Blog

  • Punjab News: आप पार्टी के मेयर ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी के मेयर ने दिया इस्तीफा

    मोगाः जिले के मेयर बलजीत सिंह चानी को लेकर बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि, उनके इस्तीफे के पीछे के ठोस कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    बता दें कि बलजीत सिंह चानी पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मेयर बने हैं, जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में यह कदम काफी चर्चा का विषय बन गया था।

  • Punjab News: Seth Telecom के आरोपियों से हुई मुठभेड़ को लेकर DIG Sandeep Goyal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Seth Telecom के आरोपियों से हुई मुठभेड़ को लेकर DIG Sandeep Goyal का आया बयान, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के जालंधर रोड इलाके के पास बीती 21 नवंबर को कुछ बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। अब पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर किया है जिनमें से एक को गोली लगी। इस मामले को लेकर डीआईजी बॉर्डर रेंज के संदीप गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    इस दौरान जानकारी देते डीआईजी गोयल ने कहा कि 21 नवंबर को सेठ टेलीकॉम पर फायरिंग करने वाले हमलावरों में से एक कवलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस को सूचना मिली थी कि कवलजीत गांव शाहपुर जाजन के आसपास घूम रहा है। जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस की जवाबी फायरिंग में कवलजीत घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आरोपी को फिलहाल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि उसके अन्य लिंक और फायरिंग की स्टीक वजह का पता चल सके।

  • क्या आप भी सुबह नहीं खाते Breakfast? इन बीमारियों का बढ़ जाएगा खतरा

    क्या आप भी सुबह नहीं खाते Breakfast? इन बीमारियों का बढ़ जाएगा खतरा

    सेहत: सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत से लोग स्किप कर देते हैं। रात में देर से सोना और सुबह ऑफिस की जल्दी के कारण खाना ही नहीं खाते। वहीं महिलाएं ऑफिस, बच्चों या फिर घर के कामों में उलझ कर भूख लगने पर भी खाना नहीं खाती परंतु एक्सपर्ट्स की मानें तो रोज ब्रेकफास्ट अगर आप स्किप करते हैं तो इससे शरीर का नैचुरल रिदम बिगड़ सकता है। इससे धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। इससे ओवरइटिंग की आदत बनती है। इसके अलावा वजन बढ़ता है, मेटाबॉलिक सिस्टम पर बुरा असर होता है।

    पेट की चर्बी और बढ़ेगा वजन

    एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेकफास्ट स्किप करने से आप सिर्फ एक मील ही नहीं छोड़ते बल्कि पूरे शरीर का ढांचा इसके कारण बिगड़ सकता है। बिना ब्रेकफास्ट के आपका शरीर लंबे समय तक न्यूट्रिशनल डेफिसिट में जाता है इससे दोपहर तक बहुत ज्यादा भूख लगती है। इसी भूख के कारण बाद में आप बड़े पोर्शन खाते हैं जिससे हाई कैलोरी फूड चुनने के कारण बन जाती है। इससे वजन और पेट में चर्बी बढ़ने लगती है।

    बढ़ेगा बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल

    रिसर्च में यह भी बताया गया है कि जो लोग रोज ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं उनमें बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होता है। इस कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारी और हार्ट ब्लॉकेज जैसी दिक्कतें बढ़ सकती है। सुबह का ब्रेकफास्ट न करने से शरीर में मेटाबॉलिक स्ट्रेस भी बढ़ता है और हार्ट हेल्थ को नुकसान होता है।

    नहीं मिलती एनर्जी

    अगर आप सुबह पौष्टिक खाना न मिलने के कारण शरीर को पूरी एनर्जी नहीं मिलती। सुबह नाश्ता न करने से आप ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं, चिड़चिड़े रहते हैं और किसी चीज में ध्यान लगाने में भी दिकक्त आती है। इसके अलावा ब्लड शुगर का लेवल भी कम होता है।

