Blog

  • पंजाबः आज सिविल अस्पताल में 2 घंटे बंद रहेंगा कामकाज 

    मोगाः सिविल अस्पताल में पिछले दिनों होशियारपुर में तैनात ईएसआई अस्पताल के एसएमओ के साथ हुई मारपीट को लेकर रोष जाहिर करते हुए डॉक्टरों ने दो घंटे कामकाज बंद रखा। होशियारपुर में ईएसआई अस्पताल में एमएमओ डॉक्टर सुनील भगत पर हमला करने के रोष में पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने पंजाब में सोमवार को हड़ताल का एलान किया है। एसो. पंजाब प्रधान डॉ. गगनदीप सिंह सिंधू ने बताया कि घायल डॉक्टर लुधियाना डीएमसी में वेंटिलेटर पर हैं।

    इसी रोष स्वरुप वह सोमवार को सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक मरीज नहीं देखेंगे । वही गेट रैली करके सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे। लेकिन दूसरी और ज्यादातर लोगों को हड़ताल के बारे में पता नहीं था इसी के तहत सिविल अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर विभिन्न डॉक्टर से जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीजों की लंबी लाइन लग गई वहीं दूसरी ओर डॉक्टर के चेंबर के बाहर भी मरीज बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए। कई मरीजों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल में अपनी जांच करवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं कभी सरकारी छुट्टी होती थी तो कभी डॉक्टर नहीं मिलता था।

  • पंजाबः कांग्रेस पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, अब प्रधान वाड़िंग के हलके में उठे बगावती सुर

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस में लगातार रार जारी है। वही्ं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब अपने लोकसभा हलके फरीदकोट में घिर गए हैं। पार्टी में बगावती सुर उठे हैं। सीनियर नेता व पूर्व विधायक सुखिवंदर सिंह डैनी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पार्टी से टिकट के लिए पेश की गई दावेदारी भी वापस ले ली है। वह वाल्मीकि व मजहबी समुदाय से जुड़े मामले हल न होने से निराश है। वहीं, उन्होंने पूर्व सीएम व जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी से भी अपनी नाराजगी जताई है। इस संबंधी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने सारी वजह भी बताई है। वहीं, वड़िंग से हुई चैट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

    सुखविंदर डैनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि चरणजीत सिंह चन्नी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि वाल्मिकी/मजहबी सिख समाज को आपको वोट या समर्थन क्यों देना चाहिए? जब आपके समुदाय के सदस्यों ने सबसे अधिक होने के बावजूद मजहबी सिख/वाल्मीकि समाज (मेरे समुदाय को 1975 में प्रदान किए गए 25% कुल एससी आरक्षण का 12.5%) के आरक्षण अधिकारों को छीनने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। दलित और पीड़ित वर्ग को आरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत किसे है? पंजाब के मुख्यमंत्री होने के नाते आपने मजहबी सिख समुदाय, जो संख्यात्मक रूप से पंजाब का सबसे बड़ा एससी समुदाय (कुल एससी आबादी का 31.6%) है। उसे अपने मंत्रिमंडल से बाहर रखने के लिए अपने रास्ते से हट गए। चन्नी, एक लोकतांत्रिक प्रतियोगिता में आप मेरे “समाज” के प्रति उत्तरदायी और जवाबदेह हैं।

    मैं अपनी पूरी ताकत और शालीनता के साथ अपने समुदाय के साथ खड़ा हूं और अपने मजहबी और वाल्मिकी समाज की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकारमय करने के इस अंधेरे और गंभीर कदम के विरोध में हूं; मैं फरीदकोट से चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं और पार्टी से अपना आवेदन वापस लेने का अनुरोध किया है। फरीदकोट इस बार चुनाव में पंजाब की हॉट सीट बनी हुई है। इस लोकसभा हलके में नौ विधानसभा सीट आती हैं। इस समय गिद्दड़बाहा को छोड़कर सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आप की तरफ से यहां पर सीएम भगवंत मान के दोस्त व कॉमेडियन करमजीत अनमोल को चुनावी मैदान में उतारा है।

    जबकि भाजपा ने गायक हंसराज हंस पर दाव खेला है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल ने राजविंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार नहीं घोषित नहीं किया है। हालांकि मौजूदा समय में यहां से कांग्रेस नेता व गायक मुहम्मद सादिक सांसद है। जहां तक गत तीन चुनावों बात है तो 2009 में यह सीट अकाली दल परमजीत कौर गुलशन ने जीती थी। जबकि 2014 में आप के प्रो. साधु सिंह चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। 2019 में मुहम्मद सादिक सांसद बने थे।

  • कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

    नई दिल्ली :  दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर देर शाम से ही लगी आग अबतक धधक रही है। इस आग की वजह से आसपास के इलाके में जहरीली गैस फैल गई है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लैंडफिल साइट पर आग इतनी तेज लगी कि धुएं का गुबार आसमान छू रहा था।

     लैंडफिल साइट पर आग बुझाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई हैं पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश होती रही हालांकि अबतक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका हैकई हिस्सों में आग रुक-रुककर धधक रही है। इस जहरीले धुएं से न केवल दिल्ली वालों बल्कि उससे सटे नोएडा और गाजियाबाद वालों को भी दिक्कत हो रही है।

    यहां अभी भी धुएं का गुबार उठ रहा है।  दिल्ली में गाजीपुर, भलस्वा और ओखला तीन प्रमुख लैंडफिल साइट्स हैं। इन कचरों के ढेर में आग लगना कोई नई बात नहीं है। यहां हर साल गर्मियों के मौसम में जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो लैंडफिल साइट में आग लग जाती है। जिससे आस-पास रहने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

  • पंजाबः दरिया में सामान तैराते समय डूबने से युवक की मौ+त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः गांव घुमकलां के युवक की देर रात सतलुज दरिया में पेडे तैराते समय डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गांव का रहने वाला युवक लक्की कैंथ बीती रात सतयलुज दरिया में पेडे तैराने आया था ओर पेडे तैरते समय थोडा आगे निकल गया जहां पानी काफी गहरा था ओर उसकी डूबने से मौत हो गयी।  मृतक लक्की कैंथ जोकि कभी -कभार दरिया में पेडे तैराने आता था ओर बीती रात उसके साथ हादसा हो गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ये परिवार में दो भाई हैं ओर बडा भाई विदेश रहता है जबकि छोटे भाई लक्की कैंथ की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर जांच करने पहुंचे थाना घुमकलां के पुलिस अधिकारी संधू सिंह ने बताया कि मृतक युवक की आयु 28 साल की है जोकि अविवाहित है ओर गुरूद्वारे में सेवा करता है। कभी कभार दरिया में पेडे तैराने आता जाता है। बीती रातच पेडे तैराते समय डूबकर उसकी मौत गयी। मृतक की डेड बाडी सिविल अस्पताल भेज दी है जहां डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम उपरांत डेड बाडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

  • पंजाब : अनियंत्रित होकर ट्राला हुआ हादसाग्रस्त, देखें वीडियो

    अमृतसर : नैशनल हाइवे पर ब्यास दरिया नजदीक अनियंत्रित होकर एक ट्राला हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कारण चालक सहित 2 गंभीर जख्मी हो गए। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कोमलप्रीत सिंह ने बताया की ट्राला चालक पूर्णा सिंह निवासी पट्टी और उनका साथी प्रभजोत सिंह राजस्थान से माल लोड करके आ रहे थे की, इस दौरान सुबह के समय हादसा हो गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    कोमलप्रीत सिंह ने बताया की उक्त हादसा से ट्राला के आगे का हिस्सा पुल की रेलिंग से टकराने के कारण रेलिंग का एक हिस्सा टूट कर नीचे जा गिरा है। हादसे के कारण चालक और उनका साथी भी गंभीर रूप में घायल हो गया। जिन्हे इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया की कंपनी के मालिकों को हादसे की जानकारी दी गई है, जो मौके पर पहुंच रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह इस चौक के पास स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा की हुई टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास सुबह-सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा खंभे से टकरा गई। इस घटना में 3 से 4 बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक ने नशा किया हुआ था। हादसे के दौरान 2 बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी गई है। इस हादसे में देवराज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चे घायल हुए है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पुलिस लगातार स्कूली बसों को चेक करने के साथ उन पर जुर्माना भी लगा रही है ताकि विद्यार्थियों को हादसों से बचाने के साथ किसी परिस्थिति में उनको सुरक्षित निकाला जा सके। वहीं दूसरी ओर ऑटो और ई रिक्शा में जाने वाले विद्यार्थियों के सुरक्षा पैमाने क्या है इसकी और कोई ध्यान नहीं देता। जिसमें विद्यार्थियों की जिंदगियां खतरे में डालकर ऑटो चालक निकलते हैं। 

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, आज दिग्गज नेता अकाली दल में होगा शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में कांग्रेस से तेजिंदर बिट्टू और पू्र्व सासंद संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर भाजपा में शामिल हो गई। सूत्रों के अनुसार आज कांग्रेस का दिग्गज नेता दोपहर 2 बजे अकाली दल में शामिल होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि दलजीत चीमा और सुखबीर बादल उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए जालंधर आ रहे है।

  • आज का राशिफल, 22 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 22 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के राज नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी निर्णय कार्य में बार-बार बदलाव की वजह से उसमें टाइम लग सकता है। आज लोगों का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा, अपने कार्यों के लिए आपसे सलाह लेंगे। अपना वक्त बर्बाद न करें। जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा। आज दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। काम-काज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

    वृष राशि: आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज आपको रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। लम्बे वक़्त से आ रही दिक़्क़तों को आज ही हल करने की जरूरत है, इसलिए सकारात्मक सोचें तो सफलता जरुर मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। कार्यस्थल पर लोगों के द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी का इस्तेमाल अपने काम को बेहतरीन बनाने के लिए करने की आवश्यकता है। आज का दिन बाहर घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं, सभी सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आज परिवार से जुड़े हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे सबके मन प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क राशि: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। आज घर और काम में संतुलन बनाए रखेंगे। किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पहले व्यक्ति के स्वभाव को ठीक से जानना होगा। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको खुशी मिलेगी। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा।

    सिंह राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। छात्रों को फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार  के साथ बाहर मूवी का प्लान बन बनेगा। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, वहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करोगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    कन्या राशि: आज का दिन महत्तवपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने कस प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते है। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छी ख़बर लेकर आया है, जो अपना प्रोफेशन बदलने का विचार कर रहे हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आराम मिलेगा, बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं जिससे आपको फायदा मिले।

    तुला राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आप की आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। आज आपको अचानक सुख सुविधाओं की चीजे प्राप्त होगी। आज सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को अधिक फायदा होगा, उनके टैलेंट को सराहा जाएगा, जिससे किस्मत चमकेगी और धन का आगमन होगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आयेंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाएंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने पर आपको मनवांछित ख़ुशी प्राप्त हो सकेगी, वहीं परिवार में किसी बड़े कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद माहौल प्रमोदपूर्ण होगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े खरीदने के लिए शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। एजुकेशन फील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    मकर राशि: आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तो के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आईडिया आपके दिमाग में आएंगे।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है। आर्थिक मसलों को लेकर सावधान रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लोगों के साथ स्नेह और आपसी सौहार्द के साथ पेश आने की जरूरत है।

    मीन राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। ऑफिस में रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। पहाले से चल रहे कार्य शीघ्र ही पूरे हो जायेंगे। मन में उठती कल्पना की लहरें आपको ऊचाईयों पर ले जाएगी।

  • जालंधर : हाईवे पर हुए भयानक हादसे मे 1 की मौत, लगा जाम

    जालंधर (ens) : हाईवे पर होटल mariton से थोड़ी दुरी पर एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना मे गाड़ी मे तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।  जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल मे ले जाया  जा रहा है। 

    तीनो युवक लाल रंग की baleno गाड़ी नंबर pb08 et 2623 में सवार होकर फगवाड़ा की ओर से जालंधर आ रहे थे। इस दौरान कंबाइन मशीनरी से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस मौके पर पहुँच कर जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा ही कि तीनो युवक हाईवे पर गाड़ी मे reels बना रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। 

  • पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर

    जालंधर (ENS) : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जालंधर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि  खेलों के लिए प्रसिद्ध जालंधर समेत पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां नशे का कारोबार, फिरौती, गैंगवार और भ्रष्टाचार का खेल चरम पर है। आजादी के बाद से शायद यह पहले पार्टी की सरकार होगी जिसका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री जेल में हैं।

    केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि इधर पंजाब में भगवंत मान कांग्रेस से कहते हैं कि ‘हम आपके हैं कौन’ और उधर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी कहते हैं ‘हम साथ साथ हैं’। यहां भगवंत मान कांग्रेसियों को भ्रष्टाचारी बताकर कपड़े फाड़ देते हैं वहां अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल कांग्रेस और सोनिया गांधी को गले लगाते हैं।

    देश आज नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। बीजेपी ने 10 वर्षों में 6800 किलोमीटर बॉर्डर सड़के बनाई हैं। आज देश की सेना सशक्त है और बॉर्डर सुरक्षित है। पिछले वर्ष भारत ने एक लाख करोड़ से ज्यादा के रक्षा उत्पादन देश में बनाए और 16000 करोड़ के रक्षा उत्पाद विदेशों को निर्यात भी किए। आज तेजस, राफेल और ब्रह्मोस से लेकर अन्य कई उपकरण देश स्वयं बन रहा है।

    पहले भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन आयातक था, आज विश्व के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता हैं। मात्र पिछले वर्ष  4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल बनाए  गए। एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भारत में उत्पादन करती हैं और 1,20,000 लोगों को नौकरी दी है।