Blog

  • चंद्रयान-3 प्रक्षेपण यान का एक हिस्सा अनियंत्रित होकर पृथ्वी के वायुमंडल में पहुंचा

    नई दिल्ली : इसरो ने कहा कि एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का क्रायोजेनिक ऊपरी चरण ने बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित होकर दोबारा प्रवेश किया। इस साल 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने वाले एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का ‘क्रायोजेनिक’ ऊपरी हिस्सा बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से पुनः प्रवेश कर गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह जानकारी दी।

    इसरो ने एक बयान में कहा संभावित प्रभाव बिंदु का अनुमान उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है। अंतिम ‘ग्राउंड ट्रैक’ (किसी ग्रह की सतह पर किसी विमान या उपग्रह के प्रक्षेप पथ के ठीक नीचे का पथ) भारत के ऊपर से नहीं गुजरा।” इसरो ने बताया कि यह ‘रॉकेट बॉडी’ एलवीएम-3 एम4 प्रक्षेपण यान का हिस्सा थी। यह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कर गया। इसरो ने कहा कि रॉकेट बॉडी का पुन: प्रवेश इसके प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर हुआ। 

  • जालंधरः घर में घुसकर लुटेरों ने दपंति पर किया हमला, छीनी बालियां 

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ताा मामला कस्बा लोहिया खास से सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात घर में घुसकर दपंति पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात 10 के करीब नकाबपोश तेजधार हथियार के साथ उनके घर में घुस गए और उनसे मारपीट करने लगे। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना लोहिया खास की पुलिस को दी गई। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वारदात गांव नाहल के पास हुई थी।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना में जख्मी दोनों पति-पत्नी को मोहल्ला वासियों द्वारा वारदात के बाद तुरंत लोहिया खास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में जख्मी हुए राजदीप सिंह खैरा और उनकी पत्नी तजिंदर कौर खैरा घटना के वक्त अपने कमरे में सो रहे थे। वहीं, मां कुलविंदर कौर और मेरी बेटी दूसरे कमरे में सो रहा था। खैरा ने बताया कि आधी रात को अचानक घर के बरामदे से खटपट की आवाज सुनाई देने लगी। मां कुलविंदर कौर ने दरवाजा खोला तो 10 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार था। जिसके बाद आरोपियों ने खैरा का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित जब बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपी खैरा की पत्नी के कान में पहनी हुई सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए थे।

  • आज का राशिफल, 16 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 16 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में रोज की अपेक्षा अच्छा प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    वृष राशि-आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। अगर आप जॉब की तलाश कर रहे है तो आज अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिए काफी अच्छा दिन है। आज किसी काम को पूरा करने में आपको पिता का सहयोग मिलेगा।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो की वजह से वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    कर्क राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। प्राइवेट शिक्षकों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

    सिंह राशि-आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आज अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने के कारण आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आज आपको किसी अनजान पर अत्यधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो
    जाएगा। आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी, आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज आप काम करने का नया प्लान बनायेंगे, इससे आपके काम आसानी से पूरे होते जायेंगे। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढने में कामयाब होंगे। आज आप परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी कॉपी कर सकता है। प्रॉपर्टी सेल-परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। कोई जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी, उनके साथ आप कुछ चीजों को लेकर विचार विमर्श करेंगे। लवमेट मूवी देखने जायेंगे, साथ ही एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके काम तय समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे, जो कारगर साबित होगा। आज अचानक धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुये है। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित मिलेगा, जिससे वह खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे किसी ज्वेलरी की डिमांड कर सकती है।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज ऑफिस में अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करें, ताकि आपकी कोई बैक-बाईटिंग न कर पाये। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। अपने बच्चों को उपहार देंगे बच्चों में खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀਆਂ, 1.5 ਕਰੋੜ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਕੀਤੀ ਫਰੀਜ਼

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਛਿੜੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਦੀ ਸੁਪਰਵੀਜ਼ਨ ਅਧੀਨ ਲਗਾਤਾਰ ਠੋਸ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਲਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਲਗਾਤਾਰ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਨੂੰ ਫਰੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਝਬਾਲ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਵਿੱਚ ਦਰਜ਼ ਮੁਕੱਦਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜ਼ਦ 06 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਨੂੰ ਫਰੀਜ਼ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਆਰਡਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ ਸਨ । ਇਹਨ੍ਹਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀ ਚੱਲ-ਅਚੱਲ ਜਾਇਦਾਦ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਕੁੱਲ ਕੀਮਤ 1 ਕਰੋੜ 50 ਲੱਖ 79 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿਤਾ । ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਕਪੂਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਤੱਕ 123 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਲਗਭਗ 1 ਅਰਬ 40 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਾਇਦਾਦ ਫਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਤੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਅਗੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਵੇਗੀ।

  • नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: नई दिल्ली-दरभंगा (02570) एक्सप्रेस की बोगियों में भीषण आग लगी है। यह घटना इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुई है। फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। ट्रेन अभी इटावा के सराय भूपत इलाके में खड़ी है। ट्रेन की कई बोगियां आग की चपेट में हैं। रेलवे के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। रेलवे ने जानकारी दी है कि आग की लपटों वाली बोगियों को अलग कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

    दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या- 02570 नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। इटावा में सराय भूपत से गुजरते समय स्टेशन मास्टर ने S1 में धुंआ निकलते देख ट्रेन को तुरंत रुकवाई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। घटना ने कोई घायल या हताहत नहीं है, इसकी रेलवे ने भी पुष्टि कर दी है।

