Blog

  • पंजाब : लंबरदारी चुनाव को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो

    पंजाब : लंबरदारी चुनाव को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: हलका भोआ गांव राजपुरा की लंबरदारी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष के उमीदवार कुलदीप कुमार ने सरपंच के बेटे पर शराब पीकर हमला करने के आरोप लगाए है। जानकारी देते हुए कुलदीप ने बताया कि उसने लंबड़दारी हासिल करने के लिए आवेदन पत्र दाखिल किये थे। आज वह गांव के लोगो को उसके हक़ में गवाही दिलवाने के लिए लाया था। लेकिन जैसे ही तहसील काम्प्लेक्स लंच ब्रेक हुई तो नीरज और उसके साथियो ने उस पर दावा बोल दिया। इस मामले को लेकर ॐ प्रकाश ने बताया की उसे करमचंद ने गवाही देने के लिए बुलाया था। लेकिन जब गवाही देकर बाहर आए तो विक्की और जस्सा महिला सरपंच के साथ झगड़ा कर रहे थे। 

    जिसके बाद गांव के लोगों ने झगड़ा छुड़वाया। नीरज और उसके समर्थक आप पार्टी से संपर्क रखते हैं और गांव के लोग महिला सरपंच और पंच के पक्ष में उतरे। वहीं सरपंच के बेटे ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मैंने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी है। उन्होंने कहा प्रशासन चाहे तो उसका डोप टेस्ट करवा ले। मैं तो पूर्व लंबरदार नत्थूराम के बेटे को लंबरदारी दिलाने के हक़ में समर्थकों के साथ गया था।

  • पंजाब: मोबाइल शॉप की छत से घुसे चोरों ने चुराए कीमती मोबाइल, देखें CCTV

    पंजाब: मोबाइल शॉप की छत से घुसे चोरों ने चुराए कीमती मोबाइल, देखें CCTV

    मोगाः मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में बीती रात एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। वही चोरी की घटना सी सी टी वी में कैद हो गई है।

    दुकान मालिक ने बताया की जब वह सुबह दुकान खोलने आया तो उसके होश उड़ गए। जब चोरों ने उनकी दुकान की छत में सेंध लगा कर कीमती एप्पल के 13 ओर 14 सीरीज के फोन चोरी कर लिए। दुकान के अंदर करीब एक लाख रुपए की नकदी भी पड़ी थी। नगदी भी चोर उड़ा कर ले गए। उन्होंने बताया की पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। ओर पुलिस करवाई कर रही है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर/ENS: थाना सदर की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान आदित्य कुमार निवासी नवी सब्जी मंडी कपूरथला और गब्बर सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव उगी बसी निवासी प्रिंस कुमार ने उनकी टीम को शिकायत दर्ज करवाई थी। 19 जुलाई 2023 को चोर उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं, जिसकी शिकायत के बाद उनकी टीम के एएसआई उमेश कुमार ने जांच के दौरान आदित्य कुमार निवासी नवी सब्जी मंडी कपूरथला और गब्बर सिंह को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटाप, दो कनक की बोरियां और पानी की टूटीया बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि यह पता चल सके यह गिरोह इससे पहले कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन बददी की कमान तरसेम लाल को मिली

    ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन बददी की कमान तरसेम लाल को मिली

    लगातार छठी बार चुना गया प्रधान

    बददी/सचिन बैंसल :चौधरी तरसेम लाल को लगातार छठी बार सर्वसम्मति से आटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन बददी की प्रधान की बागडोर मिली है। शनिवार को ऑटो रिक्शा ओपरेटर यूनियन बददी की बैठक हुई  । बैठक में यूनियन के गठन को लेकर चर्चा हुई जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया और सभी ने एक सुर में चौधरी तरसेम लाल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसी के साथ वरिष्ठ उपप्रधान भाग सिंह, उपप्रधान सोनू , सचिव रमन कुमार, कोषाध्यक्ष राजिंदर खान, के अलावा केशव कुमार, गुरुदेव सिंह,  इकवाल मोहम्मद, और दिलशाद को सदस्य बनाया गया है। यूनियन में 185 सदस्यों इस बैठक में भाग लिया।कैपशन-आटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन बददी के नवनिर्वाचित प्रधान चौधरी तरसेम लाल अपनी कार्यकारिणी के साथ। 

  • जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट और धोखा धड़ी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान विनय कुमार उर्फ दौला निवासी ग्रीन एवेन्यू काला सिंघियां के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि थाना भार्गव कैंप में मुक़दमा नंबर 163 आईपीसी धारा 420, 482 और एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इसमें अदालत ने आरोपी विनय कुमार को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे उन्होंने अपनी टीम सहित आरोपी विनय को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ़्तार किया है।

  • जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट और धोखा धड़ी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान विनय कुमार उर्फ दौला निवासी ग्रीन एवेन्यू काला सिंघियां के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि थाना भार्गव कैंप में मुक़दमा नंबर 163 आईपीसी धारा 420, 482 और एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इसमें अदालत ने आरोपी विनय कुमार को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे उन्होंने अपनी टीम सहित आरोपी विनय को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ़्तार किया है।

  • जालंधरः अवैध शराब सहित एक गिरफ़्तार

    जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 बोतलें बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत निवासी गांव उगी सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव उगी से रसूलपुर की तरफ़ जा रहे थे, जहां उन्हें ठठी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में चरणजीत शराब ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिन्हें उन्होंने दबोचकर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः अवैध शराब सहित एक गिरफ़्तार

    जालंधरः अवैध शराब सहित एक गिरफ़्तार

    जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 बोतलें बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत निवासी गांव उगी सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव उगी से रसूलपुर की तरफ़ जा रहे थे, जहां उन्हें ठठी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में चरणजीत शराब ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिन्हें उन्होंने दबोचकर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नालागढ़ में  तीन लोगों  से पकड़ा चिट्टा

    नालागढ़ में  तीन लोगों  से पकड़ा चिट्टा

    नालागढ़ /सचिन बैंसल:बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने नालागढ़ के वार्ड सात के रहने वाले शेर मोहम्मद, नालागढ़ के किला प्लासी के विजेंद्र सिंह, पंजाब के घनौली निवासी गुरदीप सिंह से 6.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा।  एसआईयू विंग की टीम  नरेश,किशोर, श्याम, नरेंद्र, बलविंदर, धर्मवीर, मंजू ओर दिनेश ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और वहाँ से मोके पर चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
  • हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव में प्रकाश चंद 25 मत हासिल कर बने डायरेक्टर 

    हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव में प्रकाश चंद 25 मत हासिल कर बने डायरेक्टर 

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जोन से हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव शनिवार को जलग्रां स्थित हिमफैड कार्यालय में संपन्न हुए। सहकारिता विभाग के एआर राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए चुनाव में सलोह बैरी के प्रकाश चंद सबसे ज्यादा 25 मत हासिल पर डायरेक्टर बने हैं। जबकि हटली से कुलदीप चंद शर्मा को 20 व डोहगी से राजेश शर्मा को मात्र 6 वोट हासिल हुए।  सहकारिता विभाग के एआर राकेश कुमार ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया में कुल 52 मतदाता में से 51 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि एक मतदाता की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मत हासिल करने वाले प्रकाश चंद को ऊना जोन से हिमफैड का निदेशक नियुक्त किया गया। प्रकाश चंद ने अपनी नियुक्ति पर जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक चैतन्य शर्मा व सुदर्शन बबलू का आभार जताया। वहीं ऊना सदर के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा से मुलाकात करते हुए धन्यवाद किया साथ ही हर संभव सहयोग की अपील भी की।
    ऊना जोन से हिमफैड के निदेशक प्रकाश चंद ने कहा कि हिमफैड व सरकारी सभाओं को लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। किसान को यूरिया खाद सहित अन्य सामान भी सही समय पर पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना आलू का हब है,पटाई के बाद किसान आलू की स्टोरेज के लिए इधर-उधर भटकते हैं, जिससे किसान परेशान होते हैं। इस समस्या को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा। सोसायटियों में पेश आने वाली हर समस्या को भी हल करवाया जाएगा। इस अवसर पर ऊना ब्लॉक के सहकारी कर्मचारी संघ के प्रधान राज कुमार, उपप्रधान जनक राज, बृज लाल गौतम, जिला कर्मचारी संघ के महासचिव मुकेश कुमार, राजिंद्र राणा, शिव कुमार शर्मा, अमित, राहुल, पप्पू राणा, सुमेश, रविंद्र कुमार, अनिता राणा, अविनाश, दीपशिखा, सुनीता कुमारी, प्रकाश चंद, राजिंद्र शर्मा, बीरबल सहित अन्य उपस्थित रहे।