Blog

  • Jalandhar: आदमपुर मे हुआ ट्रैन हादसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे, देखे वीडियो

    Jalandhar: आदमपुर मे हुआ ट्रैन हादसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के कसबे आदमपुर से ट्रैन हादसे का मामला सामने आया है। इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ , लेकिन ट्रेक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

    रेल में सफर कर रहे यात्रियों और राहगीरों की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से दूर किया गया। ट्रेक्टर ट्रॉली ट्रैन की चपेट में कैसे आ गई इस बात की जानकारी अभी हासिल नहीं हो पाई है। फ़िलहाल ट्रैन घटना स्थल पर रुकी हुई है।
  • Punjab : Truck और Car की भीषण टक्कर, होटल मालिक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Truck और Car की भीषण टक्कर, होटल मालिक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना –  बीती रात फिरोजपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक होटल मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।  राजनप्रीत की करीब 4 साल पहले शादी हुई है। उसके दो बेटियां है। करीब 4 साल पहले ही राजनप्रीत लुधियाना से जालंधर शिफ्ट हुआ था। जानकारी के अनुसार किसी दोस्त की पार्टी से वापस अपने होटल आ रहा था। इसी दौरान आंसल प्लाजा के सामने कट पार कर रहे ट्रक से उसकी पोलो कार टकरा गई।

    गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। स्टीयरिंग ना संभाल पाने के कारण ट्रक के पीछे कार जा टकराई। हादसे में कार चला रहे होटल मालिक के लीवर पर अधिक चोट आई। लीवर फट जाने के कारण उसकी मौत हो गई। राजनप्रीत के भाई गुरप्रीत ने कहा कि साउथ सिटी में किसी दोस्त की देर रात पार्टी थी। पार्टी खत्म करके राजनप्रीत वापस डीएमसी अपने होटल पर लौट रहा था।

    अचानक मल्हार चौक नजदीक आंसल प्लाजा एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजनप्रीत का लीवर फट गया। लोगों की मदद से ही राजनप्रीत को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। गुरप्रीत ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन आया तो हादसे का पता चला। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। शव परिजनों को सोंप दिया है।

  • Punjab : गंदे पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab : गंदे पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    अमृतसर – हलका सेंट्रल के अंतर्गत भद्रकाली मंदिर के पास रहने वाले इलाकानिवासी पिछले कई हफ्तों से गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और अपनी परेशानी साझा की। इस दौरान इलाका निवासियों ने बताया कि हम पिछले 6 महीने से पानी की समस्या से परेशान हैं और हमारे इलाके में पानी बहुत गंदा आ रहा है।

    इस गंदे पानी को पीने से हमारे परिवार के सदस्य बीमार हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे और बुजुर्ग सभी बीमारियों से पीड़ित हैं। गंदा पानी की वजह से सारे इलाके में बीमारियां फैल रही है। लोगों ने कहा कि हमने पहले भी कई बार इस समस्या की शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों को मजबूरन गंदा पानी पीकर गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह गंदा पानी न तो पीने योग्य है और न ही इसे किसी अन्य काम में इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रशासन हमारी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

  • Jalandhar Crime News: जालंधर के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज

    Jalandhar Crime News: जालंधर के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज

    विदेश जाने के लिए संपर्क में आई युवती को Seminar के बहाने Hotel Prime Regalia में बुला बनाया हवस का शिकार जालंधर, ENS: अगर आप भी अपने बच्चों (लड़कियों) को विदेश भेजने के लिए किसी ट्रैवल एजैंट का चुनाव कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है जालन्धर के रंजीत नगर में RS Global, Jalandhar के नाम से ट्रैवल एजैंटी के आढ़़ में अय्याशी का अड़़्डा चलाने वाले RS Global, Jalandhar, Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 64 (ब्लात्कार करना) के तहत FIR दर्ज की गई है।

    मिली जानकारी अनुसार थाना बारादरी में अपने ब्यान देने पहुंची 24 वर्षिय युवती सीमा (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि वह Kingdom Consultancy में काम करती थी और विदेश जाने के लिए YouTube पर वीडियो देख रही थी कि Travel Agent Sukhchain Singh Rahi की एक वीडियो देखी जिसमें वह विदेश भेजने के लिए कई तरह के बड़े बड़े दावे कर रहे थे। इस सबंधी वीडियो में एक नंबर भी दिया गया था जिस पर बीती 19 अगस्त को फोन करके मैने विदेश जाने की बात कही जिसके बाद स्टाफ द्वारा मुझे रंजीत नगर का पता दिया गया जिसमें RS Global, Travel Agent Sukhchain Singh Rahi का दफ्तर था। स्टाफ द्वारा मुझे कंपनी के MD Sukhchain Singh Rahi के साथ मुलाकात करवाई और उसने मुझसे मेरा मोबाईल नंबर ले लिया। इसके बाद मुझे सुखचैन सिंह राही के मोबाईल से फोन आया और कहा कि वह Hotel Prime Rangila, Jalandhar में एक सेमिनार करवा रहा है जहां आप भी पहुंचे मगर वहा पर कोई सेमीनार नहीं था। लड़का मुझे सीधे दूसरी मंजिल पर ले गया जहां Travel Agent Sukhchain Singh Rahi अकेला ही कमरे में था उसने मुझे झांसे में लिया और एक कोल्डिंग पिला दी जिसके बाद मेैं बेसुद हो गई और रात करीब 10 बजे जब मुझे होश आया तो पता चला कि सुखचैन राही ने मेरे साथ ब्लाताकार किया। पुलिस नें पीड़ित लड़की के ब्यान दर्ज करवा कर मेडिकल करवा लिया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी RS Global Travel Agent Sukhchain Singh Rahi की गिरफ्तारी नहीं हुई है थाना बारादरी के एसएचओ कमलजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल लड़की के ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है लड़की का मेडिकल करवाने के लिए Civil Hospital Jalandhar ले जाया जा रहा है इसके बाद ही अगली कारवाई की जाएगी।
  • Lockup में आरोपी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Lockup में आरोपी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    मुरैना – सिविल लाइन थाने में रविवार सुबह हत्या के आरोपी द्वारा खुदकुशी करने का  मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बालकृष्ण जाटव (31) उर्फ सनी पुत्र काशीराम जाटव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बालकृष्ण ने लॉकअप में अपने गमछे का फंदा बनाया और खिड़की की ग्रिल में फंसाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही एसपी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में TI, हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है। शनिवार रात करीब 10 बजे बालकृष्ण को हत्या के आरोप में पुलिस अरेस्ट करके लाई थी। दिसंबर 2023 में अशोक जाटव नाम के युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले में बालकृष्ण आरोपी था। अशोक रिश्ते में बालकृष्ण का जीजा लगता था।

  • Punjab : पुलिस ने 2.3 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने 2.3 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर – भारत-पाक सीमा पर तस्कर अपनी हरकतें बंद नहीं कर रहे हैं और वे लगातार सीमा पार से नशे की खेप मंगवा रहे है। ऐसा ही मामला अजनाला थाने के सैदोगाजी गांव का है। पुलिस को गश्त के दौरान हेरोइन की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद किसान सतनाम सिंह पुत्र हरभजन सिंह के खेत से बरामद हुई है। खेत में तलाशी के दौरान 2.3 किलो हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने किसान के खेतों से गुजरते समय पीले टेप में लिपटी एक वजनदार वस्तु देखी।

    जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उक्त पीले रंग में लिपटी हुई चीज की जांच की तो पता चला कि वह हेरोइन थी। उन्होंने बताया कि जब हेरोइन का वजन किया तो इसका वजन 2 किलो 300 ग्राम था।

  • Lunch और Dinner के लिए परफेक्ट मखाना करी, मिनटों में बनकर तैयार, नोट कर लें आसान रेसिपी

    Lunch और Dinner के लिए परफेक्ट मखाना करी, मिनटों में बनकर तैयार, नोट कर लें आसान रेसिपी

    Cooking Tips: आज की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर समय की कमी के कारण Lunch या Dinner के लिए हेल्दी और टेस्टी खाना नहीं बना पाते। ऐसे में एक ऐसी रेसिपी की जरूरत होती है जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि पोषण से भरपूर और जल्दी तैयार हो जाए। अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं, तो मखाना करी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे आप Lunch और Dinner दोनों में बना सकते हैं और इसका स्वाद सबको पसंद आएगा। आइए जानते हैं मखाना करी बनाने की आसान रेसिपी।

    सामग्री:
    1 कप मखाना
    1 कप उबली हुई मटर
    2 बड़े प्याज, टुकड़ों में कटे हुए
    2 बड़े टमाटर, टुकड़ों में कटे हुए
    2 हरी मिर्च
    1 टीस्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
    5-6 लहसुन की कलियां
    8-10 काजू
    1 टेबलस्पून क्रीम
    2 छोटी इलायची
    1 टुकड़ा दालचीनी
    1 तेजपत्ता
    1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
    1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
    1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
    1 टीस्पून धनिया पाउडर
    1/2 टीस्पून गरम मसाला
    1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
    1/2 टीस्पून जीरा
    1 साबुत लाल मिर्च
    1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
    स्वादानुसार नमक
    1 टेबलस्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
    2 टेबलस्पून तेल
    2 टेबलस्पून घी

    विधि:
    मखाने को भूनें: सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखानों को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भून लें। इन्हें अलग रख दें।

    मसाला तैयार करें: उसी पैन में छोटी इलायची, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता और प्याज डालकर भूनें। जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तो टमाटर, काजू, हरी मिर्च और नमक डालकर पकाएं। जब यह मिश्रण नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इसमें से सारे साबुत मसाले निकाल लें और मिश्रण को मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।

    करी बनाएं: अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो तैयार पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह भूनें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और जीरा पाउडर डालें। सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं और भूनें।

    मटर और मखाना डालें: अब इसमें उबली हुई मटर डालकर मिक्स करें। इसके बाद कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिलाएं। रोस्टेड मखाना डालें और थोड़ा सा पानी डालकर ढककर पकाएं।

    सर्व करें: गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें।

    मखाना करी स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा। इसे आप लंच या डिनर में बनाएं और हेल्दी खाने का आनंद लें।

  • Punjab: लुटेरों के हौंसले बुलंद, पूर्व पार्षद के बेटे से पिस्तौल की नौक पर छीनी बाइक, देखें वीडियो

    Punjab: लुटेरों के हौंसले बुलंद, पूर्व पार्षद के बेटे से पिस्तौल की नौक पर छीनी बाइक, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े लूट की वारदतों को अंजाम दे रहे है। एक ताजा मामला राड़ा के गांव महल मखरी का है। जिसमें धार्मिक मेले के दौरान हजारों की संख्या की मौजूदगी में लुटेरों ने पूर्व पार्षद के बेटे से सामने पिस्तौल की नोक पर मोटरसाइकिल छीन ली।

    जानकारी देते पूर्व पार्षद के बेटे दिलबाग सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ अमृतसर से इन्वाला आ रहा था, जब वह महल मखारी मील चौक पर पहुंचा तो तीन-चार युवक रास्ते में खड़े थे। इस दौरान वह मेरी मोटरसाइकिल के पीछे बैठे गए और पिस्तौल तान जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लुटेरे उसका मोटरसाइकिल छीनकर मौके से फरार हो गए।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर काबू कर लिया जाएगा।

  • पति ने पोहा बनाने से किया इनकार, फिर पत्नी ने उठाया खोफनाक कदम…

    पति ने पोहा बनाने से किया इनकार, फिर पत्नी ने उठाया खोफनाक कदम…

    ग्वालियरः मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक पत्नी ने अपने पति से पोहा बनाने की गुजारिश की, जब पति ने पोहा बनाने से इनकार किया तो पत्नी इस बात से नाराज हो गई। नाराज पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। घटना ग्वालियर के मुरार इलाके की है। दरअसल, बालकिशन जादौन की सालभर पहले कविता नाम की लड़की से शादी हुई थी।

    शनिवार को नवविवाहिता कविता ने अपने पति से पोहा खाने की इच्छा जताई और फिर उसे पोहा बनाने के लिए कहा। जब कविता के पति बालकिशन ने पोहा नहीं बनाया तो इस बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलने हि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है।

    इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि कविता नवविवाहित थी, ऐसे में पुलिस दहेज प्रताड़ना सहित हर तरह के एंगल पर मामले की जांच कर रही है। मृतिका के पति ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच पोहा नहीं बनने पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने आत्महत्या की। ऐसे में परिवार के अन्य लोगों के साथ मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पटाखा Factory के गोदाम में विस्फोट, 2 की मौ’त, 4 घायल

    पटाखा Factory के गोदाम में विस्फोट, 2 की मौ’त, 4 घायल

    नई दिल्ली – तमिलनाडु में तुत्तुक्कुडी जिले के नाजरथ के पास एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में गत शाम विस्फोट हुआ है। इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कन्नन और विजय के तौर पर हुई है। जबिक दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग घायल हो गए है।

    घायलों की पहचान सेल्वम, प्रशांत, सेंधुरकानी और मुथुमारी के तौर पर हुई है। जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय अचानक विस्फोट हो गया।

    पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।