कमलजीत सिंह ने बताया कि वह मीडिया स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता है। वह 6 बजे दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर बंदा बहादुर नगर में गया था। वह दवाई लेने के लिए बाइक को बाहर लगातार मेडिकल स्टोर में चला गया, वह वापिस लौटा तो उसकी बाइक नहीं थी, जिसके बाद उसने दुकान के आस पास लगे 3 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो 3 युवक बाइक पर आकर उसकी बाइक के पास रुकते दिखे। उसमें से एक युवक उसकी बाइक का ताला खोल चुराकर ले गया। वहीं पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस मौका देखने तक नहीं आई। जिसके बाद वह खुद सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चोर का पता लगा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने खानापूर्ति के लिए केस दर्ज कर दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरों को पकड़ने के लिए वह खुद घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहा है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर थाना 2 के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास चोरी की बाइक को लेकर शिकायत है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरा*र, पुलिस पर लगे गं*भीर आरो*प, देखें CCTV pic.twitter.com/9BgfwJoDM9
— Encounter India (@Encounter_India) November 26, 2025
Blog
-

Jalandhar News: मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV
जालंधर, ENS: महानगर में लगातार लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बंदा बहादुर नगर से सामने आया है, जहां चोर मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की शिकायत पीड़ित कमलजीत सिंह ने थाना 2 की पुलिस को दे दी है।पीड़ित जनता कालोनी मकसूदां का रहने वाला है। -

मान सरकार का अहम कदम, आनंदपुर साहिब, अमृतसर और तलवंडी साबो के गुरुद्वारों में मुफ्त बस व ई-रिक्शा सेवा की शुरुआत
श्री आनंदपुर साहिब: पंजाब की पवित्र भूमि पर एक और ऐतिहासिक पहल हुई है। मान सरकार ने आनंदपुर साहिब, अमृतसर और तलवंडी साबो में ई-रिक्शा और बस सेवा को पूरी तरह से मुफ्त करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो रोज़ाना गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने आते हैं। यह कदम सिर्फ आवागमन को आसान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब सरकार की जनता-सेवा और गुरु घर की मर्यादा को सम्मान देने की भावनाओं को भी दर्शाता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती से एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा द्वारा हाल ही में “पवित्र शहर” घोषित किए गए तीन शहरों श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो में जल्द ही फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू की जाएंगी। इस पहल में श्रद्धालुओं और वहां रहने वालों की सुविधा के लिए फ्री मिनी-बसें और ई-रिक्शा शामिल हैं।
इस सर्विस का मकसद इन ऐतिहासिक और धार्मिक शहरों में, खासकर बड़े धार्मिक स्थलों और उन खास जगहों पर जहां श्रद्धालु अक्सर आते हैं, आसान और बिना किसी परेशानी के सफर पक्का करना है। मान ने कहा कि यह कदम सरकार के उस वादे का हिस्सा है जिससे वह आध्यात्मिक रूप से अहम शहरों में पहुंच को बेहतर बनाने, श्रद्धालुओं के लिए आना-जाना आसान बनाने और बेहतर पब्लिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
तीनों स्थलों- आनंदपुर साहिब, श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर), और तलवंडी साबो पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले से ही अनेक सेवाएं उपलब्ध हैं। फ्री ई-रिक्शा और बस सेवा से यात्रियों की पहुंच और भी आसान होगी, जबकि गुरु घर के अंदर यह सेवाएँ उन्हें पूर्ण शांति व सम्मान से दर्शन करने में सहायक बनती हैं।
गुरु का लंगर (मुफ़्त भोजन) 24 घंटे चलने वाला लंगर सभी को समानता, सेवा और प्रेम का संदेश देता है। लाखों लोग प्रतिदिन यहाँ बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। गर्म, पौष्टिक और प्रेम से परोसा गया भोजन सभी थकान मिटा देता है। सरोवर में स्नान की सुविधा अमृतसर और तलवंडी साबो के सरोवर में श्रद्धालु अमृत-जल में डुबकी लगाकर मन की शांति पाते हैं। साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। रहने की व्यवस्था (नि:शुल्क / न्यूनतम शुल्क पर) ,श्री हरमंदिर साहिब, आनंदपुर और तलवंडी साबो में श्रद्धालुओं के लिए सराय उपलब्ध हैं, जहाँ साफ कमरे, स्नानघर और मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।
शब्द-कीर्तन और गुरबाणी का 24 घंटे प्रसारण हर समय गुरबाणी की मधुर धुनें वातावरण को पवित्र बनाती हैं। श्रद्धालु यहाँ बैठकर मन की शांति व आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करते हैं। चिकित्सा सेवा कुछ गुरुद्वारों में प्राथमिक चिकित्सा, फर्स्ट-एड और आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। जूता घर और सामान रखने की सुविधा का पूरा प्रबंध निशुल्क है ताकि श्रद्धालु बिना किसी चिंता के दर्शन कर सकें।
मान सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दूर-दराज़ के यात्री बिना किसी आर्थिक चिंता के आराम से गुरुद्वारा साहिब तक पहुंच सकेंगे। यह फैसला न सिर्फ सुविधा देता है बल्कि मान सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता और गुरु घर के सम्मान को भी दर्शाता है। पंजाब की पवित्र धरती पर यह पहल सेवा, समानता और मानवता के मूल्यों को और मजबूत करती है। यह कदम हर श्रद्धालु को याद दिलाता है कि सरकार तभी सफल होती है जब वह जनता की जरूरतों और भावनाओं को समझे और उन पर कार्य करे।
-

Punjab News: संविधान दिवस पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधे निशाने, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले में कांग्रेस ने आज भारतीय संविधान दिवस मनाया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने कई देशों के संविधानों को पढ़कर सविधान लिखा था, ताकि देश के हर वर्ग को बराबर अधिकार मिल सकें और लोग अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकें। ऐसे में आज का दिन संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जिसके चलते ज़िले में कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष की लीडरशिप में संविधान दिवस मनाया गया।
इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने देश की पॉलिटिक्स में हो रही उथल-पुथल पर चिंता जताई। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि देश का संविधान बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने बनाया था, इसलिए किसी भी व्यक्ति को उसके बुनियादी अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज लोगों से वो फंडामेंटल राइट छीना जा रहा है, लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं, जिसका सबसे नया उदाहरण बिहार चुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह सीरियस है और लोगों के फंडामेंटल राइट्स की कुर्बानी नहीं दी जाएगी, इसके लिए कांग्रेस को कुछ भी करना पड़े।
-

कॉमेडियन Kapil Sharma ने कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग पर तोड़ी चुप्पी, आया बयान, देखें वीडियो
नई दिल्लीः भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन और अब सफल अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल ने ना सिर्फ अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दिए, बल्कि कनाडा में उनके कैफे Caps Café पर हुए लगातार फायरिंग हमलों के बारे में भी खुलकर बात की। यह पहली बार था जब कपिल ने इस घटना पर इतनी स्पष्टता से बयान दिया। वहीं फायरिंग की घटना के बाद कैसे उनका बिजनेस बढ़ गया, इस बात का भी जिक्र किया।
दरअसल, कपिल शर्मा ने जुलाई महीने में कैप्स कैफे कनाडा में खोला था। अचानक 10 जुलाई को अनजान लोगों ने उनके कैफे पर फायरिंग की। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले हुए। इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। इन्हीं हमलाें के बारे में कपिल से फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सवाल किया गया। कपिल ने जबाव देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वहां के रूल्स और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की पावर नहीं है। लेकिन जब हमारा केस हुआ, तो यह फेडरल गवर्नमेंट के पास यह मामला गया।
कनाडाई पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई।’ कपिल शर्मा ने हंसते हुए एक दिलचस्प बात भी कही। “असल में हर फायरिंग की घटना के बाद हमारे कैफे में बड़ी ओपनिंग मिलती थी। अगर भगवान मेरे साथ हैं, तो सब ठीक है, ”हालांकि यह बात मज़ाकिया अंदाज में कही गई, लेकिन इससे पता चलता है कि कपिल ने इस मुश्किल स्थिति को भी सकारात्मकता से लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कई लोग उनसे जुड़ने के लिए आगे आए, और कैफे की लोकप्रियता भी बढ़ी।
कपिल ने कहा कि कनाडा में फायरिंग के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और बताया कि वहां पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही थीं, लेकिन उनके मामले ने मीडिया में बड़ी जगह पाई। उन्होंने कहा, “भगवान जो भी करता है, उसके पीछे की कहानी तुरंत समझ नहीं आती। मैंने तो मुंबई और भारत में कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। मुंबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है।” उनके इस बयान ने भारतीय सुरक्षा प्रणाली के प्रति उनका भरोसा दिखाया।
कपिल शर्मा ने फिल्म के इवेंट में आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि भगवान जो भी करते हैं, हमें उसके पीछे की कहानी नहीं पता चलती है। मुझे कनाडा से बहुत से लोगों के कॉल आए जिन्होंने मुझे बताया कि पहले भी बहुत कुछ हो रहा था। लेकिन मेरे कैफे में फायरिंग के बाद यह एक खबर बन गई। अब वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मैंने तो मुंबई या हमारे देश में कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। मुंबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है।’ कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इसमें उनका किरदार चार शादी करके मुश्किल में फंस जाता है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को थिएटर में रिलीज हो रही है।’
-

संविधान दिवस पर सीएम सैनी का संदेश— ‘देश की मजबूती ही संविधान की असली भावना’
चंडीगढ़: संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हरियाणा विधानसभा पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, न्याय और गरिमा के साथ आगे बढ़ने का अधिकार प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत, सशक्त और एकजुट करना ही संविधान की मूल भावना है और इसी संकल्प के साथ हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन, सामाजिक न्याय और नागरिकों की भागीदारी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की आत्मा हैं और सरकार की नीतियां इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज संविधान पूरी तरह सुरक्षित है और ‘सबका साथ—सबका विकास—सबका विश्वास—सबका प्रयास’ संविधान की भावना का सच्चा प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले मजबूत लोकतांत्रिक ढांचे ने संविधान की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि देशहित और संविधान की गरिमा सबसे ऊपर है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है और युवाओं को संविधान की समझ के साथ समाज और देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर सहित अनेक विधायक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

चंडीगढ़ में पहुंची ‘शीश मार्ग यात्रा’, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत
चंडीगढ़: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित शीश मार्ग यात्रा बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सीआरपीएफ कैंपस पहुंची, जहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पवित्र पालकी साहिब को नमन किया। कैंपस आगमन पर सीआरपीएफ यूनिट ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा की और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का अद्वितीय बलिदान संपूर्ण मानवजाति के लिए मार्गदर्शक है। जिस साहस और तपस्या के साथ उन्होंने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित किया, वह पूरे विश्व के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि शीश मार्ग यात्रा हमें सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे, कर्तव्य और साहस के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। हरियाणा सरकार ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ सदैव खड़ी है। यह यात्रा 24 नवंबर को शीश गंज गुरुद्वारा, नई दिल्ली से प्रारंभ हुई और 26 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में पवित्र समापन के साथ श्रद्धार्पित होगी।
इस यात्रा की अगुवाई बाबा मंजीत सिंह जीरकपुर वाले कर रहे हैं और यह 15वीं शीश मार्ग यात्रा है, जिसमें भारी संख्या में संगत शामिल हो रही है। यात्रा के हरियाणा आगमन पर बड़खालसा, तरावड़ी, करनाल, पानीपत, अंबाला सहित अनेक नगरों में भव्य स्वागत हुआ। जगह–जगह संगत द्वारा फूल वर्षा, कीर्तन, अरदास और लंगर सेवा के साथ आध्यात्मिक वातावरण चरम पर दिखाई दिया।

यात्रा के चंडीगढ़ आगमन के दौरान संगत ने पवित्र शब्द, कीर्तन और अरदास के साथ वातावरण को गुरु प्रेम, बलिदान और आध्यात्मिक शांति से भर दिया। सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने और इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बने।
इस मौके पर हरियाणा साहित्य अकादमी पंजाबी सैल के निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल, संजय टंडन, सीआरपीएफ के पूर्व आईजी जसवीर सिंह संधू, डीआईजी हरजिंदर सिंह, सीओ विशाल व विक्रम सिंह, डीएसपी कुलविंदर सिंह और सरपंच सुखजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
-

बास्केटबॉल कोर्ट गिरने से नेशनल खिलाड़ी मौत के मामले में खेल अधिकारी सस्पेंड
रोहतकः हरियाणा के रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट गिरने से नेशनल खिलाड़ी की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाखनमाजरा के रहने वाले हार्दिक (17) के रूप में हुई है। हार्दिक 10वीं कक्षा का छात्र था। छोटा भाई 7वीं में पढ़ता है। वहीं इस घटना के बाद जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ लाखनमाजरा खेल नर्सरी को भी सस्पेंड करते हुए जांच और खेल उपकरणों में सुधार के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम के इंचार्ज को कमेटी में शामिल किया गया है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी 28 नवंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक हाई लेवल मीटिंग बुला ली है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों समेत सभी जिला खेल अधिकारियों को भी बुलाया गया है। बता दें कि लाखनमाजरा में बास्केटबॉल कोर्ट पर लंबे समय से एक खेल नर्सरी चल रही है। यह स्टेडियम ग्राम पंचायत के अधीन है। स्टेडियम का रखरखाव 4 साल से अटका हुआ था। जो पोल खिलाड़ी हार्दिक पर गिरा था, वह नीचे से तरह जंग खा चुका था। मृतक के पिता संदीप फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में नौकरी करते हैं। 25 नवंबर की सुबह हार्दिक प्रैक्टिस करने के लिए लाखनमाजरा गांव में बनी बास्केटबॉल नर्सरी में गया हुआ था।
यहां वह एक्सरसाइज करते हुए दौड़ता हुआ पोल पर लटक गया। तभी पोल उसकी छाती पर आकर गिरा और वह दब गया। बताया गया है कि यह पोल 750 किलो का है। घटना के बाद पास में ही मौजूद दूसरे खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और हार्दिक के ऊपर से पोल हटाया। खिलाड़ी हार्दिक को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्दिक ने कांगड़ा में हुई 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने हैदराबाद में हुई 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में हुई 39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
-

Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एसएसपी ने मामले पर किया खुलासा, देखें वीडियो
मोहालीः डेराबस्सी-अम्बाला हाईवे पर पुलिस और बदमाशों में आज मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड में लारेंस गैंग के 4 शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर एजीटीएफ टीम और मोहाली पुलिस ने सांझे ऑपरेशन करके आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 शूटर्स को गोली लगने से घायल हो गए। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि कुछ दिन पहले घग्गर के पास कंडे पर पुलिस ने 2 आरोपियों का एनकाउंटर किया था।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
https://encounternewspaper.com/top-news/major-police-operation-in-derabassi-4-henchmen-of-lawrence-gang-arrested/Read in English:
https://encounternews.in/punjab/mohali-police-arrest-four-lawrence-bishnoi-gang-members-after-armed-encounter-in-dera-bassi/इसी ग्रुप के आरोपियों को लेकर एजीटीएफ टीम और मोहाली पुलिस ने सांझे ऑपरेशन चला रही थी। जांच में सामने आया है कि लारेंस बिश्नोई गैंग का ऑपरेटर विदेश में बैठा गोल्डी ढिल्लों और स्पेन में बैठा मंदीप ढिल्लों गिरोह को चला रहे है। इन्हीं के कहने पर आरोपियों ने हथियारों की खेप आगे सप्लाई करनी थी, लेकिन गुप्त सूचना मिलने पर एजीटीएफ और पुलिस आज आरोपियों की डिलवरी को नाकाम करने पहुंची। इस दौरान पता चला कि घटना स्थल पर कमरे में 4 आरोपी छिपे हुए है, जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग की।
वहींं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 2 आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। जबकि 2 अन्य आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्टल और 70 गोलियां बरामद हुई है। आरोपियों से डील को लेकर पूछताछ जारी है। आरोपियों में से एक दो पर चोरियों के पर्चे दर्ज है और जेल भी जा चुके है। चारों आरोपी लोकल ही रहने वाले है। आरोपियों ने 5 से 6 राउंड पुलिस पर फायर किए थे, वहीं पुलिस ने 10 से 12 राउंड फायर किए। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी खंगाली जा रही है।
-

Haryana News: झूठे हस्ताक्षर करके 25 लाख रुपये ठगने वाले दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, देखें वीडियो
पंचकूला: सेक्टर-7 थाना पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए दो कर्मचारियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस कर्मचारियों ने झूठे हस्ताक्षर करके 25 लाख रुपये ठगे थे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत लाखों रुपये की हेराफेरी की थी। दोनों आरोपी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में काम करते थे।
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने ही दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने अकाउंट ऑफिस संजय कुमार की शिकायत पर दो लोग दिनेश और गगनदीप गोयल जो कि अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करके पुलिस ने रिमांड लिया है।
आरोपियों के द्वारा करीबन 20 लाख रुपये एक निजी फॉर्म में ट्रांसफर किए गए। उसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने अपने बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। अब पुलिस दोनों कर्मचारी और फॉर्म के संचालक से पूछताछ करेगी।
इस फर्जी काम में उनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल है इसकी भी पुलिस के द्वारा जांच की जाएगी। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी इस मामले को लेकर जांच पड़ताल हो रही है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास सीईओ अधिकारी की शिकायत आई थी और हमने इसमें मुकदम दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारी है और अभी इस मालमे की जांच चल रही है ऐसे में ज्यादा जानकारी नहीं बता सकते। धोखाधड़ी से ठगा हुआ पैसा रिकवर कर लिया गया है या नहीं इस बारे में जल्दी जानकारी दी जाएगी।
-

फिल्म निर्माता को खालिस्तान समर्थक ने दी जान से मारने की धमकी, मांगी 5 करोड़ की फिरौती
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में ‘कलकी संभल ग्रामसय’ फिल्म बनाने वाले निर्माता अमित जानी को एक बार फिर धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थक ने उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। आरोपी ने फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान आरोपी ने फिल्म निर्माता की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। मामले की शिकायत निर्माता की ओर से दिल्ली के मालवीय नगर थाने में दी गई है।
नोएडा के सेक्टर-35 में रहने वाले निर्माता अमित जानी संभल बारे फिल्म बना रहे हैं। इसके अलावा वे सलमान और गैंगस्टर लांस बिश्नोई के बीच चल रही दुश्मनी को लेकर भी फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ भी रिलीज हुई है। इसी कारण वे कथित तौर पर इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। आरोप है कि जब वह छतरा से अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें वाट्सएप पर एक खालिस्तान समर्थक की ओर से धमकी भरा वाइस मेसेज भेजा गया। मेसेज में उसने 5 करोड़ की फिरौती मांगे हुए, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
फिल्म निर्माता ने इस धमकी के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने संभल को लेकर तैयार की जा रही फिल्म का भी जिक्र किया है। हालांकि इस मामले की शिकायत अभी संभल में दर्ज नहीं कराई गई है, केवल दिल्ली के मालवीय नगर में ही शिकायत दी गई है। बता दें कि कुछ समय पहले भी अमित जानी को धमकी मिल चुकी है, जिसका मुकदमा संभल में दर्ज है।