    डायबिटीज का खतरा

    ब्रेकफास्ट को स्किप करने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ता है। इससे पेट की चर्बी, हाई बीपी, हाई शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल एक साथ बढ़ते हैं। इसी पैटर्न के कारण टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनमें डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। जब सुबह से दोपहर तक लंबा गैप होता है तो शरीर जल्दी एनर्जी के लिए मीठे, फ्राइड और हाई कैलोरी फूड की ओर खींचता है। इससे डाइट की क्वालिटी खराब हो जाती है और वजन बढ़ना, शुगर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है।  
  • Jalandhar News: ASI को केस में नामजद किए जाने को लेकर एडवोकेट का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: ASI को केस में नामजद किए जाने को लेकर एडवोकेट का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की 21-22 नवंबर की रात को 13 साल की लड़की गुम हुई थी। वहीं लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ था। आज मिट्ठू बस्ती में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की आज अंतिम अरदास रखी गई है। वहीं अंतिम अरदास के बाद मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट पकंज ने एएसआई मंगत राम को बर्खास्त करने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए वर्दी पहनती है। ऐसे में लोगों पर मुसीबत आने पर वर्दी पहनने वाला व्यक्ति ही कार्रवाई में कोताही बरतने लगे और लोगों की जान को नुकसान हो जाए तो ऐसे पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होना लाजमी है। वहीं ड्यूटी के दौरान मौके पर मौजूद 2 अन्य पीसीआर के पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। एडवोकेट ने कहा कि अभी एएसआई को केस में नामजद नहीं किया गया है। बता दें कि इस मामले को लेकर मृतक लड़की के चाचा ने आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

    लड़की के चाचा ने बताया कि आरोपी सिख नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसों के लालाच में आरोपी ने अपना धर्म परिवर्तन किया था। आरोपी को जब नौकरी नहीं मिल रही थी तो सिख संस्था में नौकरी लेने के लिए अपना दाड़ा रखा था। वह पहले भी धर्म परिवर्तन कर चुका है। इस दौरान डोरी वाली छोटी किरपाण उसने अपने पास रखी थी, जोकि सिखी में प्रमाणित नहीं है। आरोपी एमजीएन में बस चलाता है।

    आरोपी ने पहले भी वेष बदला हुआ था। पीड़ित के चाचा ने खुलासा किया है कि उसने अमृतधारण नहीं किया हुआ था। इस दौरान उन्होंने 2018 में कठुआ में 6 ब्राह्मणों द्वारा लड़की से रेप करके युवती के कत्ल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मण नहीं थे और यह सिख नहीं है। पीड़ित के चाचा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मान से आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की अपील है। वहीं उन्होंने जत्थेदार द्वारा परिवार के साथ खड़े होने का आभार व्यक्त किया।

  • Jalandhar News: महिला आयोग का आया बयान, पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला आयोग का आया बयान, पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में नाबालिग बच्ची के मर्डर केस को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने कहा कि इस केस में एएसआई मंगत राम को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने घर के कमरे का बेडरूम, किचन सहित अन्य जगह दिखाई, लेकिन बाथरूम नहीं दिखाया। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों ने घर में खुद जाकर बाथरूम से लड़की का शव बरामद किया।

    वहां पर पुलिस ने जाकर देखा ही नहीं था। राज लाली ने कहाकि यहां पुलिस की लापरवाही हुई है और इस कोताही के दौरान अगर पुलिस पहले ही लड़की को घर में देख लेती तो शायद लड़की की जान बच सकती थी। इस मामले में एएसआई को पहले सस्पेंड कर दिया गया था। उनका कहना है कि एएसआई पर एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर डीजीपी गौरव यादव से 2 बार मीटिंग हो चुकी है। जिसमें डीजीपी गौरव यादव ने माना कि पुलिस की यहां पर नाकामी है और इसकी रिपोर्ट बनाई गई।

    जिसके बाद उन्होंने केस को लेकर सख्त एक्शन लेते हुए एएसआई को बर्खास्त कर दिया। राजलाली ने कहाकि बेटी पढ़ाओं और बेटी बचाओं अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सरकार या प्रशासन वहां क्या करें जब आपके पड़ोस में ही मुखौटा पहनकर शैतान बैठ जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खुद ही जागरूक हमें करना होगा। उन्होंने कहा कि हर घर में पुलिस खड़ी नहीं हो सकती। वहीं राजलाली ने कहा कि इस केस में अन्य पुलिस कर्मियों पर भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

  • Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में CP धनप्रीत कौर ने किए खुलासे, देखें Live

    Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में CP धनप्रीत कौर ने किए खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 21-22 नवंबर की रात को 13 साल की लड़की गुम हुई थी। वहीं लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ था। आज मिट्ठू बस्ती में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की आज अंतिम अरदास रखी गई है। इस मामले में पुलिस धनप्रीत कौर ने कहा कि कार्रवाई में कोताही बरतने वाले एएसआई को विभाग से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं ड्यूटी के दौरान मौके पर मौजूद 2 अन्य पीसीआर के पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने आरोपी को लेकर कहाकि 9 दिन के रिमांड में उससे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान केस को फास्ट ट्रैक में ले जाने को लेकर कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    जांच को मुक्कमल करवाकर चालान को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इस केस के ट्रायल को फास्ट ट्रैक में ले जाया जाए। बता दें कि इस मामले को लेकर मृतक लड़की के चाचा ने आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लड़की के चाचा ने बताया कि आरोपी सिख नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसों के लालाच में आरोपी ने अपना धर्म परिवर्तन किया था। आरोपी को जब नौकरी नहीं मिल रही थी तो सिख संस्था में नौकरी लेने के लिए अपना दाड़ा रखा था। वह पहले भी धर्म परिवर्तन कर चुका है।

    इस दौरान डोरी वाली छोटी किरपाण उसने अपने पास रखी थी, जोकि सिखी में प्रमाणित नहीं है। आरोपी एमजीएन में बस चलाता है। आरोपी ने पहले भी वेष बदला हुआ था। पीड़ित के चाचा ने खुलासा किया है कि उसने अमृतधारण नहीं किया हुआ था। इस दौरान उन्होंने 2018 में कठुआ में 6 ब्राह्मणों द्वारा लड़की से रेप करके युवती के कत्ल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मण नहीं थे और यह सिख नहीं है। पीड़ित के चाचा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मान से आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की अपील है। वहीं उन्होंने जत्थेदार द्वारा परिवार के साथ खड़े होने का आभार व्यक्त किया।

  • Taj Hotel की इमारत को लेकर जारी हुआ शोकाज नोटिस

    Taj Hotel की इमारत को लेकर जारी हुआ शोकाज नोटिस

    चंडीगढ़ः नगर निगम की टीम द्वारा इस वित्त वर्ष में रिकार्ड प्रापर्टी टैक्स जुटाया गया। निगम इतिहास में यह अभी तक की सबसे बड़ी राशि है। दरअसल, यह आंकड़ा 81 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन अधिक होने की एक मुख्य वजह टैक्स की दर बढ़ना भी है। अब भी निगम के 20 से अधिक डिफाल्टरों पर करीब 200 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें सरकारी संस्थानों के साथ निजी कामर्शियल प्रापर्टी भी शामिल हैं। वहीं संपदा विभाग ने सेक्टर-17ए के होटल ताज को बिल्डिंग वॉयलेशन का शोकॉज नोटिस जारी किया है।

    प्रशासन ने होटल प्रबंधन को चंडीगढ़ एस्टेट रूल्स 2007 और कैपिटल ऑफ पंजाब (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1952 के तहत शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 18 से अधिक अवैध निर्माण और उपयोग-परिवर्तन पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। नोटिस के अनुसार होटल प्रबंधन ने बिना किसी अनुमति के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ओपन एरिया में बड़े पैमाने पर बदलाव किए, जो स्वीकृत नक्शे का सीधा उल्लंघन है। यह नोटिस सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सेंट्रल की तरफ से जारी किया गया है, जिसकी कापियां एसडीओ (B), सेंट्रल रिकाॅर्ड रूम को भी भेजी गई हैं।

    नोटिस मेसर्स पंजाब होटल लिमिटेड और मेसर्स ताज जीवीके होटल एंड रिजॉर्ट्स लिमिटेड के नाम पर भेजा गया है। संपदा विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि होटल ताज ने बेसमेंट में 4015 स्क्वॉयर फीट और ग्राउंड फ्लोर पर 12,659.35 स्क्वॉयर फीट क्षेत्र में गंभीर बिल्डिंग वॉयलेशन की है। विभाग के अनुसार यह निर्माण नियमों के विपरीत है, जिसके बाद अब होटल प्रबंधन को जवाब देने और वॉयलेशन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में संपदा विभाग ने शहर के सबसे बड़े नेक्सस एलांते मॉल में भी बिल्डिंग वॉयलेशन पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद अब होटल ताज पर शिकंजा कसा गया है।

    नोटिस के अनुसार, होटल को सभी अनधिकृत बदलाव दो महीने के भीतर हटाने होंगे। इसके अतिरिक्त होटल पर Rs. 6 प्रति स्क्वेयर फीट प्रति दिन का चार्ज भी लगाया गया है, जो उल्लंघन की पूरी अवधि के लिए वसूला जाएगा। चार्ज न भरने पर इसे भूमि राजस्व की बकाया राशि की तरह वसूला जाएगा। प्रशासन ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है।होटल प्रबंधन को 09 दिसंबर 2025 दोपहर 2:30 बजे व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित होने का मौका दिया गया है।

     

