Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी–एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी–एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन 6 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी उना (शिमला ग्रुप) के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों  के अनुसार किया गया। शिविर के लिए क्षेत्रीय अस्पताल, जिला ऊना की विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने की, जबकि समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि “रक्तदान मानवता की सर्वोत्तम सेवा है। एक यूनिट रक्त तीन जीवन बचाने की क्षमता रखता है। युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

    हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहे हैं।” उन्होंने एनसीसी और एनएसएस इकाइयों की निरंतर सामाजिक सेवा तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की। शिविर में महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। प्रत्येक रक्तदाता को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानपूर्वक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, मेडिकल ऑफिसर मेघल शर्मा, एमएलटी मंदीप, लैब टेक्नीशियन चंचल, लैब असिस्टेंट शीतल सहित पूरी मेडिकल टीम और सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया गया। अंत में एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों ने सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • पीएमजीएसवाई के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    पीएमजीएसवाई के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक निर्माण विभाग ऊना के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता दिनकर शर्मा ने की।

    इस दौरान अधीक्षण अभियंता दिनकर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क का विकास कर लोगों को बेहतर और सुरक्षित कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह योजना चार चरणों में संचालित की गई है, तथा अंतिम चौथे चरण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अंतर्गत जिला ऊना में 12 किलोमीटर लंबी चार नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2000 से 2025 के दौरान जिला ऊना में कुल 244 परियोजनाओं (सड़कें एवं पुल) को मंजूरी मिली थी। इनमें से लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत से 215 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है इनमें 190 सड़कें और 25 पुल शामिल है।

    दिनकर शर्मा ने कहा कि पीएमजीएसवाई के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता ऊना कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता हरोली बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता दौलतपुर चौक हरगोविंद सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट रोड़ 17 दिसंबर तक अस्थायी रूप से रहेगा बंद

    जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट रोड़ 17 दिसंबर तक अस्थायी रूप से रहेगा बंद

    ऊना/सुशील पंडित: जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट सड़क (किलोमीटर 11/000 से 16/000) के बीच घरवासड़ा से लिदकोट तक का मार्ग 28 नवम्बर से 17 दिसम्बर तक वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह निर्णय सड़क अपग्रेडेशन एवं निर्माण कार्यों को तेजी और सुरक्षित ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। सिंगल लेन होने के कारण इस अवधि में किसी भी प्रकार का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं रहेगा।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • Jalandhar पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान, लोगों को दी राहत, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान, लोगों को दी राहत, देखें Live

    जालंधर, ENS: केंद्रिय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुनील जाखड़ मौजूद रहे। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने केंद्रिय मंत्री का स्वागत किया। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने स्टेट गवर्नमेंट के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा की है। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि पराली जलाने के मामलों में 85 फीसदी कमी आई है। केंद्र की ओर से 1600 करोड़ रुपए जारी किए जाने को लेकर केंद्रिय मंत्री ने कहाकि सेंटर सरकार द्वारा 480 करोड़ रुपए जारी हो चुकेे है और अगले पैसे के लिए 75 प्रतिशत खर्च का सर्टीफिकेट देना होगा। जब तक सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा, तब तक पैसे नहीं मिलेंगे। केंद्रिय मंत्री ने कहाकि जैसे पैसा खर्च होता है वैसे ही पैसा केंद्र की ओर से भेज दिया जाता है।

    उन्होंने पंजाब की ओर से कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए 76 हजार लोगों की सूची जारी की गई। हालांकि अन्य लोगों की सूची को लेकर संदेह पाए जाने के कारण रोका गया। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए सर्वे करवाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को भी पक्का मकान देने का केंद्र की ओर से वादा किया गया। उन्होंने कहाकि मनरेगा स्कीम को लेकर 842 करोड़ रुपए की राशि केंद्र की ओर से जारी की गई। इस दौरान मजदूरों को काम ना मिलने को लेकर शिकायतें मिल रही थी।

    जिसके बाद आज डिप्टी कमिश्नर से इस मामले को लेकर समीक्षा की गई और ऐसे मामले में सरकार से उन्होंने जांच करने की अपील की है। केंद्रिय मंत्री ने कहाकि इस मामले की गहनता से जांच करने के बाद अगर पैसा गलत जगह पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक अन्य स्कीम को लेकर 5 हजार महिलाओं को लाभ दिया गया। किसानों को बीज के लिए करोड़ो रुपए केंद्र की ओर से जारी किए गए।

    केंद्रिय मंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान के कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए अन्य स्कीम केंद्र की ओर से जारी की गई। वहीं वेस्ट हलके में नाबालिग के मर्डर केस को लेकर केंद्रिय मंत्री ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

  • चलते वाहन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    चलते वाहन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-37 इलाके में सड़क पर चलते वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण है कि इलाके में धुएं का गुबार छा गया। साथ ही बीच पर वाहन में आग लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र अंतर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। आग रोड स्वीपिंग गाड़ी नंबर पीबी 65 एजेड 7637 में लगी थी। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में टेस्ला इंडिया मोटर्स के देश के पहले ऑल-इन-वन केंद्र का उद्घाटन किया

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में टेस्ला इंडिया मोटर्स के देश के पहले ऑल-इन-वन केंद्र का उद्घाटन किया

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सिर्फ एक बाज़ार नहीं है, यह विनिर्माण की महाशक्ति है। यह ऑटोमोबाइल, आई.टी. और अन्य उद्योगों का बड़ा केन्द्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि टेस्ला भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र हरियाणा में ही स्थापित करेगा और टेस्ला की अन्य संबंधित इकाइयां भी यहां लगेंगी। मुख्यमंत्री वीरवार को गुरुग्राम में टेस्ला इंडिया मोटर्स के देश के पहले ऑल इन वन केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

    उद्योगों की ‘कॉस्ट ऑफ डुइंग बिजनेस’ को कम करने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर प्रयासरत

    मुख्यमंत्री ने टेस्ला इंडिया मोटर्स के केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में उद्योगों की ‘कॉस्ट ऑफ डुइंग बिजनेस’ को कम करने के लिए हरियाणा सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों के तहत औद्योगिक प्लाटों के लिए विशेष ‘लीजिंग पॉलिसी’ बनाई गई है। इसी क्रम में यहां स्थापित उद्योगों के साथ मिलकर लोकल सप्लाई चेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी कंपनियों और विदेशों से प्रभावशाली वार्तालाप के लिए हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की है जो विदेशी निवेशकों के साथ लगातार सहयोग स्थापित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक ‘इको-सिस्टम’ तैयार किया है, जिसके चलते हरियाणा ईज आफॅ डुईंग बिजनेस की टॉप अचीवर्स केटेगरी में अग्रणी स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपने आटोमोबाइल सेक्टर पर गर्व है, जो भारत में सबसे अधिक यात्री कारों का निर्माण करता है।

    निवेश व उद्योग हितैषी नीतियों के साथ हरियाणा बना आशाओं और अवसरों की धरा, पिछले 11 वर्षों में निर्यात में हुई 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आज अपनी निवेश व उद्योग हितैषी नीतियों के आधार पर आशाओं और अवसरों की धरा बन गया है। आज प्रदेश की गिनती देश के सम्पन्न राज्यों में होती है। देश की जी.डी.पी. में हरियाणा का योगदान 3.6 प्रतिशत है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश का निर्यात लगभग 70 हजार करोड़ रुपए तक था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उद्योगों को लॉजिस्टिक सुविधा देने में देश में दूसरे तथा उत्तर भारत में पहले स्थान पर है।

    अप्रासंगिक हुए कानूनों में बदलाव कर कारोबारियों को दिलाई लालफीताशाही से मुक्ति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कारोबारियों को लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने की दिशा में कार्य करते हुए उन पुराने कानूनों में बदलाव किया है, जो आज के समय में प्रासंगिक नहीं रह गये थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन विश्वास अध्यादेश, 2025 को गत 11 अक्तूबर को अधिसूचित किया है, ताकि 42 राज्य अधिनियमों में 164 प्रावधानों का अपराधीकरण समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं तथा इनमें 49 लाख 15 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

    हर्ट टू हर्ट मॉडल पर काम कर रहा हरियाणा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा गीता की धरती है। यहां केवल बी-टू-बी अथवा जी-टू-जी मॉडल में काम नहीं करते बल्कि एच-टू-एच अर्थात हर्ट टू हर्ट मॉडल के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान बढ़ाने के लिए वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डालर के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। नए स्टार्टअप्स, इनोवेशन और टेक बेस्ड इंडस्ट्री को हरियाणा प्रदेश टेस्ला जैसे बड़े ब्रांड के माध्यम से बढ़ावा दे रहा है।

    हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वां बड़ा राज्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वें बड़े राज्य के रूप में उभरा है। वर्तमान में, हरियाणा में 9,100 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं। इसी प्रकार प्रदेश में ए.आई. आधारित स्टार्टअप्स और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुग्राम और पंचकूला में ए.आई. हब स्थापित किया जा रहा है। साथ की भविष्य की तकनीकों जैसे कि ए.आई., रोबोटिक्स, बायो टेक्नोलॉजी व डीप-टेक को अपनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग से ‘एम.एस.एम.ई.’ विभाग का गठन किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमकर्ता ज्ञापन फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इस अवसर पर उपायुक्त अजय कुमार, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक इसाबेल फैन, भारत में टेस्ला के जीएम शरद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।                      
  • Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस, मां को मिलेंगी सरकारी नौकरी, बेटे का होगा ट्रांसफर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस, मां को मिलेंगी सरकारी नौकरी, बेटे का होगा ट्रांसफर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में नाबालिग मर्डर केस को लेकर आरोपी का पुलिस को 9 दिन का रिमांड मिला है। वहीं आज मिट्ठी बस्ती के श्री गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की अंतिम अरदास रखी गई थी। इस दौरान बच्ची को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से बच्ची की मां के लिए सरकारी नौकरी की घोषणा की है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिदंर भगत ने कहा कि इस दुनियां से जाने वाले को वापस तो नहीं लाया जा सकता।

    लेकिन मां को अपने गुजारे के लिए किसी की तरफ ना देखना पड़े, इसके लिए आने वाले दिनों में मां को सरकार की ओर से पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उनका बेटा एसडीएम आफिस आदमपुर में नौकरी करता है। उसका भी ट्रांसफर जालंधर कर दिया गया है, ताकि वह अपनी मां के साथ रह सके। इसके साथ सरकार परिवार को आर्थिक मदद भी देगी। जालंधर की सीपी धन प्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे और बच्ची को श्रद्धांजलि दी। संत समाज की तरफ से भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

    निहंग सिंह जत्थे से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सरकारें ऐसे आरोपियों को हमें सौंपें। हम ऐसी सजा देंगे कि सिखों में फिर से बच्चियों की तरफ कोई आंख नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि ये सरकारों की लापरवाही का नतीजा है कि आज गुरुघरों में तंबाकू तक पहुंच रहा है। निहंग सिंह बाबा गुरविंदर सिंह की तरफ से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सभी बच्चियां चाहे वो किसी भी धर्म की हों, हमारे लिए हमारी बच्चियों की तरह है। उनके साथ अन्याय होगा तो निहंग सिंह जत्थेबंदी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होगी और इंसाफ दिलाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि खासला का जन्म समाज की रक्षा के लिए हुआ है। इस आदमी ने जो काम किया है, वो बहुत गलत है। हमें पता चला है कि इससे पहले भी इसने कई गलत काम किए हैं। इसको ऐसी सजा मिलती चाहिए जैसी पूरे वर्ल्ड में किसी को न मिली हो। हमारी सरकारों से विनती है कि अकाल तख्त साहिब जत्थेदारों के हवाले किया जाए। हम अपनी तरह से सजा तय करेंगे। सरकार इसमें किंतु- परंतु न करें। गुरुघरों में नशे जा रहे हैं, ये सरकारों की ढील के कारण हो रहा है।

     

     

  • Jalandhar News: 16 साल बाद तीसरी शादी करवाना चाहती महिला, आरोपी व्यक्ति के साथ पकड़ने के आरोप, हुआ हंगामा, देखे Live

    Jalandhar News: 16 साल बाद तीसरी शादी करवाना चाहती महिला, आरोपी व्यक्ति के साथ पकड़ने के आरोप, हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर, ENS: महानगर के कैंचिया बाजार के पास महिला को व्यक्ति के साथ काबू करने को लेकर भारी हंगामा हुआ। महानगर के कैंचिया बाजार के पास महिला को व्यक्ति के साथ काबू करने को लेकर भारी हंगामा हुआ। जहां व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसने पत्नी को लड़के के साथ काबू किया है। इस मामले को लेकर काफी हंगामा शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर महिला ने बताया कि वह तीसरी शादी करना चाहती है।

    महिला ने कहा कि शादी करवाने का सभी को अधिकार है। महिला ने कहा कि 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन वह अब इस लड़के साथ के शादी करना चाहती है। महिला ने बताया कि लड़के की शादी नहीं हुई है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला के बताया कि उसके घर के हालात काफी खराब है और घर की छत गिरी गई है। पति घर के खर्च को लेकर उसे पैसे भी नहीं देता। ऐसे में वह लड़के के साथ शादी करना चाहती है।

  • Punjab News: विधायक की गाड़ी की आई 20 कार से हुई टक्कर, महिला घायल

    Punjab News: विधायक की गाड़ी की आई 20 कार से हुई टक्कर, महिला घायल

    श्री चमकौर साहिबः जिले में स्थानीय पुल पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज हलका विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की इनोवा गाड़ी की आई20 कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में आई20 कार में सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    इस घटना में आई 20 और इनोवा कार का काफी नुकसान हुई है। वहीं घटना के दौरान विधायक सहित इनोवा में सवार सभी लोग सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को फिर से चालू करवाया।

     

  • Haryana News: डॉक्टरों ने की 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक, सरकार को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Haryana News: डॉक्टरों ने की 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक, सरकार को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-6 अस्पताल के सभी डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आवहन पर डॉक्टरों ने 2 घंटे की पेन डाउन स्टाइक की। हरियाणा यह स्ट्राइक हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेड एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया की अध्यक्षता में की गई।

    हड़ताल के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। यह हड़ताल एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक की मांग को लेकर की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने यह साफ कह दिया है कि यदि मांगे जल्दी पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने बताया कि आज पंचकूला के साथ पंचकूला के साथ-साथ पूरे हरियाणा में डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर 9 से 11 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। उन्होंने बताया कि हमारी मांग सरकार ने पिछले साल मान ली थी।

    उन्होंने मांग की है कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती पर रोक लगाई जाएगी। सरकार ने यह भी माना था कि आगे से डायरेक्ट भर्ती नहीं की जाएगी। डॉक्टर का एसीपी स्ट्रक्चर भी मॉडिफाई किया जाएगा। 1 साल से इसकी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मांगे माने जाने के बाद भी पूरी नहीं हुई। इसके चलते ही उन्होंने 2 घंटे की हड़ताल की है। उनका कहना है कि 30 नवंबर को स्टेट एक्शन कमेटी की बैठक होगी। उससे पहले सरकार हमारी बातचीत का समाधान कर ले नहीं तो हमें कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    सरकार हमारी जो भी मांगें है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। आज हमारे द्वारा ओपीडी सर्विस बंद की गई थी। हम सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगें पूरी करें नहीं तो 30 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक होगी।