Blog

  • Jalandhar News: महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल मिला है। वहीं बीते दिन महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी करके आज ईमेल के जरिए बच्ची के केस को लेकर जवाब मांगा गया है। वहीं आज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर बच्ची के परिवार के घर उनसे दुख सांझा करने के लिए पहुंचे। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने कहाकि वह इस घटना को लेकर सारे फैक्ट ले रही है। उन्होेंने कहा कि इस घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    वहीं उन्होंने कहा कि 4 मरले की कोठी में पुलिस को क्यों बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ। राजलाली ने कहा कि वह खुद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात करेंगी और सारे सबूत मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि फारेसिंक टीम ने सारे सबूत इकट्ठे कर लिए है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई है। परिवार की मांग है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए और इस केस में आखिर तक साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन और चाइल्ड कमिश्नर दोनों मिलकर परिवार का आखिर तक साथ देंगे।

    महिला आयोग ने बताया कि परिवार से मुलाकात के बाद पता चला है कि आरोपी का हरविंदर सिंह रिंपा का पिछला रिकार्ड भी ठीक नहीं था। ऐसे में इस मामले की भी जांच की जाएगी। वहीं पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके एएसआई मंगतराम को लेकर बात की जाएगी और पूछा जाएगा कि क्या सस्पेंड किया जाना सही है या उसके खिलाफ इस मामले में मामला दर्ज किया जाएगा।

  • संविधान दिवस पर PM Modi ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, बोले – ‘मुझ जैसे व्यक्ति को मौका दिया’

    संविधान दिवस पर PM Modi ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, बोले – ‘मुझ जैसे व्यक्ति को मौका दिया’

    नई दिल्ली: हर साल 26 नवंबर यानी आज पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में पीएम ने संविधान के प्रति श्रद्धा को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि 2015 में सरकार ने इस पवित्र दस्तावेज का सम्मान करने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया था। पीएम मोदी ने पत्र में अपने राजनीतिक सफर को लेकर कहा कि यह हमारे संविधान की ताकत है जिसमें मुझ जैसे व्यक्ति को जो एक साधारण और आर्थिक रुप से पिछड़े परिवार से आता है उसे 24 साल से ज्यादा समय तक लगातार सरकार का मुखिया बना दिया।

    संविधान सभा के सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

    2014 के आज भी वो पल मुझे याद है जब मैं पहली बार संसद में आया था और लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर की सीढ़ियों को छूकर सिर झुकाया था। इसके बाद 2019 में चुनाव के नतीजों के बाद जब मैं संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में गया तो मैंने सिर झुकाया और सम्मान के तौर पर संविधान को अपने माथे पर लगा लिया। इस संविधान ने मुझ जैसे कई और लोगों को सपने देखने और उसके लिए काम करने की ताकत दी है। संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बालासाहेब अंबेडकर और कई जानी-मानी महिला सदस्यों को भी याद किया। इन सभी के विजन ने ही संविधान को बेहतर बनाया था।

    इस बार खास है संविधान दिवस

    पीएम ने कहा कि इस साल का संविधान दिवस बहुत खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सरदार वल्लभ भाई पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह और श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की सालगिरह के साथ मेल खाता है। ये शख्सियतें और मील के पत्थर हमें हमारे कर्तव्यों की अहमियत की याद दिलाते हैं जैसे कि संविधान के आर्टिकल 51 ए में बताया गया है।

    2049 में संविधान को अपनाए हो जाएगी एक सदी

    भविष्य को देखते हुए पीएम ने कहा कि इस सदी की शुरुआत के 25 साल बीत गए हैं। सिर्फ दो दशकों में भारत गुलामी से आजादी के 100 साल पूरे कर लेगा। 2049 में संविधान को अपनाए हुए एक सदी हो जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि आज ली गई नीतियां और फैसले आने वाली पीढ़ियों की जिंदगी को आकार देंगे और नागरिकों से यह आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों को सबसे पहले अपने दिमाग में रखें क्योंकि भारत एक विकसित भारत के विजन की ओर बढ़ रहा है।  
  • Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस, परिवार से मिलने पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन और चाइल्ड कमिश्नर, देखें Live

    Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस, परिवार से मिलने पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन और चाइल्ड कमिश्नर, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल मिला है। वहीं बीते दिन महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी करके आज ईमेल के जरिए बच्ची के केस को लेकर जवाब मांगा गया है। वहीं आज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर कंवरदीप सिंह बच्ची के परिवार के घर उनसे दुख सांझा करने के लिए पहुंचे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/womens-commission-takes-strong-stand-in-jalandhars-heartbreaking-case-chairperson-raj-lali-gill-assures-family-of-justice/

    परिवार सहित लोगों द्वारा आरोपी को फांसी की सजा देने के मांग की जा रही है। वहीं आज परिवार से मुलाकात करके महिला आयोग और चाइल्ड कमिश्नर द्वारा मीडिया से बात की जाएगी। इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ सख्य एक्शन लिए जाने के बारे में विस्तार से सांझा किया जाएगा।

  • Basketball का पोल गिरने से 2 खिलाड़ियों की मौत, देखें CCTV

    Basketball का पोल गिरने से 2 खिलाड़ियों की मौत, देखें CCTV

    रोहतकः शहर में एक राष्ट्रीय स्तर के उभरते खिलाड़ी की मौत का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय शानदार बास्केटबॉल प्लेयर हार्दिक एक ऐसी लापरवाही की भेंट चढ़ गए, जिसकी कल्पना भी कठिन है। खराब और ढीले खड़े पोल ने उसकी मेहनत, संघर्ष और सपनों को एक पल में खत्म कर दिया। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि खेल ढांचे की विफलता का एक दर्दनाक उदाहरण है। इस त्रासदी के बाद 24 घंटे बाद ही बहादुरगढ़ में फिर 15 वर्षीय अमन की जान भी ऐसे ही गिरे पोल की वजह से चली गई। 2 टैलेंटेड खिलाड़ियों की लगातार मौतों ने खेल विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जानकारी मुताबिक, रोहतक के लखन मजरा में हार्दिक रोज की तरह अभ्यास कर रहा था। वह दो बार रिम को छूने की कोशिश करता है जिसमें दूसरी बार जैसे ही वह रिम पकड़ता है, तो पोल अपनी जड़ से उखड़कर सीधा उसके सीने पर गिर जाता है। पोल की पूरी ताकत उसके शरीर पर पड़ती है और वह कोर्ट पर गिर जाता है। कुछ ही सेकंड में साथी लड़के दौड़कर आते हैं, पोल उठाते हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस दौरान सारी घटना CCTV में भी कैद हो गई। बताया जा रहा है कि हार्दिक हाल ही में नेशनल कैंप से लौटा था और भारत के लिए खेलने का उसका सपना बेहद करीब था। पिता संदीप राठी ने अपने दोनों बेटों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स क्लब में दाखिला दिलाया था, लेकिन एक पोल की लापरवाही उसकी जिंदगी छीन ले गई।

    इस दर्दनाक घटना के अगले ही दिन बहादुरगढ़ के स्टेडियम में अभ्यास कर रहे अमन पर भी बास्केटबॉल का पोल गिर गया। अमन को गंभीर चोटें आईं और उसे रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिला। अमन 10वीं कक्षा में पढ़ता था और हाल ही में स्कूल स्पोर्ट्स में मेडल भी जीता था। 2 दिनों के भीतर 2 खिलाड़ियों की मौत ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिवारों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

  • Donald Trump ने रुस-यूक्रेन से मिलने के लिए रख दी शर्त, पीस प्लान को मिला Europe का साथ

    Donald Trump ने रुस-यूक्रेन से मिलने के लिए रख दी शर्त, पीस प्लान को मिला Europe का साथ

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुस-यूक्रेन युद्ध पर अपने पीस प्लान पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि वो राष्ट्रपति होते तो यह लड़ाई ही शुरु नहीं होती। उन्होंने बताया कि उनके ग्रूप ने पिछले हफ्ते इस युद्ध को खत्म करने के लिए बहुत काम किया है। अमेरिका की ओर से एक शांति प्रस्ताव पेश किया गया है। इस प्रस्ताव में अब कुछ ही मुद्दे बचे हैं।

    इस शर्त पर करेंगे ट्रंप रुस-यूक्रेन से मुलाकात

    ट्रंप ने अपने दूत स्टीव विटकॉफ को रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए भेजा है। अमेरिकी सेना के बाकी अधिकारी डैन ड्रिस्कोल यूक्रेन के प्रतिनिधियों से भी बात कर रहे हैं। ट्रंप का यह कहना है कि वो रुस और यूक्रेन के नेताओं से तभी मिलेंगे जब बातचीत अंतिम चरण में होगी। पीस प्लान में रुस को कुछ राहत मिलती दिखी है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, यूक्रेन को नाटो में शामिल न होने का वादा भी करना पड़ेगा। अपनी सेना की सीमाएं भी तय करनी पड़ेगी। बदले में रुस के कुछ सैन्य गतिविधियों पर भी रोक लगा सकता है।

