फिरोजपुर: देश में 2024 के चुनावों की घोषणा के बाद चुनावी अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिस के तहत अलग-अलग नाकों पर चेकिंग के दौरान पुलिस कई गाड़ियों को रोक चैक कर रही थी। इसी दौरान दूर से आ रही आई-20 में लगे हूटर को देखकर गाड़ी को रोका गया। रोब दिखने के लिए प्रेस का दुरुपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक गाड़ी को रोका तो हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई। गाड़ी में एक प्राइवेट प्रेस का स्टीकर लगा हुआ था और तलाशी के दौरान उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी में लगे हूटर को भी अपने कब्जे में ले लिया और ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटकर गाड़ी और मालिक को पुलिस के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। प्रेस के नाम पर कैसे कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और वीआईपी होने का सबूत भी दिया जा रहा है।
Blog
-
जालंधर : इस इलाके मे चली गोलियां, देखे वीडियो
फिल्लौर : देहात इलाके मे दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह घटना फिल्लौर के रिशी नगर की बताई जा रही है। मोहल्ला वासियो ने बताया कि इस दौरान दोनों गुटों की ओर से मोहल्ले मे गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दोनों ओर से आए युवको ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान घर के बाहर खड़ी पूर्व पार्षद की कार के शीशे भी टूट गये।
वीडियो देखने के लिए link पर click करें
यह झगड़ा विजय और मनी के परिवार मे हुआ है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। जानकारी के मताबिक दोनों गुटों की ओर से फायरिंग की गई है। चुनाव के दौरान गोलिया चलने से इलाके में दहशत का माहौल है। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला ने कहा कि विजय ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया। वही दूसरे पक्ष की महिला ने बताया कि विजय और उसके बेटे पर पहले फायरिंग की गई है।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को काबू कर वेपन भी रिकवर हुआ है। जिसका खुलासा देहात पुलिस जल्द कर सकती है।
-
पंजाबः युवक को टिप्पर ने कुचला, मौ’त, देखें CCTV
2 दिन पहले ही 10 वीं का आया था रिजल्ट
लुधियानाः देर रात लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर एक टिप्पर ने 18 वर्षीय युवक को सड़क पार करते समय कुचल दिया। मृत्क युवक का नाम सुखप्रीत सिंह है। सुखप्रीत की सड़क पार करते समय हादसे की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। सुखप्रीत 10वीं कक्षा का छात्र था। अभी 2 दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें
जानकारी देते हुए मृतक सुखप्रीत के पिता जसबीर सिंह ने बताया कि बीति रात उनके बेटे को घर से बुलाने उस का दोस्त आया था। वह उसके साथ चंडीगढ़ रोड पर किसी पैलेस में गए। रात जब समय अधिक हो गया और वह वापस नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया। सुखप्रीत का मोबाइल स्विच आफ था। उन्होंने छोटे बेटे को साथ लिया और पैलेस में पहुंचे। पैलेस में सुखप्रीत के दोस्त को कुछ पुलिस कर्मी अपने साथ लेकर जा रहे थे। उन्हें पहले लगा कि शायद कोई लड़ाई झगड़ा हुआ है लेकिन जब पुलिस वालों ने मामला पूछा तो उन्हें पुलिस ने बताया कि एक युवक का शव बीच सड़क पड़ा है। यदि कोई पहचानता है तो उसकी शिनाख्त कर ले। जसबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक टक्कर मारने के मौके से फरार है। थाना फोकल पुआइंट की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी चैक कर आरोपी को पकड़ा जाए।
-
नंदिता बाली को राष्ट्रीय साहित्य शिखर विद्श्री पुरस्कार
इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट मध्यप्रदेश ने किया सम्मानित40 राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुकी हैं लेखिका नंदिता बालीबद्दी/ सचिन बैंसल : सेवानिवृत्त प्राध्यापिका एवं विख्यात लेखिका नंदिता बाली को इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, संग्रहालय बालाघाट मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय साहित्य शिखर विद्श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, संग्रहालय ने अपनी पत्रिका गंगोत्री में नंदिता बाली की कविता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्रकाशित किया है। नंदिता बाली के नाम 40 राष्ट्रीय अवार्ड हैं और 2002 में मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा करने वाली वह प्रथम व एकमात्र हिमाचली महिला हैं।वहीं नंदिता बाली एकमात्र महिला हैं जिन्हें 21वीं सदी की महान महिला के रूप में वायोग्राफिकल सोसायटी यू.एस.ए. केलिफोर्निया ने चयनित किया और उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली नंदिता बाली हिन्दी प्रवक्ता के पद से 2015 में सेवानिवृत्त हुईं और निरंतर लेखन व ऑनलाइन कवि सम्मेलनों में हिस्सा लेती आ रही हैं। नंदिता बाली ने बताया के चित्र लेखन, गद्य व पद्य विधा लेखन के अलावा उनकी रूचि कविता लेखन में रही है। लेखन ने उन्हें विश्वभर में पहचान दी और आज भी उनका लेखन व कवि सम्मेलनो के प्रति लगाव जारी है। -
