Blog

  • Jalandhar : Police ने इस मशहूर Singer को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    Jalandhar : Police ने इस मशहूर Singer को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधर,ENS –  पंजाबी सिंगर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। गायक की पहचान फतेहजीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने फतेहजीत को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता था। फतेहजीत का एक साथ पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

    बता दें कि फतेहजीत सिंह पहली बार 4 साल पहले अपने गाने सुरमा को लेकर चर्चा में आए थे। उक्त गाना उनका पंजाब के लोगों ने काफी पसंद किया था। उनका लेटैस्ट ट्रैक परांदा कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। IGI की DCP उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है और पेशे से गायक है। आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था। सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था।

     DCP ने बताया कि सुल्तान सिंह के संपर्क में आने के बाद आरोपी सिंगर ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोची। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों साथ काम कर रहे थे। DCP ने  बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था। गुरप्रीत को अमेरिका जाना था।

    आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे थे। यात्रा से पहले 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान किया गया था और सुल्तान सिंह ने आरोपी को कमीशन के रूप में 4 लाख रुपये दिए थे। यह भी निर्णय लिया गया कि शेष राशि का भुगतान यात्री के गंतव्य तक पहुंचने के बाद किया जाएगा।

  • Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना – सराभा नगर अमन पार्क नजदीक देर रात बाइक सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार काम से घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल की पहचान नवतेज सिंह के तौर पर हुई है। बाइक सवार व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इक्ट्ठे हुए। लोगों को इक्ट्ठा होते देख हमलावर बाइक पर भाग गए।

    खून से लथपथ व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल नवतेज ने कहा कि वह कृष्णा हांडा शोरुम में वर्कशाप मैनेजर की पोस्ट पर काम करता है। वह काम से वापिस लौटा और बाइक को पार्क करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार हमलावरों ने उससे कुछ दूरी पर बाइक रोक लिया। एक युवक दातर लेकर बाइक से उतरा। हमलावर ने सरेआम बीच सड़क उस पर दातर से हमला कर दिया। जिससे उसकी बाजू कट गई।

    नवतेज ने कहा कि उसने शोर मचाया तो लोगों को इक्ट्ठा होते देख हमलावर मौके से भाग गए। नवतेज मुताबिक वह हमलावरों को जानता तक नहीं है। उसे शक है कि किसी ने लूट की नीयत से उस पर हमला किया है। घटना की यह सारी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab : चोरों ने दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला – चोर और लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां चोरों ने सिटी रोड पर हंसली पुल के पास खड़ी गाड़ी में दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए जगदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने ईंट से गाड़ी का शीशा तोड़कर दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए।

    उन्होंने बताया कि वह 10 मिनट के लिए स्कूल के अंदर गया। इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जगदीप ने कहा कि गाड़ी में खून भी फैला हुआ है, शीशे की चपेट में आने से चोर का हाथ भी जख्मी हो गया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर नकेल कसनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हो। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में शिकायत करनी है।

  • Punjab : पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से भारी मात्रा में फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से भारी मात्रा में फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    मोगा – माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और माननीय डीजीपी पंजाब के निर्देश पर श्री अंकुर गुप्ता, आईपीएस, एसएसपी मोगा के नेतृत्व में पुलिस ने भारी मात्रा में फोन बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया लोगों के चोरी हुए फोन और गुम हुए 52 फोन बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से बरामद किए गए है।

    मोगा पुलिस ने इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को वापस कर दिया है। इसके साथ ही मोगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति से बिना किसी दस्तावेज के मोबाइल फोन न खरीदें। इसके अलावा मोबाइल फोन के महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी लॉक रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।

  • Punjab : शिरोमणि अकाली दल ने मंहगाई के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab : शिरोमणि अकाली दल ने मंहगाई के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा – पंजाब सरकार ने बीते दिन पेट्रोल पर 62 पैसे और डीजल पर 92 पैसे वैट को बढ़ा दिया है। वही सरकार ने जहां बसों के किराए में वृद्धि की है। वही कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली पर दी जा रही सबसीडी को भी वापिस ले लिया है। वही इसको लेकर पंजाब में मंहगाई की दर बढ़ जाएगी।

    इसके रोष सवरूप शिरोमणि अकाली दल की ओर से मोगा में जिला प्रधान की अगुवाई में धरना दिया गया। वही पूरे पंजाब में भी पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सुबह 11 बजे से तीन बजे तक का धरना लगाया जा रहा है ओर वैट को वापिस लेने के लिए सरकार से अपील की गई है।

  • यात्रियों से भरी Bus तेज बहाव में बही, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी Bus तेज बहाव में बही, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – यूपी में लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे है। लखीमपुर खीरी में हाईवे पर पानी के तेज बहाव में रोडवेज बस बहते-बहते बची। वह रोड़ और गड्‌ढे के बीच फंस गई। बस में सवार 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।25 यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज की यह बस सड़क और गड्ढे के बीच फंस गई थी।

    अन्यथा बाढ़ के पानी में यात्रियों से भरी यह बस बहकर चली जाती। मामले की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और गड्ढे में फंसी बस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। रोडवेज बस के हाईवे पर फंस जाने से काफी देर तक अफरातफरी के हालात बने रहे है।

  • Jalandhar : नगर निगम Office में कांग्रेसी नेताओं द्वारा हंगामे के दौरान पुलिस मुलाजिम हुआ घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar : नगर निगम Office में कांग्रेसी नेताओं द्वारा हंगामे के दौरान पुलिस मुलाजिम हुआ घायल, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS :  श्री राम चौक पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान AAP सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेसी नेता घरों से ही नगर निगम को ताले लगाने के लिए लेकर आए थे। जब कांग्रेसी नेता नगर निगम के ऑफिस में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बीच एक पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गया।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्स-रे करवाया है और डाक्टर को चैक करवाने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। बता दें कि जगह-जगह सीवरेज का पानी भरने के कारणा लोगों को आ रही दिक्कतों को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक और जालंधर शहरी प्रधान रजिंदर बेरी सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में पहुंचे।

    कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने हाथों में तख्तियां लेकर चौक पर प्रदर्शन किया गया। पिछले कई दिनों से शहर में सीवरेज लीकेज से आधे से ज्यादा शहर के लोग परेशान है। कई इलाकों में बिना बारिश के सीवरेज का पानी भर जाता है। जिसको लेकर रोजाना किसी न किसी मोहल्ले में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • Punjab Agricultural University में किसान मेला शुरू, देखें वीडियो

    Punjab Agricultural University में किसान मेला शुरू, देखें वीडियो

    कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया मेला का शुभारंभ

    लुधियानाः पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय किसान मेला शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया। मेले के शुभारंभ के दौरान उन्होंने किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला पंजाब के किसानों के लिए आयोजित किया गया है। मेले से किसानों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से इस बार मशीनरी के लिए हमारे पास 20000 से अधिक पत्र आए थे और 350 करोड़ रुपए की मशीनरी लाई गई है ताकि धान के सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बीच उन्होंने आज केजरीवाल को मिली जमानत पर भी खुशी जताई और कहा कि अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के सुप्रीमो हैं और वह देश में एक नई राजनीति लेकर आए और जनता की बात की और जनता के मुद्दे उठाए।
  • Punjab: Traffic Police और नौजवानों में हुई झड़प, पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    Punjab: Traffic Police और नौजवानों में हुई झड़प, पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः लोगों के मनों से पुलिस का खोफ खत्म होता दिखाई दे रहा है। ताज़ा मामला फिरोज़पुर से सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस और युवकों के बीच झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के दस्तावेज मांगने पर नोजवान ने पुलिस से हाथापाई करनी शुरू कर दी।

    मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी ओर नियोमों कि उलंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। तभी ट्रैफिक पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोका ओर उनसे कागज़ातों के बारे में पुछा। इसी बात को लेकर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुलिस मुलाज़म के थप्पड़ जड़ दिया ओर उसकी वर्दी को हाथ डाला।

    ट्रैफिक पुलिस मुलाज़म पर हाथ उठाने वाले नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब इस दोनों मुलज़्मों को पुलिस थाने में लाई तो पता चला कि उन दोनों आरोपियों ने शराब पी रक्खी थी। पुलिस की ओर से दोनों नोजवानों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • Punjab: किशोर के साथ कुकर्म, Pasco Act के तहत मामला दर्ज

    Punjab: किशोर के साथ कुकर्म, Pasco Act के तहत मामला दर्ज

    लुधियानाः 13 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों की ओर से कुकर्म करने का वीडियो भी बनाया गया है। वहीं मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 96 BNS 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पीड़ित बच्चे के नाना ने पुलिस को बयाया कि उन्हें इलाके में हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाले मिंटू ने बताया कि उनके बड़े दोहते को आरोपी अकाश अक्सर खाने की चीज का लालच देकर अपने साथ ले जाता है। अकाश उसके साथ सुनसान जगह पर कुकर्म करता है। आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म करते समय की वीडियो भी बनाई और वीडियो उसे भेजी है। पीड़ित बच्चे के नाना मुताबिक वीडियो देखने के बाद उसने पुलिस में आरोपी अकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।