Blog

  • हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं के हाथों में रचने लगी मेंहदी, जानें क्यों मनाया जाता है ये त्यौहार

    हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं के हाथों में रचने लगी मेंहदी, जानें क्यों मनाया जाता है ये त्यौहार

    पटना। भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में मेंहदी का अपना खास स्थान है। हरतालिका तीज के मौके पर भारतीय महिलाएं एक सप्ताह पहले से अपने सोलह श्रृंगार की तैयारी शुरू कर देती हैं। ऐसे में तीज के पहले मेंहदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। इस वर्ष हरतालिका तीज छह सितंबर को मनाया जाएगा, जिसको लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में मेंहदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई। ऐसी मान्यता है कि तीज में मेंहदी लगाने से पतियों की उम्र बढ़ती है। आम तौर पर कहा जाता है कि जिसकी मेंहदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है।

    Hartalika Teej 2024 women started making different designs of mehendi on their hands check latest designs | Hartalika Teej 2024: बिहार में हरतालिका तीज की दिखने लगी धूम, महिलाओं के हाथों में

    ऐसे तो सावन महीने से ही पटना के बाजारों में मेंहदी के छोटे से बड़े दुकानों में लड़कियों और महिलाओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन हरतालिका तीज के दौरान तो यह भीड़ काफी बढ़ जाती है। तीज के दौरान कोई भी ऐसा मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं होता जहां मेंहदी वाले नहीं होते। इन मेंहदी लगाने वालों के डिजाइन के अनुसार अपने रेट हैं। आम तौर पर महिलाएं 200 से लेकर 800 रुपए तक मेंहदी लगवा रही हैं।

    चुन्नी लाल मेगा मार्ट के बाहर मेंहदी लगाने वाले रमेश ने आईएएनएस को बताया कि यहां हर उम्र की महिलाएं मेंहदी लगवाने आ रही हैं। वो विभिन्न डिजाइन में राजस्थानी, अरेबिक, बॉम्बे गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक मेंहदी लगवाती हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

    Hartalika Teej 2020 : पूरे देश में आज हरतालिका तीज की धूम, जानें कैसे पार्वती जी को मिला था सुहाग का वरदान
    मेंहदी लगाने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि लड़कियां भी हाथों में मेंहदी लगाने में पीछे नहीं रहती। उन्होंने बताया कि लड़कियां बेल डिजाइन, अरेबिक, बैंगल डिजाइन, चूड़ी डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं। जबकि, महिलाएं राजस्थानी और दुल्हन डिजाइन को पसंद कर रही हैं।

    दुकानदार बताते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक हरतालिका तीज में ग्राहकों की संख्या अन्य दिनों से चार गुनी बढ़ जाती है, इस कारण हमलोग भी कारीगरों की संख्या में इजाफा करते हैं। तीज के एक सप्ताह पहले से मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ जाती और तीज की पूर्व संध्या पर ये और ज्यादा हो जाती है।

  • कोरियर के माध्यम से Canada भेजी जा रही लाखों की अफीम पकड़ी, देखें वीडियो

    कोरियर के माध्यम से Canada भेजी जा रही लाखों की अफीम पकड़ी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंचकूला से एक कोरियर कपंनी द्वारा कनाडा नशा भेजे जाना का मामला सामने आया है। जहां, कोरियर कपंनी द्वारा पंचकूला से कनाडा नशा भेजा जा रहा था। लेकिन कोरियर कपंनी द्वारा स्कैनिंग किए जाने के बाद पूरे मामले का पता लग गया। जिसके बाद सेक्टर 20 थाना पुलिस ने शिकायत पर चंडीगढ़ के रहने वाले राहुल और कनाडा में रहने वाले सुखप्रीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद साथ ही बरामद नशे को पुलिस ने सील करके अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद किए गए नशे अफीम की कीमत मार्केट में कीमत करीब 5 से 6 लाख बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ के रहने वाले राहुल ने कनाडा में रहने वाले अपने जानकार सुखप्रीत को कोरियर कंपनी के माध्यम से कुछ सामान भेजा सोमवार सुबह डीटीसी कोरियर कंपनी ने पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित शाखा में सभी सामानों की स्कैनिंग की जा रही थी।

    इस दौरान राहुल द्वारा कोरियर किए गए सामान पर कोरियर कंपनी के विजिलेंस ऑफिसर कुशल कुमार को शक हुआ। उसने इस वक्त पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रशासन अधिकारी कोरियर कंपनी के शाखा में पहुंचे करियर के जरिए भेजे जा रहे समान को चेक किया गया। जहां, सामान के निचले हिस्से को खोलकर उसके अंदर नशीले पदार्थ को रखा गया था।

  • डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

    डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

    सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले बुधवार को एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात की लूट के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के साथ-साथ एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भोर करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली नगर के इमिलिया में तीन लोगों को घेरकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। मुठभेड़ में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सिपाही शैलेश राजभर के भी पैर में गोली लग गई।

    उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त सचिन सिंह, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी सिपाही का भी उपचार कराया जा रहा है।

  • Jalandhar : जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गैंगस्टर कन्नू गुर्जर से मिली हथियारों की खेप, देखे वीडियो

    Jalandhar : जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गैंगस्टर कन्नू गुर्जर से मिली हथियारों की खेप, देखे वीडियो

    जालंधर (ens) : पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए खतरनाक गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक करीबी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर जसकरण गुज्जर उर्फ ​​कन्नू को गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर बिलर्स से काबू किया गया। कन्नू शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। जिसने 66 फुटी रोड पर एक टावर के पीछे अवैध हथियार छिपाए थे। जिसके बाद पुलिस उसे उक्त स्थान पर ले गई। मौके पर पहुंचते ही कन्नू ने भागने की कोशिश में पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। मुठभेड़ के दौरान जसकरण गुज्जर उर्फ ​​कन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने गैंगस्टर कन्नू को सिविल अस्पताल मे भर्ती करवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पहले दो पिस्तौल बरामद की थी। जिसके बाद आरोपी की क्रेटा कार नंबर पीबी 08 डीए 3232 से छह पिस्तौल समेत 55 जिंदा कारतूस और आठ मैगजीन बरामद की गईं। जिनमे 32 बोर की कुल 7 पिस्तौल और 30 बोर की एक पिस्तौल है। आरोपी के खिलाफ पहले थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 128 दिनांक 12.08.2024 दर्ज किया जा चुका है। अब तक कमिशनरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के10 गुर्गे को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 16 हथियार बरामद किये हैं।
  • ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को टक्कर मारी, 8 लोगों की मौत

    ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को टक्कर मारी, 8 लोगों की मौत

    जींद। हरियाणा के जींद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गय़ा है। जहां, नरवाना में श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के ट्रक की चपेट में आ जाने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों का नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई।

    पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • अब रेपिस्टों की खैर नहीं, 10 दिन में होगी फांसी! रेप विरोधी विधेयक पास

    अब रेपिस्टों की खैर नहीं, 10 दिन में होगी फांसी! रेप विरोधी विधेयक पास

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में मंगलवार को अपराजिता महिला एवं बाल (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून संशोधन) विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया। इस कानून के तहत बलात्कार और हत्या के मामलों में या बलात्कार के ऐसे मामलों में जहां पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है, आरोपी को मौत की सजा का प्रावधान है।

    विधानसभा में भाजपा ने वादे के अनुसार, विधेयक का समर्थन किया किया और मत विभाजन की मांग नहीं की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री वह काम नहीं कर सके जो उनकी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री महिलाओं की सुरक्षा में कोई पहल नहीं कर सके, इसलिए उन्हें और केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

    देश भर में कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के खिलाफ जारी विरोध के बीच ममता सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर यह विधेयक विधानसभा में आज ही पेश किया और पारित कराया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीबीआई से पीड़िता के लिए न्याय चाहती हैं, जो फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि गवर्नर को विधेयक को जल्दी मंजूरी देनी चाहिए ताकि यह राष्ट्रपति के पास भेजा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उसके बाद इसे लागू करना और प्रभावी बनाना हमारी जिम्मेदारी होगी। इसलिए मैं विपक्ष के नेता से अनुरोध कर रही हूं कि गवर्नर को विधेयक को शीघ्र मंजूरी देने के लिए कहें।’’

    इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी की जरूरत होगी क्योंकि इसमें केंद्रीय कानूनों में कुछ प्रावधानों को संशोधित करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों की आलोचना करते हुए कहा कि वे भाजपा-शासित राज्यों में बलात्कार और हत्या के मामलों पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप पश्चिम बंगाल में एक घटना पर बोलते हैं, तो क्या आप उस घटना के बारे में नहीं बोलेंगे जो उन्नाव में हुई? यह शर्म की बात है कि आरोपी विधायक को फूलों की माला पहनाई गई।’’

  • Punjab : पुलिस ने शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर देर रात बड़ाई चौकसी, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर देर रात बड़ाई चौकसी, देखें वीडियो

    मोगा। पुलिस अब शहर को जीरो क्राइम जॉन बनाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। वहीं एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर मोगा के सभी एंट्री प्वाइंट पर देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा ताकि शहर में शरारती तत्व शहर में घुस कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दें। जैसे आज कल त्यौहारों के सीजन शुरू होने वाले है और बाजारों में काफी भीड़-भाड़ होती है।

    भीड़ में कोई गलत काम कर जाता है। उसको रोकने के लिए मोगा एसएसपी की ओर से मोगा पुलिस को हर समय मुस्तैद रहने के आदेश दिए है। उसी कड़ी के तहत मोगा के सभी एंट्री प्वाइंट पर फुल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

  • भीषण सड़क हादसा: बस ने छात्रों को मारी टक्कर 11 की मौत, 13 घायल

    भीषण सड़क हादसा: बस ने छात्रों को मारी टक्कर 11 की मौत, 13 घायल

    नई दिल्ली: चीन के शांदोंग प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक बस, जो छात्रों को स्कूल ले जाने के लिए किराए पर ली गई थी, बस नियंत्रण खो बैठी और पूर्वी चीन के ताइआन शहर में एक स्कूल के गेट पर खड़ी भीड़ में जा घुसी।

    पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वक्त बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। अचानक बस ने नियंत्रण खो दिया और पैदल चल रहे छात्रों की भीड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी की हालत स्थिर है।

    घटना के बाद बस चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है, और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना एक दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला।

    चीन में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जहां असामाजिक तत्वों ने स्कूलों और किंडरगार्टन पर हमला किया है। इसी साल जून में, जियांग्सू प्रांत में एक व्यक्ति ने स्कूल बस स्टॉप पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे। मार्च में, शांदोंग प्रांत के देझोऊ शहर में एक व्यक्ति ने स्थानीय जूनियर स्कूल के बाहर भीड़ में गाड़ी घुसा दी थी, जिससे दो पैदल यात्रियों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन को भी हिला कर रख दिया है। अधिकारियों ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रशासन को भी बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

    स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • Punjab : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, देखें वीडियो

    Punjab : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, देखें वीडियो

    बठिंडा – पंजाब में बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। गर्मी से परेशान लोग बहुत दिनों से बारिश होने की कामना कर रहे थे। बारिश से आज सुबह मौसम ठंडा है और गर्मी से राहत है। वहीं 30 मिनट की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है।

    बारिश का पानी दुकानों और मकानों के बाहर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश होने से शहर की गलियों में बरसाती पानी जमा हो गया। जिस कारण दुकानदारों व आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि थोड़ी बारिश के कारण ही बाजारों में पानी जमा हो गया। दुकानदार ने बताया कि जिससे दुकान पर कोई ग्राहक नही आ रहे है, क्योंकि सड़कों पर पानी भरा हुआ है। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समस्या का हल करें और पानी की निकासी की जाए।

  • Punjab: किसान नेता और समाजसेवी लक्खा सिधाना अरेस्ट, जाने मामला

    Punjab: किसान नेता और समाजसेवी लक्खा सिधाना अरेस्ट, जाने मामला

    चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा सेशन में किसान नेता एवं समाजसेवी लक्खा सिधाना समेत कई व्यक्ति चंडीगढ़ में विरोध करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। समाजसेवी लक्खा सिधाना पिछले दिनों से बुड्ढा नाले का मुद्दा उठा रहे हैं।

    जिस कारण आज वह अपने साथियों समेत चंडीगढ़ में सरकार को घेरने पहुंचे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस से हुई धक्का-मुक्की के बाद आखिर में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने लक्खा सिड़ाना समेत 5 लोगों को काबू कर उन्हें थाने ले आई। जहां उन्हें पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया है।