  • जालंधरः किसान की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में नौ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमे से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरमेल सिंह निवासी लोहियां, कुलवंत सिंह और सरबजीत कौर के रूप में हुई है और बाकी मुकदमे में नामजद साथियो के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    थाना प्रवारी यादविंदर सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को दोपहर को किसान संतोख सिंह पर रिश्तेदारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। संतोख सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी बलविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में लिखवाया कि उसका पति संतोख कुछ दिन पहले इटली से वापस लौटा था।

    11 अक्टूबर को वह सरसों की खेती के लिए खेत में गया था। कुछ देर बाद खेत से शोर सुनाई दिया तो देखा कि मनप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, कुलवंत सिंह, करनैल सिंह, बख्शीश कौर, मनदीप कौर, बलजिंदर कौर, अमरजीत कौर, सरबजीत कौर उसके पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। वह बच्चों के साथ पति को बचाने गई तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की, जिसके बाद उनसे अपने पति को इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती करवाया था, जहा उसकी इलाज दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद पुलिस मुर्तक की पत्नी बलविंदर कौर के के बयानों पर नौ आरोपितो मामला दर्ज किया था।

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया भैया दूज

    बहनों ने अपने भाई के माथे पर टीका लगा कर लंबी आयु की कामना की


    बददी/ सचिन बैंसल: बीबीएन में भैया दूज का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  भाई बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व  ने बहनो ने अपना भाई के माथे पर सिंदूर का टीका लगा कर उनकी लंबी आयु की कामना की।  कार्तिक शुक्ल की द्वितीय को भैया दूज मनाने की पंरपरा है। बताया जाता है कि  इस दिन यमुना माता ने अपने भाई यम को अपने घर पर आमंत्रित किया था। और उनके स्वागत के साथ साथ उन्हें टीका भी लगाया था। तभी से यह त्योहार मनाया जाता है। 


    दूसरी कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण राक्षस नरकासुर का हराने के बाद अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गये थे, तभी से इस दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि सुभद्रा की तरह भाई के माथे पर तिलक लगाकर सत्कार करने से भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ता है. इस दिन भाई बहन को साथ यमुना में स्नान करने की भी मान्यता है। इस दिन श्रद्धापूर्वक अपने पापों की माफी मांगने पर यमराज आपको क्षमा कर देते हैं।


    बीबीएन ने बहनों ने अपने अपने भाईयों के टीका लगा कर उनकी लंबी आयु की कामना की।कहा जाता है कि यह पर्व भाईयों व बहनों के बीच  के प्रेम और समपर्ण का प्रतीक है। इस दिन बहनों ने अपने भाई के माथे पर हल्दी और रौली का तिलक लगाती है।  बद्दी की रिया कौशल, भारवी, काशवी ने अपने अपने भाईयों को लंबी आयु के तिलक लगाया और भाईयों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए। 


    इस दिन प्रदेश के परिवहन विभाग की महिलाओं को अपने भाई के घर जाने के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी हुई है। कुछ लोगों ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे के बाद ही मनाना शुरू कर दिया था। वहीं कुछ लोगो ने बुधवार को भी इस पर्व को बड़े चाव के साथ मनाया गया। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਤੋਂ ਲਾਹਿਆ, ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਮਨਾਇਆ ਜਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਠਿੰਡਾ। ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ 32 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 30 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਬੇਭਰੋਸਗੀ ਮਤਾ ਪਾਇਆ।

    ਮੇਅਰ ਰਮਨ ਗੋਇਲ ਨੇ ਇਸ ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨੂੰ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ। ਕਿਹਾ ਇਸ ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਲਈ ਸਾਰੇ ਕੌਂਸਲਰ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਸੌਂਪਾਂਗੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਠਿੰਡਾ ਕਮ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੌਕਤ ਅਹਿਮਦ ਭਰੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅੱਜ ਦੀ ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਬੇਭਰੋਸਗੀ ਮਤੇ ਦਾ ਬਹੁਮਤ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਲਾਹੁਣ ਵਿੱਚ ਸਮਰਥ ਰਹੇ।

  • जालंधर: यूथ कांग्रेस की गाड़ी में हेरोइन सहित युवक काबू

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे 20 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और छह रौंद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल सिंह उर्फ गोपा निवासी मोहल्ला जट्टा थाना आदमपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई प्रितपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान अलावलपुर से आदमपुर मोड पर मौजूद थे जहां उन्हें ब्रेज़ा कार सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसने कार की नंबर प्लेट पर प्रेज़िडेंट ऑफ़ कांग्रेस लिखा हुआ था।

    जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ के दौरान आरोपी गोपाल के कब्ज़े से 20 ग्राम हेरोइन और एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म एक्ट के एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोपाल के खिलाफ पहले अलग अलग थानों में चार मुक़दमे दर्ज हैं।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति कांग्रेस नेता की गाड़ी मांग कर लेकर आया था। इस मामले में अभी तक कांग्रेस नेता की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

  • जालंधर: एक साल से चल रहा वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक साल से चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पवन कुमार निवासी सलेमपुर के रूप में हुई है।

    पीओ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि आरोपित पवन कुमार के खिलाफ कारोना काल 22 मई 2020 को थाना कैंट में मुक़दमा नंबर 105 कानून के उल्लंघना करने के तहत दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपित को 03 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया है।