Blog

  • घर में जा घुसी तेज़ रफ़्तार बेकाबू SUV कार, देखें CCTV

    घर में जा घुसी तेज़ रफ़्तार बेकाबू SUV कार, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के रोहिनी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार एसयूवी कार बेकाबू होकर सीधे घर के अंदर जा घुसी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बाल-बाल बची। दरअसल, घटना के दौरान महिला बिस्तर पर लेटी हुई थी, तभी कार मेन गेट तोड़ते हुए अंदर घुस आई और उनके ठीक बगल में रुक गई। घटना के बाद कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। तेज रफ्तार एसयूवी कार अचानक बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जिसके बाद घर के मेन गेट को टक्कर मारते हुए सीधा अंदर घुस गई। यह गेट लोहे से बना हुआ था, इसके बावजूद कार की जोरदार टक्कर से इसके परखच्चे उड़ गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी घर में करीब 15-20 फीट अंदर तक चली गई। घटना के दौरान कार और बुजुर्ग महिला बीच महज कुछ इंच का फासला था। हालांकि कुछ चीजें बुजुर्ग महिला के ऊपर जाकर गिरी, जिसकी वजह से उन्हें हल्दी चोट आईं है। वहीं, टीवी से लेकर फ्रीज, अलमारी, सोफा समेत घर का सारा सामान बिखर गया। स्थानीय लोगों ने फौरन इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस कार का नंबर ट्रेस कर ड्राइवर की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि हादसे के समय ड्राइवर या तो नशे में था या फिर उसने तेज रफ्तार के साथ फोन पर व्यस्त होने की वजह से नियंत्रण खो दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि ड्राइवर नशे में या फिर तेज रफ्तार के साथ फोन पर बिजी होगा, जिस कारण उसका गाड़ी से नियंत्रण खो गया।
  • Electric स्कूटी-बाइक व ई-रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग, 10 फीट तक उठी लपटों से दहला इलाका, देखें वीडियो

    Electric स्कूटी-बाइक व ई-रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग, 10 फीट तक उठी लपटों से दहला इलाका, देखें वीडियो

    कई वाहन जलकर खाक, 4 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

    कोटाः शहर में टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटी-बाइक शोरूम में आग लग गई। लपटें 10 फीट तक उठ रही थीं जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने बगल के ई-रिक्शा शोरूम को भी चपेट में ले लिया। 4 दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम के ऊपर जिम है। घटना के समय दो दर्जन से ज्यादा लोग जिम में थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए सभी बाहर की तरफ भागे। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन शोरूम में रखी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। जानकारी देते शोरूम मालिक मनोज कुमावत ने बताया कि बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित 80 फीट रोड पर शिव शक्ति हॉस्पिटल के पास इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटी का शोरूम है। उन्हें सुबह 7:00 बजे के लगभग सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। यहां पर आकर देखा तो 40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक पूरी जल चुकी थी। ये सभी बाइक अलग-अलग मॉडल की थी। किसी की कीमत 50 तो किसी की 80 हजार रुपए थी। आग के कारणों की जानकारी नहीं है। बाइक शोरूम के बगल में ई रिक्शा का शोरूम (श्रीनाथजी ऑटो सेल्स) है। ई-रिक्शा शोरूम मालिक मिमोहर गुप्ता ने बताया कि लगभग 17 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 10 ई-रिक्शा आग की चपेट में आई है। वहीं, बाइक शोरूम मालिक का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटा लेट पहुंची। समय पर गाड़ी आ जाती तो नुकसान कम हुआ होता। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने पर 4 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8:05 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में 10-15 मिनट लगते हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। फिलहाल जांच जारी है।
  • Jalandhar में बच्ची के मर्डर केस को लेकर CM Mann ने पुलिस को जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Jalandhar में बच्ची के मर्डर केस को लेकर CM Mann ने पुलिस को जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दीनानगर पहुंचे। जहां उन्होंने दीनानगर में नए शुगर मिल प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जालंधर के वेस्ट हलके में नाबालिग बच्ची के मर्डस केस को लेकर बात की। सीएम मान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहाकि इस केस में आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। सीएम मान ने कहा कि केस को लेकर पुलिस को निर्देश जारी कर दिए है कि जल्द से जल्द मामले को फास्ट ट्रैक पर ला जाया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे में क्रिमिनल माइंड के अन्य आरोपियों को भी केस में सख्त कार्रवाई से सबक मिल सके।

    बता दें कि आज बच्ची के परिवार से दुख सांझा करने के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर कंवरदीप सिंह गिल पहुंचे थे। जहां महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने कहाकि वह इस घटना को लेकर सारे फैक्ट ले रही है। उन्होेंने कहा कि इस घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि 4 मरले की कोठी में पुलिस को क्यों बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ। राजलाली ने कहा कि वह खुद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात करेंगी और सारे सबूत मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि फारेसिंक टीम ने सारे सबूत इकट्ठे कर लिए है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई है। परिवार की मांग है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए और इस केस में आखिर तक साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन और चाइल्ड कमिश्नर दोनों मिलकर परिवार का आखिर तक साथ देंगे।

    दूसरी ओर चाइल्ड कमिशनर कंवरदीप सिंह ने कहा कि इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस का फेलियर सहित अन्य का फेलियर बता रहे है, लेकिन उनका मानना है कि यह सोसायटी का फेलियर है। उन्होंने कहा कि हमारी सोसायटी आगे बढ़नी चाहिए थी, लेकिन वह पीछे आ रही है। ऐसे में उन्होंने सोसायटी के लोगों से अपील की है कि वह इस घटना के बाद अब बच्चों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस घटना की सजा फांसी भी है या फिर आरोपी को सारी उम्र जेल में बितानी पड़ेंगी। चाइल्ड कमिशनर ने आरोपी के 9 दिन के रिमांड को लेकर कहा कि इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जाएगी, इसी को लेकर महिला आयोग और चाइल्ड कमिशनर घटना स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस केस में पोक्सो एक्ट लगा हुआ है।

  • Punjab News: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा घायल, 3 दिन पहले हुई थी शादी

    Punjab News: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा घायल, 3 दिन पहले हुई थी शादी

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में दिल दहलाने वाले सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां कार में जा रहे नवविवाहित जोड़े का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 3 दिन पहले ही हुई थी। दूल्हे की पहचान गुरमुख सिंह के रूप में हुई जबकि मृतक दुल्हन की पहचान अमरदीप कौर बताई गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बदाली के एएसएचओ हरकीरत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मानुपुर से ब्लाड़े वाले रोड पर हादसा हुआ है जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में 21 वर्षीय नवविवाहित जोड़ा सवार था। हादसे में लड़की अमरदीप कौर की मौत हो गई और गुरमुख सिंह का इलाज सेक्टर 32 चंडीगढ़ में चल रहा है। इन दोनों की शादी इसी रविवार 23 नवंबर को हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट ने अपने नाम की Ticket To Finale, बना शो का पहला Finalist

    Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट ने अपने नाम की Ticket To Finale, बना शो का पहला Finalist

    मनोरंजन: बिग बॉस का फिनाले अब कुछ ही हफ्ते दूर रहा है। फिलहाल अभी घर में आठ कंटेस्टेंट्स रह गए हैं। उनमें से भी एक कंटेस्टेंट सीधा फिनाले वीक में पहुंच गया है। टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था और उनमें से एक ने जीत हासिल कर ली है।

    गौरव खन्ना बने पहले फाइनलिस्ट

    26 नवंबर यानी आज का बिग बॉस 19 का एपिसोड एक कंटेस्टेंट्स के फैंस के लिए काफी अच्छा होने वाला है। वो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि अनुपमा के अनुज उर्फ गौरव खन्ना है। गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है। शो में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ था। इसमें चार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इन चार कंटेस्टेंट्स में अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट। रिपोर्ट्स की मानें तो इन चारों में से सीधे गौरव खन्ना ने सीधे फिनाले में पहुंच गए हैं। ऐसे में शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है।

    तीसरे राउंड में विनर बने गौरव

    चारों कंटेस्टेंट्स के लिए तीन राउंड हुए। इसमें से हर राउंड 20 मिनट का था। पहले राउंड में फरहाना भट्ट बाहर हो गई। दूसरे राउंड में प्रणित मोरे बाहर हुए। इसके बाद गौरव और अशनूर में मुकाबला हुआ। तीसरे राउंड में अशनूर बाहर हो गई जिसके बाद गौरव खन्ना टास्क के विनर बन गए।
    ऐसे में गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले जीतकर सीधे फाइनल वीक में पहुंच गए हैं। वहीं इसके साथ ही वह घर के कैप्टन भी बन गए हैं और नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए हैं।

    7 कंटेस्टेंट्स में होगा मुकाबला

    बिग बॉस 19 में अब 8 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं। इसमें से गौरव खन्ना सीधे फाइनलिस्ट बन गए हैं। अब मुकाबला फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच में है। अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा कि अगला फाइनलिस्ट कौन बनेगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार वीकेंड के वार पर डबल एविक्शन होने वाला है। डबल एविक्शन में घर से 2 कंटेस्टेंट्स चल जाएंगे जिसेक बाद सिर्फ 6 ही फिनाले में जाएंगे। बचे हुए 6 में से भी एक को हफ्ते के अंदर बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में 5 फिनाले में जाएंगे जिनमें से एक विनर बन जाएगा।    
  • Truck ने Eco Car को मारी जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Truck ने Eco Car को मारी जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जोधपुरः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक गाजर से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जोधपुर में एक शादी में शामिल होने आए थे। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

    जानकारी मुताबिक, ओसियां (जोधपुर) के रहने वाले जितेंद्र सोनी माहेश्वरी (32) और पत्नी पायल चांडक (30) ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पायल अपने पति के साथ मंगलवार को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आई थी। जोधपुर से मंगलवार रात वापस ओसियां के लिए कार से रवाना हुई थी। ओसियां पहुंचने से पहले ही देर रात 2 बजे के करीब उनकी कार को ट्रक ने जबरदस्त तरीके से कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    एएसआई बंशीलाल ने बताया कि शवों को मथानिया के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। दोनों की आंखों को दान किया गया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को ढूंढने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: किसानों को सीएम भगवंत मान ने दी राहत, देखें Live

    Punjab News: किसानों को सीएम भगवंत मान ने दी राहत, देखें Live

    गुरदासपुरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दीनानगर पहुंचे। जहां उन्होंने दीनानगर में नए शुगर मिल प्रोजेक्ट की शुरुआत की। 1987 में इस कोऑपरेटिव शुगर मिल की क्षमता 2,000 टन से बढ़ाकर 5,000 टन की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि मिल में अत्याधुनिक मशीनरी, सल्फर-रहित रिफाइंड शुगर प्लांट और 28.5 MW पावर प्लांट लगाया जाएगा। जहां पहले 2,850 गन्ना किसानों से खरीद होती थी, अब यह संख्या बढ़कर 7,025 किसानों तक पहुंच जाएगी और उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

    सीएम मान ने कहा कि मिल में लगे पावर प्लांट से 20 MW बिजली PSPCL को बेचकर 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। सीएम मान ने कहा कि इस मिल से तीन गुणा किसानों की गिनती में बढ़ौतरी होगी। ऐसे में किसानों को ट्रांसपोर्ट के खर्चे की बचत होगी। आम चीनी से इस चीनी का 100 से 150 रुपए दाम अधिक रहेगा। इस मिल में होटलों में मिलने वाले शुगर पाउच भी शुरू किए जा रहे है। सीएम मान ने कहा कि 416 से गन्ने के रेट फिक्स किया गया है, जोकि देश में सभी राज्यों से अधिक है।

    उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सभी मिले शुरू हो जाएगी। वहीं किसानों की केंद्र को लेकर मांगों पर सीएम मान ने कहा कि वह मांगे अभी भी जारी है। लेकिन पंजाब द्वारा किसानों की मांगों को लगातार पूरा किया जा रहा है। जिसमें बिजली की आपूर्ति, मंडियों में धान की खरीद सहित अन्य मांगों को लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होेंने कहाकि केंद्र को किसानों की एमएसपी द्वारा ध्यान देना चाहिए। वहीं भाजपा द्वारा अवैध माइनिंग को लेकर कहाकि जिसने कमी निकालनी है वह निकलता ही रहता है।

    अश्वनी शर्मा को लेकर कहा कि वह फोटो करके अपनी राजनीति चमकाने चाहते है और वह केंद्र के मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर राजनीति चमका रहे है। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा पंजाब का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहाकि अश्वनी शर्मा पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे कि उन्होंने 12 सालों में कितनी प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कहा कि वह पहले पीएम मोदी को प्रेस वार्ता करने की आदत डाले और उसके बाद वह पंजाब के मुद्दों को लेकर बात करें।

  • Punjab News: 2 युवकों ने कार को लगाई आग, फैली दहशत, देखें CCTV

    Punjab News: 2 युवकों ने कार को लगाई आग, फैली दहशत, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के गेट हकीमा थाने के तहत लेबर कॉलोनी में देर रात 2 अज्ञात युवकों द्वारा नई कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान कार मालिक विजय सिंह और उनके परिवार में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते कार मालिक विजय सिंह ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे पैसेंजर को छोड़कर घर लौटे थे। उनकी कार हर रोज घर के बाहर खड़ी रहती है और इलाके में CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं। विजय के मुताबिक, 2 अज्ञात युवक पहले 2 बार चक्कर लगाकर आए और कुछ देर बाद लौटे और कार पर तेल डालकर आग लगा दी और भाग गए। उनके मुताबिक, उनकी कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और न ही किसी से कोई लड़ाई है। उनका काफी नुकसान हुआ है।

    विजय सिंह की मां राज कौर ने बताया कि उनका बेटा रात करीब 1:30 बजे घर आया था और सो गया था, लेकिन कुछ देर बाद पड़ोसियों ने शोर मचाया कि कार में आग लग गई है। जब वे बाहर आए तो कार आग की लपटों में घिरी हुई थी। बाद में CCTV फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपियों ने पहले गाड़ी के नीचे तेल डाला और फिर उसके चारों ओर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिवार ने उसी रात पुलिस को बताया और बयान भी दर्ज कराया। राज कौर का आरोप है कि लोगों को ऐसे परिवार पसंद नहीं आते जो छोटी-छोटी बातों पर आगे बढ़ जाते हैं और हो सकता है किसी ने जलन की वजह से उन पर हमला किया हो। पुलिस ने मामले में बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चाइल्ड कमिश्नर का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चाइल्ड कमिश्नर का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल मिला है। इस केस को लेकर आज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर कंवरदीप सिंह परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए चाइल्ड कमिशनर कंवरदीप सिंह ने कहा कि इस घटना की निंदा की।

    उन्होंने कहा कि सभी पुलिस का फेलियर सहित अन्य का फेलियर बता रहे है, लेकिन उनका मानना है कि यह सोसायटी का फेलियर है। उन्होंने कहा कि हमारी सोसायटी आगे बढ़नी चाहिए थी, लेकिन वह पीछे आ रही है। ऐसे में उन्होंने सोसायटी के लोगों से अपील की है कि वह इस घटना के बाद अब बच्चों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस घटना की सजा फांसी भी है या फिर आरोपी को सारी उम्र जेल में बितानी पड़ेंगी।

    चाइल्ड कमिशनर ने आरोपी के 9 दिन के रिमांड को लेकर कहा कि इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जाएगी, इसी को लेकर महिला आयोग और चाइल्ड कमिशनर घटना स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस केस में पोक्सो एक्ट लगा हुआ है। वहीं एएसआई मगंतराम को सस्पेंड किए जाने को लेकर कहाकि इस मामले में जांच करने के बाद उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चों को सेल्फ डिफेंस करने के लिए ट्रेनिंग देने के परिवार से अपील की है। चाइल्ड कमिशनर का कहना है कि यह तो पड़ोस में घटना हुई है,ऐसे में अगर कहीं बाहर घटना हो तो बच्चा आरोपी के चुंगल से बचने में सक्षम हो सके।

  • Punjab News: दिनदहाड़े कार से बैटरी चोरी का प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से वारदात टली, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े कार से बैटरी चोरी का प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से वारदात टली, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है, ताकि शरारती तत्व किसी भी तरह की वारदात को अंजाम न दे सकें। इसी के चलते पुलिस ने एक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, अमृतसर के पॉश इलाके लॉरेंस रोड पर एक परिवार अपने मरीज को भर्ती कराने के लिए अमनदीप हॉस्पिटल आया था। परिवार ने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी और वे खुद हॉस्पिटल चले गए। इस दौरान कुछ चोरों ने उनको हॉस्पिटल में जाते हुए देख लिया और वह गाड़ी की बेटरी को निकालने लगे। उसी इलाके में पुलिस की टीम भी गश्त पर थी।

    पुलिस कर्मी पवन कुमार ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे कि उन्होंने देखा कि कुछ युवक गाड़ी का बोनट खोलकर खड़े है जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने वहां जाकर जांच की तो पाया कि वह कार से बैटरी चोरी करने की फिराक में थे, जो पुलिस को देखते ही फरार हो गए। पुलिस ने उनको पकड़ने की कोशिश की, परन्तु वह हाथ नहीं आए। बाद में पुलिस टीम ने बैटरी अपने कब्जे में ली और जांच के बाद कार मालिक को ढूंढकर उसे बैटरी सौंप दी। कार मालिक ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।