    पिछले तीन साल से चल रहा है युद्ध

    रुस-यूक्रेन के बीच में पिछले तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में भारी जान-माल का नुकसान हो चुका है। ट्रंप यह चाहता है कि फिलहाल दोनों देश मौजूदा स्थिति पर ही रुकें ताकि लड़ाई न बढ़ पाए वहीं यूक्रेन रुस के कब्जे वाले इलाकों को वापिस पाने के लिए नाटो और यूरोपीय देशों से मदद मांगता रहा है। इसी बात के कारण ट्रंप की सोच अलग है क्योंकि वो युद्ध को जल्दी रोकने पर जोर देते हैं। ट्रंप का यह प्रस्ताव उम्मीद भी जाग रहा है और विवाद भी खड़ा करता है। यूक्रेन जहां अपनी सुरक्षा और सीमाओं की गारंटी चाहता है वहीं रुस अपने कब्जे वाले क्षेत्रों को सही ठहरने का मौका अब सही मान रहा है। एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि यह योजना दोनों पक्षों की बातचीत की ओर ला सकती है परंतु इसको सफल बनाने के लिए कुछ जटिल मुद्दों का हल निकलना पड़ेगा।

    यूरोप कर रहा युद्ध को रोकने का समर्थन

    ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने अपनी कोएलिशन ऑफ द विलिंग की बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों का समर्थन कर रहा है। तीनों देशों ने यह साफ कह दिया है कि किसी भी समाधान में यूक्रेन की पूरी भागीदारी जरुरी है। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो, ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अपने संयुक्त बयान में यह साफ कह दिया है कि वो इस मूल सिद्धांत पर एकमत हैं कि सीमाओं का बलपूर्वक बदला नहीं जा सकता। नेताओं ने कहा है कि यह सिद्धांत पूरा यूरोप ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए बहुत जरुरी है।  
  • Jalandhar News: नाबालिग बच्ची मर्डर केस में भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने 4 पुलिस कर्मियों को लेकर की ये अपील, देखें Live

    Jalandhar News: नाबालिग बच्ची मर्डर केस में भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने 4 पुलिस कर्मियों को लेकर की ये अपील, देखें Live

    एक साल पहले पति का निधन और अब बेटी की हत्या

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर सभी पार्टियों के नेता बच्ची के घर परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान आज भाजपा के कार्यकारी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, मनोरजंन कालिया, केडी भंडारी, राकेश राठौर सहित कई भाजपा नेता परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसे राजनीतिक रंग ना दिया जाए और परिवार को इंसाफ देना चाहिए। वहीं 4 पुलिस कर्मियों को डिसमिस करने की मांग की गई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को नारी तत्व जगाने की अपील की और महिला के दर्द समझने की अपील की। अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह परिवार से मिले, जहां महिला ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले पति को गंवाया और अब उसकी बेटी की व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि एक और हम कंजक पूजन करते है, लेकिन दूसरी ओर इस तरह की शर्मसार घटना को अंजाम दिया जाता है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद पुलिस द्वारा उन पर पहले दवाब बनाया गया था। परिवार ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई है। हालांकि कुछ सीनियर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को लेकर सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए और कार्रवाई में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को डिसमिस किया जाना चाहिए।
  • Punjab News: पेंट कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: पेंट कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के हैबोवाल के चुहड़पुर रोड की तरसेम कॉलोनी में पेंट कारोबारी के घर में बीती रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस आगजनी में कोई जानी नुकसान होने से तो बचाव हो गया, लेकिन घर का पूरा समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एसवीएन पेंट्स कोटिंग के मालिक जुगल किशोर गोयल ने बताया कि बीती देर रात घर की पहली मंजिल पर आग लग गई। घटना के वक्त उनकी मां घर पर अकेली थी। कुछ देर पहले ही वह पाठ-पूजा करके अपने कमरे में गई थी। अचानक पहली मंजिल पर उन्होंने आग की लपटें देखी। वह चिल्लाती हुई घर से बाहर भागी और लोगों को एकत्र किया। घटना का पता चलते ही जुगल खुद भी मौके पर पहुंचे।

    इस बीच फायर ब्रिगेड व जगतपुरी चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों को कहना है कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की अन्यथा आग ने आस-पास की बिल्डिंगों को भी चपेट में ले लेना था।

  • Jalandhar News: नाबालिग बच्ची मर्डर केस में परिवार के घर पहुंचे BJP कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, देखें Live

    Jalandhar News: नाबालिग बच्ची मर्डर केस में परिवार के घर पहुंचे BJP कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर सभी पार्टियों के नेता बच्ची के घर परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान आज भाजपा के कार्यकारी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, मनोरजंन कालिया, केडी भंडारी, राकेश राठौर सहित कई भाजपा नेता परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंचे।

    बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह ने शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता ने आरोपी को पुलिस प्रशासन द्वारा फांसी की सजा देने की मांग की। गौरतलब है कि 13 वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ था जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया था और गुस्साए लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव भी किया।

