Blog

  • Punjab News: 2 DSP पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: 2 DSP पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    तरनतारनः विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों पर लगातार गाज गिर रही है। हालांकि इस उपचुनाव में पहले एसएसपी रवजोत कौर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद एसएसपी रवजोत कौर को निलंबित किया गया था और नए एसएसपी को उपचुनाव से पहले तैनात किया गया था। वहीं अब 2 डीएसपी पर गाज गिरी है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अकाली दल द्वारा याचिक दायर की गई थी। इस दौरान अकाली दल ने हाईकोर्ट में याचिकाओं के खिलाफ संबंधित रिकार्ड में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी की ओर से तरनतारन जिले में तैनात डीएसपी (आइ) हरिंदर सिंह, डीएसपी (पीबीआइ) गुलजार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

    शिअद की प्रत्याशी रही सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा, शिअद आइटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष नछत्तर सिंह गिल, राष्ट्रीय सचिव गुरसेवक सिंह शेख, पार्षद शाम सिंह मुरादपुरा, सरपंच वरिंदर सिंह सोनू बराड़ (दोदे), अजमेर सिंह काका (छापा), बलविंदर सिंह बिंदा (भुच्चर) समेत 30 लोगों के खिलाफ कुल 3 एफआइआर दर्ज की गई थी। इनमें से 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन सभी को तरनतारन जिले से संबंधित अदालतों द्वारा जमानत दे दी गई। हालांकि नछत्तर सिंह गिल को अमृतसर के रंजीत एविन्यू से उठाने के मामले में शिअद के प्रवक्ता व कानूनी विंग के एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

    उक्त याचिका की सुनवाई दौरान माननीय अदालत ने नछत्तर सिंह गिल की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए थे। अदालत में रिकार्ड पेश करने में लापरवाही का मामला भी उछला था। जिसके बाद अब तरनतारन में तैनात डीएसपी (आइ) हरिंदर सिंह, डीएसपी (पीबीआइ) गुलजार सिंह को डीजीपी के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। शिअद की ओर से दायर याचिका की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। उक्त मामले में फिरोजपुर रेंज के डीआइजी, तरनतारन के डीएसपी के अलावा सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी, सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल को भी तलब किया गया है।

  • Punjab News: व्यक्ति ने SC व ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बोली भद्दी शब्दावली, अंबेडकर सेना ने करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने SC व ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बोली भद्दी शब्दावली, अंबेडकर सेना ने करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अंबेडकर सेना पंजाब ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा एससी समुदाय और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कहे जा रहे अपमानजनक शब्दों के खिलाफ एसएचओ पुलिस स्टेशन माहिलपुर में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी देते हुए कुलवंत भुन्नो प्रेसिडेंट अंबेडकर सेना पंजाब, बलविंदर मरवाहा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो मिला है जिसमें करनप्रीत सिंह उर्फ ​​कानू गुरु रविदास महाराज जी की अमृतबाणी के खिलाफ बोल रहा है और एससी समुदाय ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करके पंजाब का माहौल खराब कर रहा है जिससे पूरे भारत में रहने वाले SC समुदाय की अंतरात्मा को ठेस पहुंची है और समुदाय की धार्मिक आजादी पर हमला हुआ है।

    वह अपनी फेसबुक ID कानू सिंह के नाम से समाज के अलग-अलग वर्गों के खिलाफ खुलेआम गंदी भाषा का इस्तेमाल करता है और इसे अपनी फेसबुक ID से शेयर करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस बारे में सुखविंदर सिंह एएसआई ने कहा कि वे आरोपी के खिलाफ जांच कर रहे हैं। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कार्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

    स्कार्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

    जांजगीरः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर देर रात स्कार्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर हो गई। दरअसल, नवागढ़ से बारात से लौट रही स्कार्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

    मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवागन (43) पिता सुखरु देवागन, राजेंद्र कश्यप (27) पिता कोमल कश्यप, पोमेश्वर जलतारे (33) पिता पुरुषोत्तम जलतारे, भूपेंद्र साहू (40) पिता रेशम साहू, कमलनयन साहू (22) पिता रामचरण साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के रहने वाले करीब आठ लोग स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात लौटते समय सुकली गांव के पास एनएच -49 पर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जांजगीर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

    गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की कुछ ही दिनों पहले शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

  • Punjab News: 2.5 किलो IED सहित 2 आतंकवादी गिरफ्तार

    Punjab News: 2.5 किलो IED सहित 2 आतंकवादी गिरफ्तार

    अमृतसर: देहात पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से आईईडी सहित दो आतंकियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। मामले में और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस अधिकारी इस अभियान के बारे में खुलकर कुछ नहीं बता रहे। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दिल्ली में हुए धमाकों के बाद फिर से धमाका सामग्री भेजनी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी।

    पुलिस ने सूचना पाई थी कि मंगलवार देर रात 2 आतंकवादी बाइक पर सवार होकर आईईडी लेने घर से निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने रमेदा, अजनाला और घरिंडा इलाकों में नाकाबंदी कर दी। घनी धुंध में बाइक सवारों को आते देख रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया, पर पुलिस ने पीछा कर दोनोें को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से एक आईईडी बरामद की गई, जिसका वजन सवा दो से ढाई किलो के बीच था।

    पता चला है कि डीआईजी संदीप गोयल और एसएसपी सोहेल मीर बुधवार यानी आज इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। संभावना है कि आज कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ग्रेनेड, आईईडी, धमाका सामग्री, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) व सैकड़ों पिस्तौल जब्त की हैं। आतंकवादी इन वस्तुओं का उपयोग पुलिस इमारतों पर हमला करने में कर रहे हैं।

  • Punjab News: घर का लेंटर गिरने से मचा हड़कंप, 1 मजदूर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर का लेंटर गिरने से मचा हड़कंप, 1 मजदूर की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड पर घर का लेंटर गिरने का मामला सामने आया है। घटना के 3-4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक मजदूर की मौत भी बताई जा रही है। घायलों को लोगों ने तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी मजदूर दरमिंदर कुमार के अनुसार हादसा तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने के बाद मशीन के पार्ट्स (शटरिंग) खोलते समय हुआ। उनका कहना है कि सारा काम खत्म होने के बाद मजदूर राम ईश्वर राय और मिस्त्री जैसे ही मशीन की शटरिंग खोलने गए तभी यह हादसा हुआ और 3-4 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

    वहीं हादसे में राम ईश्वर राय 40 वासी गुरु नगर कॉलोनी की मौत हो गई, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रमेश कुमार 25 वासी करनैल सिंह नगर के पैरों में सरिये धस गया था। उनका इलाज सिविल अस्पताल में किया गया, जहां डॉक्टरों ने सरिये निकालकर उनके पैरों में टांके लगाए। अन्य घायलों में अजय दास 30 के पैर और सिर पर चोटें आईं। इसके अलावा अलोक 26 और मेघु 25 को मामूली चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकलवाया। एसएचओ सदर ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि जांच टीम मौके पर गई है और बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • शादी से लौट रहे परिवार की नहर में गिरी कार, 5 की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    शादी से लौट रहे परिवार की नहर में गिरी कार, 5 की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    लखीमपुरः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से बहराइच लौटते वक्त बड़ा हादसा! शादी से वापस आ रही अल्टो कार देर रात अचानक अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। गेट ऑटो लॉक होने की वजह से अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूबते रहे। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे। इंस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले सभी बहराइच जिले के थे। यह हादसा करीब मंगलवार रात करीब 1 बजे हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक बहराइच के सुजौली थाना के घाघरा बैराज के जितेंद्र (23), घनश्याम (25), सिसियन पुरवा निवासी लालजी (45) और सुरेश (50) हैं। अभी एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

    कार चालक का नाम बबलू बताया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक और घायल व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा देर रात हुआ। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे नहर में समा गई। नहर में पानी का स्तर काफी अधिक होने से कार पूरी तरह डूब गई।

    सूचना मिलते ही पडुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर फंसे पांच शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवा थे और शादी में डीजे पार्टी करने गए थे। घायल चालक को तुरंत निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं।

    हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के 5 लोगों की एक साथ मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। स्थानीय लोग हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम सख्त करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

     

  • 3 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स में आया उछाल

    3 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स में आया उछाल

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। 3 दिनों की लगातार गिरावट ने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन बुधवार की सुबह बाजार ने शानदार वापसी करते हुए राहत की सांस दी। वैश्विक संकेतों में सुधार, रूस-यूक्रेन शांति की उम्मीदें और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने भारंतीय बाजारों में नई ऊर्जा भर दी। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूती के साथ खुले और शुरुआती घंटों में तेज उछाल दिखा दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 307.93 पॉइंट चढ़कर 84,894.94 पर पहुंचा; निफ्टी 93.5 पॉइंट चढ़कर 25,978.30 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 307.93 पॉइंट चढ़कर 84,894.94 पर पहुंचा; निफ्टी 93.5 पॉइंट चढ़कर 25,978.30 पर पहुंचा।

    दिसंबर सीरीज की मजबूत शुरुआत की उम्मीदें पहले से ही बाजार में पॉजिटिव ला रही थीं। अमेरिकी बाजारों में कल जोरदार रिकवरी हुई, जिससे एशियाई बाजार भी आज हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की खबर ने ग्लोबल मार्केट को और स्थिर किया। अगर यह समझौता होता है तो रूसी तेल सप्लाई पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हट सकते हैं, जिससे क्रूड की कीमतों में नरमी आएगी।

    पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज क्रूड ऑयल में हल्की रिकवरी दिखी। ब्रेंट क्रूड 0.3% बढ़कर 62.67 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 58.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उधर, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और रेट कट की उम्मीदों के बीच सोने में भी मजबूती देखने को मिली। एशियाई ट्रेडिंग में गोल्ड 4165 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा।

    आज भारती एयरटेल सुर्खियों में रहा। ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स 3 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच सकते हैं, जिसकी कुल वैल्यू करीब 7200 करोड़ रुपये है। फ्लोर प्राइस 3% डिस्काउंट पर 2100 रुपये तय किया गया है। मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेत सुधरने, क्रूड में स्थिरता और FII गतिविधियों में सुधार की उम्मीदों ने बाजार में नया भरोसा पैदा किया है। अगर ग्लोबल माहौल सपोर्टिव रहा, तो बाजार आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकता है।

     

  • Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत

    Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत

    जालंधर, ENS: देहात के जमशेर खास से दुखद घटना सामने आई है। जहां थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव पुआरा के चौथी कक्षा के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर से साइकिल पर सामान लेने गया था। इस दौरान वह रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान जशनदीप के रूप में हुई है।

    लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी देते हुए बच्चे की मां अमनदीप कौर पत्नी जसवीर उर्फ जस्सा ने बताया कि वह हाउस वाइफ है और उनके 3 बच्चे हैं। पति मजदूरी करता है। सुबह 9:30 बजे उन्होंने अपने बेटे जशनदीप को कुछ सामान लेने भेजा था, लेकिन वो वापस नहीं आया।

    वे उसे ढूंढने निकलीं तो पता लगा कि वो ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया है। लोग उसे अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। अमनदीप ने बताया कि जशनदीप चौथी कक्षा में पढ़ता था। ट्रैक्टर चालक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव अली चक्क थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: जागो में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, तोड़ी बाइकें, 6 पर केस दर्ज

    Jalandhar News: जागो में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, तोड़ी बाइकें, 6 पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: शादी समारोह में गन कल्चर को लेकर सरकार की ओर से रोक लगी हुई है, लेकिन उसके बावजूद शादी समारोह में बेखौफ होकर लोग हथियार लेकर जाते है। जिसके कारण अप्रिय घटना की घटनाएं सामने आती है। वहीं आदमपुर के गांव लुटेरा कलां में जागो के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वहां पर हवा में फायर किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, जागो में भंगड़े के दौरान हुए विवाद को लेकर गुंडागर्दी कर 3 बाइकें तोड़ दी गईं।

    इस दौरान हमलावारों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए गई। थाना आदमपुर में सावनप्रीत उर्फ नेड़ वासी लुटेरा कलां और उसके साथी प्रभदीप सिंह, सोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में 47 साल के बलवीर सिंह वासी लुटेरा कलां ने कहा कि वह मजदूरी करता है। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनके गांव में सतवीर सिंह की शादी है तो रात में जागो निकाली जा रही था।

    जागो में उनका बेटा धर्मप्रीत सिंह गया था। जागो में भांगड़ा डालते समय उनके बेटे की सावनप्रीत से तू-तू-मैं-मैं हो गई। लोगों ने दोनों को पकड़ कर विवाद शांत करवा दिया था। बेटा घर लौट आया। आधी रात को सावनप्रीत और उसके पांच साथी उनके घर आ धमके। आते ही घर के आंगन में खड़ी तीन बाइकें तोड़ दीं। बेटे को जान से मारने की धमकी देकर ललकारे मारने शुरू कर दिए। वह लोग कमरे में थे तो उनकी जान बच गई। धमकी देते हुए हवा में फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग उठे तो आरोपी भाग निकले।

  • आज का राशिफल 26 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 26 नवंबर, 2025

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

     

    वृष राशि:आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। आज टेंशन अधिक रहेगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। आपका स्नेही स्वभाव होने के कारण आपके सहयोगी लाभ उठाएंगे। बुरी संगती से बचना चाहिए क्योकि आज हानि हो सकती है। आप नया प्लाट खरीदने का मन बनायेंगे। आप किसी दूसरे राज्य के मित्र से अपना व्यापार करेंगे। संयम बनाये रखे और सब्र से काम लेने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।

     

    मिथुन राशि: आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। नये स्थान पर जाने का योग है। आपकी टेंशन दूर होगी। अपना काम बहुत मेहनत और लगन से करेंगे। बड़ों-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप सफलता को छुएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मेल जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। आपका लाभ-व्यय समान रहेगा।

     

    कर्क राशि:आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों कों आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। अचानक आज निर्णय ना ले किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

     

    सिंह राशि: आज अपने दिन की शुरुआत नये तरीके से करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। आपको सर्दी से सम्बन्धित बुखार का सामना करना पड़ेगा जिस से आपको सर्दी से बचना होगा। अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आप सकारात्मक रहेंगे और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपको विरोधी लोगों से बचना होगा जो आपकी पीठ पीछे विरोध किया करते है वो आपको सफल होने से रोकेंगे।

     

    कन्या राशि:आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, जिससे आपके फाल्लोवर्स बढ़ेंगे। आज राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। आज आपकी मन पसंद वस्तु आपको मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आज आपको यात्रायें अधिक करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों से समझौता करना पड़ेगा। आप फुल एनर्जी के साथ काम करेंगे।

     

    तुला राशि:आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लायेगा। मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग का अच्छा लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख आनन्द मिलेगा। अपने आराध्य देव की उपासना करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपको बॉस का दिया हुआ टारगेट पूरा करना होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

     

    वृश्चिक राशि:आज आपको भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊँचा होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी। आज आप किसी नये स्थान पर जायेंगे। आज बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करने की आवश्यकता है ,नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आप अपनी जरुरत की वस्तु खरीदेंगे। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

    धनु राशि:आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे। परिवार वालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभवाना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे। निजी सम्बन्धों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें तथा अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी से बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें।

     

    मकर राशि: आज आपको किसी मरीज़ की सेवा करने का मौका मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। इस महीने आप अपने कैरियर के प्रति ज्यादा चिंता में रहेंगे, परन्तु यह समय घबराहट का नहीं, अपनी क्षमता पर भरोसा करके आगे बढ़ने का समय है। आप धैर्यवान है इसलिए धैर्य रख के काम को करना होगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

     

    कुंभ राशि :आज आपका दिन बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। आपको जिन्दगी में आज नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा जो आपकी जिन्दगी में नया मोड़ लायेगा। पॉजिटिव सोच बनाये रखें। आपके व्यापार में आज बाहरी व्यक्ति सहायता करेगा, जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी।

     

    मीन राशि:आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों कों आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है। आज किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बडों का आशीर्वाद मिल सकता है। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे।