Punjab News: MLA Kunwar Vijay Pratap की पत्नी का हुआ संस्कार, सांसद औजला सहित कई अधिकारी पहुंचे, देखें वीडियो

0
Punjab News: MLA Kunwar Vijay Pratap की पत्नी का हुआ संस्कार, सांसद औजला सहित कई अधिकारी पहुंचे, देखें वीडियो

अमृतसरः आप पार्टी के विधायक व पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह की पत्नी मधुमिता का सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कल अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार कुवंर विजय प्रताप की दो बेटियां हैं जिसमें से एक बेटी लॉ कर रही है तो दूसरी बेटी पढ़ाई कर रही है।

मधुमिता का संस्कार अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर नजदीक स्थित शिवपुरी में हुआ। जहां सांसद गुरजीत सिंह औजला, डीआईजी सतिंदर सिंह, पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लो, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, कांग्रेस शहरी प्रधान अश्वनी पप्पू, पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मी कांता चावला, विधायक अजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुनील दत्ता, जुगल किशोर शर्मा, पार्षद राजकवल लकी, मीनू सहगल, सहित कई पुलिस अधिकारी, राजनीतिज्ञ और शहर के गणमान्य व्यक्ति पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े: Jalandhar News: रिश्वत मामले में SSP ने किया हवलदार को सस्पेंड

कुंवर विजय प्रताप सिंह गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के करसघाट गांव के रहने हैं। बता दें कि पंजाब में आईजी पद से वीआरएस लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होकर अमृतसर नॉर्थ विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरे और जीत दर्ज कराई है। कुंवर विजय प्रताप सिंह बेअदबी मामले में एसआईटी अधिकारी थे। तब उन्होंने रिपोर्ट बना कर कार्रवाई के लिए सरकार को भेजी पर तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने नौ अप्रैल 2021 को आईजी पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े: Jalandhar Bypass में स्थित Colony में घुसने से किया मना, युवकों ने Security Guard पर किया हमला, देखें वीडियो

उसके बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। कुंवर विजय प्रताप सिंह अक्सर ही अपनी ही सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कभी विकास के मुद्दे को लेकर तो कभी बेअदबी के मामलों में सरकार को घेरा है। कुछ समय पहले उन्होंने यह भी कहा था कि पंजाब पुलिस के कम से कम दो अधिकारी शहर में नशीली दवाओं के व्यापार का समर्थन कर रहे हैं और ये अधिकारी चड्ढा के ‘चहेते’ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here