Blog

  • Punjab News: आसमान में लिखा गया इतिहास, आनंदपुर साहिब के आसमान में गूंजी हिन्द दी चादर, गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शाहदत दिवस के मौके उनकी महान शहादत की गाथा

    Punjab News: आसमान में लिखा गया इतिहास, आनंदपुर साहिब के आसमान में गूंजी हिन्द दी चादर, गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शाहदत दिवस के मौके उनकी महान शहादत की गाथा

    आनंदपुर साहिब, 25 नवंबर 2025: आनंदपुर साहिब में इतिहास रच दिया गया जब पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर दुनिया का पहला धार्मिक ड्रोन शो आयोजित किया। इस अनोखे कार्यक्रम को देखने के लिए पचास हजार से अधिक श्रद्धालु और मेहमान पहुंचे, जिन्होंने नौवें सिख गुरु की महान शहादत को एक अद्भुत तरीके से याद किया।

    इस शानदार प्रदर्शन में तीन हजार से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिन्होंने पंजाब के आसमान में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए उनकी शहादत की कहानी को रोशनी से लिखा। जैसे ही अंधेरा छाया, ड्रोन एक साथ आसमान में उठे और पवित्र खंडा का निर्माण किया, जो रात के अंधेरे में सोने की तरह चमक रहा था। यह देखकर पूरी भीड़ में श्रद्धा और आश्चर्य की लहर दौड़ गई।

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक शो का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल सिख विरासत का सम्मान करने और आधुनिक तकनीक को अपनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। “गुरु तेग बहादुर जी ने सभी लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज हम आधुनिक तकनीक का उपयोग करके उनके सहिष्णुता और साहस के संदेश को दुनिया के हर कोने तक पहुंचा रहे हैं,” मुख्यमंत्री ने कहा।

    पंद्रह मिनट के इस प्रदर्शन ने दर्शकों को इतिहास की एक भावनात्मक यात्रा पर ले गया। ड्रोन ने गुरु जी के ध्यान में बैठने, लाल किले में उनकी कैद और मुक्ति के प्रतीक के रूप में टूटती जंजीरों की तस्वीरें बनाईं। हर तस्वीर के साथ पवित्र कीर्तन और ऐतिहासिक महत्व की व्याख्या की गई, जिससे यह युवा पीढ़ी के लिए एक दृश्य चमत्कार और शैक्षिक अनुभव दोनों बन गया।

    तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि इस जटिल शो को अंजाम देने में महीनों की योजना और समन्वय लगा। टीम ने सिख विद्वानों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर काम किया ताकि हर छवि और प्रतीक सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त और आध्यात्मिक रूप से सटीक हो। धार्मिक प्रतीकों को पूरे सम्मान और सटीकता के साथ दिखाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

    कार्यक्रम समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों की बाढ़ आ गई। ड्रोन शो से संबंधित हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड किए, विभिन्न धर्मों के लोगों ने पंजाब सरकार के इस अभिनव दृष्टिकोण की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इस खबर को उठाया और इसे तकनीक और आध्यात्मिकता के संगम का अनूठा उदाहरण बताया।

    कार्यक्रम में मौजूद धार्मिक नेताओं ने इस पहल को युवाओं को सिख इतिहास और मूल्यों से जोड़ने का एक शक्तिशाली तरीका बताया। प्रमुख सिख विद्वान बाबा हरजिंदर सिंह ने कहा, “गुरु का संदेश समय से परे है, और यह शो साबित करता है कि भक्ति हर युग की भाषा बोल सकती है। पारंपरिक तरीके जरूरी हैं, लेकिन ऐसे नवीन प्रस्तुतीकरण युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से सार्थक तरीके से जोड़ने में मदद करते हैं।”

    पंजाब सरकार ने इस ड्रोन शो को दस्तावेजी रूप देने और दुनिया भर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम एक मिसाल कायम करता है कि कैसे राज्य गरिमा और श्रद्धा बनाए रखते हुए तकनीक के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मना सकते हैं। आनंदपुर साहिब में हुए इस पहले धार्मिक ड्रोन शो की सफलता ने पूरे देश में चर्चा शुरू कर दी है।

  • Punjab News: PU ने 26 नवंबर को की छुट्टी घोषणा, देखें वीडियो

    Punjab News: PU ने 26 नवंबर को की छुट्टी घोषणा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ प्रशासन ने 26 नवंबर 2025 को कैंपस में छुट्टी घोषित कर दी है। यह फैसला PU बचाओ मोर्चा के विरोध प्रदर्शन और बंद के आह्वान के बीच अचानक लिया गया है। इससे पहले यूनिवर्सिटी ने 26 नवंबर को टीचिंग डे घोषित किया था और एग्जाम तय समय पर जारी रहने की बात कही थी। लेकिन मोर्चा ने लंबे समय से रुके हुए सीनेट चुनाव शेड्यूल को जारी करने की मांग की और विरोध स्वरूप कैंपस को पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया।

    स्टूडेंट्स के बढ़ते विरोध और कैंपस में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया और उस दिन छुट्टी घोषित कर दी।

    यह विरोध हाल ही में हुए तेज़ आंदोलनों और 10 नवंबर 2025 को हुए बंद के बाद आया है। इस विरोध ने स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी अधिकारियों के बीच जारी गतिरोध को स्पष्ट रूप से दिखाया। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने का अनुरोध किया है।

  • Punjab News: दुकानदार की गोली मारकर हत्या मामले में सीपी भुल्लर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार की गोली मारकर हत्या मामले में सीपी भुल्लर का आया बयान, देखें वीडियो

    किशन गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और बुलेट-प्रूफ जैकेट बरामद

    अमृतसर। पुलिस कमिश्नरेट के थाना B डिवीजन और क्रिमिनल्स के बीच आज अमृतसर में वेरका बाईपास पर एनकाउंटर हुआ था, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। घटना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत गैंगस्टर, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम और सनसनीखेज घटनाओं को बड़ी सेंसिटिविटी के साथ सॉल्व किया जा रहा है।

    कुछ दिन पहले B-डिवीजन इलाके में एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर लूट हुई थी, जिसमें आरोपियों ने फायरिंग कर 2.5 लाख रुपये और सोने का ब्रेसलेट लूट लिया था। पुलिस ने टेक्निकल जांच करते हुए सबसे पहले आरोपी बलजीत उर्फ ​​बूली जंडियाला गुरु को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ मर्डर, NDPS और स्नैचिंग समेत 8 गंभीर केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ में उसके दूसरे साथियों के नाम सामने आए।

    SHO बलजिंदर सिंह जब दूसरे आरोपी कनिश को गिरफ्तार करने पहुंचे तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उन्हें चेतावनी देने के लिए हवा में फायरिंग की, लेकिन जब कनिश नहीं रुका तो जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर कर्णिया सूरज और वरुण भाटिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस गैंग से चार सोफिस्टिकेटेड पिस्टल बरामद की हैं, जिनमें एक ग्लॉक, दो चाइनीज 30 बोर और एक नॉन-AM पिस्टल शामिल है।

    इसके अलावा एक हाई-क्वालिटी बुलेट-प्रूफ जैकेट भी मिली है, जो गैंग ने गैंग लीडर किशन के जरिए हासिल की थी। यह पहला मामला है जब इतने आम गैंगस्टर के पास बुलेट-प्रूफ जैकेट मिली है। कमिश्नर ने बताया कि यह गैंग न सिर्फ रॉबरी, स्नैचिंग और एक्टिव लूट के मामलों में शामिल था, बल्कि पार्षद की हत्या (FIR 95) के मामले में भी बलजीत और सूरज की भूमिका सामने आई है। गैंगस्टर किशन, जो अभी फरार है, इस गैंग की कई घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

  • Punjab News : ‘जिसका खेत उसकी रेत’ स्कीम का गलत फायदा उठा हो रही अवैध माइनिंग, देखें वीडियो

    Punjab News : ‘जिसका खेत उसकी रेत’ स्कीम का गलत फायदा उठा हो रही अवैध माइनिंग, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब सरकार की ‘जिसका खेत उसकी रेत’ पॉलिसी बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अब रेत माफिया द्वारा इस पॉलिसी का गलत प्रयोग करके दरिया में पोकलेन मशीनें लगाकर रेत चोरी की जा रही है। जबकि चर्चा है कि माइनिंग विभाग और कई राजनेताओं की इसमें मिलीभगत है। उन्हें भी इसमें बड़ी हिस्सेदारी मिलती है। जिसके चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो हुई है। वहीं, ये भी चर्चा है कि इस अवैध माइनिंग के पीछे शामिल रेत माफिया के एक प्रमुख सरगना G सिंह है। जिसकी ओर से सुबह से लेकर देर रात तक माइनिंग की जा रही है। जबकि नियमों के तहत पांच बजे के बाद माइनिंग हो ही नहीं सकती। लेकिन अब रेत माफिया ने उसे सहुलियत का नाजायज फायदा उठाना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के थाना कूमकलां के अधीन आते गांव कालेवाल में यह अवैध रेत चोरी का धंधा जोरो से चल रहा है। देर रात तक रेत चोरी की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव कालेवाल में पड़ी रेत की खड्‌ड नवां शहर की है। लेकिन खड्‌ड से आने जाने के लिए रास्ता लुधियाना की तरफ है। जिसके चलते रेत चोरी करके लुधियाना में आगे सप्लाई की जा रही है। रोजाना भारी मात्रा में वाहन रेत चोरी करके ले जाए जाते हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पूरे शहर को रेत चोरी की सूचना है, लेकिन माइनिंग विभाग को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही।

    न पर्ची काटी जाती और न कोई कांटा
    वहीं इस संबंध में थाना कूमकलां के एसएचओ अमृतपाल सिंह से संपर्क किया गया। उनकी ओर से कालेवाल गांव की खड्‌ड से रेत निकाल रहे एक व्यक्ति गोपी से संपर्क किया गया। उसने कहा कि वह न तो इसकी पर्ची काटते है और न ही किसी तरीके का कोई कांटा किया जाता है। जिससे साफ जाहिर है कि रेत माफिया द्वारा सरेआम रेत चोरी की जा रही है।

    सीएम पॉलिसी के तहत निकाल रहे हैं रेत
    वहीं माइनिंग कर रहे सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से जिसका खेत, उसकी रेत पॉलिसी के तहत निकाली जा रही है। उसी के तहत वह अपने खेतों में से रेत निकाल रहे हैं। जिसके लिए पोकलेन मशीन भी लगा रखी है। अपने खेत से रेत निकालने का कोई समय लिमिट नहीं है।

    वाहनों को किया जाएगा जब्त
    थाना कूमकलां के एडिशनल एसएचओ अमृतपाल सिंह का कहना है कि वह अवैध रेत खड्‌ड को तो नहीं रुकवा सकते। लेकिन बिना पर्ची और अवैध तरीके से रेत लेकर जाने वाले वाहनों पर जरुर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News : चोरों ने क्लीनिक और घर को बनाया निशाना

    Jalandhar News : चोरों ने क्लीनिक और घर को बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर से दो चोरी के मामले सामने आये हैं। जहां, चोरों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी की है। पहले मामले में थाना नंबर 5 के अंतर्गत आने वाले चंडीगढ़ मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई जब घर का मालिक गौरव अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था।

    कैसे हुई वारदात
    घटना 10 नवंबर की है, जब गौरव परिवार के साथ घर बंद करके बाहर गया था। शाम को जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सामान बाहर निकला हुआ था। चोर सोने के गहने और 16 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो चुके थे।

    सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को दी सूचना
    गौरव ने चोरी देखने के बाद तुरंत ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और फिर कंट्रोल रूम पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम
    मौके पर थाना नंबर 5 के एएसआई प्रेम पाल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। परिवार के बयान लेने और जांच करने के 15 दिन बाद केस दर्ज किया गया। फिलहाल मामले में शामिल आरोपी अभी तक फरार हैं।

    दूसरा मामला: पिंकी कांप्लेक्स में डॉक्टर के क्लीनिक में हुई चोरी
    थाना नंबर 6 के क्षेत्र में स्थित पिंकी कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में चोरों ने डॉक्टर के क्लीनिक के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि क्लीनिक की मालिक डॉ. मनजोत कौर, जो गुरु तेग बहादुर नगर की रहने वाली हैं, जब क्लीनिक पहुंचीं तो ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने तुरंत थाना नंबर 6 में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने किया मामला दर्ज
    पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में भी आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं

    क्लीनिक कई सालों से चल रहा है
    डॉ. मनजोत कौर पिछले कई वर्षों से पिंकी कॉम्प्लेक्स में अपना क्लीनिक चला रही हैं, जिस वजह से वहां मरीजों की लगातार आवाजाही रहती है। लेकिन चोरी के समय क्लीनिक बंद था।

     

  • Jalandhar News: महिला कर्मचारी से सैलून मालिक ने साथियों संग किया दुष्कर्म

    Jalandhar News: महिला कर्मचारी से सैलून मालिक ने साथियों संग किया दुष्कर्म

    जालंधर, ENS: महानगर के छोटी बारादरी में स्थित Golden Star Salon में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि सैलून के मालिक ने साथियों सहित महिला से दुष्कर्म किया है। जिसके संबंधी अब महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है।

    फाजिल्का की रहने वाली है महिला
    फाजिल्का के जलालाबाद कस्बे की रहने वाली एक महिला अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने बेटे रोशन प्रिंस के साथ काम की तलाश में जालंधर आई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात अपनी गांव की सहेली सिमरन से हुई। सिमरन ने उसे छोटी बारादरी स्थित गोल्डन स्टार सैलून के मालिक से मिलवाया।

    सैलून मालिक ने काम और रहने की सुविधा दी
    पीड़िता के अनुसार, सैलून मालिक ने उसे सफाई का काम देते हुए 10 हजार रुपये महीने सैलरी देने का वादा किया। साथ ही रहने और खाने की व्यवस्था भी सैलून में ही करवा दी थी। महिला वहीं पर रहकर काम कर रही थी।

    रात को सैलून में घुसकर किया दुष्कर्म
    शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह सैलून में सो रही थी। तभी सैलून मालिक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। महिला न तो मालिक का नाम जानती थी और न ही उसके साथ आए दोनों लड़कों को पहचानती थी।

    महिला के अनुसार, तीनों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने विरोध करने की कोशिश की लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

    पीड़िता ने थाना सात में दी शिकायत
    डरी-सहमी महिला ने हिम्मत जुटाकर थाना सात की पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने मामले की जांच शुरू की।

    आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    पुलिस ने छानबीन के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलवंत सिंह के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत करते हुए धर्मशाला में उमड़ी भीड़

    मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत करते हुए धर्मशाला में उमड़ी भीड़

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सायं विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए कांगड़ा जिला के धर्मशाला पहुंचे।

    इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा।

  • Jalandhar News: 200 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू

    Jalandhar News: 200 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू

    जालंधर, ENS: जिले भर में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआइए स्टाफ की पुलिस टीम ने दो युवकों से 200 ग्राम हैरोइन बरामद किया है। जिनकी पहचान गांव आलोवाला फिरोजपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह और गांव जखारवा के फिरोजपुर के बोहड़ सिंह के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने बाताया कि सीआइए स्टाफ के जांच अधिकारी एसआइ सुखराज सिंह पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी के दौरान गंदा नाला जमशेर के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आ रहे है तो उन्होंने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर आरोपितों को दबोचने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगे, जिसके एसआइ सुखराज सिंह ने आरोपितों का टीम सहित पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को दबोच कर तलाशी ली तो दोनों के पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चला सके कि वह नशा कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहे थे।

  • Haryana News: ट्रैफिक फ्री सड़कों का लोगों ने लिया आनंद, नई पहल की की सराहना, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रैफिक फ्री सड़कों का लोगों ने लिया आनंद, नई पहल की की सराहना, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-5 क्षेत्र में बीती सुबह स्वस्थ, शांत और ट्रैफिक मुक्त वातावरण नजर आया। सुबह 6 बजे से लेकर 7:30 बजे तक वाहनों की रोक के साथ इलाके की सड़कों ने भी फिटनेस जोन का रुप ले लिया। बड़ी संख्या में इस दौरान लोग जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक और रनिंग का आनंद लेते दिखे। लंबे समय बाद फिर से शुरु हुई इस पहल ने नागरिकों में नया उत्साह भर दिया।

    स्थानीय निवासियों ने भी इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से इस पहल का फिर से शुरु होने का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि यह मुहिम मौजूदा माननीय डीजीपी ओपी सिंह के द्वारा उस समय शुरु की गई थी जब वो पंचकूला पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे परंतु बीच में किसी कारणवश यह व्यवस्था बंद हो गई थी।

    सुबह की सैर का आनंद लेने वाले एक दंपत्ति ने बताया कि उन्हें हमेशा यह डर रहता था कि सैर के दौरान कोई वाहन उन्हें अचानक से टक्कर न मार दे। साथ ही वाहनों के शोर के कारण भी परेशानी होती थी परंतु आज का अनुभव पूरी तरह से अच्छा रहा। कुछ वाहन चालक जिन्हें इस पहल की जानकारी नहीं थी।

    उन्हें एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने व्यक्तिगत रुप से रोक कर इस स्वास्थ्य केंद्रित मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान वो वाहन चलाने की जगह पार्कों में सैर का आनंद ले सकते हैं। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने बताया कि माननीय डीजीपी ओपी सिंह द्वारा शुरु की गई इस पहल को नागरिकों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

    लोगों को शांत वातावरण में बेफिक्र होकर गतिविधियां करते देखना बहुत अच्छा लगा। यह कदम न सिर्फ नागरिकों की सेहत को प्रोत्साहित करेगा बल्कि उनको शोर और प्रदूषण मुक्त वातावरण भी देगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि पहले ही दिन लोगों ने अनुशासन और सहयोग का अच्छा उदाहरण पेश किया है।

    ट्रैफिक पुलिस ने फिर से वाहन चालकों से यह अपील की है कि वो निर्धारित समय सुबह 6 बजे से पहले या फिर 7:30 बजे के बाद ही इन रास्तों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें।

  • Jalandhar News: नाबालिग की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पारस एस्टेट में 13 साल की बच्ची के हुए मर्डर मामले को लेकर कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता ने आरोपी को पुलिस प्रशासन द्वारा फांसी की सजा देने की मांग की। इसके बाद कहा सभी दुकानदार बाहर निकल अपनी अवाज उठाएं ताकि 13 साल की बच्ची को इंसाफ मिल सके। पुलिस प्रशासन से कहा कि मेरी ये विनती है कि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले।

    गौरतलब है कि 13 वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ था जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया था और गुस्साए लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव भी किया। वहीं अब मामले की कार्रवाई को लेकर एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि उन्हें लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद लड़की को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को लड़की का शव मोहल्ले के एक घर में मिला जहां की सीसीटीवी भी सामने आई जिसमें बच्ची उनके घर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच में सामने आया है कि बच्ची आरोपी की बेटी की सहेली थी और वह हमेशा ही उनके घर आती जाती रहती थी। वह अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन उसकी सहेली और उसकी मां मायके गए हुए थे और घर में रिंपी सिंह अकेला था, जिसके बाद देर रात लड़की की लाश उसके घर के वाशरुम में संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने रिंपी उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है।