Blog

  • Jalandhar News: बच्ची की अंतिम अरदास आज, भोग समागम में पहुंची CP Dhanpreet Kaur, देखें Live

    Jalandhar News: बच्ची की अंतिम अरदास आज, भोग समागम में पहुंची CP Dhanpreet Kaur, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 21-22 नवंबर की रात को 13 साल की लड़की गुम हुई थी। वहीं लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। इस घटना को लेकर पंजाब भर के लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं आज मिट्ठू बस्ती में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की आज अंतिम अरदास रखी गई है। इस दौरान भोग समागम में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी नरेश डोगरा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी शामिल हुए है। वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक नेता भी परिवार से शोक व्यक्त करने गुरुद्वारा साहिब में पहुंच रहे है।

    बता दें कि इस मामले में एडीसीपी 2 हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में एएसआई डिसमिस कर दिया गया है। एडीसीपी ने कहा कि इस मामले में पहले एएसआई मंगतराम को सस्पेंड किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद इस मामले की गहनता से जांच की गई तो एएसआई की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद आज एएसआई को डिसमिस कर दिया गया है। 4 पुलिस कर्मियों की लापरवाही करने के मामले में एडीसीपी 2 ने बताया कि 2 पीसीआर कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के गांव रणसीह कलां में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पुहंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर और मोगा जिलों के विभिन्न गांवों में किसानों से संवाद करने के लिए पहुंचे हैं।

    मोगा के निहाल सिंह वाला हलके के अंतर्गत स्थित गांव रणसीह कलां में शिवराज सिंह चौहान सीधी गेहूं की बिजाई करने वाले किसान गोपाल सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने इस दौरान किसान गोपाल की तारीफ की और अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा। मंत्री ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि पराली को आग लगाए बिना भी गेहूं की खेती अच्छी होती है।

    इस तरीके से फसल बोने से पहले महीने पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है और बाद में यूरिया खाद और डीजल का भी बचाव होता है। इस खेत में पराली जलाने वाले खेतों के मुकाबले यूरिया भी कम डालना पड़ता है और इससे फसल के झाड़ में भी इजाफा होता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान बिना पराली को आग लगाए खेती करें, ताकि पर्यावरण भी बचे और खेती से अधिक लाभ भी कमाया जा सके।

  • Jalandhar News: नाबालिग Murder Case में चाचा का खुलासा, आरोपी नहीं था सिख, देखें Live

    Jalandhar News: नाबालिग Murder Case में चाचा का खुलासा, आरोपी नहीं था सिख, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची के कत्ल मामले में लगातार लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर मृतक लड़की के चाचा ने आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लड़की के चाचा ने बताया कि आरोपी सिख नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसों के लालाच में आरोपी ने अपना धर्म परिवर्तन किया था। आरोपी को जब नौकरी नहीं मिल रही थी तो सिख संस्था में नौकरी लेने के लिए अपना दाड़ा रखा था। वह पहले भी धर्म परिवर्तन कर चुका है। इस दौरान डोरी वाली छोटी किरपाण उसने अपने पास रखी थी, जोकि सिखी में प्रमाणित नहीं है।

    आरोपी एमजीएन में बस चलाता है। आरोपी ने पहले भी वेष बदला हुआ था। पीड़ित के चाचा ने खुलासा किया है कि उसने अमृतधारण नहीं किया हुआ था। इस दौरान उन्होंने 2018 में कठुआ में 6 ब्राह्मणों द्वारा लड़की से रेप करके युवती के कत्ल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मण नहीं थे और यह सिख नहीं है। पीड़ित के चाचा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मान से आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की अपील है। वहीं उन्होंने जत्थेदार द्वारा परिवार के साथ खड़े होने का आभार व्यक्त किया।

    बता दें कि इस मामले में एडीसीपी 2 हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में डिसमिस कर दिया गया है। एडीसीपी ने कहा कि इस मामले में पहले एएसआई मंगतराम को सस्पेंड किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद इस मामले की गहनता से जांच की गई तो एएसआई की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद आज एएसआई को डिसमिस कर दिया गया है। वहीं मामले में 4 पुलिस कर्मियों की लापरवाही करने के मामले में एडीसीपी 2 ने बताया कि 2 पीसीआर कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

  • Donald Trump को पसंद है अपनी तारीफ करवाना, अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत ने खोली पोल

    Donald Trump को पसंद है अपनी तारीफ करवाना, अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत ने खोली पोल

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। उनकी इस खासियत का फायदा उठाकर उनसे कोई भी काम करवाया जा सकता है। इस बात का खुलासा अब अंतरराष्ट्रीय टेलिफोन कॉल के जरिए हुआ है। टेलिफोन पर ये बात अमेरिके के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोव के बीच हुई थी।

    तारीफ करवाना बेहद पसंद

    ट्रंप की एक फोन कॉल लीक हुई है। यह कॉल व्हाट्सऐप पर हुई थी। इसका एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया था। ये खुलासे यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही शांति बात के बीच में आए है जब विटकॉफ गाजा युद्धविराम सौदे के बाद यूक्रेन पर फोकस कर रहे थे। इस बातचीत में विटकॉफ यूरी उषाकोव को यह बता रहे हैं कि ट्रंप से काम करवाने के लिए उनकी तारीफ बहुत काम आती है। लीक हुई बातचीत के अनुसार, यूरी उषाकोव ने विटकॉफ को यह कहा कि क्या दोनों नेताओं के बीच में टेलिफोन कॉल अरेंज हो सकती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन को कहें कि जब वो ट्रंप के साथ बात करें तो खुलकर तारीफ करें और उन्हें गाजा की शांति नायक और विश्वशांति का नेतृत्वकर्ता बताएं। इसके तुरंत बाद पुतिन यूक्रेन युद्ध के समाधान का रुसी फार्मूला प्रस्तुत करें। बता दें कि उषाकोव और विटकॉफ के बीच यह बातचीत गाजा डील के ठीक बाद हुई थी। जब ये बातचीत सामने आई तो ट्रंप को इस पर कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ये तो बातचीत का एक स्टैंडर्ड तरीका है। रुस ने बुधवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के टॉप सलाहाकारों के बीच में हुई कॉल रिकॉर्डिंग का ऐसे लीक होना यूक्रेन की शांति बातचीता को कमजोर करने की एक गलत कोशिश है। यह हाईब्रिड वॉरफेयर जैसी है।    
  • Punjab के 4 लोगों की Canada में जिंदा जलकर मौत, गर्भवती ने छत से छलांग लगाकर बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab के 4 लोगों की Canada में जिंदा जलकर मौत, गर्भवती ने छत से छलांग लगाकर बचाई जान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के गुरम गांव के 4 लोगों की कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में जिंदा जलने से मौत हो गई। चारों सदस्य एक ही परिवार के थे और वो कुछ सालों से कनाडा में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घर में आग लगने के कारण 4 सदस्य जिंदा जल गए। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है और अब घर में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के गुरम गांव के रहने वाला परिवार कुछ सालों से कनाडा के ब्रैम्पटन में शिफ्ट हो गए और वहीं रहने लगे। परिवार के करीबी हैप्पी शंकर ने बताया कि उन्हें एक वीडियो वायरल होने पर पता चला कि उनके रिश्तेदारों के घर आग लग गई। इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य बमुश्किल जुगराज सिंह घर से बाहर निकल आए। उनकी पत्नी भी आग लगने के बाद छत से ही कूद गई।

    हैप्पी ने बताया कि छत से कूदने में जुगराज की पत्नी अर्शवीर कौर तो बच गई, मगर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की इस हादसे में मौत हो गई। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी दोनों की हालत के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। हैप्पी ने बताया कि इस अग्निकांड में उनके परिवार के हरिंदर, अनु, गुरजीत कौर और एक 2 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कोई साजिश है या हादसा, अगर हादसा है तो आग कैसे लगी। परिजनों का कहना है कि परिवार से बातचीत के बाद ही इसके बारे में कुछ पता चल सकेगा। कनाडा की जांच एजेंसियों भी मामले को जांच करने में जुटी हुई हैं।

  • Jalandhar News: ASI मंगतराम को डिसमिस करने पर ADCP 2 गिल ने किया खुलासा, देखें Live

    Jalandhar News: ASI मंगतराम को डिसमिस करने पर ADCP 2 गिल ने किया खुलासा, देखें Live

