Blog

  • पंजाबः घर में नजरबंद किए जाने के बाद मीडिया के सामने आए सासंद बिट्टू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सासंद रवनीत सिंह बिट्टू को आज पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया है। इस दौरान सासंद बिट्टू के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। वहीं इस घटना को लेकर सासंद रवनीत बिट्टू मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने आप सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि आज पुलिस द्वारा उन्हें घर में नजरबंद किया गया। इस दौरान घर में उनकी बुजुर्ग माता सहित परिवार भी मौजूद है। बिट्टू ने कहा कि पिछली बार 2 एसपी आए थे और उन्हें नजरबंद कर दिया गया था। वहीं आज डीएसपी और इंस्पेक्टर द्वारा उन्हें नजरबंद कर दिया गया। 

    उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान, राघव चड्ढा और केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि पता नहीं इन सभी को कौन-सा सपना आ जाता है या फिर ये क्यों कांग्रेस पार्टी से इतना घबरा रहे है। उन्होंने कहा कि कल वह दरबार साहिब में माथा टेकने गए हुए थे। वहीं आज सुबह उन्हें पता चला कि उनके घर के गेट पर पुलिस तैनात है और गेट को बंद किया हुआ है। सासंद बिट्टू ने कहा कि वह 35 लाख लोगों का चुना हुआ सासंद हूं।

    इस दौरान उनके साथ जिला प्रधान संजय तलवाड़ मौजूद है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित कई नेता बाहर उनका इंतजार कर रहे है। बिट्टू ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता भी उन्हें फोन कर नजरबंद किए जाने के बारे में पूछ रहे है। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि उन्होंने आज शिवरात्रि के प्रोग्राम में सहित किसी के भोग पर जाना था। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु नानक स्टेडियम सहित कई प्रोजेक्ट को देखने के लिए जाना था। बिट्टू ने कहा कि स्पेशल शहीद उधम सिंह के नाम पर कम्यूनिटी सेंटर प्रोजेक्ट को देखने के लिए जाना था, जहां पर सिलाई सेंटर, कम्प्यूटर की शुरुआत होनी है। वहीं इस दौरान कई स्कूल का दौरा भी उनके द्वारा किया जाना था। 

    वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में कोई समस्या ना पैदा हो उसके तहत आज पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी ने नजरबंद किए जाने के मामले को मना किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर एसीपी मौजूद है। वहीं मीडिया ने जब पूछा कि कब तक पुलिस को तैनात किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

  • पंजाबः मेला देखने गए नौजवान का मिला श+व, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना मोहकमपुरा क्षेत्र में एक नौजवान घर से शिवरात्रि का मेला देखने के लिए गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। उसका आज वेरका थाने के गांव मुधल में शव मिला है। वहीं नौजवान के मरने की सूचना मिलने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि आकाशदीप 8 मार्च को अपने दोस्तों के साथ शिवरात्रि का मेला देखने के लिए घर से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।

    उन्होंने बताया कि हमने रविवार 10 तारीख को मोहकमपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने कहा कि जब हमने पुलिस अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के लिए कहा तो पुलिस अधिकारियों ने हमें उल्टा जवाब देते हुए कहा कि हमारे पास उस सीसीटीवी कैमरे की जांच करने का समय नहीं है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि  आज हमारे लड़के का शव गांव से बरामद हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही की गई होती तो आज हमारा जवान बेटा हमारे घर में होता।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि आकाशदीप जिन मित्रों के साथ मेला देखने के लिए गया था, उनमें से एक को हमने पुलिस के हवाले कर दिया है। वहां की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी वेरका ने कहा कि हमें गांव मुधल में एक शव मिला है। जिसकी पहचान की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि यह लड़का मोहकम पूरा का है। हमने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

  • बॉलीवुड में शोक की लहरः अजय देवगन, गोविंदा, सन्नी देयोल, अभिनेताओं को हिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर का हुआ निधन

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए मंगलवार की सुबह एक दुखी कर देने वाली खबर लेकर आई है. 90s और 2000s के शुरुआती सालों में, बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे धीरजलाल शाह का सोमवार को निधन हो गया. मुंबई के हॉस्पिटल में उनक इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. 

    इंडियन फिल्म टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धीरजलाल शाह के निधन की खबर कन्फर्म करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख भरी खबर है, अपना स्टूडियो और टाइम वीडियो के मालिक, श्री धीरजलाल नानजी शाह का निधन हो गया है. उनके परिवार और चाहने वालों को हमारी सांत्वनाएं. ओम शांति.’ 

    बनाई थीं कई  हिट फिल्में

    धीरजलाल ने अनिल शर्मा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ प्रोड्यूस की थी, जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. उन्होंने सुनील शेट्टी की फिल्म ‘कृष्णा’, गोविंदा की ‘गैम्बलर’ और अजय देवगन स्टारर ‘विजयपथ’ भी प्रोड्यूस की थीं. ये सभी फिल्में ऐसी हैं जो अपने समय में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहीं. इन फिल्मों ने जमकर कमाई भी की थी.

    धीरजलाल शाह के पीछे उनकी पत्नी मंजू धीरज शाह और दो बेटियां हैं- शीतल पुनीत गोयल और सपना धीरज शाह. उनके पीछे उनके बेटे- जिमित शाह और बहू, पूनम शाह भी हैं.

  • नए CM का हुआ ऐलान, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

    रोहतकः हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। आज कुछ देर पहले ही मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम पर मुहर लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम नियुक्त किया गया है। बता दें कि नायब सिंह सैनी  इस समय कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि नायब सैनी आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

    बता दें कि नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया।  इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे।

    इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे। नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

  • बड़ी खबरः 3 मंजिला इमारत गिरने से 9 की मौ+त, 2 घायल

    मुल्तानः पाकिस्तान के पंजाब में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हुए हैं। हादसा पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में हुआ। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। पाकिस्तान में कई बार पैसे बचाने के लिए खराब क्वालिटी के बिल्डिंग मटीरियल और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर बिल्डिंग बनाए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जून 2020 में भी कराची में ऐसी ही एक इमारत गिरने की वजह से 22 लोगों की मौत हो गई थी।

  • भाजपा मंत्री को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती

    जयपुर: भजनलाल सरकार में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को बीती रात 2 बजे हार्ट अटैक आ गया। जयपुर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के अनुसार मंत्री ओटाराम देवासी को कार्डियक आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एमएस शर्मा की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

    ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य आई है। थोड़ी देर बाद एंजियोग्राफी कराई जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक मंत्री ओटाराम देवासी को माइनर हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से बात करके इलाज के पुख्ता प्रबंध करने की बात कही है। एसएमएस के डॉक्टरों को भी हर एक घंटे बाद उनकी रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

    डॉक्टरों की एक विशेष टीम आईसीयू वार्ड में तैनात की गई है जो हर वक्त उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं। मंत्री ओटाराम देवासी के स्टाफ से बात करके पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि देर रात को उन्हें दर्द शुरू हुआ था। शुरुआत में ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि माइनर हार्ट अटैक है। सीने में हल्का दर्द होने पर दवाई लेकर वे सो गए थे। आधी रात के बाद जब दर्द बढ़ा तो उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेट कर लिया।

  • बिग बॉस के विनर का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, जाने मामला

    मुंबई : बिग बॉस 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अपने फैंस के टच में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। हाल ही में एमसी स्टैन का यूट्यूब अकाउंट हैक हो गया। रैपर ने इंस्टाग्राम पर फैंस को इसकी जानकारी दी ताकि फैंस को अलर्ट कर सके।एमसी स्टैन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- फैंस किसी ने मेरा यूट्यूब अकाउंट हैक कर लिया है और मुझे नहीं पता कि सीन क्या है, सब्र करो थोड़ा।

    इसके बाद एमसी स्टैन ने एक और स्टोरी शेयर की जिसमें, उनके यूट्यब वीडियो पर QR कोड शो हो रहा है। एमसी स्टैन ने लिखा- QR कोड स्कैन मत करना और कौनसी लिंक पर जाना मत क्लिक करना, कुछ भी हो स्कैम हो सकता है। पब्लिक किसी लिंक पर क्लिक मत करना। एमसी स्टैन की बात करें तो वो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर उनके 11 मिलियन फॉलोअर्स है। बिग बॉस 16 में भी उन्हें फैंस का पूरा सपोर्ट मिला था। फैंस ने उन्हें भर-भरकर वोट्स किए थे।

  • जालंधरः CREATIVE EDGE FACTORY से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना मंड चौकी के अंतर्गत आते वरियाणा काम्प्लेक्स में स्थित क्रिएटिव एज फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार चोर 4 लाख की नगदी सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित फैक्टरी मालिक की शिकायत के बाद मंड चौकी की पुलिस जांच में जुट गई है। फैक्टरी मालिक केशव नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे अपनी फैक्ट्री से घर चल गया था।

    पीड़ित ने बताया कि आज सुबह 9 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने उसे फैक्ट्री में हुई चोरी के बारे में बताया तो वह तुरंत जब फैक्टरी में पहुंचा। इस दौरान उन्होंने देखा कि फैक्ट्री के कैश काउंटर के अंदर पड़े 4 लाख रुपये और मशीनों के दो हेडर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने से पता चला कि चोर दो चोर बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री के पास आकर रुके। जिसके बाद एक व्यक्ति दीवार फांदकर फैक्ट्री के अंदर घुसा और उसका साथी बाहर आने जाने वालों पर निगरानी रखता रहा। फैक्ट्री के अंदर घुसा चोर चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बाहर निकला और दोनों साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

  • भारतीय टीम को बड़ा झटकाः IPL 2024 और T20 World Cup से बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज 

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 और फिर T20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर हो गए। बीसीसीआई सचिव जयशाह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. टखने की सर्जरी से उबर रहे शमी अब इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी कर सकते हैं। भारत सितंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहे। पिछले महीने हुई टखने की सर्जरी के कारण वह बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 22 मार्च से शुरू हो रहे आगामी सत्र से भी बाहर रहेंगे। शमी ने भारत के लिए अपना पिछला मैच वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

    शाह ने मीडिया से कहा, ” शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है। लोकेश राहुल को इंजेक्शन की जरूरत थी, उन्होंने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू कर दिया है और एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं।” राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के आखिरी चार मैच नहीं खेल पाए थे। लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने की उम्मीद हैं। बीसीसीआई सचिव ने ऋषभ पंत पर की चोट से उबरने और खेल में वापसी पर भी जानकारी दी।

    उन्होंने कहा पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है। पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से खेल से दूर है। शाह ने कहा, ” वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, वह अच्छी कीपिंग कर रहा है। हम जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे। अगर वह टी20 विश्व कप खेल सका तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी है। अगर वह कीपिंग कर सका तो वह विश्व कप खेल सकता है। देखते हैं कि वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करता है।” इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है क्योंकि बीसीसीआई कंपनी नहीं सोसाइटी है। बीसीसीआई सोसाइटी है और कोई इस में निवेश नहीं कर सकता है।” पिछले साल खबर आई थी कि सऊदी अरब की नजर आईपीएल में अरबों डॉलर के निवेश पर है। भारत में पंजीकृत सोसायटी केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना विदेशी निवेश स्वीकार नहीं कर सकती है।

  • अनियंत्रित डंपर ने बारातियों को कुचला, 6 की मौ’त, 11 गंभीर घायल

    अनियंत्रित डंपर ने बारातियों को कुचला, 6 की मौ’त, 11 गंभीर घायल

    नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 45 पर ग्राम घाट खमरिया में एक अनियंत्रित डंपर ने बारातियों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलतानपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भोपाल एम्स अस्पताल में रेफर किया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एवं एसपी विकास कुमार सहवाल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आंचल खेड़ागांव में नर्मदापुरम से एक बारात आई थी, जो यहीं पर खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया और बारातियों को ऊपर से गुजर गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग इस दौरान घायल हो गए। घटना के बाद मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई. रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने इसकी पुष्टि की है।