Blog

  • Punjab News: तेल टैंकर और वेरका दूध के वाहन की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: तेल टैंकर और वेरका दूध के वाहन की टक्कर में एक की मौत

    कोटफत्ताः बठिंडा- मानसा रोड पर कोटफत्ता के पास मानसा की तरफ से आ रही वेरका दूध वाली गाड़ी की तेल टैंकर से टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार वेरका गाड़ी नंबर पी बी 03 बी जे 3568 और बठिंडा की तरफ से आ रहे एक तेल टैंकर नंबर पी बी 10 एफ वी 7818 की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि वेरका दूध की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर मनदीप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Governor House जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भिड़ंत, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Governor House जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भिड़ंत, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहर में यूथ कांग्रेस के नेताओं का चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस कूच तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने फर्नीचर मार्केट के पास भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें सीमा पार करने से रोका। इसके बावजूद नेताओं ने जबरन बैरिकेड पर चढ़कर चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश की, जिस पर हल्की झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर ले जाया। पुलिस का कहना था कि किसी भी हाल में यूथ कांग्रेस को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

    उधर, यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के अधिकारों पर लगातार “धक्का” कर रही है। चाहे कृषि कानून हों, बाढ़ राहत में देरी, पीयू में पंजाब के हिस्से पर विवाद या चंडीगढ़ संबंधी बिल। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रधान उदय भानु भी मौजूद रहे। स्थिति तब तनावपूर्ण हुई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

    प्रदर्शन में शामिल होने के लिए काफी संख्या में नेता पहुंचे हुए हैं। फेज-तीन ए में कामा अस्पताल के बाहर लोग जुटे हुए हैं। यूथ कांग्रेस प्रधान मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पहले किसानों को तंग किया गया। अब पंजाबी यूनिवर्सिटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

  • Milind Soman ने बताया अपनी फिटनेस का राज, इस चीज से दूर रहते हैं Supermodel

    Milind Soman ने बताया अपनी फिटनेस का राज, इस चीज से दूर रहते हैं Supermodel

    सेहत: एक्टर और सुपरमॉडल मिलिंद सोमन को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वो सच में एक फिटनेस आइकन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक स्पेशल डाइट ट्रिक के हिसाब से उन्होंने अपना 6 किलो वजन कम किया था। कोई खास जिम या फिर वर्कआउट से नहीं बल्कि एक छोटे से बदलाव को मिलिंद ने एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर अपनाया परंतु इसका असर उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ।

    इंटरमिटेंट फास्टिंग से कम किया वजन

    एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 में 59 साल की उम्र में पहली बार इंटरमिटेंट फास्टिंग की थी। इस डाइट ने उनकी बहुत मदद की। मिलिंद ने कहा – ‘मैंने इसे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरु किया था पिछले नवंबर मैंने 16:8 की इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरु की बस ये देखने के लिए इसका असर कैसे होगा। मुझे ये शानदार लगा सच में बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था’। मिलिंद ने आगे बताया कि – ‘मेरा असल में 6-7 किलो वजन कम हुआ जबकि मुझे लगा ही नहीं कि मुझे इतना वजन कम करना था। मैं तो हमेशा सोचता था कि मैं परफेक्ट हूं और आस-पास के लोग भी यही कहते थे लेकिन 6 किलो कम होने के बाद मेरे अंदर ज्यादा एनर्जी थी और मैं ज्यादा अलर्ट महसूस कर रहा था। ये बहुत ही पॉजिटिव अनुभव था’।

    बीच में छोड़ी थी इंटरमिटेंट फास्टिंग

    मिलिंद ने ये भी बताया कि उन्हें बीच में इंटरमिटेंट फास्टिंग छोड़नी पड़ी क्योंकि वो हाफ-आयरनमैन मैराथन की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि – ‘क्योंकि ऐसी रेस में आपको जो भी मिलता है उसे कभी भी खाना पड़ता है ये एक इंड्यूरेंस इवेंट होता है। मैंने इसे दोबारा शुरु नहीं किया परंतु ये एक्सपीरियंस मेरे लिए काफी अच्छा था फिलहाल मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं कर रहा हूं क्योंकि आगे हमारा फुल आयरनमैन इवेंट आने वाला है’।

    नहीं खाते पैकेज्ड फूड्स

    मिलिंद ने यह भी बताया कि वो पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर रखते हैं। उनकी यही कोशिश रहती है कि उनके खाने में पैकेज्ड चीजें बिल्कुल जीरो हो हालांकि कभी-कभी उनकी पत्नी अंकिता कोंवर पैकेज्ड फूड खा लेती हैं परंतु मिलिंद इससे परहेज ही करते हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी भी यह पूरा ध्यान रखती हैं कि पैकेज्ड फूड उनकी डाइट का हिस्सा न हो।
  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, इलाका किया सील

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, इलाका किया सील

    मोहालीः जिले के डेराबस्सी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जहां लारेंस गैंग के गुर्गों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोलियां लगने से 2 आरोपी घायल हो गए। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 आरोपियों के पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच में सामने आया है कि पुलिस को आरोपियों के खंडर इमारत में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एजीटीएफ टीम और मोहाली पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान इलाके को सील करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से पिस्तौलें बरामद की गई। पुलिस को अभी भी इमारत में कुछ बदमाशों के छिपे होने की आंशका है, जिसको लेकर पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबरी एक्टिवा और बाइक भी बरामद की है।

  • Punjab News: कांग्रेस की मीटिंग में गैरहाजिर दिखें दिग्गज नेता व सांसद, संजय तलवाड़ का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस की मीटिंग में गैरहाजिर दिखें दिग्गज नेता व सांसद, संजय तलवाड़ का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस भी चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है और पार्टी अंदरूनी कलह को लेकर एकजुट होने का दावा कर रही है। हालांकि पार्टी के नेताओं द्वारा रखे जा रहे प्रोग्राम में दिग्गज नेता गायब दिखाई दे रहे है। वहीं ताजा मामला आज कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने सविधान दिवस के मौके पर मीटिंग रखी थी। लेकिन इस मीटिंग में भी ना सांसद, ना मंत्री और ना ही पूर्व विधायक पहुंचे। ऐसे में पार्टी कैसे एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में वापसी करेंगी।

    हालांकि सविधान दिवस के मौके पर संजय तलवाड़ की पहली मीटिंग थी, लेकिन पहली मीटिंग में दिग्गज नेताओं की गैर मौजूदगी पार्टी की अंदरूनी कलह की ओर कई इशारे कर रही है। वहीं इस दिवस पर जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि आज उनकी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी थी। यहां पर उन्होंने सविधान को खतरे में बताते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। वहीं मीटिंग में सांसद, मंत्री और पूर्व विधायक की गैरमौजूदगी को लेकर संजय तलवाड़ ने कहा कि आज सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के घर अखंड पाठ का समागम रखा हुआ था, ऐसे में कुछ नेता वहां पर चले गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि नेता जानबूझकर मीटिंग में शामिल नहीं हुए।

    संजय तलवाड़ ने कहा कि ब्लॉक प्रधानों को लेकर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है और कोई घुटबंधी नहीं है। दूसरी ओर संजय तलवाड़ सीनियर नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर यह कहते हुए नजर आए कि सीनियर नेताओं के जिले में आने पर उनसे गैर मौजूदगी के बारे में सवाल किया जा सकता है। इस दौरान एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी 2027 के चुनावों को लेकर सत्ता में वापसी की उम्मीद जताने के दावे कर रही है। दूसरी ओर वह मान भी रहे है कि प्रत्येक परिवार में विचार को लेकर मतभेद होता दिखाई देता है।

    उन्होंने कहाकि इसका मतलब यह नहीं है कि सभी नेताओं में मतभेद है। संजय तलवाड़ ने आश्वासन दिलाया है कि जल्द सभी सीनियर नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। संजय तलवाड़ ने कहा कि जल्द संगठन को मजबूत करने के लिए 95 वार्डों में 12 जिला ब्लॉक प्रधान सहित अन्य नेता जाएंगे। इस दौरान पुराने नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकर मतभेद दूर किए जाएंगे और चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करके सत्ता में वापसी करती दिखाई देंगी।

     

  • कमला पसंद के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी भावुक लाइनें

    कमला पसंद के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी भावुक लाइनें

    कानपुरः मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। मंगलवार शाम को दिल्ली के बसंत विहार में वह अपने आवास में फंदे से लटकती मिली। कमल किशोर मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं।

    Read in English:

    https://encounternews.in/india/daughter-in-law-of-kamla-pasand-owner-dies-by-suicide-in-south-delhi-police-begin-probe/

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्यार नहीं, भरोसा नहीं…अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद। वहीं दीप्ति के परिजनों ने खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

    जानकारी मुताबिक, दीप्ति की साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने 2 शादियां की हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। कमला पसंद पान मसाला के संस्थापक कमलाकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। कंपनी 1973 में रजिस्टर्ड हुई थी। हालांकि, पान मसाला और गुटखा बनाने-बेचने का असल व्यापार 1980 के दशक में शुरू हुआ था।

  • Punjab News: आवारा पशुओं का कहर, गली में खेल रहे मासूम बच्चे पर किया हमला

    Punjab News: आवारा पशुओं का कहर, गली में खेल रहे मासूम बच्चे पर किया हमला

    संगरूर: पंजाब के बड़े हिस्से में आवारा पशु और आवारा कुत्ते लोगों के जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। रोजाना आवारा पशुओं को लेकर कई घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला संगरूर के सुनाम से सामने आया है, जहां राम नगर इलाके में बच्चे को आवारा पशु के हमले से बचा लिया गया। दरअसल, बच्चा अपने खिलौने के साथ गली में खेल रहा था कि अचानक एक आवारा पशु ने उसे जोरदार टक्कर मारी और घसीटता हुआ आगे ले गया। बच्चे की चीख सुनकर घरों से लोग बाहर दौड़े और बच्चे को बड़ी मुश्किल से बचाया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। माता-पिता सहित इलाके के लोगों में आतंक का माहौल बन गया है।

    पिछले महीने मानसा के भीखी कस्बे में एक बहुत दुखद घटना हुई थी। पटियाला से मरीज छोड़ने आ रही एंबुलेंस की आवारा पशु से टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार बलदेव सिंह की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया था। वहीं एक और मामले में संगरूर के सीखवां गांव के अमृतपाल सिंह और उसकी पत्नी नक्शत्तर कौर आवारा पशु के सामने आने के कारण बाइक से गिर पड़े। इस घटना में नछत्तर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमृतपाल सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    लोगों में यह भी चर्चा है कि मशहूर गायक राजवीर जवन्दा की मौत का कारण भी प्रशासन की निगरानी की कमी और आवारा पशुओं की समस्या ही बताई जा रही है। इलाके के निवासी, समाज सेवक और पीड़ित परिवारों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

  • भारत में Down हुई Google Meet की सर्विस, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    भारत में Down हुई Google Meet की सर्विस, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    टेक्नोलॉजी: गूगल मीट को लेकर यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। गूगल मीट को एक्सेस करने में यूजर्स को दिक्कत आ रही है। सोशल मीडिया पर काफी मात्रा में यूजर्स गूगल मीट के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म कुछ देर से डाउन है। ऐसे में इसको एक्सेस करने पर 502 एरर शो हो रहा है। एरर मैसेज में लिखा है कि सर्वर में टेंपरेरी एरर है जिसके कारण यह रिक्वेस्ट को कंप्लीट नहीं कर सकता।

    यूजर्स को हुई दिक्कत

    इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, गूगल मीट के डाउन होने के उन्हें 1600 रिपोर्ट्स मिल गई है। इसमें से 64% यूजर ने वेबसाइट, 33% यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन और 2% यूजर ने वीडियो क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल मीट सिर्फ भारत में ही डाउन है और बाकी जगहों पर इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही। वहीं गूगल ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

    सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

    गूगल मीट डाउन होने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘मेरा काम से मन भरने से पहले ही गूगल मीट क्रैश हो गया’। अन्य यूजर ने लिखा कि – ‘गूगल मीट डाउन है। इस महीने हर बड़ी टेक डाउन क्यों हो रही है’? एक और यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘क्या गूगल मीट डाउन है इस वजह से मीटिंग ज्वॉइन नहीं कर पा रहा हूं’।

    पहले भी हुआ था डाउन

    गौरतलब है कि गूगल मीट के डाउन होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सितंबर में अमेरिका में इस सर्विस ने काम करना बंद कर दिया था। इसके कारण हजारों यूजर्स पर असर हुआ था। ज्यादातर यूजर्स का यही कहना था कि उन्हें कॉन्फ्रेंस शुरु करने में दिक्कत हो रही है। इस पर गूगल ने प्रतिक्रिया भी दी थी। गूगल ने कहा था कि कंटेंट एज कैश में चेंज के कारण यह बदलाव हुआ है परंतु इसको ठीक कर दिया गया है।    
  • Punjab News: लाखों की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार देखें वीडियो

    Punjab News: लाखों की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार देखें वीडियो

    फिरोजपुर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ANTF फिरोजपुर रेंज द्वारा पिछले दिनों 50 किलो से अधिक हेरोइन सहित पकड़े गए नशा तस्करी के मामले में जांच जारी रही है। वहीं जांच के दौरान सीमा पार से चलाए जा रहे बड़े नारको-हवाला वित्तीय रैकेट मामले में भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।

    पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्रीयांश पुत्र शाम लाल, निवासी लुधियाना (मूल रूप से बीकानेर, राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.55 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी ANTF फिरोजपुर रेंज के A.I.G. गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि मामले में और जांच की जा रही है।

  • 5वीं मंजिल से नीचे गिरी Lift, बाल-बाल बचीं महिलाएं, देखें वीडियो

    5वीं मंजिल से नीचे गिरी Lift, बाल-बाल बचीं महिलाएं, देखें वीडियो

    रायपुरः शहर के डीडी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 में बड़ा हादसा हुआ है। यहां G ब्लॉक की लिफ्ट अचानक 5वीं मंजिल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार रायपुर के डीडी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 में कुछ महिलाएं लिफ्ट का दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगी थीं, तभी लिफ्ट अचानक नीचे गिरने लगी। तबी जोरदार आवाज से पूरी कॉलोनी दहल गई। गनीमत यह रही कि महिलाएं अंदर नहीं गई थीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और सोसाइटी प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं।