Blog

  • पंजाब: कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, 14239 टीचर होंगे रेगुलर, सरकार ने रखी ये शर्त

    पंजाब: कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, 14239 टीचर होंगे रेगुलर, सरकार ने रखी ये शर्त

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक मानसा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। पंजाब कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को बड़े फैसले लिए गए। मान सरकार 14239 टीचर्स को रेगुलर करेगी। इस दौरान उन्होंने शर्त रखी है कि जिसमें कहा गया है कि 10 साल या उससे अधिक सर्विस पूरी कर चुके 7902 टीचर्स को रेगुलर करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 6337 ऐसे टीचर जिनकी सर्विस में गैप है, उनके सर्विस गैप को पूरा कर उन्हें भी पक्का किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि 19 और 20 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। जिसमें इन सभी फैसलों को पास किया जाएगा।

    कैबिनेट में वॉटर एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट की 2021 की सालाना रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट में चिटफंड कंपनियों को लेकर अहम फैसला लिया गया है। इस एक्ट में नया प्रावधान किया गया। अब दोषी पाई जाने वाली कंपनियों के प्रबंधकों को 10 साल की सजा होगी। लावारिस पशुओं की वजह से होने वाले हादसों में सरकार पांच लाख का मुआवजा देगी। पहले मुआवजा एक लाख रुपये था। इसके अलावा 1832 नर्सों की भर्ती की जाएगी। 400 एमबीबीएस डाक्टर भी भर्ती किए जाएंगे।  

  • जालंधरः Master Saleem की समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने की ऑडियो आई सामने

    जालंधरः Master Saleem की समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने की ऑडियो आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः मशहूर गायक मास्टर सलीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मास्टर सलीम की एक ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सांसी समुदाय को लेकर गलत टिप्पणी की है। वायरल वीडियो में वह किसी से बात कर रहा है और कह रहा है कि तू मेरा बेटा है इसलिए लोग तुझे जानते है, समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सलीम ने कहा कि अगर तू उस समुदाय का बेटा होता तो पता चलता। तू सिर्फ मेरे नाम से जाना जाता है। इस दौरान ऑडियो में मास्टर सलीम गालियां निकाल रहे है। उक्त ऑडियो वायरल होने के बाद सांसी बरादरी समुदाय के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।

    जिसके चलते समुदाय के लोग थाना 1 में मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे है। जिस दौरान समुदाय के लोगों ने मास्टर सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।  उनकी मांग है कि मास्टर सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। मामले की जानकारी देते हुए समुदाय के युवा नेता प्रधान दीपक निवासी इंद्रा कालोनी ने कहा कि हमारे पास मास्टर सलीम के खिलाफ की गई गलती टिप्पणी की ऑडियो और वीडियो भी मौजूद है। दीपक ने कहा कि हमें मास्टर सलीम के खिलाफ फोन भी आए है और बैठकर बात को सुलझाने के लिए कहा जा रहा है।

    लेकिन वह उनके साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि भले ही उनका फैमिली मैटर था। लेकिन अपने फैमिली मैटर के दौरान वह हमारे जाति को अपशब्द कहे, जोकि कतई बर्दाशत नहीं किए जाएंगे। दीपक ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी सुनवाई नहीं की तो वह दिल्ली तक इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। उनकी मांग है कि मास्टर सलीम खुद इस मामले में आकर माफी मांगे।

  • सहकार के क्षेत्र में केंद्र सरकार कर रही सराहनीय कार्य:आर्य

    सहकार के क्षेत्र में केंद्र सरकार कर रही सराहनीय कार्य:आर्य

    सहकार के क्षेत्र में केंद्र सरकार कर रही सराहनीय कार्य:आर्य

    तनोह सभा का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

    तनोह सभा की कार्यशील पूंजी 26 करोड़ पहुंची

    ऊना/सुशील पंडित :दी बंडा कृषि  सहकारी  सभा तनोह का वार्षिक  अधिवेशन  शनिवार को सम्पन्न  हुआ। इस कार्यक्रम में  पंचायत  समिति  सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में सहकारिता का अपना ही महत्व है। केंद्र सरकार सहकार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को आवश्यक मार्गदर्शन, संरक्षण एवं आर्थिक तथा तकनीकी सुविधा जैसे अंशपूजी, ऋण गारन्टी तथा अनुदान आदि सुलभ कराता है। इस पृष्ठभूमि के साथ वर्तमान अर्थ व्यवस्था में सहकारिता क्षेत्र अपनी भूमिका का निर्वहन आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन में सक्षमता के साथ कर रही हैं। सभा के सचिव अमन शर्मा ने कहा कि दी बंडा सहकारी सभा तनोह के 1713 के लगभग सभा सदस्य हैं। कार्यशील पूंजी 23 करोड़ से बढ़कर 26 करोड़ तक पहुंच गई है। जिसके लिए समिति सभा के सदस्यों का तहदिल से आभार व्यक्त करती है। इस मौके  पर तनोह पंचायत प्रधान शकुंतला देवी,  सभा के अध्यक्ष  राकेश सिंह राणा, उपप्रधान अजय कुमार , मेहर  चंद शर्मा,  किशोरी लाल शर्मा, अशोक कुमार, अमरनाथ शर्मा, रणजीत सिंह , आशा देवी ,राकेश कुमार , पूर्व  प्रधान  शर्मा समेत  सभा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
  • पुजारी ने किया महिला का कत्ल, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    पुजारी ने किया महिला का कत्ल, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    तेलंगानाः हैदराबाद के उपनगर सरूरनगर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।यहां एक शादीशुदा पुजारी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। वारदात कों अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को शमशाबाद बस स्टैंड पर छोड़ा था। उसने यह भी बताया कि महिला 3 मई से लापता थी और उसकी कॉल्स का जवाब नहीं दे रही थी।

    जानकारी के मुताबिक सरूरनगर के अय्यागरी साई कृष्णा नाम के एक शादीशुदा पुजारी ने पुलिस में अपनी प्रेमिका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज की गई शिकायत में उसने यह दावा किया कि महिला उसकी भतीजी थी। जैसे-जैसे पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई वैसे ही एक बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि साई कृष्णा पहले ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। उसका महिला के साथ अफेयर चल रहा था।

    पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए हत्या करके शव को सरूरनगर में रजिस्ट्रार कार्यालय के पीछे एक नाले में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को तलाशा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

  • पंजाबः ASI ने व्यक्ति से मारपीट, सीनियर अधिकारी ने कर्मी को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंजाबः ASI ने व्यक्ति से मारपीट, सीनियर अधिकारी ने कर्मी को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के एक पुलिस कर्मचारी की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए एएसआई प्रीतपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, गांव कोयलखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा, थप्पड़ मारे और गालियां दी थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कर्मी नशे में पूरी तरह धुत था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी फाजिल्का मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी प्रीतपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

    पीड़ित सुरिंदर पाल सिंह निवासी गांव कोयलखेड़ा ने बताया कि वह अपने काम से घर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने के लिए रुका तो वहीं दोस्त उसे मिल गए। दोस्त मिलकर एक दोस्त का बर्थडे मना रहे थे। उन्होंने उसे भी बर्थडे केक काटने के लिए वहीं रोक लिया। इतने में वहां पर ASI प्रीतपाल सिंह आया। वह उस समय नशे में धुत था। उसने आते ही पहले तो गाड़ी ठोकने की कोशिश की और गाली गलौज करने लगा।

    सुरिंदर के अनुसार, जब वे उसकी वीडियो बनाने लगा तो ASI ने उसे वीडियो बनाने से रोका और उसकी मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसे थप्पड़ मारे। डंडे से बहुत मारपीट की। वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर बकैनवाला के चौक पर ले गया। अपने कुछ और पुलिस कर्मचारियों को भी वहीं बुलाकर उसकी बहुत बुरी तरह पिटाई की। इसके अलावा उसे थाने में ले जाकर भी बहुत टॉर्चर किया गया। सुरिंदर का कहना है कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उस कर्मचारी की वीडियो बनाने की कोशिश की, इसलिए उसे इतनी सजा दी गई। उसने पुलिस उच्च अधिकारियों से सबंधित पुलिस कर्मचारी पर बनती कानूनी कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया है। कुछ चोटें आई हैं, लेकिन खतरे से बाहर हूं। पुलिस को शिकायत दे दी है।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया अकुंर अस्पताल, परिवारिक सदस्यों ने सड़क जाम करके की नारेबाजी, देखें वीडियो

    जालंधरः फिर विवादों में आया अकुंर अस्पताल, परिवारिक सदस्यों ने सड़क जाम करके की नारेबाजी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के रविदास चौक के समीप अंकुर अस्पताल में आज सुबह हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान अली मोहल्ला निवासी सन्नी कल्याण ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए है। सन्नी का कहना है कि उसके बेटे को बुखार था। जिसके चलते वह अपने बच्चे का उपचार करवाने के लिए अंकुर अस्पताल में लेकर आया था। जहां अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे के ब्लड सैंपल लेने के बाद पैसे जमा करवाने के लिए कहा। इस दौरान सन्नी का कहना है कि उसने स्टाफ से कहा कि वह पैसे जमा करवा देता है। आप बच्चे का ट्रीटमेंट जारी रखें।

    सन्नी का आरोप है कि अगर वह अस्पताल में पैसे जमा नहीं करवाते तो क्या बच्चे का ट्रीटमेंट रोक दिया जाएगा। सन्नी का आरोप है कि अस्पताल के सदस्यों ने उसे कहा कि अगर वह ब्लड सैंपल के 600 रुपए जमा नहीं करवाएंगे तो ब्लड सैंपल दोबारा से उन्हें लेने पड़ेगा। जबकि सन्नी का कहना है कि वह पहले भी अस्पताल में अपने बेटे का ईलाज करवाता रहा है और उसकी पॉलिसी चलती है। जिसके तहत वह क्लेम भी लेता रहा है। इसी बात का जिक्र सन्नी ने अस्पताल के सदस्यों से भी किया, लेकिन जब वह नहीं माने तो गुस्से में आए सन्नी और उसके परिवारिक सदस्यों ने बाहर सड़क पर खड़े होकर अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामें के दौरान सड़क पर यातायात जाम हो गया।

    वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। जिसके बाद अस्पताल के कर्मियों और पीड़ित परिवार के साथ बातचीत के बाद दोबारा से ट्रीटमेंट शुरू करवा दिया गया। बता दें कि अकुंर अस्पताल पर पहले भी कई बार आरोप लग चुके है। जिसके चलते कई बार अंकुर अस्पताल के बाहर लोगों द्वारा हंगामा किया जा चुका है। आज सुबह एक बार फिर से अकुंर अस्पताल विवादों में आ गया है। 

  • जालंधरः विवादों में आया मशहूर गायक मास्टर सलीम, लोगों ने थाने में दी शिकायत, देखें Live

    जालंधरः विवादों में आया मशहूर गायक मास्टर सलीम, लोगों ने थाने में दी शिकायत, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः मशहूर गायक मास्टर सलीम विवादों में आ गए है। दरअसल, लोगों का आरोप है कि उन्होंने सांसी बरादरी समुदाय के खिलाफ गलती टिप्पणी की थी। जिसको लेकर समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते समुदाय के लोग थाना 1 में मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे है। जिस दौरान समुदाय के लोगों ने मास्टर सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।  उनकी मांग है कि मास्टर सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। मामले की जानकारी देते हुए समुदाय के युवा नेता प्रधान दीपक निवासी इंद्रा कालोनी ने कहा कि हमारे पास मास्टर सलीम के खिलाफ की गई गलती टिप्पणी की ऑडियो और वीडियो भी मौजूद है।

    दीपक ने कहा कि हमें मास्टर सलीम के खिलाफ फोन भी आए है और बैठकर बात को सुलझाने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन वह उनके साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि भले ही उनका फैमिली मैटर था। लेकिन अपने फैमिली मैटर के दौरान वह हमारे जाति को अपशब्द कहे, जोकि कतई बर्दाशत नहीं किए जाएंगे। दीपक ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी सुनवाई नहीं की तो वह दिल्ली तक इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। उनकी मांग है कि मास्टर सलीम खुद इस मामले में आकर माफी मांगे।

    बता दें कि मास्टर सलीम का परिवारिक विवाद है। जिसमें वह अपने परिवारिक सदस्यों को गालियां निकाल रहे है। सांसी समुदाय का आरोप है कि इस दौरान वह उनके समुदाय के बारे में गलत टिप्पणी कर रहे है। जिसे कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आज वह पुलिस कमिशनर के पास भी गए थे। लेकिन उन्होंने पहले थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा। जिसके तहत वह अब थाना 1 में मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आए है।

  • पंजाबः STF पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

    पंजाबः STF पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

    लुधियानाः नीलों-कोहाड़ा मार्ग पर एसटीएफ और नशा तस्करों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने स्पेशल टास्क फोर्स पर गोलियां चलाने से पहले कार चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर 8 फायर किए। हालांकि इस घटना के दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है, जबकि 2 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समराला के गांव घुलाल निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके दो साथियों की पहचान गांव घुलाल निवासी सिमरनप्रीत सिंह मंगत उर्फ ​​सिम्मा और नीलों कलां गांव निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    संदीप ने पुलिस को बताया कि सिमरनप्रीत सिंह और बलविंदर साला-जीजा है। दोनों मिलकर नशा बेचते हैं। उसे उन लोगों ने नशा सप्लाई करने के लिए नौकरी पर रखा है। दरअसल, एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वैगनार कार में नशा तस्कर ड्रग की सप्लाई देने आ रहे हैं। इस पर नाकाबंदी की। नाके के दौरान एक गाड़ी आई, जिसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवारों ने गाड़ी नहीं रोकी और टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कार सवारों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके जवाब में पुलिस ने भी 2 से 3 गोलियां चलाई।

    इसके बाद पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जिससे पुलिस ने .32 बोर के 2 कारतूस , 9 एमएम के 4 कारतूस और .32 बोर के दो कारतूस, 20 ग्राम हेरोइन, एक वजन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, बुलेट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कूमकलां थाने के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 307, 34, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-29, 61, 85, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की हुई मौत, ऐसे हुआ खुलासा

    पंजाबः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की हुई मौत, ऐसे हुआ खुलासा

    अमृतसरः जिले के मानावाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की मौत हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बेटा उन्हें फोन लगा रहा था लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जब उसने मानावाला में आकर उसने बंद कमरे का दरवाजा खोला तो देखा उसके पिता की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान मुखतैयार सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन लाश उसी बंद कमरे में रही और शव बुरी तरह गल चुका था। परिवार ने मृतक के साथी पर शक जाहिर किया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता अलग रहते हैं।

    वह मां के पास रहता है और पिता दिहाड़ी करते हैं और मानावाला में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ दिन पहले भी उनका सहयोगी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। वह भी मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच सुलाह करवा दी। दो दिन से पिता के साथ फिर से बात नहीं हो रही थी। फोन भी बंद आ रहा था। आज सुबह ही जब वह मानावाला पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा तोड़ा तो लाश अंदर पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर IPC174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा कि मौत किन कारणों से हुई है। उसी के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

  • पंजाबः लुटेरों ने घर में घुसकर डॉक्टर का किया कत्ल, नकदी लेकर हुए फरार 

    पंजाबः लुटेरों ने घर में घुसकर डॉक्टर का किया कत्ल, नकदी लेकर हुए फरार 

    मुक्तसरः पंजाब में आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब मुक्तसर जिले के मलोट विधानसभा क्षेत्र के बुर्ज सिधावां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लुटेरों ने घर में घुसकर एक डॉक्टर का कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे घर से नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक डॉक्टर की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों लुटेरों ने चेहरे बांधे हुए थे और परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांग की थी। उसके बाद लुटेरों ने लोहे की रॉड से डॉक्टर पर हमला कर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

    इस मौके पर घर में सिर्फ डॉक्टर और उनकी पत्नी ही थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर के बच्चे विदेश में हैं। पड़ोसी ने बताया कि लुटेरे पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने दंपती को हथियार दिखाकर धमकाते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। जब मृतक व उसकी पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया और घर की अलमारी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। मृतक के बेटे कनाडा में रहते हैं। मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर हेलमेट और मास्क पहने हुए थे। सिर में भारी रॉड लगने से डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।