पंजाबः ASI ने व्यक्ति से मारपीट, सीनियर अधिकारी ने कर्मी को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले के एक पुलिस कर्मचारी की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए एएसआई प्रीतपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, गांव कोयलखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा, थप्पड़ मारे और गालियां दी थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कर्मी नशे में पूरी तरह धुत था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी फाजिल्का मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी प्रीतपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पीड़ित सुरिंदर पाल सिंह निवासी गांव कोयलखेड़ा ने बताया कि वह अपने काम से घर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने के लिए रुका तो वहीं दोस्त उसे मिल गए। दोस्त मिलकर एक दोस्त का बर्थडे मना रहे थे। उन्होंने उसे भी बर्थडे केक काटने के लिए वहीं रोक लिया। इतने में वहां पर ASI प्रीतपाल सिंह आया। वह उस समय नशे में धुत था। उसने आते ही पहले तो गाड़ी ठोकने की कोशिश की और गाली गलौज करने लगा।

सुरिंदर के अनुसार, जब वे उसकी वीडियो बनाने लगा तो ASI ने उसे वीडियो बनाने से रोका और उसकी मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसे थप्पड़ मारे। डंडे से बहुत मारपीट की। वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर बकैनवाला के चौक पर ले गया। अपने कुछ और पुलिस कर्मचारियों को भी वहीं बुलाकर उसकी बहुत बुरी तरह पिटाई की। इसके अलावा उसे थाने में ले जाकर भी बहुत टॉर्चर किया गया। सुरिंदर का कहना है कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उस कर्मचारी की वीडियो बनाने की कोशिश की, इसलिए उसे इतनी सजा दी गई। उसने पुलिस उच्च अधिकारियों से सबंधित पुलिस कर्मचारी पर बनती कानूनी कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया है। कुछ चोटें आई हैं, लेकिन खतरे से बाहर हूं। पुलिस को शिकायत दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *