Home National E-sim Activate करने के चक्कर में महिला ने गवांए 27 लाख, जानें मामला

E-sim Activate करने के चक्कर में महिला ने गवांए 27 लाख, जानें मामला

0
E-sim Activate करने के चक्कर में महिला ने गवांए 27 लाख, जानें मामला

नोएडा: साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते ही जार हैं, ताज़ा मामला नोएडा से सामने आया है, जहां पर एक 44 साल की महिला ई-सिम धोखाधड़ी में 27 लाख की ठगी का शिकार हो गई । इसकी घटना कि शिकायत पुलिस को दी गई जिसके बाद साइबर अपराध पुलिस स्टेशन, सेक्टर 36, नोएडा में FIR कराई गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम के तहत धारा 318(4) (ठगी) और 319 (2) (व्यक्तिगत धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुतााबिक सेक्टर 82 में रहने वाली पिड़ित महिला ने बाताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्हें 31 अगस्त को एक टेलीकॉम कंपनी के कथित ग्राहक सेवा अधिकारी का व्हाट्सएप कॉल आया था ओर उसने महिला को ई-सिम के नए फीचर्स के बारे में बताया और कहा कि अगर उनका फोन खो जाता है तो उन्हें ई-सिम को एक्टिव करना चाहिए।

साइबर अपराध शाखा के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पिड़ित महिला से सिम के एप्लिकेशन में ई-सिम फीचर चुनने और संदेश पर प्राप्त कोड दर्ज करने को कहा। जैसे ही उन्होंने आरोपी के निर्देश का पालन किया, उनका मोबाइल नंबर तुरंत डिएक्टिवेट हो गया ओर उन्हैं आश्वासन दिया गया कि 1 सितंबर को उन्हें नया सिम कार्ड डिलीवर किया जाएगा लेकिन उन्हैं सिम कार्ड नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन बाद पीड़ित महिला को नया सिम मिला, लेकिन उन्हें बैंक से कई मैसेज मिले। FIR में उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आरोपी ने मेरे फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ दिया, मेरे दो बैंक खातों से पैसा निकाल लिया, और बिना मेरी जानकारी के मेरे नाम से ₹7.40 लाख का लोन बढ़ा दिया.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here