Blog

  • रूस ने अमेरिका को दी हद में रहने की चेतावनी

    रूस ने अमेरिका को दी हद में रहने की चेतावनी

    नई दिल्लीः रूस-यूक्रेन के बीच लगभग 2 साल से अधिका का समय हो चुका है लेकिन यह जंग अभी तक बेनतीजा रही है। अमेरिका सहित सभी नाटो और पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यूक्रेन को अब तक इससे ज्यादा फायदा नहीं मिला है। इस बीच रूस ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका से यूक्रेन के मुद्दे पर हद न पार करें।

    मिली जानकारी के अनुसार रूस के विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेतवानी देते हुए कहा है कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर रेड लाइन को पार न करे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में लक्ष्मण रेखा यानी रेड लाइन पार कर दी है। अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि हमारी लक्ष्मण रेखा ऐसी नहीं हैं जिससे खिलवाड़ किया जा सके।

  • निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

    निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

    नई दिल्ली – महाराष्ट्र के मलाड में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान गोपाल बनिका मोदी, सोहन जचिल रोथा, विनोद केशव के तौर पर हुई है। घायलों में जलील रहीम शेख, रूपसन भद्र ममिन और मोहम्मद सलामुद्दीन शेख शामिल हैं।

    इन तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि एक 23 मंजिला इमारत की 20वीं मंजिल के स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। इस कारण तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग इस कारण घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना मलाड के गोविंद नगर इलाक में दोपहर करीब 12 बजे हुई।

    इस घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया बता दें कि मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर एमडब्ल्यू देसाई अस्पताल ले जाया गया। इसमें से दो लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया या है।

  • Punjab: Sutlej Express पर पथराव, बच्चे के सिर की टूटी हड्डी, देखें वीडियो

    Punjab: Sutlej Express पर पथराव, बच्चे के सिर की टूटी हड्डी, देखें वीडियो

    लुधियानाः Sutlej Express पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी लुधियाना सैक्शन के नजदीक बद्दोवाल में शरारी लोगों की ओर से की गई है। हमले में 4 साल का प्रिंस बुरी तरह घायल हो गया। प्रिंस के सिर की हड्डी टूट गई है। वहीं करीब 2 से 3 अन्य यात्रियों के भी चोट आई। पत्थर लगने से ट्रेन की कोच में हड़कंप मच गया। लोगों ने जंजीर खींच कर ट्रेन रोकी। ट्रेन में बच्चे का हाल जानने टी.टी स्टाफ पहुंचा लेकिन गाड़ी में प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा नहीं थी। पता चला है कि पत्थरबाजी दौरान ट्रेन के लोको पायलट के भी पत्थर लगा है।

    खून से लथपथ प्रिंस को रेलवे स्टेशन लुधियाना पहुंच कर प्राथमिक उपचार मिला। प्रिंस की मां सविता कुमार ने कहा कि वह गंगानगर से करीब 1 बजे सतलुज एक्सप्रेस में लुधियाना के लिए बैठे थे। जैसे ही वह लुधियाना के बद्दोवाल नजदीक पहुंचे तो एकदम से उनके कोच पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक पत्थर उनके बेटे प्रिंस के सिर पर लगा। ट्रेन में जीआरपी या आरपीएफ का कोई भी कर्मचारी बच्चे का हाल जानने तक नहीं पहुंचा। लोगों ने ट्रेन की जंजीर खींच कर ट्रेन को रुकवाया। प्रिंस की हालत बिगड़ती देख तुरंत लुधियाना रेलवे स्टेशन उसे उतारा।

    प्रिंस की मां सविता ने कहा कि रेलवे में तैनात पुलिस कर्मचारियों की यह बड़ी लापरवाही है कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा नहीं करवाई जा रही। सरेआम ट्रेन पर पत्थरबाजी हो रही है लेकिन ट्रेक पर पैट्रोलिंग करने वाले अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी कौन कर रहा है।

    प्रिंस के मामा विनोद ने कहा कि सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने भांजे प्रिंस को पीजीआई रेफर कर दिया है। इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीएससी ऋषिपाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। पत्थरबाजी करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जा रही है। जल्द ही आरोपितों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • फल मंडी में लगी भीषण आग, 28 दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

    फल मंडी में लगी भीषण आग, 28 दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

    नई दिल्ली – बरेली की डेलापीर फल मंडी में देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आगजनी में कीरब 28 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दौरान दुकानों में रखे सिलेंडर और बैटरियों में धमाके होते रहे। इनमें रखे करीब पांच करोड़ रुपये के फल भी जलकर नष्ट हो गए।

    आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग देरी से पहुंचने की वजह से आग फैलती चली गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 से अधिक गाड़ियों ने 5 घंटे में आग को बुझाया। क्योंकि मंडी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे।

    मंडी के ओवरहेड टैंक का मोटर डेढ़ साल से खराब है। मौके पर पहुंची दमकल टीम को पानी नहीं मिला। इस पर दमकल टीम ने दूसरे संसाधनों को तलाशना शुरू किया। रात करीब 11 बजे फल मंडी के ज्यादातर कारोबारी अपनी दुकानें बंदकर घर जा चुके थे।

  • पूर्व राज्य मंत्री की नाराजगी हुई जगजाहिर, CM से नहीं मिलाया हाथ

    पूर्व राज्य मंत्री की नाराजगी हुई जगजाहिर, CM से नहीं मिलाया हाथ

    यमुनानगरः हरियाणा में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में चल रही नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही। लिस्ट में सबसे ऊपर नाम पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज का है। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद उनके गांव मंधार पहुंचे। सीएम ने कर्ण देव कंबोज की तरफ हाथ बढ़ाया तो उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच दिए और मुख्यमंत्री को नजर अंदाज कर दिया। इससे जाहिर होता है कि पूर्व राज्य मंत्री को टिकट न मिलने से वह नाराज है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    कर्ण देव कंबोज रादौर और इंद्री से टिकट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने दोनों ही सीटों से उनके नाम को दरकिनार कर दिया। इसके तुरंत बाद पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
    2019 में कर्ण देव कंबोज ने रादौर विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा पर भीतरघात के आरोप लगाए थे और उन्हें हार का जिम्मेदार भी ठहराया था। अब पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को भाजपा ने रादौर से टिकट दी है, जिससे वह काफी खफा नजर आ रहे हैं।

  • Jalandhar: दड़े सट्टे लगवाते सट्टेबाज प्रवेश गिरफ्तार

    Jalandhar: दड़े सट्टे लगवाते सट्टेबाज प्रवेश गिरफ्तार

    जालंधर (ens) : थाना रामामंडी की पुलिस ने दड़े सट्टे के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित लम्मा पिंड के रहने वाले प्रवेश के पास से पुलिस ने 5230 हजार रुपये, एक पेन और कैलकुलेटर बरामद किया है। थाना रामामंडी की जांच अधिकारी सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान सूर्य एन्क्लेव के पास मौजूद थे।

    जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित बलदेव नगर में दड़े सट्टे की आड़ में लोगों को लूट रहा है, जिसके बाद उन्होंने टीम सहित उसे दबोच कर उसके पास से 5230 हजार रुपये, पर्चियां, एक पेन और कैलकुलेटर बरामद किया है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित मोबाइल पर लोगों से नंबर लेता था और बाद में उसे डिलीट कर देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar : दिन दिहाड़े Tution से घर लौट रही युवती का मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar : दिन दिहाड़े Tution से घर लौट रही युवती का मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर (ens) : थाना बारादरी के अंतर्गत आते लाडोवाली रोड पर दो बाइक सवार लुटेरे युवती का मोबाइल झपटकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार युवती ट्यूशन पढ़कर घर वापस जा रही थी कि रास्ते में बाइक सवार लुटेरो ने उसका मोबाइल छीन लिया । यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    थाना बारादरी के जांच अधिकारी Asi विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लाडोवाली रोड पर बाइक सवार झपटमार युवती से मोबाइल छीन कर फरार हो गए हैं । जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर युवती से मोबाइल छीनकर भागते हुए दो युवक नजर आ रहे है। पुलिस लुटेरों की तलाश मे जुट गई है।

  • Punjab : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला

    Punjab : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला

    लुधियाना – गांव सुनेत में हमलावरों ने गांव के ही रहने वाले एक परिवार पर तेजधार हथियारों, बेसबॉल और डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। घायलों की पहचान काला सिंह, गुरविंदर सिंह और बीरपाल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घायलों में परिवार के बड़े बेटे गुरविंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है जो कि सीएमसी अस्पताल में उपचारधीन है।

    उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे वैंटिलेटर पर रखा है। थाना सराभा नगर की पुलिस को घायल काला सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा बीरपाल सिंह गांव में ही एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ा था। जहां पर गांव के ही एक अन्य युवक आया और उसके साथ गाली गलौच करने लग गया। सूचना मिलते ही घायल काला सिंह अपने बेटे को घर पर ले आया। जिसके कुछ देर बाद  बाद उक्त युवक एक दर्जन साथियों के साथ उनके घर पर आया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    हमले में काला सिंह के सिर व मुंह पर 8 टांके लगे और गुरविंदर सिंह के सिर पर गहरी चोंटे आई। जिसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीरपाल के सिर व दोनों बाजुओं पर भी तलवारों से वार हुए है। बीरपाल के सिर पर चार टांके लगे हैं।  काला सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उक्त युवकों के साथ उसके बेटों की लड़ाई हुई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। पुलिस को इस हमले की सूचना दे दी है।

  • Game खेलने से रोका तो नाबालिग ने किया Suicide

    Game खेलने से रोका तो नाबालिग ने किया Suicide

    नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक नाबालिग बच्चे द्व्रारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्चे ने मां के द्वारा गेम खेलने से रोकने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

    सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिपारा की है। मृतक के पिता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को मोबाइल पर गेम खेल रहा था। मां ने जब उसे टोका तो वह गुस्से में घर से बाहर चला गया और काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा तो हमने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी खोजने पर घर से कुछ दूर सामुदायिक भवन के किचन शेड पर उसका शव लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Times Tower बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 गाड़ियां आग बुझाने में लगी

    Times Tower बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 गाड़ियां आग बुझाने में लगी

    मुंबईः लोअर परेल वेस्ट स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई है। घटना सुबह 6:30 बजे की है। दमकल की 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। इससे पहले, 29 दिसंबर 2017 को कमला मिल्स कंपाउंड में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 55 लोग घायल हो गए थे। कमला मिल्स एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें लगभग 34 रेस्टोरेंट, बार और कई कंपनियों के दफ्तर हैं।