Blog

  • रेसलर्स के प्रोटेस्ट का मामला : महापंचायत में केंद्र को दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम

    रेसलर्स के प्रोटेस्ट का मामला : महापंचायत में केंद्र को दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम

    नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने आगे की रणनीति के लिए दो समितियों का गठन किया है।  धरने को संचालित करने और इसका भविष्य निर्धारित करने के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित की गई है, जबकि पहलवानों की कुश्ती गतिविधियों पर फैसला लेने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित हुई है।  जिसकी अगवाई भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे हैं। इसमें पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के साथ जयंत चौधरी और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं। पंचायत में पहलवानों के हक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कुरुक्षेत्र में हुई खाप महापंचायत में केंद्र को कार्रवाई के लिए 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।         

    वहीं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के बीच चल रहे विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। सुत्रों के मुताबिक पुलिस की रिपोर्ट के बाद बृजभूषण पर लगा POCSO एक्ट की धारा भी हटाई जा सकती है। हालांकि दिल्ली पुलिस  जांच और उसके तथ्यों को लेकर अभी कोई प्रक्रिया नहीं दे रही है।

     केंद्र पहलवानों की 5 मांगों को मानने को तैयार है। इनमें महिला कुश्ती कैंप लखनऊ से पटियाला, आरोपी कोच को हटाने, WFI को सस्पेंड करने, पहलवानों पर दर्ज दंगे के केस वापस लेने और महिला कुश्ती की कमान किसी महिला को सौंपना शामिल है।

    इस मामले में केंद्र सरकार जल्द 4 मंत्रियों की टीम को पहलवानों से बात करने के लिए भेज सकती है। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा एक महिला मंत्री और 2 अन्य मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

  • कपूरथलाः नाबालिग मां बच्चे को जन्म देकर हुई फरार, जानें मामला

    कपूरथलाः नाबालिग मां बच्चे को जन्म देकर हुई फरार, जानें मामला

    फगवाड़ाः कपूरथला की फगवाड़ा डिवीज़न में बीते दिनों एक बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग माँ अस्पताल से फरार हो गई है। वहीँ उसके माँ – बाप और अटेंडेंट भी गायब है। हालाँकि नवजन्मा बच्चा अस्पताल में ही है। नाबालिक माँ के फरार होने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप का माहौल है। 

    बता दे कि उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है और अब इस नई घटना ने केस का रूख बदल गया है। फगवाड़ा सदर प्रभारी उषा रानी के अनुसार 26 मई को एक नाबालिग लड़की ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में 5.5 महीने की गर्भावस्था के बाद लड़के को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा दोनों की हालत नाजुक के चलते दोनों को अमृतसर में बीबी नानकी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।   

    वहीँ SP फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने SHO उषा रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।   

    SHO के अनुसार लड़की के बयान पर केस दर्ज किया। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद लड़की उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई है। उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता हैं। ऐसे में पुलिस अब नए एंगल से केस की जांच जुट गई है।

  • जालंधरः इस MLA को कोर्ट ने जारी किया सम्मन, जानें मामला

    जालंधरः इस MLA को कोर्ट ने जारी किया सम्मन, जानें मामला

    जालंधर/ हर्षः कोरोनाकाल में वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल पर दर्ज हुए केस में कोर्ट में सम्मन जारी किए है। दरअसल, अंगुराल जब भाजपा नेता थे तो उन पर थाना भार्गव कैंप में पर्चा दर्ज हुआ था,  केस अदालत में विचाराधीन था, जिसमें धारा 188 का चार्ज नहीं लगा था। केस में डीसीपी ने डिप्टी कमिश्नर को इस केस की मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। लेकिन कई माह से मंजूरी की फाइल प्रोसेस में है।

    शहर के पूर्व डीसी जसप्रीत सिंह के समय से ही इस केस की मंजूरी पुलिस मांग रही है। इस मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सख्त हैं। 15 मई को हुई सुनवाई में कहा गया था कि डीसी ऑफिस जालंधर की तरफ से कोई भी इस केस में अप्रूवल देने के लिए कोई सीरियस एफर्ट नहीं किया जा रहा है। इसलिए अंतिम बार मौका दिया जा रहा है और इस पर कार्रवाई पूरी की जाए।

    एक जून को हुई सुनवाई में बताया गया कि शीतल अंगुराल को नोटिस जारी हुआ था, वो रिसीव नहीं हुआ और वापस आ गया। इसलिए दोबारा नोटिस जारी किया गया है और प्रॉसीक्यूशन को अंतिम मौका दिया जाता है कि वह सबूत पेश करे, इसके साथ ही अगर शीतल अंगुराल खुद इस केस में व्यक्तिगत रूप से 12 जून को अपीयर नहीं हुए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालंधर : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अमित कुमार उत्तर केवल कृष्ण निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है इसका पता तब चला जब मृतक के भाई ने छत के ऊपर जाकर देखा तो कमरे में अमित कुमार का शव लटक रहा था उन्होंने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक की मौत का कारण नहीं पता चला लेकिन मृतक के परिजनों ने उसकी मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को ठहराया उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी.

  • जालंधर : विक्की कालिया सुसाइड केस में राजकुमार शर्मा सहित अन्य आरोपियों को भेजा जेल

    जालंधर : विक्की कालिया सुसाइड केस में राजकुमार शर्मा सहित अन्य आरोपियों को भेजा जेल

    जालंधर/वरुण : विक्की कालिया सुसाइड केस में आप नेता राजकुमार शर्मा और उसके साथी विनोद शर्मा का 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया है। माननीय अदालत ने आरोपियों को ज्युडिशीयल कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कमीशनरेट पुलिस ने 2 व्यक्तियों को सुसाइड केस के मामले में हिरासत में लिया था। इस दौरान नार्थ से आप नेता ने समर्थकों सहित थाना एक के बाहर काफी हंगामा भी किया था और अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। वहीं सूत्रों की मानें तो सुसाइड केस में नामजद लोगों की भी आगे गिरफ्तारी संभावना है।

    गौरतलब है कि 28 जनवरी को विक्की कालिया ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया था। उनसे मिले सुसाइड नोट उन्होंने लिखा था कि उनके व उनके परिवारिक सदस्यों के खिलाफ हुई एफआईआर में सैटिंग करवाने के लिए आप नेता राज कुमार ने फोन पर संपर्क करने के बाद भरवाई बुला कर उनसे 20 लाख रुपए लिए थे, लेकिन काम नहीं करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को राजकुमार शर्मा की भरवाई की लोकेशन भी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले राजकुमार शर्मा को हिरासत में लिया था उसके बाद अन्य दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया था। अब देखना यह है कि अन्य लोगों पर पुलिस कब कार्रवाई करेंगी।

  • जालंधर : इस इलाके से बच्चा हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर : इस इलाके से बच्चा हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुण: महानगर के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव बुलंदपुर में एक 10 वर्षीय बच्चे के गुम होने का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।  मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि जांच के दोरान पता चला है कि बच्चा अपनी मां से रूठकर घर से चला गया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें बच्चा जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जल्द ही बच्चे को ढुंढकर परिजनों के हवाले करने का प्रयास कर रही है।

  • मिसाइल हमले दौरान 2 साल की बच्ची की मौत, कईं घायल

    मिसाइल हमले दौरान 2 साल की बच्ची की मौत, कईं घायल

    यूक्रेन:  मध्य यूक्रेन के नीप्रो शहर के पास एक रूसी मिसाइल हमले दौरान दो साल की एक बच्ची की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। इस हादसे में पांच बच्चों सहित 22 लोग घायल हो हुए हैं।

    सेरही लिसाक ने टेलीग्राम मैसेजिंग चैनल पर लिखा, “रात भर में, एक लड़की का शव, जो अभी दो साल की थी, एक घर के मलबे के नीचे से निकाला गया। “लिसाक ने कहा कि इस्कंदर शार्ट रेंज क्रूज मिसाइलों द्वारा एक आवासीय क्षेत्र पर हमले के बाद अस्पताल में सत्रह लोगों का इलाज किया जा रहा था।

    बीते वर्ष से ही रूस और यूक्रेन के बीच घमासान यद्ध जारी है। इस युद्ध के दौरान दोनों देशों के कईं शहर तबाह हो गए हैं. करोड़ों लोगों की जाने जा चुकी हैं. लाखों लोग घरों से बेघर हो गए हैं और न जाने कितने ही नागरिकों को देश छोड़कर दुसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है.

  • ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें तीन ट्रेनों की चपेट में आने से हज़ारों की तदाद मेें यात्री घायल हुए थे। इस हादसे में 288 लोगों की मोत का आंकड़ा कल तक सामने आया था। इस घटना पर भारतीय रेलवे बोर्ड की और से जया वर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि इस हादसे के बाद ओडिसा में रेलवे सुविधाओं की रेस्टोरेशन प्रोसेस को लम्बा समय लगेगा, इस हादसे में घायल और मर्तकों के परिवार के प्रति सहानुभूति भी जाहिर की। 

  • एक दिन के लिए चपरासी बना मेयर! जानें मामला

    एक दिन के लिए चपरासी बना मेयर! जानें मामला

    रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा नगर निगम के मेयर अजय मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय से सेवानिवृत्त चपरासी का बहुत ही खास तरीके सम्मान किया। एक अनोखे सम्मान में उनको एक दिन के लिए मेयर की कुर्सी पर बैठने की अनुमति दी। बता दें कि यज्ञ नारायण जीवन भर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम किया और उन पर एक भी दाग पूरे करियर के दौरान नहीं लगा। उनकी सराहनीय सर्विस के लिए उनकी अधिकारियों और महापौर अजय मिश्रा की नजर में अलग पहचान थी। वहीं इस सम्मान का आभार व्यक्त करते हुए यज्ञ नारायण ने इस को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण माना

    दरअसल, रीवा नगर निगम के महापौर अजय मिश्र बाबा ने नगर निगम कार्यालय में पदस्थ चपरासी को उसके सेवानिवृत्त होने  पर अनोखा सम्मान दिया. बता दें कि चपरासी यज्ञ नारायण कुशवाहा को महापौर अजय मिश्रा ने अपनी कुर्सी बैठा कर एक दिन का महापौर बनाया। 

  • इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    नई दिल्लीः मशहूर एक्टर और डायरेक्टर नितिन गोपी का निधन हो गया है। उन्होंने 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके देहांत से उनके करीबियों को बड़ा सदमा लगा है और स्टार्स से लेकर फैंस तक उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक़ नितिन गोपी बेंगलुरु के इत्तमाडू स्थित अपने घर में थे, जब उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और सीने में दर्द उठा। परेशानी होने के बाद उनके परिवार वाले उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जा ही रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।