Home Haryana Police और Lawrence Gang के गुर्गों में मुठभेड़

Police और Lawrence Gang के गुर्गों में मुठभेड़

0
Police और Lawrence Gang के गुर्गों में मुठभेड़

करनाल – जिले के इंद्री में पुलिस और लॉरेंस गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को टांग में गोली लगी है और दो पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोलियां लगी। मौके पर डीएसपी सोनू नरवाल और एफएसएल की टीम पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर के पास बाइक छीनने का प्रयास कर रहे थे। संदेह जताया जा रहा है कि बाइक छीनने के बाद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में थी, क्योंकि इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले इंद्री में फिरौती की डिमांड करते हुए एक घर के बाहर फायरिंग की थी। कैथल में भी इन्हीं बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह STF करनाल को दोनों गुर्गों के इंद्री नहर पर होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसटीएफ और सीआइए-1 की टीम नहर पर पहुंच गई।

 बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद डीएसपी सोनू नरवाल और एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए। एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here