    2 अन्य पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची के कत्ल मामले में लगातार लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले में एडीसीपी 2 हरविंदर सिंह गिल ने खुलासा किया है कि कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में डिसमिस कर दिया गया है। एडीसीपी ने कहा कि इस मामले में पहले एएसआई मंगतराम को सस्पेंड किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद इस मामले की गहनता से जांच की गई तो एएसआई की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद आज एएसआई को डिसमिस कर दिया गया है। वहीं मामले में 4 पुलिस कर्मियों की लापरवाही करने के मामले में एडीसीपी 2 ने बताया कि 2 पीसीआर कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि 21-22 नवंबर की रात को 13 साल की लड़की गुम हुई थी। वह 8वीं में पढ़ती थी। इसके बाद लोगों ने CCTV कैमरे चेक किए तो लड़की ने काली ड्रेस पहनी थी। वह गली में टहलती हुई जा रही थी। इसके बाद वह कुछ घर छोड़कर रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी। मगर, फुटेज में वह फिर बाहर आती नहीं दिखी। इसके बाद इससे गली में शोरशराबा हो गया। लोगों ने उसकी सहेली के पिता हरमिंदर हैप्पी को पूछा कि लड़की यहां आई थी तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद भार्गव कैंप पुलिस को बताया गया था कि बेटी गुम हो गई है और शक है कि उसके साथ कुछ गलत न हो गया हो। वह आरोपी के घर गई थी। उसका गेट अब बंद है और खोला नहीं जा रहा है। इस पर ASI मंगत राम जांच के लिए पहुंचा, वे घर के अंदर गए थे। अंदर 20 मिनट रुकने के बाद परिवार को कहा था कि अंदर कुछ नहीं है। इस मामले में 22 नवंबर को ही ASI तो तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन उसे बर्खास्त करने की मांग चल रही थी। जिसके बाद आज उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है।
  • Jalandhar News: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में डीपीई गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    Jalandhar News: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में डीपीई गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    जालंधर, ENS: 10वीं की छात्रा के छेड़छाड़ करने के मामले में फिजिकल एजुकेशन के डीपीई के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किशनगढ़ कराड़ी गांव में सरकारी सीसे. स्कूल के डायरेक्टर इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीई) राजिंदर कुमार को 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि 24 नवंबर को बच्ची सुबह स्कूल गई तो करीब 10:30 डीपीई राजिंदर कुमार निवासी गांव ब्यास ने उससे बातें करनी शुरू कर दीं।

    डीपीई ब्यूटी लैब रूम में चले गए। बेटी बाहर खड़ी थी तो डीपीई ने बुलाया और दराज बंद करने के लिए कहा। वह अंदर गई तो डीपीई ने पीछे उसे पकड़ लिया और गलत हरकत की। धक्का दिया तो धमकाने लगा। बेटी स्कूल प्रिंसिपल सुमन शर्मा के पास गई और सारी जानकारी दी। उन्होंने डीपीई को मैडम जसविंदर कौर, मास्टर आरसी पाल सिंह की मौजूदगी में ऑफिस में बुलाया। डीपीई ने गलती मान ली। स्कूल में छुट्टी के बाद बेटी घर आ गई, लेकिन किसी से बात नहीं की। अगले दिन उसने मां को सारी बात बताई तो हमने पुलिस को शिकायत दी।

    बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया कि इस घटना को प्रिंसिपल ने गंभीरता से नहीं लिया। बेटी ने प्रिंसिपल को सब कुछ बताया तो उन्होंने पैरेंट्स को बुलाना जरूरी नहीं समझा। आरोपी टीचर से माफीनामा लिखवाकर बेटी से कहा कि तुम घर जाओ और किसी से बात मत करना। हम शनिवार को तुम्हारे माता-पिता को बुलाकर बात करेंगे। बेटी रोती हुई स्कूल से आ गई और रात को बिना कुछ खाए सो गई। सुबह उसने हिम्मत करके मां को पूरी बात बताई। पैरेंट्स बोले कि अगर बेटी कुछ कर लेती या उसके साथ कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?

    आरोप है कि प्रिंसिपल ने मामला दबाने की कोशिश की है। दूसरी तरफ प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने कहा कि पता लगते ही उन्होंने स्टाफ की मौजूदगी में डीपीई राजिंदर कुमार को बुलाकर पूछा। उन्होंने लिखकर गलती मानी और माफी भी मांगी थी। किशनगढ़ पुलिस ने बच्ची के माता-पिता के बयान के आधार पर डीपीई राजिंदर कुमार के खिलाफ धारा 74, 75, 351 (2) बीएनएस, 8,10 पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज किया है। थाना करतारपुर की इंस्पेक्टर मोनिका अरोड़ा की अगुवाई में एएसआई नरिंदर सिंह ने डीपीई राजिंदर को गिरफ्तार कर लिया।

     

  • Punjab News: महिला से छेड़छाड़ के विरोध में 2 पक्षों में झगड़ा, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला से छेड़छाड़ के विरोध में 2 पक्षों में झगड़ा, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव मुरादपुरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर पड़ोसियों ने बाहर से लड़कों को बुलाकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस मौके बातचीत करते सुनील धीर और अजय धीर ने बताया कि हमारे पड़ोस में आए रिश्तेदारों ने हमारे घर की एक महिला से छेड़छाड़ की।

    जब हमने विरोध किया तो उन्होंने लड़कों को बुलाकर हमारे घर पर हमला कर दिया। जिसके बाद हमने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की। परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की।

    इस संबंध में दूसरी तरफ मनप्रीत सिंह और सिमरजीत कौर से बातचीत की तो उन्होंने लगाए आरोपों को पूरी तरह नकारा। उन्होंने कहा कि हमारे घर में बच्चे का जन्मदिन था और हमारे रिश्तेदार घर आए हुए थे। सुनील और अजे ने बाहर से लड़के बुलाकर हमारे घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जिससे हमारे घर के सामान को काफी नुक्सान पहुंचा है और परिजनों को भी चोटें आईं। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की। इस संबंध में थाना कंबो से आए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव मुरादपुरा में झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक पक्ष के कुछ युवकों को मौके से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए थाना कंबो ले जाया।

  • Hong-Kong के इस इलाके में लगी भयानक आग, 44 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो

    Hong-Kong के इस इलाके में लगी भयानक आग, 44 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: हांगकांग के ताई पो जिले में मौजूद वांग फुक कोर्ट की कई इमारतों में बुधवार को अचानक से आग लग गई। इस आग की लपेटें इतनी तेजी से फैली की इसकी चपेट में 7 इमारतें आ गई है। कई घंटों की कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, अब तक इस आग की चपेट में आने से 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अभी तक लापता है और अस्पतालों में कई घायलों का इलाज भी चल रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    करीबन 900 लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों में रखा गया है ताकि उन्हें सुरक्षित जगह मिल पाए। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। इसमें आग की लपटें तेजी से बढ़ती हुई दिख रही हैं। वीडियो में दर्जन फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए लगातार मेहनत करते हुई दिख रही हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस तरह लगी बिल्डिंग में आग

    रिपोर्ट्स की मानें तो वांग फुक कोर्ट में कुल आठ टॉवर ब्लॉक हैं। इसमें से हर एक 31 मंजिल ऊंची है और इसमें 1984 अपार्टमेंट है। हाल ही में इन टावरों की मरम्मत का काम चल रहा था और पूरी बाहरी संरचना पर बांस के मचान लगाए थे। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आग तेजी से एक इमारत से दूसरी इमारत में फैल गई। इसी क्रम में 8 से 7 इमारतें आग की चपेट में आ गई। बांस सूखा हुआ था और इसके कारण आग तेजी से फैल गई। दमकलकर्मियों के अनुसार, तापमान इतना ज्यादा था कि जली हुई सामग्री ऊपर उड़कर दूर-दूर तक गिर गई थी। इससे आग और फैलती चली गई।

    1962 में भी लगी थी ऐसी आग

    हांगकांग की इमारत में लगी आग को लेवल 5 कैटेगरी में रखा गया है। यह गंभीरता के मामले में श्रेणी 1 से 5 तक के पैमाने पर दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 2008 में हांगकांग में ग्रेड 5 कैटेगरी की भीषण आग लगी थी। इसमें सिर्फ 4 लोगों की जान गई थी। वहीं साल 1962 में भी आग लगने के कारण 44 लोगों की मौत हो गई थी।
  • Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज की प्रशासन को चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज की प्रशासन को चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में बच्ची के साथ हुए रेप और कत्ल के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने जालंधर पहुंच कर पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्ची की आत्मिक शांति के लिए अरदास की और बच्ची के कातिल को फांसी की सजा की मांग की। पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी से मांग की कि जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चला कर इसे फांसी की सजा दी जाए।

    दूसरी बात यह कि इसे सिख धर्म से जोड़ कर न देखा जाए क्योंकि पापी का कोई धर्म नहीं होता। सिख कभी भी किसी दोषी को बचाने का काम नहीं करता। जत्थेदार ने कहा कि इस शख्स को ऐसी सजा दी जानी चाहिए के भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने के बारे में सोच न सके। इसके साथ ही परिवार ने मांग की कि दोषी पुलिस वालों को डिसमिस करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

    परिवार ने इल्ज़ाम लगाया कि परिवार पर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री से भी मांग की इसे फांसी होनी चाहिए। परिवार ने और जत्थेदार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर किसी भी दोषी को बचाने की कोशिश की गई तो बच्ची के भोग के बाद बड़ा मोर्चा भी लगाया जा सकता है