Home Haryana Haryana News: Congress Candidate के काफिले पर चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Haryana News: Congress Candidate के काफिले पर चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

0
Haryana News: Congress Candidate के काफिले पर चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

हरियाणा, पंचकूलाः जिले में कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर गोलियां चलीं हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में जानकारी मिली कि प्रदीप चौधरी अपने किसी चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरवाला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रायपुररानी क्षेत्र के भरौली गांव के नजदीक उनके काफिले पर अचानक हमला हो गया। हमले में प्रदीप चौधरी बाल-बाल बचे हैं।

यह भी पढ़े: Jalandhar News: रिश्वत मामले में SSP ने किया हवलदार को सस्पेंड

लेकिन एक समर्थक को गोलियां लगने की खबर है। समर्थक की पहचान गोल्डी खेड़ी के रूप में बताई जा रही है। जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां से उसे पीजीआई रेफर किए जाने की सूचना आ रही है।कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला करने वाले लोगों में कौन लोग शामिल हैं। इसे लेकर अभी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि, हमले के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है।

यह भी पढ़े: Jalandhar Bypass में स्थित Colony में घुसने से किया मना, युवकों ने Security Guard पर किया हमला, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here