कांग्रेस 40 पार और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही-अनुराग ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के उमेद पैलेस में रविवार को मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन एवम त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुबारिकपुर में सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई ढ़ोल की थाप पर नाचते गाते कार्यकर्ताओ ने अनुराग ठाकुर का वार्म वेलकम किया गया, ततपश्चात भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने एक बाइक रैली निकाली और पुष्पवर्षा के साथ अनुराग ठाकुर को जनसभा स्थल तक पहुंचाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव राजू सहित काफ़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।अपने सम्बोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की सभी सीटें जीतने का दावा किया, साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नीति और नीयत पर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वाली केन्द्र की भाजपा सरकार में दलितों पिछड़ों और आदिवासी समाज के लिए जो कार्य पिछले 10 वर्षों में हुए हैं वह कांग्रेस के कुल 60 वर्षों में भी नहीं हुए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की झूठी सरकार को सबक सिखाएगी और चारों की चारों सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में तो डालेगी, साथ ही विधानसभा उपचुनाव की भी सभी छः सीटें भाजपा को मिलना तय है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक को रेलवे नेटवर्क के जरिये देश के महत्वपूर्ण शहरों एवम तीर्थ स्थलों से जोड़ा जा चुका है और दौलतपुर चौक तलवाडा रेलवे लाइन का कार्य जारी है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। इन 10 वर्षों में पहले जो वंचित थे उन्हें वरीयता दी गई है।उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात कहकर देश को कमजोर करने की उस समय कोशिश कर रहा है जब विश्व युद्ध की दहलीज पर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं, महिलाओ और किसानों को सशक्त करने के साथ साथ देश को दुनिया तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत है जबकि विपक्ष टुकड़े टुकड़े गैंग के सहारे देश को तोड़ने के लिए आतुर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40 पार और भाजपा 400 सीटें पार की लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है।उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंडल, जिला एवम प्रदेश भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओ का उन्हें पार्टी में सम्मान देने पर आभार जताया, साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में हरेक भाजपा कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वह देश की ताकत और स्वाभिमान हैं। वह देश को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उधर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह एवम पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने भी लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में कमल का फूल खिलाने का आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओ में जोश भरा। -
अनुराग ठाकुर को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन: सत्ती
विधायक सत्ती ने बसोली में जनसंपर्क अभियान के दौरान अनुराग के लिए किया प्रचारऊना/सुशील पंडित : लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व ऊना विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को बसोली ग्राम पंचायत में जनसंपर्क अभियान के तहत जनसंबोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रुप में अनुराग ठाकुर पांचवीं बार मैदान में है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर सहित लोकसभा की अन्य तीनों सीटों व विधानसभा के छह उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। लेकिन अपनी हार सामने देखकर कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस नेता जिन नेताओं के नाम फाईनल कर रहे है, कांग्रेस हाईकमान उस पर मोहर नहीं लगा रहे है। कांग्रेस ने शिमला व मंडी से दो प्रत्याशी फाइनल किए है, वह भी कह रहे है उन्होंने तो टिकट मांगी ही नहीं। हार के डर से कांगे्रस नेता चुनाव लडऩे के लिए आगे ही नहीं आ रहे है।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव सरकार बनाने के लिए चुनाव है। भाजपा कार्यकर्ता चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने लोकसभा की सभी चारों सीटे जिताकर मोदी सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। सत्ती ने डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पता है, उन्होंने गणित पढ़ा है। राज्यसभा के चुनाव में जब भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी तो उस दिन उनका गणित क्या़े गड़बड़ा गया था।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार डेढ वर्ष के कार्यकाल में विकास करवाने में पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस नेता अपना तो कोई प्रोजेक्ट नहीं ला सके, लेकिन भाजपा के समय में शुरु हुए प्रोजेक्ट ही पूरा नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बताए उन्होंने ऊना विस क्षेत्र में पिछले डेढ वर्ष में कौन सा बड़ा विकास कार्य किया है। ऊना की जनता के लिए क्या किया। सत्ती ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय ऊना विस क्षेत्र में दो हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे। ऊना में छह मंजिला मिनी सचिवालय भवन, सर्किट हाऊस, एमसीएच, दिव्यांग पुर्नवास केंद्र, आईटीआई का भवन सहित अनेकों विकास कार्यो को धरातल पर उतारा गया था। प्रदेशवासियों को 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया गया था। कांग्रेस ने भी लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की, लेकिन डेढ वर्ष कांग्रेस इसे लागू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा की चारों सीटों सहित विधानसभा की छह सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। -
शिवसेना हिमाचल प्रदेश की बैठक में लोकसभा चुनावों पर हुआ विचार विमर्श
ऊना/ सुशील पंडित : आज जिला ऊना मे शिवसेना हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में राष्ट्रीय प्रमुख एकनाथ शिंदे के आदेश अनुसार केंद्रीय कार्यालय से आए हुए पत्र पर विचार विमर्श किया गया ।इस पत्र के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व में हिमाचल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजीव बिंदल को प्रेषित कर अवगत करवाया गया कि शिवसेना एनडीए का घटक दल है और आगामी लोकसभा चुनाव में उनके साथ संपर्क किया जाए ओर सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ को अधिकृत किया गया है कि वह इस बारे में जो निर्णय लेंगे वह सामान्य है। वशिष्ठ ने कहा कि जैसे ही कोई सूचना भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की तरफ से आती है वह प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अटवाल ,प्रदेश प्रवक्ता जय दता एवं प्रदेश सह सचिव राजीव मेनन उपस्थित रहे। -
उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हिमाचल के पत्रकार सुरेंद्र शर्मा जयपुर में सम्मानित
वैश्य समाज के सम्मेलन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सम्मेलन में नवाजा
सजग पत्रकारिता के साथ क्षेत्र के मुददे तत्परता से उठाए व जनता के लिए लड़ते हैं
बददी/ सचिन बैंसल : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक नगर बददी के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा को राजस्थान में सम्मानित किया गया है। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ भारत के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित वैश्य समाज के महा सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा को हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान मनोहर लाल गुप्ता ने प्रदान किया। गौरतलब है कि सुरेंंद्र शर्मा दो दशक से पत्रकारिता में जुडे हुए हैं और हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन में पत्रकारिता करते हैं। वह पिछले दो दशक से जहां हिमाचल के औद्योगिक के प्रति सजग व समर्पित रहे वहीं उन्होने कलम से माध्यम से उद्योगों व आम जन की समस्याओं को उठाया।
इसके अलावा उन्होने श्रमिकों व आवासीय कॉलोनियों के मुददों को अपने जीवन में शामिल किया वहीं आवासीय सुविधाओं की कमी को भी उजागर किया। नगर परिषद में फैले कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सुरेंद्र शर्मा ने लंबे समय से मोर्चा खोला हुआ है और जन सुविधाओं की कमी का भी पर्दाफाश किया। हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में पार्कों की दुर्दशा, स्ट्रीट लाईट व 34 करोड की सीवरेज को भी उन्होने उजागर किया। सुरेंद्र शर्मा सुबह 6 बजे से ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों का दौरा करके देर रात तक यहां नागरिक सुविधाओं पर चिंतन मंथन करते हैं। शर्मा जो कि रोड सेफटी क्लब बददी (हिमाचल) के निर्वाचित अध्यक्ष हैं का शहर के विकास में भी अहम योगदान रहा है। जब पुलिस प्रशासन ने हाथ खींच लिए थे तो उन्होने आपदा में जनता के साथ मिलकर बददी नदी में पुल गिर जाने के बाद अस्थाई पुल बनाने में अहम योगदान दिया था। बददी में लगने वाले भयंकर जाम व व्यवस्थाओं को भी उन्होने मीडीया के माध्यम से बेहतर तरीके से उठाया व उसका हल करवाया। आयोजकों ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा के दो दशक के बेदाग जीवन व उत्कृष्ट पत्रकारिता लेखन के कारण उनको राजस्थान प्रवास के दौरान हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
-
सीएम सुक्खू की न तो उनके अपने विधायक सुन रहे,और न ही केंद्रीय हाई कमान: सतपाल सिंह सत्ती
कुटलैहड़ और लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी नाम तय करने पर भी कांग्रेस हाई कमान ने नहीं मानी सीएम सुक्खू की बात
ऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की न तो प्रदेश में जनता और उनके विधायक सुनते है। और न ही केंद्र में बैठे कांग्रेस के बड़े नेता सुनते हैं। क्योंकि लोकसभा चुनावों में सीएम साहब कुटलैहड़ के समूर जनसभा में कुटलैहड़ के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी और लोक सभा हमीरपुर में जिस प्रत्याशी की घोषणा मंच से की। उनको कांग्रेस हाई कमान मंजूर नहीं कर रहा है। इसका मतलब साफ हैं। कि सीएम सुक्खू केवल नाम के सीएम रहे है। कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी एवम उना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस पार्टी का नाम लुप्त होने की कगार पर हैं। और हिमाचल में तो केवल नाम की सुक्खू सरकार रह गई है। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में चार लोकसभा और छः विधान सभा उपचुनाव हो रहे है।भाजपा के चारो लोकसभा के और छ विधानसभा उपचुनावों के प्रत्याशी घोषित करके प्रचार में डटे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी का अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मंडी और शिमला लोकसभा के प्रत्याशी कांग्रेस ने घोषित किए है। तो अभी तक उन्हे भी पूरा विश्वास नहीं है। क्योंकि मंडी और शिमला लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी खुद मीडिया में ऐसे बयान दे रहे हैं। सत्ती ने कहा कि चार जून को केंद्र के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि आज जो विधायक सुक्खू साहब के साथ घूम रहे है। वह चार जून को भाजपा के साथ खड़े होंगे। सत्ती ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार ने डेढ़ वर्ष ऐसा कोई काम नहीं किया। जो वह जनता में जाकर उनका बखान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गणित है। वह हमेशा ही खराब रहा है।
सत्ती ने कहा कि राज्य की सरकार गपौढ संखों की सरकार है। और केवल सत्ता सुख भोगने के लिए झूठी गारंटी देकर सुख भोग रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिले आर्थिक सहायता को भी सीएम साहब भूल गए है। और केवल नाम की सरकार चला रहे है। सतपाल सिंह सत्ती ने दावा किया कि हिमाचल में न तो कांग्रेस को लोकसभा के प्रत्याशी मिलेंगे। और न ही उपचुनावों में प्रत्याशी मिलेंगे। और हिमाचल में कुछ उपचुनाव और लोकसभा चुनाव निर्विरोध चुने जाएंगे। सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के हालात ऐसे है। कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट पार्टी की से रही है। बही कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहा है।इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो, कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू मौजूद रहे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ का चुनाव राज्य की निकम्मी सरकार को भगाने में अहम योगदान प्रदान करेगा। इसलिए कुटलैहड़ भाजपा मंडल से आग्रह है। कि अपना एक एक मत कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में करवाइए। सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार केवल मित्रो को खुश करने में लगी है। और चार जून को सुक्खू सरकार की बिदाई के लिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र का एक एक मत भाजपा के पक्ष में मतदान करें। ताकि राज्य में एक सशक्त बिकास और ईमानदार सरकार बने। और कुटलैहड़ विस का पुनः बिकास हो।
-
जालंधरः अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना बिलगा की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से 197 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बग्गा निवासी गाँव गौरसीया, थाना बिलगा, परदीप सिंह उर्फ प्रभु और कुलवंत सिंह उर्फ कन्ता निवासी गाँव माऊ साहिब थाना बिलगा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाँव बिलगा से पुआतड़ा की तरफ जा रहे थे, जहाँ उन्होंने अमरजीत और राब दीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 98 बोतल अवैध शराब की बरामद कर दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।इसी तरह उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर निरवैर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बिलगा से खोखेवाल के पास दाना मंडी के पास कुलवंत सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके पास से 99 में बोतलें अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।