Blog

  • हर रोज के झगड़ों के बीच Aishwarya ने तोड़ी रिश्ते पर चुप्पी

    हर रोज के झगड़ों के बीच Aishwarya ने तोड़ी रिश्ते पर चुप्पी

    नई दिल्लीः तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने इसका खंडन करते कई खुलासे किए। हालांकि दोनों ने अलग-अलग इंटरव्यू में स्वीकारा था कि वह अपनी शादी के शुरुआती सालों में हर दिन झगड़ते थे।

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के वक्त एक-दूजे के करीब आए थे। कपल ने 2007 में शादी कर ली थी। शादी को 17 साल गुजर गए हैं। उनकी प्यारी सी बेटी है। जिनका नाम आराध्या बच्चन है।

    अभिषेक और ऐश्वर्या ने अलग-अलग इंटरव्यू में बताया था कि वह हर दिन लड़ते थे, हालांकि अभिषेक बच्चन ने साफ कर दिया था कि उनके बीच तेज झगड़े नहीं होते थे, बल्कि वे मतभेद जताने जैसे थे। अभिषेक और ऐश्वर्या से 2010 में एक इंटरव्यू में पूछा था कि उनके बीच कितनी लड़ाई होती है? तब ऐश्वर्या ने कहा था कि वे हर रोज झगड़ते हैं।

    ऐश्वर्या राय से एक इंटरव्यू में पूछा था कि अभिषेक ने कहा था कि आप दोनों को ‘नवविवाहित पुराने कपल’ जैसा महसूस होता है, इसका क्या मतलब है? ऐश्वर्या ने जवाब में कहा था, ‘हम एक-दूसरे के साथ काफी सहज रहे हैं. मुझे लगता है कि ‘न्यूली मैरिड’ से उनका मतलब था कि हम जो शेयर करते हैं, वह शानदार है, क्योंकि यह दोस्ती पर निर्भर है।

  • धरने में शामिल होने के लिए Chandigarh रवाना हुए किसान, देखें वीडियो

    धरने में शामिल होने के लिए Chandigarh रवाना हुए किसान, देखें वीडियो

    बठिंडाः चंडीगढ़ धरने में शामिल होने के लिए बठिंडा से भारी संख्या में किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित रवाना हुआ। किसानों के साथ महिलाएं भी धरने में शामिल हो रही है। इस संबंधी बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं ने बताया कि कल से चंडीगढ़ में जहां विधानसभा का सेशन शुरू होने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ सैक्टर-34 के बाहर धरना लगाने जा रहे है।

    उन्होंने बताया कि उनकी और खेत मजदूरों की कुल 8 मांगे है। जिसे सरकार लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगों के अलावा कृषि नीतियों को शीघ्र लागू करने की मांग रखी जाएगी।

  • Heavy Rain : इस रूट पर कुछ ट्रेनें कैंसिल तो कई डायवर्ट

    Heavy Rain : इस रूट पर कुछ ट्रेनें कैंसिल तो कई डायवर्ट

    नई दिल्ली: देश भर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है।  जलभराव की वजह से दक्षिण मध्य रेलवे ने एक सितंबर के लिए 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच कई रेलवे ट्रैक्स पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई है। वहीं बारिश की वजह से फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है। दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी दी है। दक्षिण भारत के राज्यों में हो रही लगातार बारिश की वजह से 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें विजयवाड़ा-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा, गुंटूर-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-सिरपुर कागजनगर, सिकंदराबाद-गुंटूर  और गुंटूर-सिकंदराबाद शामिल हैं। इन सभी छह ट्रेनों को आज एक सितंबर के लिए रद्द कर दिया गया है।  
  • हमास की सुरंगों से इजराइली सेना ने बरामद किए 6 बंधकों के शव

    हमास की सुरंगों से इजराइली सेना ने बरामद किए 6 बंधकों के शव

    नई दिल्लीः गाजा के राफा में हमास की सुरंगों से 6 बंधकों के शव बरामद किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना IDF ने बताया कि सैनिकों के वहां पहुंचने से कुछ देर पहले ही हमास ने इन बंधकों को मार डाला। IDF ने बताया कि उन्हें इलाके में 6 बंधकों के मौजूद होने की खबर मिली थी। बंधकों में 23 साल का अमेरिकी मूल का इजराइली शख्स हेर्श गोल्डबर्ग भी शामिल है। शनिवार को उन्हें हमास की एक सुरंग का पता चला। छानबीन के दौरान बंधकों के शव बरामद हुए। इन सभी इजराइलियों को 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल के किबुत्ज बीरी इलाके से अगवा किया गया था। हमास ने इजराइल के कुल 251 नागरिकों को बंधक बनाया था। इनमें से 97 अब भी हमास की कैद में हैं। 105 बंधकों को पिछले साल नवंबर में हुए सीजफायर में रिहा कर दिया गया था। वहीं करीब 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • रोजाना पहाड़ी बादाम खाएं, दुबले-पतले शरीर को हेल्दी बनाएं !

    रोजाना पहाड़ी बादाम खाएं, दुबले-पतले शरीर को हेल्दी बनाएं !

    Health Tips: क्या आप अपने दुबले-पतले शरीर को लेकर परेशान हैं और चाहते हैं कि लोग आपको कमजोर न कहें? तो आपकी इस समस्या का समाधान पहाड़ी बादाम में छुपा है। पहाड़ी बादाम, जिसे अखरोट भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना 100 ग्राम पहाड़ी बादाम का सेवन करने से आपका शरीर हेल्दी हो सकता है और आपकी कमजोरी दूर हो सकती है।

    पहाड़ी बादाम के फायदे:

    ऊर्जा का स्रोत: पहाड़ी बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    वजन बढ़ाने में मददगार: जिन लोगों का वजन कम है, उनके लिए पहाड़ी बादाम का सेवन बहुत लाभदायक होता है। ये बादाम कैलोरी से भरपूर होते हैं, जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

    हड्डियों को मजबूत बनाएं: पहाड़ी बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

    दिल की सेहत के लिए बेहतरीन: इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर दिल की बीमारियों से बचाते हैं।

    मस्तिष्क के लिए लाभकारी: पहाड़ी बादाम को ‘ब्रेन फूड’ भी कहा जाता है क्योंकि ये मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

    अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज ही अपने आहार में पहाड़ी बादाम को शामिल करें। इससे न केवल आपका शरीर हेल्दी बनेगा, बल्कि आपकी कमजोरी भी दूर होगी।

  • IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    नई दिल्ली – इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

     इसके बाद फ्लाइट को नागपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

  • Jalandhar : 40 हजार की लूट मामले में 3 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : 40 हजार की लूट मामले में 3 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar ENS : लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह को महितपुर पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। पिछले दिनी गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया था, महिला जसबीर कौर जो पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवाकर घर लौट रही थी तभी गिरोह के सदस्यों ने 40 हजार रुपए लूट आटो से फरार हो गए थे।

    डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि महिला कि शिकायत पर 31 अगस्त को थाना महितपुर में लूट का मामला दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान अन्नया, सलोनी वासी मध्य प्रदेश हाल निवासी रेलवे स्टेशन लुधियाना, भावना वासी राजस्थान हाल वास लुधियाना, दविंदर शर्मा वासी बेगोवाल थाना दोहारा जिला लुधियाना के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।

  • Congress Leader ने परिवार सहित निगला जहर, ये वजह आई सामने

    Congress Leader ने परिवार सहित निगला जहर, ये वजह आई सामने

    जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पूरे परिवार ने की खुदकुशी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ जहरीली पदार्थ निगल लिया। सभी की हालत बिगड़ी तो फौरन बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर पूरे परिवार ने यह कदम उठाया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करता थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का बिजनेस भी उन्होंने शुरू किया था।

    बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान नीरज यादव, पंचराम यादव, उनकी पत्नी और छोटे बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का ये मामला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab : दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली – दो पक्षों में फायरिंग का मामला सामने आया है। खरड़ थानांतर्गत रसनहेड़ी गांव में दो गुटों के बीच कई गोलियां चलाई गई। गोलियों के चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि अभी तीन आरोपी फरार है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आरोपियों से देसी कट्टा, 32बोर पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके तहत उन्होंने एक-दूसरे पर फायरिंग की। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • घर में सो रहा था परिवार, हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    घर में सो रहा था परिवार, हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    चंडीगढ़: सेक्टर 56 स्थित एक घर में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस दौरान 4 गोलियां चलाई गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

    मालिक रॉबिन ने बताया कि उनकी नाइट फूड स्ट्रीट पर स्टॉल है, रात को वहां से घर आ गया। सुबह करीब 6 बजे जब पूरा परिवार अंदर सो रहा था। तभी गोलीबारी की घटना घटी। स्क्रीन डोर से गोलियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को बचा लिया गया। वहीं रॉबिन की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने गई थीं। जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो वह वहां पहुंच गई।

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान उन्हें पता चला कि रॉबिन का पीजीआई के पास नाइट फूड स्ट्रीट पर ठेला है। जहां रात को हिसाब को लेकर विवाद हो गया। आरोपी रॉबिन का घर ढूंढ़ने के बाद वह सेक्टर 56 पहुंचे। जिसके आरोपी ने तीन गोलियां चला दीं। नाइट फूड स्ट्रीट में एक राउंड फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है।