    वहीं अब मामले की कार्रवाई को लेकर एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि उन्हें लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद लड़की को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को लड़की का शव मोहल्ले के एक घर में मिला जहां की सीसीटीवी भी सामने आई जिसमें बच्ची उनके घर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच में सामने आया है कि बच्ची आरोपी की बेटी की सहेली थी और वह हमेशा ही उनके घर आती जाती रहती थी। वह अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन उसकी सहेली और उसकी मां मायके गए हुए थे और घर में रिंपी सिंह अकेला था, जिसके बाद देर रात लड़की की लाश उसके घर के वाशरुम में संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने रिंपी उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में एएसआई मंगतराम को कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में सस्पेंड किया गया।

  • Punjab News: इस इलाके में बदमाश ने CIA टीम पर की Firing, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बदमाश ने CIA टीम पर की Firing, देखें वीडियो

    संगरूरः शहर के सुनाम इलाके में पेट्रोलिंग दौरान पुलिस टीम पर एक युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक घायल हो गया जिसे पुलिस ने काबू कर अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए एसपी नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ टीम सुनाम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर एक व्यक्ति अचानक सहम गया और भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गया जब टीम उसके पास जाने लगी तो व्यक्ति ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली व्यक्ति के पैर पर लगी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल सुनाम दाखिल करवाया और हथियार भी बरामद कर लिया है।

    एसपी विर्क ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह जस्सी के रूप में हुई है, जो रूपा हेरी गांव का रहने वाला है, जिसके खिलाफ कुल 11 केस दर्ज हैं। जस्सी ने कुछ दिन पहले संगरूर के भवानीगढ़ में एक शराब की दुकान पर लूटपाट की थी। SP के मुताबिक, इस व्यक्ति ने और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है जिसकी जांच जारी है, पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ‘पंजाब बचाओ’ शक्ति प्रदर्शन से पहले यूनिवर्सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    ‘पंजाब बचाओ’ शक्ति प्रदर्शन से पहले यूनिवर्सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-43 से पंजाब यूनिवर्सिटी तक महाघेराव की आज तैयारी की जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी से उठी चिंगारी गांव-खेत और चौपालों से होते हुए अब सेक्टर-43 और यूनिवर्सिटी के गेट तक एक आंदोलन का रूप ले सकती है। सीनेट चुनाव और शिक्षा के मुद्दे पर शुरू हुई यह लड़ाई अब ‘पंजाब बचाओ’ आंदोलन में तब्दील हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आज होने वाला यह प्रदर्शन महज धरना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ‘शक्ति प्रदर्शन’ है। वहीं दूसरी ओर इस प्रदर्शन से पहले पीयू के गेट नंबर एक और दो पर भारी सुरक्षा फोर्स तैनात कर दी है।

    पीयू के गेट नंबर-2 पर आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। गेट नंबर-1 पर लगभग 60 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इस समय पीयू परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गेट नंबर-2 पर भी भारी फोर्स तैनात है। हर आने जाने वाले की गहन चेकिंग की जा रही है। सीनेट चुनाव की मांग को लेकर बढ़ते हंगामे के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली परीक्षा केंद्रों सीएचडी40, सीएचडी41, सीएचडी43 और सीएचडी44 और डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में स्थानांतरित होने वाले छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। मोर्चा ने दिन में हुई वार्ता में कई मुद्दे रखे।

    इसमें हरियाणा से री-एफिलिएशन पर बनी कमेटी खत्म की जाए, 13 नवंबर के आंदोलन में 14 छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। इसमें प्रशासन ने छात्रों से 8-10 दिन का समय मांगा है और इस दौैरान कोई नई कॉल न देने को कहा था। छात्रों ने कहा कि प्रशासन लगातार समय लेकर मामले टालता है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि बुधवार शाम 5 बजे वीसी ऑफिस के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।

    आंदोलन के अगुवा किसान संगठन एसकेएम के प्रतिनिधि रमिंदर पटियाल ने बताया कि अलग-अलग जिलों से ट्रैक्टर के साथ चंडीगढ़ पहुंचने की तैयारी कर ली गई है। वे पिछले 2 दिन से पंजाब के उन गांवों में जा रहे हैं जहाँ से भीड़ को लाने की तैयारी हो रही है। हर गांव में इसकी जिम्मेदारी सरपंच को सौंपी गई है। आंदोलन के पोस्टर एक दिन पहले ही गांव-गांव पहुंचा दिए गए। आंदोलन लंबा खिंचने पर बारी-बारी से भोजन की व्यवस्था का भी जिम्मा सौंपा गया है।