वह पटेल नगर के पास पहुंचा, तो 3 लुटेरे गन पॉइंट पर उसका बैग जिसमें 40 हजार रुपये और बिल बुक छीन कर मौके से फरार हो गए।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी डॉ शीतल सिंह और थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने आरोपी को मास्टर गुरबंता सिंह के फ्लैट पर छापेमारी कर काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर संदीप फ्लैट से कूद गया और उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी से 32 बोर की पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • सड़क हादसे में 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

    सड़क हादसे में 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

    रिकांगपिओ – किन्नौर – पूह के पास वीरवार सुबह एक पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में जीप चालक सहित 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान छेवान्ग जांगमो (45) पत्नी पासंग निवासी पूह, इन्द्र मोनी (41) पत्नी गुलाब सिंह निवासी पूह व सरीता (45) पत्नी संतोष निवासी पूह के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान जीप चालक दीपक, छोकित, सुरेन्द्रा व शान्ति देवी के रूप से की गई है।

    जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लगभग 7 बजे चालक दीपक निवासी नेपाल पिकअप में मनरेगा के कार्य की बजरी लोड करके गांधी ग्राऊंड पूह की ओर जा रहा था। गाड़ी में चालक के अलावा 6 महिलाएं भी सवार थीं। इस दौरान चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क मार्ग से लगभग 50 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे की सूचना पुलिस को दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पूह से टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच कर शवों को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि शवों काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली –  सिक्किम में सेना का एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा पूर्वी सिक्किम के जालुक आर्मी कैंप से दलपचंद की ओर जाते समय हुआ। जानकारी के अनुसार सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के क्राफ्टमैन डब्लू पीटर,  नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी के तौर पर हुई है। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बचाव कार्य जारी है। हादसा उस समय हुआ जब सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले के सिल्क रूट से ज़ुलुक जा रहा था।

    जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। यह हादसा दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुआ। सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी से एनरूट मिशन कमांड यूनिट के थे। इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • Punjab: मामूली बात को लेकर युवकों में हुई खूनी झड़प, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: मामूली बात को लेकर युवकों में हुई खूनी झड़प, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ – चंडीगढ़ ग्रुप आफ कॉलेज लांडरां में बीते कल में होटल मैनजमैंट का कोर्स कर रहे 2 युवकों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोर्स के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    तरुण ने मानव को तेजधार चीज़ से हमला कर दिया। जिससे मानव गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया प्रेटिकल के दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों में खूनी बहस हो गई।

    उन्होने बताया कि तरुण ने मानव पर तेजधार चीज़ से हमला कर दिया। जिससे मानव गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 264, 3/3 24, 115, 109, 3/5 बीएनएस के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

  • Punjab: तेज रफ्तार Fortuner स्कूली बच्चों से भरे ऑटो से टकराई, देखें वीडियो

    Punjab: तेज रफ्तार Fortuner स्कूली बच्चों से भरे ऑटो से टकराई, देखें वीडियो

    बठिंड़ाः जिले के पावर हाउस से स्कूली बच्चों से भरे आटो पलटने का मामला सामने आया है। हादसा पावर हाउस रोड चौक भागू रोड का बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद ऑटों चालक बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रहा था, इस दौरान 100 फीट रोड पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कुछ बच्चे घायल हो बताए जा रहे है। जिन्हें प्रथमिक उपचार के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटनास्थल पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना लगा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Amritsar: Chandigarh में गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Amritsar: Chandigarh में गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: कमिशनरेट पुलिस ने चंडीगढ़ मे गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह के 2 गुर्गो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्षदीप सिंह और गुरशरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोनों आरोपी गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने चंडीगढ़ मे fortuner गाड़ी के ऊपर फायरिंग की थी। इन दोनों आरोपियों का गोल्डी बराड़ से सीधा संबंध था और बराड़ ने इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन्हें 3 लाख रुपये भी भेजे थे।

    आरोपी मोहाली में घटना को अंजाम देने के बाद फरीदकोट से पटियाला होते हुए अमृतसर पहुंचे थे। यहां से आरोपीयो ने ट्रेन से मुंबई जाना था. लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने fortuner गाड़ी पर गोलिया चलाने मे इस्तेमाल की गई टैक्सी के चालक गुरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

    फिलहाल अमृतसर पुलिस ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से दो लोगों को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 अवैध असले भी बरामद किये है।

  • Punjab : Teacher Day पर अध्यापकों ने काली पट्टियां बांध कर मनाया काला दिवस, देखें वीडियो

    Punjab : Teacher Day पर अध्यापकों ने काली पट्टियां बांध कर मनाया काला दिवस, देखें वीडियो

    लुधियाना – PAU के अध्यापकों ने काली पट्टियां बांध कर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। PAU टीचर एसोसिएशन के प्रधान मनदीप सिंह गिल ने कहा कि काली पट्टियां बांधने के लिए आज अध्यापकों को सरकार की गलत नीतियों ने मजबूर किया है। अध्यापकों ने यूनिर्वसिटी के प्रांगण में एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब 2 घंटे से अधिक अध्यापकों ने रोष विरोध प्रदर्शन किया।

    अध्यापकों की 1 अप्रैल 2023 को सिर्फ यूजीसी के 7वें पे-कमीशन के अनुसार वेत्तन में संशोधन किया गया है। अभी तक भत्ते और ग्रेजीटी में संशोधन नहीं किया गया है। जिस कारण 17 महीनों से PAU यूनिवर्सिटी के अध्यापक प्रतीक्षा कर रहे है। कई बार रोष प्रदर्शन तक कर चुके है लेकिन पंजाब सरकार की कानों तक आवाज नहीं पहुंच रही। आज मजबूर होकर हमें शिक्षा दिवस के दिन काली पट्टियां बांधनी पड़ी।

    आज इस धरने को 15वां दिन हो चुका है। यदि सरकार ने सुनवाई न की तो आने वाले दिनों में ये धरना और बड़ा किया जाएगा। पुरानी पेंशन को पटियाला यूनिवर्सिटी में लागू है उसे PAU में भी लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने अभी तक किसी तरह का कोई आश्वासन नही दिया है और न ही यूनिवर्सिटी से किसी तरह की कोई बातचीत की है।