  • धर्मेंद्र के निधन से टूटी Hema Malini, ही-मैन को याद कर हुई इमोशनल, शेयर की Special Post

    धर्मेंद्र के निधन से टूटी Hema Malini, ही-मैन को याद कर हुई इमोशनल, शेयर की Special Post

    मनोरंजन: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को भारी शोक लगा है। एक्टर के निधन के बाद हालांकि उनके परिवार का कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया परंतु अब 3 दिन के बाद धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने पहली पोस्ट शेयर की है। हेमा मालिनी ने अपने एक्स पर पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पति को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए सबकुछ थे।

    मेरे परिवार का जीता दिल

    हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘धर्म जी, वो मेरे लिए सबकुछ थे प्यारे पति हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के पिता, फिलोसफर, गाइड और वो इंसान जिनके पास मैं जरुरत के समय में बिना कुछ सोचे समझे जा सकती थी। वो मेरे लिए सबकुछ थे हम अच्छे और बुरे समय से गुजरे। उन्होंने अपने सरल व्यवहार और फ्रेंडली अप्रोच के साथ मेरे परिवार के सभी लोगों का दिल जीता। उन्होंने सबके प्रति प्यार दिखाया। एक पब्लिक पर्सनैलिटी होने के नाते उनका टैलेंट उनकी मानवता, यूनिवर्सल अपील उन्हें बाकी सभी लैजेंड्स से अलग यूनीक आइकन बनाती है’।

    यादों के सहारे जीने को मजबूर

    आगे हेमा ने लिखा कि – ‘फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धि और फेम हमेशा जिंदा रहेगा मैं अपने दुख को बयां नहीं कर सकती हूं। उनका जाना मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गया है जो कभी भर नहीं पाएगा। इतने सालों तक साथ रहने के बाद मैं बस यादों के सहारे जीने को मजबूर हो गई हूं। इन स्पेशल मोमेंट्स के सहारे मैं उन पलों को दोबारा से जी पाऊंगी’। इस इमोशनल पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट की है। उन्होने दूसरी पोस्ट का कैप्शन देते हुए लिखा कि – ‘सालों का साथ हमेशा रहेगा’। इन सभी तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा के कैंडिड मोमेंट्स दिख रहे हैं। वहीं बेटियां भी साथ में नजर आ रही हैं।

    फैंस को पसंद थी धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी

    हेमा मालिनी की इस पोस्ट को देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद थी। उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। फिल्म शोले में उनकी कैमिस्ट्री फैंस को काफी अच्छी भी लगी थी। जानकारी के अनुसार, आज देओल फैमिली ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी है। इसमें परिवार, दोस्त और इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल होकर हीमैन की लीगेसी को याद करेंगे।
  • Punjab News: कांग्रेस नेता की Mobile Shop पर Firing करने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेता की Mobile Shop पर Firing करने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, देखें वीडियो

    गैंगस्टर निशान जोड़ियां के संपर्क में थे आरोपी, 1 ग्लॉक पिस्टल बरामद

    बटालाः शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके जालंधर रोड पर कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ की मोबाइल शॉप पर 21 नवंबर को कुछ बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं अब पुलिस ने इन बदमाशों का एनकाउंटर किया है जिनमें से एक घायल है और पुलिस ने एक को काबू कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते SSP बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्र से सूचना मिली थी कि कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ की मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक पर जा रहे है जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कवलजीत उर्फ ​​लवजीत को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कवलजीत की लोयर बॉडी में गोली लगी। वहीं पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 1 ग्लॉक पिस्टल और मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी तरनतारण के रहने वाले हैं और गैंगस्टर निशान जोड़ियां के संपर्क में थे। SSP डा. मेहताब सिंह ने कहा कि वह सभी असामाजिक तत्वों को बताना चाहता हैं कि अगर किसी ने ऐसा काम किया तो वह उन्हें बख्शेंगे नहीं और शहर में शांति व्यवस्था बनाई रखी जाएगी।
  • Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार युवती को मारी टक्कर, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार युवती को मारी टक्कर, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेरका मिल्क प्लांट के ट्रक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक्टिवा चालक युवती को टक्कर मारी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल युवती को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 1 की पुलिस ने ट्रक नंबर पीबी 06 एवी 5648 और एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना में घायल युवती की पहचान 15 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी ओर वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को चलाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस का कहना हैकि युवती के बयानों पर ट्रक चालक को जल्द काबू करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इस हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और ट्रक नंबर से चालक की पहचान की जा रही है।