पुजारी ने किया महिला का कत्ल, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

तेलंगानाः हैदराबाद के उपनगर सरूरनगर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।यहां एक शादीशुदा पुजारी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। वारदात कों अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को शमशाबाद बस स्टैंड पर छोड़ा था। उसने यह भी बताया कि महिला 3 मई से लापता थी और उसकी कॉल्स का जवाब नहीं दे रही थी।

जानकारी के मुताबिक सरूरनगर के अय्यागरी साई कृष्णा नाम के एक शादीशुदा पुजारी ने पुलिस में अपनी प्रेमिका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज की गई शिकायत में उसने यह दावा किया कि महिला उसकी भतीजी थी। जैसे-जैसे पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई वैसे ही एक बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि साई कृष्णा पहले ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। उसका महिला के साथ अफेयर चल रहा था।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए हत्या करके शव को सरूरनगर में रजिस्ट्रार कार्यालय के पीछे एक नाले में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को तलाशा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *