Blog

  • पानी पीने के ये 5 फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

    पानी पीने के ये 5 फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

    Health Tips: पानी, जिसे जीवन का मूल तत्व माना जाता है, हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि, हम अक्सर इसकी महत्वपूर्णता को नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी पीने के कई अद्भुत फायदे हैं जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं पानी पीने के 5 ऐसे फायदे जिनसे आप हैरान हो सकते हैं:

    त्वचा की चमक बढ़ाए: नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिससे उसकी चमक और निखार बढ़ता है। पानी त्वचा के डिहाइड्रेशन को रोकता है और झुर्रियों की संभावना को कम करता है।

    मेटाबोलिज़्म को गति प्रदान करता है: पानी पीने से आपकी शरीर की मेटाबोलिज़्म दर बढ़ जाती है, जिससे कैलोरीज़ बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।

    हाजमे को सुधारता है: पानी पीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।

    ऊर्जा स्तर में सुधार: पर्याप्त पानी पीने से शरीर के ऊर्जा स्तर में सुधार होता है। यह थकावट और सुस्ती को कम करता है, जिससे आप अधिक सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाता है: पानी मस्तिष्क के सही कार्य के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और मानसिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। नियमित पानी पीने से मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार होता है।

    अपने दैनिक जीवन में पानी को सही मात्रा में शामिल करके आप इन लाभों का आनंद ले सकते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एक दिन में 8-10 गिलास पानी पीना आदत में शामिल करें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और पानी के फायदों का पूरा लाभ उठाएं।

  • सरकार की बड़ी कार्रवाईः प्रशासन ने आरोपी के मकान पर चलाया बुलडोजर

    सरकार की बड़ी कार्रवाईः प्रशासन ने आरोपी के मकान पर चलाया बुलडोजर

    उदयपुर। राजस्थान सरकार ने छात्र पर हुए हमले की घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहां, कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सरकारी स्कूल में शुक्रवार को चाकू से हमला कर एक छात्र को घायल कर देने की घटना के मामले में आरोपी के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर रात को आरोपी को मकान खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया था।

    इसके बाद शनिवार दोपहर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मकान खाली कराया गया। इसके बाद पटवारी सुरपाल सिंह सोलंकी ने दो जेसीबी मशीनों को लगाकर आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया।

  • Punjab : CM Maan ने राखी पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

    Punjab : CM Maan ने राखी पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

    बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राखी को समर्पित एक कार्यक्रम में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब भर की बहनों को राखी की बधाई दी और ऐलान किया कि जल्द ही पंजाब में आंगनवाड़ी में 3 हजार खाली पद भरे जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त सुपरवाइजर महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह मेरी तरफ से मेरी बहनों को राखी का तोहफा है।

    बरनाला में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राखी को समर्पित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। चाहे परीक्षा परिणाम हो, ओलंपिक हो या कोई अन्य क्षेत्र, महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब की बहनों के लिए बहुत बड़ी कुर्सियां इंतजार कर रही हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बहनें जहां भी जाएंगी परचम लहराएगी।

    रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3000 नई भर्तियों के साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की घोषणा की।

    आज यहां रक्षाबंधन के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे जो महिलाओं के अधिक अधिकारों के लिए बेहद सहायक होंगे। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरकार कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और आठ जिलों में डिप्टी कमिश्नर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन स्टाफ में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के मौजूदा मानकों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि पिछली सरकारों ने इन नियमों को बदलने के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि इन नेताओं का लोगों और उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं था। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि अग्निशमन स्टाफ में लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देशभर में अपनी तरह का पहला समर्पित सडक़ सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले सडक़ दुर्घटनाओं में बेशकीमती जानें बचाई जा सकें और सुरक्षा बढ़ाई जा सके। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नए भर्ती किए गए 1597 कर्मचारी इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें अत्याधुनिक मशीनरी से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। फरवरी में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक इस बल ने पिछले साल की तुलना में सडक़ दुर्घटनाओं में लगभग 1300 कीमती जानें बचाई हैं। इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायल लोगों के 90 लाख रुपए के नकदी और वस्तुओं को सुरक्षित लौटाया गया है। यह बल राजमार्गों पर 4200 किलोमीटर पर तैनात है। अपने निर्धारित क्षेत्र की गश्त करने के अलावा, यह बल यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने का भी काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए रोजगार की तलाश में विदेश जाने के बजाय यहां रहकर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि राज्य के युवा वापस आएंगे और इसके लिए उनकी सरकार बड़े प्रयास कर रही है।

  • Punjab : चोरों ने दिन दिहाड़े 2 दुकानों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने दिन दिहाड़े 2 दुकानों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में चोरों ने दिन दिहाड़े दो चोरी की 2 वारदातों को अंजाम दिया है। जहां, सरेआम दिन दिहाड़े मनी ट्रांसफर कारोबारी की दुकान और एक ज्वैलर की दुकान पर बाइक सवार चोर ने चोरी की। बदमाशों ने मनी ट्रांसफर की दुकान से करीब 2 लाख नकदी और ज्वैलर की दुकान से चांदी चुरा ली। ये घटना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। पुलिस कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी और चोर वारदात को अंजाम दे फरार हो गये। जानकारी देते हुए ज्वैलर मनजीत सिंह ने कहा कि उनकी शिंगार सिनेमा रोड पर सोना-चांदी के जेवर बेचने की दुकान है। दोपहर करीब अढ़ाई बजे वह दुकान में लगे शीशे वाले गेट को ताला लगाकर शटर आधा गिराकर घर खाना खाने चले गए।

    वह जब वापस करीब साढ़े बजे आए तो दंग रह गए। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ था। शीशे वाला दरवाजा का लाक टूटा हुआ था। दुकान के अंदर चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने तुरंत आस-पास के लोगों को सूचित किया। लोगों की मदद से धर्मपुरा पुलिस चौकी और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचना दी गई। वारदात के करीब 1 घंटे तक कोई पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मनजीत सिंह ने कहा कि सरेआम दुकानदार लुट रहे है। पुलिस को इस मामले में सख्त एक्शन लेना चाहिए।

    उधर, दूसरे मामले में एस.एस मनी ट्रांसफर कारोबारी अमन सभ्रवाल ने कहा कि वह मनी ट्रांसफर का काम है इस कारण दुकान पर पेमेंट रखनी पड़ती है। उसने दुकान के गल्ले में करीब 2 लाख रुपए रखे थे जिसे उसनी कंपनी कर्मचारी को देने थे। आज दोपहर वह घर खाना खाने के लिए चला गया। वापस लौटा तो दुकान का शीशे वाला गेट टूटा हुआ था। दुकान के अंदर गल्ला चोर ने तोड़ा हुआ था।

    वारदात के करीब 1 घंटे बाद तक पुलिस मौका देखने नहीं आई जबकि पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटना स्थल है। अमन ने कहा कि 20 मिनट के दरमियान पुलिस चौकी के नजदीक 2 दुकानों में चोरी होना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। वह पुलिस कमिश्नर से मांग करते है इस मामले में सख्त एक्शन लेकर चोर को पकड़वाया जाए।

  • बद्दी में हुआ रॉयल सर्कस का शुभारंभ, लोग हुए दीवाने

    बद्दी में हुआ रॉयल सर्कस का शुभारंभ, लोग हुए दीवाने

    लोगों को हवा में उड़ने के दिखा रहे हैं कारनामे
     
    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी शहर में बद्दी मार्ग पर शुरू हुई रॉयल सर्कस ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है । यहां इस सर्कस में आए देसी व विदेशी कलाकारों ने अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर दिया ।एक तरफ जादूगर की जादूगरी दूसरी ओर नन्हे कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन। इसके अलावा आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल चलाना ,हवा में लोगों को उड़ाना समेत अनेक प्रकार के कारनामों ने लोगों को रॉयल सर्कस के दीवाने बना दिया है। भोले शंकर एंड कंपनी की ओर से  करवाई जा रही सर्कस के एमडी वरिंदर कपूर ने बताया की इस बार रॉयल सर्कस में उनके कलाकारों ने लोगों को नया दिखाने की कोशिश की है।  सोशल मीडिया के इस युग में जहां हर चीज सोशल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है बावजूद इसके लोग रॉयल सर्कस को भारी मात्रा में देखने आ रहे हैं। जिससे यह पता चल रहा है कि उनके कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
  • प्राथमिक स्कूल बद्दी में पार्षद ने बच्चों को कराया अतिथि भोजन

    प्राथमिक स्कूल बद्दी में पार्षद ने बच्चों को कराया अतिथि भोजन

    भोजन में राजमाह, चावल व हलवा बांटा गया

    बद्दीसचिन बैंसलराजकीय प्राथमिक स्कूल बद्दी में शनिवार को अतिथियो की ओर से स्कूली बच्चों को भोजन खिलाया गया। स्कूल में 445 बच्चों को भोजन दिया गया। स्कूल के सीएचटी राज ठाकुर ने बताया कि स्कूल में वार्ड 1 की पार्षद किरण टी गौतम ने बच्चों को अतिथि भोजन कराया। भोजन में उन्होंने राजमाह, चावल व हलवा वितरित कराया। सभी बच्चों स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस मौके पर किरण टी के पति  भाजपा के दून मंडल के महामंत्री संजीव ठाकुर भी  उपस्थित रहे। किरण टी ने बताया कि उन्हें अतिथि भोजन करने के लिए आग्रह किया था जिसे उन्हें स्वीकार कर लिया  और स्कूल के सभी बच्चों को भोजन कराने का मौका उन्हे मिला और वह इस कार्य को पूरा करने के बाद काफी खुश है।

    वहीं सीएचटी राज ठाकुर ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश थे कि अभिभावकों का बच्चों के साथ सहभागिता के लिए अतिथि भोजन कराना अनिवार्य है उन्हंने इस बारे में कई अभिभावकों से बात की थी लेकिन पार्षद किरण टी व संजीव ठाकुर अतिथि भोज कराने के लिए तैयार हो गए। स्कूल में शनिवार को 445 बच्चे आए हुए थे। जिन्हें यह भोजन कराया गया। संजीव ठाकुर नेबताया कि स्कूल में भोजन बनाने के लिए मिड डे मिल वर्कर है। उन्होंने उन्हें राशन उपलब्ध करा दिया था। जिस पर इन कर्मियों ने भोजन तैयार करके बच्चों को परोसा गया।

  • चोर ने मंदिर में वारदात को दिया अंजाम, देखें CCTV

    चोर ने मंदिर में वारदात को दिया अंजाम, देखें CCTV

    उना। शहर से एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां, ऊना के सलोह जेजों मोड़ मंदिर से चोर ने घंटी चुरा लिया है। यह घटना सारी मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक युवक मंदिर में अंदर आता है जिसके बाद मंदिर में लगी घंटी को किसी औजार से काट लेता है। इसके बाद वहां से फरार हो जाता है।

  • Travel Agent द्वारा विदेश में शिकार हुए युवक ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Travel Agent द्वारा विदेश में शिकार हुए युवक ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    ऊनाः मैहतपुर के ट्रैवल एजेंट की कथित धोखाधड़ी का शिकार होकर विदेश में फंसा रायंसरी गांव का युवक आशीष घर लौट आया है। शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि श्री गुरु रविदास महासभा के पदाधिकारियों के साथ युवक मिनी सचिवालय में पहुंचा। जहां युवक ने वापस भारत लाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का आभार जताया। आशीष ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मैहतपुर के एक एजेंट के पास उसने विदेश जाने के लिए फाइल लगाई थी। एजेंट ने पहले उसे थाईलैंड भेजा और कहा कि उसके सारे दस्तावेज वहीं मिलेंगे, लेकिन वहां उसे किसी माफिया को बेच दिया गया।

    इसके बाद उसे पड़ोसी देश म्यांमार भेज दिया गया। जिन लोगों को उसे बेचा गया, वह एक बड़े माफिया से जुड़े थे। जिन्होंने उसके साथ लगातार मारपीट की, करंट लगवाए। खाने के लिए गाय, सूअर का मांस दिया गया। आशीष ने कहा कि उसने किसी तरह एजेंट से संपर्क किया तो उसने कहा कि तुम्हें अब भारत नहीं आने देंगे। तुम्हें यहीं मरना होगा। आशीष ने कहा कि अगर स्थानीय लोग, महर्षि वाल्मीकि श्री गुरु रविदास महासभा और स्थानीय प्रशासन के साथ मीडिया मामले को न उछालता तो वह लौटकर नहीं आ पाता।

    आशीष ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले इस माफिया का मुख्य आरोपी राजस्थान में बैठा है। इस माफिया के लोग विदेश में युवाओं को बेचकर उनके ऑर्गन निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे करीब 75 लोग और वहां फंसे थे। उनमें से आधे बेच दिए गए। कहा कि मुझे लेकर किए विरोध प्रदर्शनों के कारण ही भारत लौट पाया। वहां की आर्मी ने उसे रेस्क्यू कर रहे बैंकॉक भेजा और वहां से भारत रवाना किया गया। आशीष ने युवाओं से अपील की कि अगर किसी एजेंट के पास फाइल लगाते हैं तो उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि विदेश जाने से पहले युवा पूरी जांच परख करें। विदेशों में कई गिरोह नए लोगों को फंसाने की फिराक में रहते हैं।

  • अगस्त्या इंटरनेशनल प्रा. लि. में भरे जाएंगे 4 पद

    अगस्त्या इंटरनेशनल प्रा. लि. में भरे जाएंगे 4 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज अगस्त्या इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी में चार पद भरे जाएंगे जिसमें 1 पद सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन, 1 पद एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट और सेल एग्जीक्यूटिव के दो पद शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एसएफओ प्रमाण पत्र होना जरुरी है। इस पद के लिए 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया है। एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन और एक-दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा सेल एग्जीक्यूटिव पद के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ एक-दो साल का अनुभव तथा वेतन 20 हज़ार रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। सेल एग्जीक्यटिव पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9317502255 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

  • हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में भरे जाएंगे एजेंसी मैनेज़र के 5 पद

    हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में भरे जाएंगे एजेंसी मैनेज़र के 5 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजंेसी मैनेज़र के 5 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष और वेतन 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9023141313 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।