अमृतसरः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। आज ही थाना मेहतपुर की पुलिस ने अमृतपाल सिंह और 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरी और संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान के बेटे ईमान सिंह मान अमृतपाल सिंह के गांव जालूपुर खेड़ा पहुंचे। जहां बेटे ईमान सिंह मान ने अमृतपाल सिंह के माता-पिता से मुलाकात की। बता देंकि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है। जबकि दूसरी ओर उनके परिवार का कहना है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। अमृतपाल सिंह की माता ने कहा कि अमृतपाल सिंह की आखिरी लोकेशन नकोदर के पास की बताई गई थी।
Blog
-

कांग्रेस का ऐलानः 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल: कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर कांग्रेस को जनदेश मिलता है तसे महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता और 500 रुपये में भरा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वह सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव से पहले कई खोखले वादे कर रहे हैं।
कमलनाथ का यह बयान चौहान द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद आया है। इस योजना के तहत प्रदेश की ऐसी एक करोड़ महिलाओं हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। प्रदेश के बजट में इसके लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में इस साल की अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
कमलनाथ ने नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आज घोषणा करता हूं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह देंगे और (भरा हुआ) रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे।’’ वर्तमान में प्रदेश में करीब रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य करीब 1,108 रुपये है। चौहान की सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं घर-घर में शराब पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कटाक्ष किया, ‘‘शिवराज सिंह चौहान जी को पता है कि आने वाले चुनाव में उनका क्या हश्र होने वाला है। इसलिए आजकल जहां जाते हैं वहां घोषणाएं साथ ले जाते हैं। शिवराज जी आजकल आश्वासन और घोषणाओं के नशे में हैं। हमारी माताओं-बहनों को 1,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि महंगाई कितनी बढ़ गई है?’’
कमलनाथ ने कहा, ‘‘माताओं-बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह देने में भी कई प्रकार की शर्तें उन पर लाद दी गई हैं। इनकी घोषणा सिर्फ चुनाव तक सीमित रहेगी। इस बात से सब लोग सावधान रहना और घर में माताओं-बहनों को भी सावधान कर देना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज जी आपकी झूठ का घड़ा भर गया है। 20,000 घोषणाएं इन्होंने (शिवराज) कर रखी हैं। रोज नई घोषणाएं करते हैं।’’
-

जालंधर से बड़ी ख़बरः महतपुर थाने में अमृतपाल सिंह और 3 अज्ञात पर एक और FIR दर्ज
जालंधर/वरुणः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेहतपुर थाने में अमृतपाल सिंह और अमृतपाल सिंह और 3 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने महतपुर थाने में आईपीसी धारा 279, 188 और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने गांव सलीना से अमृतपाल की काली एसयूवी (PB 10FW 6797) बरामद करने के बाद कार में से हथियार, तलवार और वॉकी-टॉकी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
-

बड़ी ख़बरः पंजाब के पड़ोसी राज्य में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
शिमलाः हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनसुार राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण जिले में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान कोई सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार के आसपास रही।
इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। भूकंप के झटके सुबह करीब 8.08 बजे दो सेकंड तक महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है और इसे उन पांच जोन में शामिल किया गया है जहां भूकंप की तीव्रता अधिक होने पर जानमाल की भारी तबाही हो सकती है। चंबा जिले में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं।
-

विदेश में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान, खालिस्तानी समर्थकों ने पहले प्रदर्शन किया, देखें वीडियो
नई दिल्लीः पंजाब में वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई का विरोध विश्व में फैले खालिस्तानी समर्थक कर रहे हैं। बीती शाम यूके में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन के बाद तिरंगे का अपमान कर दिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत ने यूके के सीनियर राजनयिक को सम्मन भेज दिया है। दरअसल, विश्व भर में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का विरोध कर रहे हैं, लेकिन बीती शाम यूके में भारतीय दूतावास के बाहर कुछ खालिस्तानी समर्थक इकट्ठे हुए।
इन्होंने पहले भारतीयों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया और फिर दूतावास पर फहराए गए तिरंगे को खालिस्तान समर्थकों ने उतार खींचने की कोशिश की। भारतीय राजनयिकों ने इसका विरोध किया और झंडे को वापस लिया। लेकिन प्रदर्शनकारी दूतावास की बिल्डिंग के बाहर खालिस्तानी तिरंगा फहराते रहे। यूके में भारतीय दूतावास में तैनात राजनयिकों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने दोबारा से उसी जगह तिरंग फहराया। इसके साथ ही दूतावास की बिल्डिंग पर दो मंजिला एक और तिरंगा लगा दिया। बिना गुस्सैल रवैया अपनाते हुए भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने खालिस्तानी समर्थकों को इसका जवाब शांतिमय ढंग से दिया।
लंदन में उच्चायोग में प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय झंडा उतारने की घटना के संबंध में भारत सरकार ने दिल्ली में यूके के राजनयिकों को तलब किया। लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाई पर भारत के कड़े विरोध को व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान यूके राजनयिकों से एक्सप्लानेशन मांगी गई है कि कैसे प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। यूके सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण की मांग उठाई गई है। जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। वहीं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन के लिए भी कहा गया है।
-

जालंधरः अमृतपाल सिंह की शाहकोट में आखिरी लोकेशन आई सामने, देखें CCTV
जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतपाल सिंह की की शाहकोट में आखिरी लोकेशन की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी लेकर भाग रहा है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता देंकि देर रात अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और उसके ड्राइवर ने देर रात को पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद आज पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा पर NSA लगा दिया है। दरअसल, अमृतपाल के साथ शनिवार को गाड़ी में उसका चाचा हरजीत सिंह भी मौजूद था। पुलिस के नाके पर अमृतपाल के साथ उसका चाचा और ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए थे। जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी।
पंजाब में पुलिस ने रविवार को कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अमृतपाल के 34 और समर्थकों को गिरफ्तार किया है और उसके चार करीबी सहयोगियों को असम की जेल में भेजा है। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी जान को खतरा है। तरसेम सिंह ने कहा, ‘‘(उसके बारे में) कल से कोई जानकारी नहीं है। हमें लग रहा है कि उसे पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।’’
-

बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह पर लगाया NSA
चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और उसके ड्राइवर ने देर रात को पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा पर NSA लगा दिया है। बता दें कि अमृतपाल के साथ शनिवार को गाड़ी में उसका चाचा हरजीत सिंह भी मौजूद था। पुलिस के नाके पर अमृतपाल के साथ उसका चाचा और ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए थे। जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी।
पंजाब में पुलिस ने रविवार को कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अमृतपाल के 34 और समर्थकों को गिरफ्तार किया है और उसके चार करीबी सहयोगियों को असम की जेल में भेजा है। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी जान को खतरा है। तरसेम सिंह ने कहा, ‘‘(उसके बारे में) कल से कोई जानकारी नहीं है। हमें लग रहा है कि उसे पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।’’
-

पंजाब : सरकार का बड़ा फैसला, कल तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। किसी भी वक्त अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की जा सकती है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में जो इंटरनेट सेवा पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद की गई थी उसे अब 21 मार्च तक कर दिया गया, यानि अब मंगलवार मार्च तक पंजाब में इंटरनेट बंद रहने वाला है। पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी घटना से निटपने के लिए पूरे पंजाब में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वो पाकिस्तान से सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही झूठी जानकारियों पर यकीन ना करें।
पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानियों के द्वारा की तरफ से फेक आइडीज के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार ने पहले ही साफ किया है कि अमृतपाल अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है और पंजाब में हालात सामान्य हैं।
-

पंजाब : सांसद सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
जालंधर/वरुण : अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर केंद्र पूरी तरह से नजर रखे हुए है । तीन दिन से चल रही कार्रवाई के दौरान जहां अमृतपाल सिंह के समर्थकों की धरपकड़ जारी है, वहीं उसके समर्थकों के सोशल मीडिया अकाउंट भी लगातार बैन किए जा रहे हैं। इसी कार्रवाई के बीच अब भारत सरकार ने एक सांसद का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई अमृतपाल सिंह व खालिस्तान समर्थक और संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ की है। केंद्र सरकार ने सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट Simranjeet Sada को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, उनकी पार्टी का अकाउंट (शिरोमणि अकाली दल अमृतसर) अभी भी चल रहा है। गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह शुरू से ही अमृतपाल सिंह का खुले तौर पर समर्थन करते आए हैं।
-

जालंधर: अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, देखें वीडियो
जालंधर/वरुण: ऑपरेशन अमृतपाल सिंह मैं तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर कार्रवाई कर रही है। इस बीच अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
अब तक अमृतपाल सिंह के 112 क़रीबियों को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी ने एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह के हवाले से ये जानकारी दी है। एसएसपी के अनुसार, दोनों ने रविवार रात ही सरेंडर कर दिया था।
