Blog

  • Jalandhar : आटो चालक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर लुटेरो ने तेजधार हथियार से किया हमला

    Jalandhar : आटो चालक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर लुटेरो ने तेजधार हथियार से किया हमला

    जालंधर (ens) : सोढल रामनगर फाटक के नजदीक गत रात्रि काम से घर लौट रहे आटो चालक से बाइक सवार लुटेरों ने लूट की कोशिश की।आटों चालक ने लुटेरों का विरोध किया, तो लुटेरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर घायल कर दिया ।

    आटो चालक के शोर मचाने पर लुटेरे भाग गए, जिसके बाद घायल आटो चालक को परिवारिक सदस्यों ने इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घायल दिनेश कुमार ने बताया कि वह आटो रिक्शा चलाने का काम करता है और वह वीरवार को आटो लगा कर पैदल घर जा रहा था कि करीब 9:30 बजे उसे बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर कर लूटने लगे।

    जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियार से हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसके हाथ से खून बहने लगा। परिवार ने लूट की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी है।

  • आज का राशिफल, 6 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 6 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जएगी। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।

    वृष राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते है।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना.. आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलत फेहमियाँ ख़त्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे । आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जायेंगे।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगेl ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैंl दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगाl आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगेl कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

    तुला राशि

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फेहमियाँ दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।

    धनु राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

    मकर राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे.. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।  अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें | आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

    मीन राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा।
  • Punjab University के चुनाव मे आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने मारी बाजी

    Punjab University के चुनाव मे आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने मारी बाजी

    राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को नहीं मिली सफलता

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट पद पर आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने सभी राजनीति डालो के उम्मीदवार को पछाड़ते हुए बाजी मार ली। इस चुनाव मे दलाल का मुकाबला आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग CYSS के प्रिंस चौधरी से देखने को मिला। दलाल को 3434 मत मिले, जबकि प्रिंस को 3129 वोट। 1114 मतों तीसरे स्थान पर ABVP की अमृता मलिक और चौथे NSUI के उम्मीदवार 497 वोटो पर ही सिमट गए।

    अनुराग दलाल का परिवार हरियाणा के रोहतक शहर से है। उनके माता पिता टीचर है और भाई डॉक्टर है। वह खुद PHD स्कॉलर हैं। मीडिया से बात करते हुए दलाल ने कहा कि वह स्टूडेंट के हक में खड़े है काउंसिल सबके सहयोग से चलेगी। उन्होंने अभी किसी भी पार्टी को जॉइन करने का संकेत नहीं दिया है। दलाल ने NSUI चंडीगढ़ प्रधान पद छोड़ने वाले सिकंदर भूरा का भी धन्यवाद किया।

    इसके इलावा खालसा कॉलेज वूमेन में ब्लेसी चावला प्रधान बनी हैं। महक वाइस प्रेसिडेंट, प्रभजोत कौर महासचिव और खुशी जॉइंट सेक्रेटरी बनी हैं। सेक्टर 26 के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में चारों उम्मीदवार निर्विरोध चुनी गई हैं। पिछले साल भी कॉलेज में इसी पैनल ने जीत हासिल की थी।

    पीयू छात्र संघ चुनाव में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभन सिंह ईटीओ ने भी मतदान किया है। इस संबंधी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा है कि आज पंजाब यूनवर्सिटी चंडीगढ़ में स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव में बतौर पीएचडी स्टूडेंट अपने फर्ज निभाते हुए वोट का इस्तेमाल किया है ।

  • Ludhiana: बुड्ढा दरिया की सफाई के मुद्दे ने पकड़ा तूल, पप्पी और गोगी में कोल्ड वार हुई शुरू, देखें वीडियो

    Ludhiana: बुड्ढा दरिया की सफाई के मुद्दे ने पकड़ा तूल, पप्पी और गोगी में कोल्ड वार हुई शुरू, देखें वीडियो

    लुधियाना: बुड्ढा दरिया के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी और विधायक अशोक पराशर पप्पी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे है। विधायक गोगी बुड्ढा दरिया की सफाई करवाने को लेकर मीडिया में बयान जारी किया था कि पंजाब विधान सभा सैशन दौरान मुद्दा उठाने चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला।

    इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने विधायक अशोक पराशर पप्पी सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि विधान सभा में सभी को मुद्दे पर बोलने का अवसर मिलता है। गोगी इस मुद्दे पर खुद बोलना नहीं चाहते थे। बोलने से किसी को रोका नहीं जाता चाहे वह विपक्ष और या सत्ता पक्ष का विधायक हो।

    पप्पी ने कहा कि यदि किसी विधायक ने अफसरों के खिलाफ आवाज उठाई है तो ये अच्छी बात है। इससे पहले की सरकारों में तो किसी अधिकारी से कोई जवाब तलबी तक नहीं होती थी। न ही कोई सीएम कार्यों का देख-रेख करता था। यदि गुरप्रीत गोगी ने अफसरों के खिलाफ आवाज उठाई है तो ये उनका अच्छा कदम है।

  • Punjab News: Car न देने पर 3 महिलाओं का हुआ अपहरण, FIR दर्ज

    Punjab News: Car न देने पर 3 महिलाओं का हुआ अपहरण, FIR दर्ज

    लुधियाना: थाना कूमकलां के इलाके से 3 महिलाओं के अपहरण में fir दर्ज होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक दो भाइयों ने कथित तौर पर अपने ही चचेरे भाइयों की पत्नियों और भतीजी को उस समय उठा ले गए जब पूरा परिवार सो रहा था। परिवार ने 10 दिन से अधिक महिलाओ को ढूंढने का प्रयास किया। जिसके बाद नाकाम होकर परिवार के सदस्य ने ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

    शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि 22 अगस्त की रात परिवार सो रहा था। इस दौरान आरोपियों द्वारा उसकी दो भुआ सिमरनजीत कौर,परविंदर कौर और सिमरनजीत की बेटी मनकीरत कौर का उठा लिया। अगवा करने से कुछ दिन पहले आरोपी उससे कही जाने के लिए कार मांगने आए थे। कार न देने की सूरत मे रंजिशन आरोपियों ने घर की महिलाओं को अगवा किया है।

    थाना कूमकलां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनकी पहचान गांव सूदांवाला के रहने वाले हरदीप सिंह उर्फ ​​मंगा, उसके भाई रविंदर सिंह उर्फ ​​निशु और जस्सा नाम के एक साथी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 127 (6) (गलत तरीके से किसी व्यक्ति को बंधक बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab: नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab: नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: कैनाल थाना की पुलिस ने महिला नशा तस्कर को नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रंजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह वासी लाल सिंह बस्ती के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी धालीवाल ने बताया कि कैनाल थाना की पुलिस ने उक्त महिला को 1700 नशीली गोलियां और 1 लाख 5 हजार की ड्रग मनी सहित काबू किया है। महिला आरोपी नशे की ओवरडोज़ के दो मामले पहले से ही नामजद है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह विक्की नाम के युवक से नशे की गोलियां लेकर आई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विक्की की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, इस दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, इस दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    बटाला। श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी की शादी की सालगिरह के संबंध में डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर द्वारा पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान बैठक में कई अहम फैसले लिए गये। जिसमें मेले के दिन ट्रैक्टरों पर बड़ा म्यूजिक सिस्टम लगाने व उपद्रवी युवकों पर नकेल कसी जाएगी।

    इसके साथ ही 10 सितंबर को सभी शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। बटाला में भी 10 तारीख को जिले के सभी स्कूल-कालेजों में छुट्टी रहेंगी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस दिन विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि बाहर से आने वाले लोगों या स्थानीय समुदाय को कोई परेशानी न हो।

  • Punjab News : Pakistan से Drugs मंगवाने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News : Pakistan से Drugs मंगवाने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में नशे की बढ़ती संख्या का मुख्य कारण बॉर्डर एरिया से नशे की सप्लाई है। जहा नशा तस्कर पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाकर भारत मे सप्लाई करते है। नशे की सप्लाई को रोकने के लिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

    एसएसपी चरणजीत सिंह सोहैल के दिशा निर्देशों पर थाना लोपोके की पुलिस ने पाकिस्तान से नशा मंगाकर भारत में बेचने वाले तीन युवकों नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियो की पहचान लवप्रीत सिंह, जसबीर सिंह और जसकरण सिंह के रूप मे हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि लोपोके थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नशा तस्कर पाकिस्तान से सप्लाई कर रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लवप्रीत सिंह जसबीर सिंह और जसकरण सिंह को 2 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों द्वारा की गई कमाई से बनाई गई संपत्ति का भी जायजा किया जा रहा है।

  • Boyfriend ने महिला एथलीट पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मौत

    Boyfriend ने महिला एथलीट पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मौत

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाली एथलीट रेबेका चेप्टेगी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्याफ्रेंड ने हमला किया और आग लगा दी। इस हमले में उनका शरीर 75 फीसदी तक जल गया था। जमीन विवाद के चलते उक्त व्यक्ति ने रेबेका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसके 3 दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 33 वर्षीय एथलीट का केन्या के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    युगांडा की ओलंपिक समिति ने इस मुद्दे पर जानकारी दी है। रेबेका एंडीबेस में रहती थी। वह यहां ट्रेनिंग भी ले रही थी। ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेबेका के बॉयफ्रेंड ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रेबेका की दुखद मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह घटना रविवार को केन्या में हुई। रेबेका का शरीर करीब 75 फीसदी जल चुका था।

    आपको बता दें कि रेबेका ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया था. वह 44वें स्थान पर रहीं। रेबेका की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान डिक्सन नादिमा के रूप में हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, रेबेका और उसके बॉयफ्रेंड के बीच जमीन को लेकर विवाद था। इस घटना के बाद रेबेका का परिवार सदमे में है। उनके पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। रेबेका की मौत के बाद युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन ने शोक व्यक्त किया है।

    युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि एथलीट रेबेका चेप्टेगी का निधन हो गया है। वह घरेलू हिंसा की शिकार रही हैं। हम ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं।’ हम न्याय की मांग करते हैं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

  • सिंध पुलिस की पहली हिंदू महिला अधिकारी बनीं मनीषा रोपेटा, समुदाय को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

    सिंध पुलिस की पहली हिंदू महिला अधिकारी बनीं मनीषा रोपेटा, समुदाय को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

    कराची। पाकिस्तान में सिंध पुलिस की पहली हिंदू महिला अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि उनकी कहानी से उनके समुदाय की और लड़कियां प्रेरणा लेंगी और इस पेशे में आने का विकल्प चुनेंगी। जैकोबाबाद से ताल्लुक रखने वाली पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मनीषा रोपेटा ने 2021 में सिंध लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जो प्रगतिशील विचारधारा वाले उनके जैसे मध्यम वर्गीय परिवार के लिए दुर्लभ बात है।

    पाकिस्तान पुलिस में दो प्रकार के अधिकारी वर्ग हैं: एक वर्ग वह है जो अपने अनुभव के आधार पर उच्च पदों तक पहुंचता है और दूसरे वर्ग के अधिकारी ‘सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस’ (सीएसएस) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नियुक्त और पदोन्नत होते हैं। पाकिस्तानी पुलिस में बहुत कम शिक्षित महिला अधिकारी हैं। ऐसे में रक्षा क्षेत्र में डीएसपी के रूप में तैनात रोपेटा ने सिंध प्रांत में पुलिस बल की छवि में बदलाव लाने में काफी योगदान दिया है। रोपेटा ने पाकिस्तानी अभिनेत्री निमरा खान के अपहरण की कोशिश के मामले को निपटाने में अहम भूमिका निभाई।

    निमरा ने कहा, ‘‘शुरुआत में मुझ पर भी उंगलियां उठीं और मीडिया एवं सोशल मीडिया मंच पर कई लोगों ने मेरे अपहरण की कोशिश को छोटी-मोटी घटना बताया लेकिन डीएसपी मनीषा रोपेटा ने मेरे मामले को संभाला जिससे मुझे शांत रहकर स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिली।’’

    निमरा ने कहा कि एक शिक्षित महिला पुलिस अधिकारी से बात करने पर उन्हें एहसास हुआ कि सार्वजनिक रूप से इस घटना के बारे में बात करके उन्होंने सही कदम उठाया। रोपेटा मानती हैं कि एक महिला पुलिस अधिकारी होना और वह भी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखना शुरू में उनके लिए एक चुनौती थी, लेकिन इससे उन्हें विभिन्न अपराधों की पीड़िताओं से संवाद करने और उनकी सहायता करने में भी मदद मिली।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने निमरा के मामले को लिया, तो मैं इस पीड़ादायक घटना के बाद उसके डर को महसूस कर सकती थी।’’ डीएसपी रोपेटा ने कहा कि उनके साथी अधिकारी और सहकर्मी उनका सम्मान और उनके कार्य की सराहना करते हैं। रोपेटा ने कहा, ‘‘कुछ लैंगिक मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन मैं खुद को अलग-थलग महसूस नहीं करती और न ही यह बात मायने रखती है कि मैं एक हिंदू महिला हूं। आज भी जब मैं पुलिस की वर्दी पहनती हूं, तो मुझे गर्व महसूस होता है और मुझे उम्मीद है कि हमारे समुदाय की लड़कियां मेरी कहानी से प्रेरित होकर मेरे द्वारा अपनाए रास्ते पर चलेंगी।